logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार में अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावे की चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस घटना के विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

8 hrs ago
user_Dwarika prasad Yadaw
Dwarika prasad Yadaw
हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago
b78fd38f-7363-4e8d-a28e-275a49ce9297
db72e11c-3e0b-4a8a-ba7e-70b637eba2f4

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार में अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावे की चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस घटना के विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक शिविर में मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ने दिव्यांगजनों की दूसरों पर निर्भर रहने की मजबूरी को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता में बदल दिया है। अब इन हितग्राहियों के जीवन की रफ्तार उनके अपने हाथों में आ गई है, जिससे वे बिना किसी के सहारे के अपने रोजमर्रा के और व्यावसायिक काम आसानी से कर पा रहे हैं। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जयरामनगर-खैर की रहने वाली श्रीमती बृहस्पति साहू वर्षों से फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। उनके लिए दुकान तक फल पहुंचाना, बाजार से सामान लाना और रोजमर्रा के काम करना हमेशा एक बड़ी चुनौती रहा है। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने के बाद अब वे ये सभी काम स्वयं कर सकेंगी। बृहस्पति साहू ने इस सहायता के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ट्राईसाइकिल उनके लिए एक नई जिंदगी की तरह है, जिससे वे अपनी दुकान का काम पहले से अधिक आसानी और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगी। इसी तरह, कोटा विकासखंड के ग्राम बछलीखुर्द (रतनपुर) निवासी श्री विष्णु सिंह राजपूत, जो जनरल स्टोर का व्यवसाय करते हैं, उनके लिए भी दुकान का सामान लाना एक बड़ी चुनौती थी। अब मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से वे खुद बाजार जाकर आवश्यक सामग्री खरीद सकेंगे और अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से चला पाएंगे। विष्णु सिंह राजपूत का कहना है कि अब उन्हें अपने काम के लिए किसी दूसरे का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। समाज कल्याण विभाग की यह पहल इन दिव्यांग हितग्राहियों को न केवल आवाजाही की बेहतर सुविधा दे रही है, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का नया हौसला भी प्रदान कर रही है।
    2
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक शिविर में मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ने दिव्यांगजनों की दूसरों पर निर्भर रहने की मजबूरी को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता में बदल दिया है। अब इन हितग्राहियों के जीवन की रफ्तार उनके अपने हाथों में आ गई है, जिससे वे बिना किसी के सहारे के अपने रोजमर्रा के और व्यावसायिक काम आसानी से कर पा रहे हैं।

मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जयरामनगर-खैर की रहने वाली श्रीमती बृहस्पति साहू वर्षों से फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। उनके लिए दुकान तक फल पहुंचाना, बाजार से सामान लाना और रोजमर्रा के काम करना हमेशा एक बड़ी चुनौती रहा है। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने के बाद अब वे ये सभी काम स्वयं कर सकेंगी। बृहस्पति साहू ने इस सहायता के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ट्राईसाइकिल उनके लिए एक नई जिंदगी की तरह है, जिससे वे अपनी दुकान का काम पहले से अधिक आसानी और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगी।

इसी तरह, कोटा विकासखंड के ग्राम बछलीखुर्द (रतनपुर) निवासी श्री विष्णु सिंह राजपूत, जो जनरल स्टोर का व्यवसाय करते हैं, उनके लिए भी दुकान का सामान लाना एक बड़ी चुनौती थी। अब मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से वे खुद बाजार जाकर आवश्यक सामग्री खरीद सकेंगे और अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से चला पाएंगे। विष्णु सिंह राजपूत का कहना है कि अब उन्हें अपने काम के लिए किसी दूसरे का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। समाज कल्याण विभाग की यह पहल इन दिव्यांग हितग्राहियों को न केवल आवाजाही की बेहतर सुविधा दे रही है, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का नया हौसला भी प्रदान कर रही है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर के समता विहार, टिकरापारा निवासी मीसाबंदी सुरेंद्र मोहन ढोड़ी का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, परिचितों और पूरे क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को सुरेंद्र मोहन ढोड़ी की अंतिम यात्रा निकाली गई और मधुबन मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। इस अंतिम संस्कार में उनके परिजन, रिश्तेदार, परिचित और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
    1
    बिलासपुर के समता विहार, टिकरापारा निवासी मीसाबंदी सुरेंद्र मोहन ढोड़ी का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, परिचितों और पूरे क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार को सुरेंद्र मोहन ढोड़ी की अंतिम यात्रा निकाली गई और मधुबन मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। इस अंतिम संस्कार में उनके परिजन, रिश्तेदार, परिचित और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बेलगहना चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 7 जुलाई की है, जब ग्राम कसईबहरा में आयोजित एक छठी कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह पेन्द्रो की मौत हुई। 8 जुलाई की रात डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह पेन्द्रो पर शराब पीकर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए रोहित पोर्ते, दीपक पोर्ते और प्रदीप वाकरे का उससे विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने अमर सिंह के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी अमर सिंह को कार्यक्रम स्थल से करीब 60-65 मीटर तक सीसी रोड पर घसीटकर उसके घर के पास छोड़ आए, जहाँ गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार करने वाले तीनों आरोपियों—रोहित पोर्ते (30 वर्ष), दीपक पोर्ते (23 वर्ष) और प्रदीप वाकरे (21 वर्ष)—को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी ग्राम कसईबहरा के ही निवासी हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर तीनों को 10 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    1
    बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बेलगहना चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 7 जुलाई की है, जब ग्राम कसईबहरा में आयोजित एक छठी कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह पेन्द्रो की मौत हुई। 8 जुलाई की रात डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

जांच में खुलासा हुआ कि कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह पेन्द्रो पर शराब पीकर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए रोहित पोर्ते, दीपक पोर्ते और प्रदीप वाकरे का उससे विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने अमर सिंह के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी अमर सिंह को कार्यक्रम स्थल से करीब 60-65 मीटर तक सीसी रोड पर घसीटकर उसके घर के पास छोड़ आए, जहाँ गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार करने वाले तीनों आरोपियों—रोहित पोर्ते (30 वर्ष), दीपक पोर्ते (23 वर्ष) और प्रदीप वाकरे (21 वर्ष)—को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी ग्राम कसईबहरा के ही निवासी हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर तीनों को 10 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • बिलासपुर में पुलिस द्वारा एक विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान एसएसपी रजनेश सिंह ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।
    1
    बिलासपुर में पुलिस द्वारा एक विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान एसएसपी रजनेश सिंह ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से ₹21,900 की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नयापारा बोदरी की रहने वाली प्रार्थी कांति बाई उईके (उम्र 45 वर्ष) को हरदी निवासी कविता बाई मानिकपुरी (उम्र 31 वर्ष) मिली और खुद को बैंक से लोन दिलाने का काम करने वाली बताकर झांसा दिया। लोन दिलाने के बहाने कविता ने कांति बाई से आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी ली और 28 सितंबर 2025 से 8 अप्रैल 2026 के बीच फोनपे के माध्यम से करीब ₹20,900 वसूल लिए। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को ₹1,000 नगद भी लिए। काफी समय बीतने के बाद जब लोन पास नहीं हुआ और कांति बाई ने पैसे वापस मांगे, तो कविता टालमटोल करने लगी। बार-बार दबाव बनाने पर उसने केवल ₹5,000 ही वापस किए और बताया कि लोन दिलाने के नाम पर यह पैसा उसने कोटा निवासी राजेश यादव को दिया है। इस धोखाधड़ी को लेकर पीड़ित कांति बाई उईके ने शनिवार शाम 4:50 बजे हिर्री थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने आरोपी कविता मानिकपुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना की जा रही है।
    1
    बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से ₹21,900 की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नयापारा बोदरी की रहने वाली प्रार्थी कांति बाई उईके (उम्र 45 वर्ष) को हरदी निवासी कविता बाई मानिकपुरी (उम्र 31 वर्ष) मिली और खुद को बैंक से लोन दिलाने का काम करने वाली बताकर झांसा दिया। लोन दिलाने के बहाने कविता ने कांति बाई से आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी ली और 28 सितंबर 2025 से 8 अप्रैल 2026 के बीच फोनपे के माध्यम से करीब ₹20,900 वसूल लिए। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को ₹1,000 नगद भी लिए। काफी समय बीतने के बाद जब लोन पास नहीं हुआ और कांति बाई ने पैसे वापस मांगे, तो कविता टालमटोल करने लगी। बार-बार दबाव बनाने पर उसने केवल ₹5,000 ही वापस किए और बताया कि लोन दिलाने के नाम पर यह पैसा उसने कोटा निवासी राजेश यादव को दिया है।

इस धोखाधड़ी को लेकर पीड़ित कांति बाई उईके ने शनिवार शाम 4:50 बजे हिर्री थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने आरोपी कविता मानिकपुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना की जा रही है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    28 min ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार में अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावे की चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस घटना के विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।
    3
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार में अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावे की चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस घटना के विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रतनपुर पुलिस ने बेलतरा ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से इन शातिर चोरों की पहचान कर इन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया स्टेबलाइजर, राउटर, आने-जाने में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और बैंक की दीवार, एटीएम व लॉकर तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की धारदार गैंती और टॅगिया जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमेष कश्यप उर्फ सोनू (उम्र 29 वर्ष, निवासी नेवसा), सुरज कुमार विश्वकर्मा (उम्र 26 वर्ष, निवासी गिधौरी), नवीन कुमार बैसवाड़े (उम्र 28 वर्ष, निवासी नेवसा), खिकराम खैरवार उर्फ विक्की (उम्र 25 वर्ष, निवासी गिधौरी) और प्रकाश यादव उर्फ बौना (उम्र 19 वर्ष, निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बेलतरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने 6 जुलाई 2026 को रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 4 जुलाई 2026 शनिवार की शाम कर्मचारी बैंक में ताला लगाकर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब कर्मचारी ने बैंक खोला, तो पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई मिली। बैंक प्रबंधक के आने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज और बैंक की जांच की गई, तो पता चला कि अज्ञात चोर बैंक का राउटर और बगल में लगा स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए हैं। साथ ही आरोपियों ने लॉकर और एटीएम को भी धारदार गैंती व टॅगिया से तोड़ने की कोशिश की थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने संदेही सुमेश कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त हथियार व गाड़ियां जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आकाश डोंगरे और देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रतनपुर पुलिस ने बेलतरा ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से इन शातिर चोरों की पहचान कर इन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया स्टेबलाइजर, राउटर, आने-जाने में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और बैंक की दीवार, एटीएम व लॉकर तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की धारदार गैंती और टॅगिया जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमेष कश्यप उर्फ सोनू (उम्र 29 वर्ष, निवासी नेवसा), सुरज कुमार विश्वकर्मा (उम्र 26 वर्ष, निवासी गिधौरी), नवीन कुमार बैसवाड़े (उम्र 28 वर्ष, निवासी नेवसा), खिकराम खैरवार उर्फ विक्की (उम्र 25 वर्ष, निवासी गिधौरी) और प्रकाश यादव उर्फ बौना (उम्र 19 वर्ष, निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बेलतरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने 6 जुलाई 2026 को रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 4 जुलाई 2026 शनिवार की शाम कर्मचारी बैंक में ताला लगाकर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब कर्मचारी ने बैंक खोला, तो पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई मिली। बैंक प्रबंधक के आने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज और बैंक की जांच की गई, तो पता चला कि अज्ञात चोर बैंक का राउटर और बगल में लगा स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए हैं। साथ ही आरोपियों ने लॉकर और एटीएम को भी धारदार गैंती व टॅगिया से तोड़ने की कोशिश की थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने संदेही सुमेश कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त हथियार व गाड़ियां जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आकाश डोंगरे और देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • सिंगरौली जिले के गोरबी थाना क्षेत्र में कसर गेट ओवरब्रिज के पास एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वह व्यक्ति बेचिंग प्लांट में काम कर रहा था और बेचिंग प्लांट के लोगों ने ही उसे मार डाला है। इस घटना के बाद सिंगरौली प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इस मामले में प्रशासन अब क्या बोल रहा है।
    1
    सिंगरौली जिले के गोरबी थाना क्षेत्र में कसर गेट ओवरब्रिज के पास एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वह व्यक्ति बेचिंग प्लांट में काम कर रहा था और बेचिंग प्लांट के लोगों ने ही उसे मार डाला है।

इस घटना के बाद सिंगरौली प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इस मामले में प्रशासन अब क्या बोल रहा है।
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    Bilaspur, Chhattisgarh•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.