Shuru
Apke Nagar Ki App…
Govardhan
Manish Singh
Govardhan
More news from हरियाणा and nearby areas
- Govardhan1
- दिल्ली में नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी का पहला बयान सामने आया है।1
- गुरुग्राम के फर्रुखनगर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन (IVO) की फर्रुखनगर टीम द्वारा विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, जब सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद दुश्मनों को परास्त कर देश का मान बढ़ाया। उनके इस बलिदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन बीरबल सैनी ने कहा कि युवाओं को सेना के वीर जवानों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए तथा शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर वेटरन तिरलोक चंद सैनी, राजेश सैनी, मोहिंदर सिंह, राजिन्द्र सिंह, ओम प्रकाश, बलकिशन, अशोक कुमार, अजीत सिंह, होशियार सिंह, पूर्व जिला उपप्रमुख संजीव यादव, राधेश्याम रोहिला, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरिराम, राज सिंह, मोतीलाल वैरायटी, संजीव प्रधान, राजेश गोयल, ज्ञानचंद, कप्तान सिंह, देवेंद्र शर्मा, रामबीर यादव, शिवचरण सिमर तथा पार्षद होशियार सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ ली।1
- दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। पुलिस की ओर से साफ कहा गया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गैरजिम्मेदाराना पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- नूंह जिले के जमालगढ़ गांव में समाज में फैल रही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक विशेष पंचायत का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस बैठक में गांव के गणमान्य लोगों, पंच-सरपंचों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर नशाखोरी, शराब, जुआ, सट्टा और अन्य कुरीतियों को जड़ से खत्म करने पर विस्तार से चर्चा की। पंचायत के दौरान सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया, जो गांव स्तर पर इन सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के लिए कार्य करेगी। पंचायत को संबोधित करते हुए मौलाना इदरीस खान ने कहा कि समाज में तेजी से बढ़ रही बुराइयों का सबसे अधिक असर युवाओं पर पड़ रहा है और समय रहते नियंत्रण न करने पर आने वाली पीढ़ी पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि गठित कमेटी नशे, जुए और सट्टे जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर पहले उन्हें समझाकर सही रास्ते पर लाने का प्रयास करेगी, और न मानने पर सामूहिक रूप से आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अक्सर अमीर और प्रभावशाली लोगों के कारण कार्रवाई निष्पक्ष नहीं हो पाती, लेकिन इस कमेटी में सभी वर्गों को शामिल किया गया है ताकि बिना किसी भेदभाव के अभियान चलाया जा सके। बैठक में मौजूद कांग्रेस पुनहाना ब्लॉक अध्यक्ष सेफुल्ला खान ने भी समाज को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जमालगढ़ को नशा, जुआ और सट्टा से पूरी तरह मुक्त बनाकर एक आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।1
- गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 228 लोगों के खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा संवेदनशील इलाकों में चेकिंग की। इस दौरान गुरुग्राम के पुलिस जोन पूर्व से 78, पश्चिम से 73, दक्षिण से 48 और मानेसर पुलिस जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें संबंधित पुलिस थानों में ले जाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से हुड़दंग, झगड़ा, मारपीट और अन्य अवांछनीय घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार भविष्य में भी असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से कानून का पालन करने की अपील की है और इस तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या निकटतम पुलिस थाना व चौकी में सूचित करने को कहा है।1
- गुरुग्राम के थाना डीएलएफ सेक्टर-29 के प्रबंधक के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताया। फोन करने वाले ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाने के लिए दबाव बनाया और कार्रवाई के दौरान डीजीपी स्तर का हवाला भी दिया। मामले पर संदेह होने पर थाना प्रबंधक ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई। जांच के दौरान पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी नहीं है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय करण कुमार सकूजा के रूप में हुई, जो नेब सराय, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी की पत्नी की मॉल में दुकान है, जिसकी लाइट मॉल प्रबंधन ने काट दी थी। इसी बिजली को चालू करवाने के उद्देश्य से आरोपी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया था। सरकारी अधिकारी के नाम और पद का गलत इस्तेमाल करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 जुलाई को गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।1