Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम बंगाल के मुस्लिम नागरिक ने ममता बनर्जी के बारे में क्या कहा सुनिए
Niraj Kumar
पश्चिम बंगाल के मुस्लिम नागरिक ने ममता बनर्जी के बारे में क्या कहा सुनिए
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद में गैंगस्टर नेटवर्क पर वार, प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की भिड़ंत।1
- बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार.). भारत के सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएसई (UPSC) को शानदार रेंक से पास करने वाले कोयला राजधानी धनबाद के बाघमारा प्रखंड के एक छोटे से गांव जमुआटाड़ के होनहार युवक शुभम कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर पुरे गांव में आज होली और दीपावली जैसा माहौल है. जैसे ही गांव के इस होनहार युवक का आगमन गांव की पगडंडी पर हुआ. ढ़ोल -नगाड़े बजने लगे. मौके पर उपस्थित जनों ने फूलों की बारिश कर अपने भाई, अपने बेटे का जोरदार स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते ग्रामीण और बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद ने माहौल को भावुक कर दिया. शुभम बचपन से ही मेधावी थे. खेती-किसान परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने कभी अपनी परिस्थितियों को बाधा नहीं बनने दिया. अपने संघर्ष के बदौलत आज इस सबसे बड़े पद व ओहदे को पाने में सफल हुआ. शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद बताया. आज गांव के युवाओं के आई कोण बने शुभम की इस सफलता पर गाँव के बड़े बुजुर्गो ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहा की "इस धरती पुत्र ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे पक्के हो, तो गाँव की कच्ची सड़कों से भी निकलकर देश की सेवा के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचा जा सकता है." स्वागत समारोह के दौरान आसपास के गाँवों के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे, जिन्हें सफल अभ्यर्थी ने सफलता के टिप्स दिए. इस समारोह में मुख्य रूप से संतोष गोराई तुलसी साव एन डी पांडे प्रमुख प्रतिनिधि बैजनाथ महतो नवल किशोर महतो दीपक कुमार सुमन पाण्डेय मुखिया जीवनलाल महतो मुखिया विनोद महतो जगदीश साहू वीरेंद्र चौहान सरपंच नंदलाल रवानी भीम रवानी चंदन मिश्रा निरंजन गोप, ज़ालिम रजक, पाल चंद महतो एवं अन्य सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए1
- तेलमोचो पुल के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक दशचक्का ट्रक और हुण्डई क्रेटा कार (संख्या JH09V 0410) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के दो टायर घटनास्थल पर ही टूटकर अलग हो गए, वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार अजय कुमार तिवारी, जो बोकारो सेक्टर-9 ऑफिसर कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार धनबाद से बोकारो की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक बोकारो से धनबाद की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान तेलमोचो पुल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जवान और एक युवक के बीच सड़क पर हुई तीखी नोकझोंक और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक जवान और युवक के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है, जिसे मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया। सोमवार की सुबह 8 बजे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैफिक जांच के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला गर्मा गया। वीडियो में ट्रैफिक जवान यह कहते नजर आ रहा है कि युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की। वहीं युवक का आरोप है कि ट्रैफिक जवान ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग ट्रैफिक जवान के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं और वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।1
- धनबाद। धनबाद जिले के झरिया के भागाबांध ओपी क्षेत्र और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में सोमवार को रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल हो गए। पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधियों को पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा अपराधी भागने के दौरान घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घायलों में अमन सिंह उर्फ कुबेर पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन धनबाद के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों हाल ही में रांची के एक होटल में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। इसी मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि रांची में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में रांची पुलिस धनबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी झरिया के भागाबांध इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग टीम बनाकर इलाके में घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो अपराधियों को गोली लग गई और वे घायल हो गए, जबकि तीसरा अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घटना के बाद तीनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके से पुलिस ने हथियार, कई मोबाइल फोन और बम भी बरामद किए हैं। बरामद विस्फोटक और अन्य सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- Post by Niraj Kumar1