Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर शेयर करिए और कमाई भी करिए! Shuru App दे रहा है मौका, खबर शेयर करिए और कमाई भी करिए! Shuru App दे रहा है मौका, आप महीनों का हजारों कमा सकते हैं।
ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
खबर शेयर करिए और कमाई भी करिए! Shuru App दे रहा है मौका, खबर शेयर करिए और कमाई भी करिए! Shuru App दे रहा है मौका, आप महीनों का हजारों कमा सकते हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- क्या आपने आज का न्यूज़ शेयरिंग का टारगेट पूरा किया ? Shuru App पर अच्छी कमाई करने के लिए रोज़ाना कम से कम 8-10 न्यूज़ लिंक शेयर करना ज़रूरी है। इनमें सेः 2-3 न्यूज़ आपकी अपनी पोस्ट की हुई होनी चाहिए 6-8 न्यूज़ दूसरे रिपोर्टर्स की पोस्ट भी शेयर करें इससे आपको दो बड़े फायदे मिलते हैं: पहला: आप Shuru App के ग्रोथ में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हैं। दूसराः आपकी कमाई बढ़ने के मौके कई गुना बढ़ जाते है। अगर आपके शेयर किए हुए लिंक से कोई यूज़र Subscription, Blue Tick या कोई भी प्लान लेता है, तो उसका सीधा फायदा आपको मिलता है। तो देर मत कीजिए! अभी से अपने सभी WhatsApp Groups, Facebook और बाकी सोशल मीडिया पर Shuru App की न्यूज़ लिंक शेयर करना शुरू करें।2
- अब लोग भी अपनी खबरों से कमाई कर सकते हैं। Shuru Local News App ने यूज़र्स के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जहां आप अपने गांव, कस्बे या शहर की खबरें, फोटो और वीडियो साझा कर सकते हैं। इस ऐप पर सक्रिय यूज़र्स को उनके कंटेंट की लोकप्रियता के आधार पर रिवॉर्ड और इनाम दिए जाते हैं। यानी अगर आपकी खबर ज्यादा लोगों तक पहुंचती है, उस पर ज्यादा व्यूज, लाइक्स और शेयर आते हैं, तो आपको कमाई का मौका मिल सकता है। Shuru App का उद्देश्य लोकल स्तर की छोटी-बड़ी खबरों को सामने लाना है, जिन्हें अक्सर बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिल पाती। अब हर व्यक्ति अपने क्षेत्र की समस्याएं, घटनाएं और खास खबरें सीधे लोगों तक पहुंचा सकता है। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि यहां कमाई पूरी तरह आपके कंटेंट की गुणवत्ता और लोकप्रियता पर निर्भर करती है। हर पोस्ट पर पैसे मिलना तय नहीं है।1
- #आज़मगढ़ : जहानागंज थाने में भीम आर्मी से जुड़े एक पदाधिकारी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। भीम आर्मी के मंडल महासचिव रहे शोभा प्रसाद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि थाना प्रभारी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आने से मामला चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ित शोभा प्रसाद के अनुसार, वह बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जहानागंज थाने पहुंचे थे। उनका कहना है कि थाने पहुंचने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी पहले से ही एसओ से बातचीत हो चुकी है और कार्रवाई का आश्वासन मिला है। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद दीवान ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर मारपीट की। शोभा प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और घटना का वीडियो, जो उन्होंने बनाया था, उसे डिलीट करा दिया। वहीं, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शेष नाथ राव ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक युवक द्वारा बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में शोभा प्रसाद थाने गए थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की और थाने से भगा दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शोभा प्रसाद को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, जहानागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति शिकायत लेकर थाने आया था, लेकिन वह अंदर वीडियो बनाने लगा। मना करने पर उसे बाहर जाने के लिए कहा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी थी। आदित्य राज की शिकायत पर आदित्य सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया गया था। ऐसे में बाद में भीम आर्मी पदाधिकारी के आने का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।1
- आजमगढ़। जिले के महाराजगंज विकासखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा संगिनी भर्ती को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक आशा कार्यकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि अधीक्षक डॉ. योगेश कुमार गौतम ने नियुक्ति के लिए उससे ₹2 लाख की मांग की थी, जिसमें से ₹50 हजार उसने दे भी दिए, बावजूद इसके उसकी भर्ती नहीं की गई। महिला का कहना है कि उसके स्थान पर किसी अन्य अभ्यर्थी की नियुक्ति कर दी गई। मामले में महिला ने स्थानीय पत्रकार को बुलाकर बयान दिया और कार्रवाई की मांग की। इस बीच महिला द्वारा उपलब्ध कराए गए आधा दर्जन से अधिक ऑडियो भी सामने आए हैं। एक ऑडियो में चालक जयप्रकाश यादव द्वारा फोन पर दबाव बनाने की बात सुनाई दे रही है, जबकि दूसरे में अधीक्षक स्वयं महिला को अगली भर्ती में चयन का आश्वासन देते सुनाई दे रहे हैं। एक अन्य ऑडियो में एंबुलेंस कर्मी राजकुमार भी फोन पर बातचीत के दौरान दबाव बनाने की कोशिश करता सुनाई दे रहा है। इस मामले को स्थानीय विधायक नफीस अहमद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उठाया। पोस्ट के लगभग चार घंटे बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूत्रों का दावा है कि महिला को स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पर सुबह से बुलाकर समाचार लिखे जाने तक महिला से बातचीत कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है किंतु जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नन्हकू राम वर्मा से फोन पर इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई और बताया कि मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आज के सोशल मीडिया के दौर में भी सीएमओ स्तर का अधिकारी इन घटनाओं से अनभिज्ञ रह सकता है, या फिर जानबूझकर ऐसी प्रतिक्रिया दी गई?2
- मऊ । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड के अवसर पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इस दौरान महोदय द्वारा शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के दृष्टिगत फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके । इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया/दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया गया तथा पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने व रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं एवं परिसर की साफ सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया । इस दौरान महोदय ने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया । साथ ही रिक्रूट आरक्षियों के परेड का रिहर्सल कराया गया तथा मूलभुत कमियों को पूरा करने और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।4
- चलती ट्रेन की छत पर चढ़े युवक को पुलिस ने दबोचा...! भारत में एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया जब एक पुलिस अधिकारी और एक युवक चलती ट्रेन की छत पर खतरनाक टकराव में उलझे दिखाई दिए।1
- जिला सुल्तानपुर गांव रुपईपुर1
- खबर शेयर करिए और कमाई भी करिए! Shuru App दे रहा है मौका, आप महीनों का हजारों कमा सकते हैं।1