गांधी जयंती: उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जनसेवा का लिया संकल्प गुमला: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महतो के नेतृत्व में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने इनडोर स्टेडियम तथा समाहरणालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और निस्वार्थ जनसेवा के सिद्धांत आज भी प्रशासनिक कार्यशैली और समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि बापू के आदर्शों को आत्मसात कर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। गांधी जी का जीवन दर्शन हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रेरणा देता है। सर्वप्रथम इनडोर स्टेडियम परिसर में माल्यार्पण के उपरांत उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, डीसीएलआर राजीव कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सतेंद्र महतो, अंचल अधिकारी गुमला हरीश कुमार सहित समाहरणालय संवर्ग के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बापू के नैतिक मूल्यों एवं सिद्धांतों को अपने कार्य-व्यवहार में पूर्णतः लागू करने का संकल्प लिया।
गांधी जयंती: उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जनसेवा का लिया संकल्प गुमला: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महतो के नेतृत्व में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने इनडोर स्टेडियम तथा समाहरणालय परिसर स्थित महात्मा
गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और निस्वार्थ जनसेवा के सिद्धांत आज भी प्रशासनिक कार्यशैली और समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि बापू के आदर्शों को आत्मसात कर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता
के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। गांधी जी का जीवन दर्शन हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रेरणा देता है। सर्वप्रथम इनडोर स्टेडियम परिसर में माल्यार्पण के उपरांत उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त अनिमेश
रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, डीसीएलआर राजीव कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सतेंद्र महतो, अंचल अधिकारी गुमला हरीश कुमार सहित समाहरणालय संवर्ग के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बापू के नैतिक मूल्यों एवं सिद्धांतों को अपने कार्य-व्यवहार में पूर्णतः लागू करने का संकल्प लिया।
- गांधी जयंती: उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जनसेवा का लिया संकल्प गुमला: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महतो के नेतृत्व में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने इनडोर स्टेडियम तथा समाहरणालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और निस्वार्थ जनसेवा के सिद्धांत आज भी प्रशासनिक कार्यशैली और समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि बापू के आदर्शों को आत्मसात कर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। गांधी जी का जीवन दर्शन हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रेरणा देता है। सर्वप्रथम इनडोर स्टेडियम परिसर में माल्यार्पण के उपरांत उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, डीसीएलआर राजीव कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सतेंद्र महतो, अंचल अधिकारी गुमला हरीश कुमार सहित समाहरणालय संवर्ग के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बापू के नैतिक मूल्यों एवं सिद्धांतों को अपने कार्य-व्यवहार में पूर्णतः लागू करने का संकल्प लिया।4
- गांधी जी के सपनों का भारत… क्या नई पीढ़ी पूरा करेगी बापू का सपना?”1
- डोमाखाड़ कोयल नदी से कलश यात्रा के साथ वन्य प्राणी सप्ताह सह प्रकृति पूजा एवं मेला शुरू *डोमाखाड़ कोयल नदी से गारू तक गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश* *14 किमी की भव्य कलश यात्रा के साथ वन्य प्राणी सप्ताह सह प्रकृति पूजा एवं मेला शुरू* विधायक रामचंद्र सिंह व डीडी कुमार आशीष ने किया उद्घाटन, 9 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन जोहार झारखण्ड /आरपी सिंह गारू प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान शुक्रवार को आस्था, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के संदेश से गूंज उठा। वन्य प्राणी सप्ताह सह प्रकृति पूजा एवं मेला का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। डोमाखाड़ स्थित कोयल नदी से शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरियां एवं पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के बीच कोयल नदी से कलश में जल भरा और करीब 14 किलोमीटर पैदल यात्रा कर गारू खेल मैदान पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं पलामू टाइगर रिजर्व दक्षिणी वन प्रमंडल के उपनिदेशक कुमार आशीष ने किया। गारू पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ मां दुर्गा एवं केशरा चंडी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक एवं उत्सवी माहौल में नजर आया। एक सप्ताह तक होंगे विविध आयोजन गारू पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि कार्यक्रम 2 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुरुषों एवं किशोरियों के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। बच्चों के लिए भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वन्यजीव संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। कार्यक्रम में वन्य प्राणियों पर आधारित झांकी, नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे। धार्मिक आयोजनों के तहत कथा-प्रवचन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ भी होगा। भक्ति जागरण में गूंजेंगे भजनों के स्वर वन्य प्राणी सप्ताह एवं प्रकृति पूजा मेले के दौरान रंगारंग भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। भक्ति जागरण में विभिन्न चर्चित गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में मनीता श्री, प्रकाश पंडित, कुणाल तिवारी, पवन दीवाना एवं शशि श्रीवास्तव, रानी पांडेय समेत अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। भक्ति जागरण को लेकर आयोजन समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक माहौल के बीच भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेले में आने वाले लोगों को मनोरंजन का भी अवसर मिलेगा। मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग खेल मैदान में आयोजित मेले में झूला, उछल-कूद, चक्कर समेत मनोरंजन के विभिन्न साधन लगाए गए हैं। शाम के समय सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के कारण मेले में लोगों की भीड़ जुट रही है। मुख्य रूप मौजूद रहे कार्यक्रम में जिप सदस्य जीरा देवी, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, वनपाल अमृत कुमार श्रीवास्तव, सालिमोन कुल्लू, विवेक सिंह विशाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष मंगल उरांव, भाजपा नेता सुनेश्वर सिंह समेत वन विभाग के कर्मी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की खास बातें आयोजन: 2 से 9 अक्टूबर स्थल: खेल मैदान, गारू कलश यात्रा: डोमाखाड़ कोयल नदी से गारू तक दूरी: करीब 14 किलोमीटर मुख्य आयोजन: फुटबॉल टूर्नामेंट सांस्कृतिक कार्यक्रम: नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता बच्चों के लिए: भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता विशेष आकर्षण: वन्य प्राणी झांकी एवं नुक्कड़ नाटक धार्मिक आयोजन: कथा-प्रवचन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ भक्ति जागरण: मनीता श्री, प्रकाश पंडित, कुणाल तिवारी, पवन दीवाना, शशि श्रीवास्तव, रानी पांडेय एवं अन्य कलाकार आस्था • संस्कृति • प्रकृति • मनोरंजन3
- सरकार रही नाकाम तो ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा श्रमदान से बदली छापर टोली गांव की सूरत लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा प्रखंड क्षेत्र के मसमानो पंचायत के छापर टोली में लंबे समय से सडक,पुलिया तथा बजबजाती नलियों से परेशान ग्रामीण संगठित हो अनूठा पहल कर मिशल पेश करते हुए मरमती कार्य मे जुटे सरकार के नकामी को देखते हुए विभाग के प्रति नराजगी जताया और श्रमदान कर लम्बे समय के बाद गांव के लोग मरमती एवं नाली के साफ सफाई में जुटे।1
- आदिवासी हिंदू नहीं हैं बयान पर क्या सोचते हैं.? #shorts #shortvideo #mandir #durgapuja #jaishreeram1
- इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला1
- वन भूमि क्षेत्र में अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने किया विरोध, वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की सिसई प्रखंड भदौली पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम सकरौली के वन क्षेत्र में अवैध कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। कब्जा को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया हैं। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि सकरौली मंगुटोली निवासी ईरकन लकड़ा के द्वारा 8 एकड़ 77 डी वन भूमि को अपना बताते हुए अवैध रूप सीमेंट का पिलर देकर कटिले तार से घेराव किया जा रहा हैं। गांव के स्थानीय मवेशी चराने वाले ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान सुमन पहान की अध्यक्षता में ग्राम सभा का बैठक किया गया। इस बैठक में ईरकन लकड़ा को बुलाया गया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के द्वारा तीन बार नर्सरी कर पौधा रोपण किया गया था और वर्षों से जमीन वन विभाग के कब्जे में हैं। जिसे वन विभाग द्वारा मापी कर सीमांकन भी किया गया हैं। उक्त जमीन पर वर्तमान में विभिन्न प्रजाति के विशाल पेड़ लगे हुए हैं। इसके बावजूद इरकन लकड़ा के द्वारा बार-बार जमीन को अपने कब्जा में लेने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिसका कई वर्षों से ग्रामीण विरोध करते आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जंगल से सकरौली खास, ऊपर टोली, पतरा टोली, कुंबा टोली, मंगू टोली, विश्रामपुर, झटनी टोली,पोटरो, महुआडीपा, भदौली , कुदरा, निमडा, डाड़हा, शाम टोली,गांव के ग्रामीण शादी विवाह और अंतिम संस्कार जैसे कार्यों के लिए साल पेड़ का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रखंड प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने व अवैध कब्जा को रोकने की मांग की हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग के पदाधिकारी अवैध कब्जा वाले जगह निरीक्षण करने पहुंचे। वही ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को ग्राम सभा की कॉपी देकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की हैं।2
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लोहरदगा समाहरणालय परिसर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर सामूहिक श्रमदान किया गया और पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लोहरदगा समाहरणालय परिसर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर सामूहिक श्रमदान किया गया और पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई1