Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारौली में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों को मिला पानी नारौली डांग। क्षेत्र में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। बारिश के चलते खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को बरसात से बड़ी राहत मिली है। बारिश से खेतों में पानी पहुंचने के साथ ही फसलों की बढ़वार को भी लाभ मिलने की संभावना है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेती के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। वहीं, बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली।
Vipin Singhal
नारौली में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों को मिला पानी नारौली डांग। क्षेत्र में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। बारिश के चलते खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को बरसात से बड़ी राहत मिली है। बारिश से खेतों में पानी पहुंचने के साथ ही फसलों की बढ़वार को भी लाभ मिलने की संभावना है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेती के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। वहीं, बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नारौली में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों को मिला पानी नारौली डांग। क्षेत्र में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। बारिश के चलते खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को बरसात से बड़ी राहत मिली है। बारिश से खेतों में पानी पहुंचने के साथ ही फसलों की बढ़वार को भी लाभ मिलने की संभावना है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेती के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। वहीं, बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली।1
- जलप्रलय में तब्दील हुई हताई वाली ढाणी: घुटने तक भरा पानी, बेबस ग्रामीण और सोया हुआ प्रशासन! जलप्रलय में तब्दील हुई हताई वाली ढाणी: घुटने तक भरा पानी, बेबस ग्रामीण और सोया हुआ प्रशासन! हाहाकार: तलवाड़ा के रामगढ़ मुराडा में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चारों तरफ फैला दलदल, बीमारियों के साये में जीने को मजबूर सैकड़ों लोग! रामगढ़ मुराडा / तलवाड़ा: तहसील क्षेत्र के रामगढ़ मुराडा स्थित हताई वाली ढाणी इस समय टापू में तब्दील हो चुकी है। जल निकासी के मुकम्मल इंतजाम न होने के कारण पूरी ढाणी में भीषण जलभराव हो गया है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गलियों और रास्तों पर घुटनों तक भरे पानी ने आवागमन पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। जिंदगी बनी जहन्नुम, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान ढाणी के मुख्य रास्तों पर लबालब भरे पानी और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। बुजुर्गों और मरीजों के लिए तो आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचना भी असंभव सा हो गया है। जगह-जगह पानी जमा होने से बदबू और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खौफ फैल गया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द ही पानी नहीं निकाला गया तो गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी महामारी फैलने से कोई नहीं रोक पाएगा। आक्रोश में ग्रामीण: "प्रशासन की अनदेखी पड़ी भारी" स्थानीय निवासियों में शासन और प्रशासन की बेरुखी को लेकर भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन मिलते हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। पक्की नालियों का निर्माण न होना और नालों की सफाई न कराया जाना इस आपदा का मुख्य कारण है। ग्रामीणों की चेतावनी और सीधी मांग: तत्काल राहत: टैंकरों या पंपसेट के जरिए जमा पानी को तुरंत बाहर निकाला जाए। स्थाई समाधान: ढाल के अनुसार पक्की नालियों और बड़े नाले का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। कीटनाशक छिड़काव: महामारी से बचाव के लिए क्षेत्र में तुरंत फोगिंग और चूने का छिड़काव हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू नहीं किए, तो वे उग्र आंदोलन करने और तहसील मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।1
- कोटा ड्रोन तकनीक से और सुरक्षित होगी रेल यात्रा, कोटा मंडल ने ओएचई निरीक्षण में रचा नया कीर्तिमान* *पहली बार 145 ट्रैक किलोमीटर पर बिना पावर ब्लॉक, ड्रोन व थर्मल इमेजिंग से हुआ निरीक्षण* कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने रेल सुरक्षा को और मजबूत करते हुए पहली बार ड्रोन आधारित ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) निरीक्षण प्रणाली का सफल प्रयोग किया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के मार्गदर्शन में कोटा-लाखेरी रेलखंड की मुख्य लाइन पर लगभग 145 ट्रैक किलोमीटर क्षेत्र का निरीक्षण ड्रोन व थर्मल इमेजिंग तकनीक से पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर किया गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि यह पूरा कार्य बिना पावर ब्लॉक लिए संपन्न हुआ, जिससे ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और यात्रियों की यात्रा निर्बाध बनी रही। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि अब तक ओएचई की जांच जमीन से दूरबीन के सहारे होती थी, जिससे ऊंचाई पर लगे उपकरणों की बारीकी से जांच सीमित रहती थी। ड्रोन के हाई-रिजॉल्यूशन व थर्मल कैमरों से अब उन स्थानों की भी सटीक जांच संभव हो रही है, जहां पहले पहुंचना मुश्किल था। निरीक्षण में इंसुलेटर खराबी, गायब नट-बोल्ट, थर्मल हॉटस्पॉट, झुकी नंबर प्लेट, गायब एंटी-फॉलिंग रॉड पिन तथा मस्तूल के पास वनस्पति जैसी कई तकनीकी कमियां सामने आईं, जिनका समय रहते सुधार अब संभव होगा। इससे ओएचई खराबी की आशंका घटेगी, अनावश्यक परिचालन व्यवधान कम होंगे और ट्रेनें अधिक समयबद्ध ढंग से चल सकेंगी — जिसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) श्री नीरज शर्मा के निर्देशन में इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब कोटा मंडल पूरे मंडल में इस तकनीक का विस्तार करने जा रहा है। आगामी समय में करीब 2300 ट्रैक किलोमीटर ओएचई का निरीक्षण ड्रोन व थर्मल इमेजिंग तकनीक से किया जाएगा। इसके साथ ही विशेषज्ञ ड्रोन फोटो का विश्लेषण कर रहे हैं और भविष्य में पर्याप्त डाटा मिलने पर इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जोड़ा जाएगा, जिससे दोषों की पहचान स्वतः हो सकेगी। सभी डाटा डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाएगा और आगे टीडीएमएस प्रणाली से भी जोड़ा जाएगा। यह पहल कोटा मंडल को रेलवे में तकनीकी नवाचार के अग्रणी मंडलों में शामिल करती है और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, समयबद्ध व निर्बाध रेल यात्रा का भरोसा देती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल1
- डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू रत्न राहुल गोयल ने गौ सेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया1
- विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सपोटरा में जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर दिया जा रहा आमंत्रण आगामी 9 अगस्त को दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में टीम गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। क्षेत्रभर में बैनर-पोस्टर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक जगमोहन मीणा (सेवानिवृत्त एडीएम) तथा सहसंयोजक धून्धीराम मीणा (भाजपा नेता) हैं। समारोह में आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कन्हैया दंगल और अन्य लोककलाओं का आयोजन किया जाएगा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी क्रम में सपोटरा टीम ने सपोटरा कस्बा, मोड़, तुरसगपुरा, बापोती, मांगरोल, गोठरा, रतनापुरा, बलुआपुरा, कानापुरा, दूदीपुरा, दिवानपुरा, कोडयाई, खिरखिड़ी, डाबरा, डिकोली, कुडगांव, कैलादेवी, पीतूपुरा, लोहरा, भंडारीपुरा, निशाना, अमरगढ़, बुकना और चोड़ागांव सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान लेखराज बैरवा, अभिनव मीणा, रुकमकेश, मेघराज, भूर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। घटना के बाद विद्यालय की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसे और ट्यूबवेल में लगी मोटर की केबल को काटकर ले गए। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने इसी तुरंत संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत शर्मा ने बताया कि ट्यूबवेल से विद्यार्थियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाता था तथा विद्यालय परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी इस ट्यूबवेल से होती है। केबल चोरी होने से दोनों व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में इससे पहले भी दो बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना मलारना स्टेशन चौकी पुलिस, संबंधित पीईईओ तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी और नई केबल उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक केबल चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से किसानों के साथ-साथ अब सरकारी संस्थान भी प्रभावित होने लगे हैं। महंगी केबल चोरी होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि विद्यालयों जैसी सार्वजनिक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। क्षेत्रवासियों और किसानों ने पुलिस से केबल चोर गिरोह का जल्द पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- संत रविदास का समरसता संकल्प अभियान रथ, 10 अगस्त को पहुंचेगा कुस्तला, 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा, सवाई माधोपुर। संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान रथ के स्वागत एवं तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर संपन्न हुई | जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत दिनांक 10 अगस्त को सवाई माधोपुर जिले में पहुंचने वाले कलश का अभिनंदन करने की योजना को लेकर चर्चा हुई साथ ही 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी अभियान के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्रा के आयोजन पर चर्चा हुई, जिलाध्यक्ष ने बताया कि 10 अगस्त से 13 अगस्त तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा रवाना किए गए संत रविदास महाराज का रथ जिले की चारों विधानसभा में रहेगा। जिसका प्रत्येक विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य अभिनन्दन किया जाएगा, मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 10 अगस्त को पहली बार रथ जिले की सीमा कुस्तला पर पहुंचेगा जहां भाजपा कुशतला मंडल के स्थानीय पदाधिकारी रथ का स्वागत करेंगे उसके बाद रथ बजरिया स्थित अग्रसेन भवन पहुंचेगा जहां से ढोल बाजो के साथ मुख्य बाजार होते हुए रथ के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी | रथ 11 अगस्त को खंडार विधानसभा में, 12 अगस्त को बामनवास विधानसभा में और 13 अगस्त को गंगापुर विधानसभा में रहेगा, रथ के समन्वय एवं संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर भाजपा ने जिला समिति बनाई है, समिति मे जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल, जिला मंत्री प्रेमदेवी मीणा, गंगाशंकर गौतम, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, पूर्व सभापति सुनील तिलकर, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खेमराज महावर को शामिल किया है | जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के " हर घर तिरंगा अभियान " को लेकर भी जिला समिति बनाई, जिला समिति में जिला उपाध्यक्ष पंडित लालचंद गौतम, उदय सिंह गुर्जर और प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर सिंह राजावत को शामिल किया है | इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 13 अगस्त को गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में और 14 अगस्त को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, गंगापुर सिटी में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा का प्रभारी सभापति शिवरतन अग्रवाल और पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल को बनाया गया है वही सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, सत्यनारायण धाकड़, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, मुकेश शर्मा, अजय बसवाल, सतीश शर्मा को बनाया गया है, खंडार विधानसभा में प्रभारी प्रधान नरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री बाबूलाल मीणा, बामनवास विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष विजय गुर्जर, प्रधान कृष्ण पोसवाल, शशिकला मीणा और प्रेमदेवी मीणा को बनाया गया है | बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई, इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, डॉ भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गीता सैनी, विमला शर्मा, संतोष मथुरिया, सावित्री शर्मा, केशव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज बैरवा आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे |1
- गंगापुर सिटी फव्वारा चौक के दोनों तरफ नालों की सफाई नहीं होने से नया बाजार व्यापारियों में रोष व्याप्त दुकानों में पानी भरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौपा1