Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री देवनारायण भगवान की आरती होते हुए हमारे गांव में ह क्षी देवनारायण भगवान की आरती होते हुए
Vikram Bhadana vlog
श्री देवनारायण भगवान की आरती होते हुए हमारे गांव में ह क्षी देवनारायण भगवान की आरती होते हुए
More news from राजस्थान and nearby areas
- नारौली में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों को मिला पानी नारौली डांग। क्षेत्र में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। बारिश के चलते खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को बरसात से बड़ी राहत मिली है। बारिश से खेतों में पानी पहुंचने के साथ ही फसलों की बढ़वार को भी लाभ मिलने की संभावना है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेती के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। वहीं, बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली।1
- जलप्रलय में तब्दील हुई हताई वाली ढाणी: घुटने तक भरा पानी, बेबस ग्रामीण और सोया हुआ प्रशासन! जलप्रलय में तब्दील हुई हताई वाली ढाणी: घुटने तक भरा पानी, बेबस ग्रामीण और सोया हुआ प्रशासन! हाहाकार: तलवाड़ा के रामगढ़ मुराडा में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चारों तरफ फैला दलदल, बीमारियों के साये में जीने को मजबूर सैकड़ों लोग! रामगढ़ मुराडा / तलवाड़ा: तहसील क्षेत्र के रामगढ़ मुराडा स्थित हताई वाली ढाणी इस समय टापू में तब्दील हो चुकी है। जल निकासी के मुकम्मल इंतजाम न होने के कारण पूरी ढाणी में भीषण जलभराव हो गया है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गलियों और रास्तों पर घुटनों तक भरे पानी ने आवागमन पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। जिंदगी बनी जहन्नुम, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान ढाणी के मुख्य रास्तों पर लबालब भरे पानी और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। बुजुर्गों और मरीजों के लिए तो आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचना भी असंभव सा हो गया है। जगह-जगह पानी जमा होने से बदबू और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खौफ फैल गया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द ही पानी नहीं निकाला गया तो गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी महामारी फैलने से कोई नहीं रोक पाएगा। आक्रोश में ग्रामीण: "प्रशासन की अनदेखी पड़ी भारी" स्थानीय निवासियों में शासन और प्रशासन की बेरुखी को लेकर भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन मिलते हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। पक्की नालियों का निर्माण न होना और नालों की सफाई न कराया जाना इस आपदा का मुख्य कारण है। ग्रामीणों की चेतावनी और सीधी मांग: तत्काल राहत: टैंकरों या पंपसेट के जरिए जमा पानी को तुरंत बाहर निकाला जाए। स्थाई समाधान: ढाल के अनुसार पक्की नालियों और बड़े नाले का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। कीटनाशक छिड़काव: महामारी से बचाव के लिए क्षेत्र में तुरंत फोगिंग और चूने का छिड़काव हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू नहीं किए, तो वे उग्र आंदोलन करने और तहसील मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।1
- पांचवीं के बाद पढ़ाई छूटने का संकट, विद्यालय क्रमोन्नति की मांग तेज, #pokaran_news #Etv9deshkidastak पांचवीं के बाद पढ़ाई छूटने का संकट, विद्यालय क्रमोन्नति की मांग तेज, #pokaran_news #Etv9deshkidastak1
- 📢 ड्रग वॉरियर अभियान – जिला पुलिस सवाई माधोपुर नशा एक सामाजिक समस्या नहीं, पारिवारिक समस्या है – एक परिवार समाप्त होता है। और अगर आप आज भी इसे सहन करेंगे, तो कल आपका कोई अपना इसकी चपेट में अवश्य आएगा। ❤️ इस बार लड़ना है – नफरत से नहीं – सिर्फ प्रेम से – प्रेम स्वयं के जीवन से, परिवार जन के जीवन से, मिलने वालों के जीवन से। 💪 यह है क्रांति – प्रेम और अपनेपन से सवाई माधोपुर को नशामुक्त बनाने की क्रांति! 🌅 यह अभियान आपके और परिवार की मुक्ति का मार्ग है। 🎯 नशे से पीड़ित परिवार आगे आएँ – ड्रग वॉरियर बनें। 🎯 अपने परिवार, मोहल्ले, गाँव को नशामुक्त बनाएँ। 💪 अब बिल्कुल बर्दाश्त न करें। ड्रग वॉरियर कौन? 👩 महिला – माँ, पत्नी, बहन, बेटी जो नशे के दुष्परिणामों से पीड़ित है। 👨 पुरुष – जो नशे का शिकार हुआ और अब बाहर निकलना चाहता है तथा दूसरों की मदद करना चाहता है। 🧑🎓 युवा / Gen Z / Gen Alpha – जिनके परिवार / पड़ोस में पिता, भाई या कोई सदस्य नशे से पीड़ित है और वे उन्हें मुक्त कराना चाहते हैं। 👪 परिवार – जो नशे की वजह से बिखर रहा है और अब एकजुट होकर इस दानव का सामना करना चाहता है। 👨⚕️ डॉक्टर्स – जो नशा मुक्ति में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। 🏫 शिक्षक एवं प्रधानाचार्य – जो अपने स्कूल/कॉलेज परिसर को नशामुक्त बनाना चाहते हैं। 🤝 हर वह व्यक्ति जो चाहता है कि बदलाव हो। क्या करें? ✅ नशा तस्करी में शामिल लोगों और ठिकानों की गुप्त सूचना दें। ✅ नशे से पीड़ित परिवारों की जानकारी दें – ताकि उन्हें सहायता मिल सके। ✅ सबसे महत्वपूर्ण – अपने परिवार को नशामुक्त बनाएँ। "पहले अपना परिवार, फिर मोहल्ला, फिर गाँव – यही है क्रांति का मंत्र!" 🏫 शिक्षकों/प्रधानाचार्यों से अपील: ➡️ अपने स्कूल/कॉलेज परिसर को नशामुक्त बनाएँ। ➡️ नशे से ग्रसित लोगों को प्रेम करें, उनका डर समझें, अपनापन दें। ➡️ यदि कोई विद्यार्थी/परिवार नशे से पीड़ित है – हम तक पहुँचाएँ। कैसे जुड़ें? सीधे मिलें – 5, 10, 15, 20 या 25 की टोली बनाएँ और मिलें: · एसपी / अपर एसपी / डीएसपी / अपने थाने के एसएचओ/ आपकी बीट के बीट कांस्टेबल 🔒 गुप्त सूचना कैसे दें? 📱 व्हाट्सएप: 9352376939 📸 इंस्टाग्राम DM: @sawaimadhopurpolice 👍 फेसबुक DM: sawaimadhopur.smr 📱 कालिका यूनिट (WhatsApp): +91 96679 73009 आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी! 🏆 सम्मान किसे मिलेगा? जब आपकी बीट नशामुक्त होगी, तो सम्मानित होंगे: 🏅 ड्रग वॉरियर्स का पूरा परिवार 🏅 संबंधित बीट कांस्टेबल 🏅 संबंधित एसएचओ (थानाधिकारी) सभी को एसपी सवाई माधोपुर द्वारा प्रमाण-पत्र एवं विशेष सम्मान। 🏆 पहली नशामुक्त बीट – एसपी द्वारा विशेष सम्मान 🏆 सर्वाधिक नशामुक्त बीट – थानाधिकारी को विशेष सम्मान 🏆 अवधि: 7 अगस्त – 7 सितंबर 2026 (प्रथम चरण) ✅ नशामुक्त बीट के मायने? हाँ! जब ड्रग वॉरियर्स सूचना देंगी कि क्षेत्र में कोई नशा नहीं बिक रहा, तो बीट कांस्टेबल और एसपी की विशेष टीम सत्यापन करेगी। फिर "नशामुक्त बीट" का प्रमाण-पत्र जारी होगा और सभी को सम्मानित किया जाएगा । #ड्रगवॉरियर #नशामुक्तसवाईमाधोपुर #परिवार1
- एयरटेल कंपनी की लापरवाही उजागर, लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी गाय श्योपुर के सलाहपुर क्षेत्र में एयरटेल कंपनी द्वारा लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में एक गाय गिर गई। स्थानीय निवासी अज्जू मंसूरी सहित अन्य लोगों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुदाई के बाद गड्ढे को न तो सुरक्षित ढका गया और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया, जिससे यह हादसा हुआ। लोगों ने संबंधित कंपनी से लापरवाही पर कार्रवाई और खुले गड्ढों को तत्काल भरने की मांग की।1
- बारिश मे फिर गुलजार होगा अंता का पुराना पिकनिक स्पॉट, #rajasthan #baran #anta_news #Etv9deshkidastak1
- श्योपुर के विजयपुर में निजी स्कूल पर लगे मासूम के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप1