"बेटी बनी लुटेरी: परिवार को सुलाया गहरी नींद, 40 लाख की ज्वेलरी लेकर प्रेमी संग हुई फुर्र" नरसिंहपुर। शहर की राजनगर कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती अपने ही परिवार को खाने में नशीली गोलियाँ खिलाकर घर से नकदी और लाखों के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित परिवार ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपनी व्यथा सुनाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। खाने में मिलाई नींद की गोलियाँ पीड़ित युवक ने बताया कि घटना की रात उनकी बहन ने पूरे परिवार के खाने में नींद की गोलियाँ मिला दी थीं। नशीला खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य बेसुध होकर सो गए। अगली सुबह करीब 10 बजे जब परिवार की नींद खुली, तब उन्हें युवती के गायब होने और घर में हुई बड़ी चोरी का पता चला। करीब 40 लाख के जेवरात लेकर हुई फरार परिजनों के मुताबिक, युवती घर से लगभग 35-40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई है। इसमें करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी की करधन, 3-4 तोला सोने का हार, चूड़ियाँ और पायल जैसे कीमती आभूषण शामिल हैं। आरोपी युवक पर मिलीभगत का आरोप पीड़ित ने किसानी वार्ड निवासी ऋषि डांगीवाल प्रजापति नामक युवक पर अपनी बहन को भगाने और इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवती ने उक्त युवक के साथ 20 तारीख को कहीं बाहर जाकर शादी भी कर ली है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे पहले भी एसपी ऑफिस न्याय की गुहार लगाने आए थे, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी और युवती का आमना-सामना तो कराया, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनसे कुछ भी उगलवाने में नाकाम रही है। परिवार की मुख्य मांग है कि उनका चोरी गया सामान वापस दिलाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

- "बेटी बनी लुटेरी: परिवार को सुलाया गहरी नींद, 40 लाख की ज्वेलरी लेकर प्रेमी संग हुई फुर्र" नरसिंहपुर। शहर की राजनगर कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती अपने ही परिवार को खाने में नशीली गोलियाँ खिलाकर घर से नकदी और लाखों के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित परिवार ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपनी व्यथा सुनाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। खाने में मिलाई नींद की गोलियाँ पीड़ित युवक ने बताया कि घटना की रात उनकी बहन ने पूरे परिवार के खाने में नींद की गोलियाँ मिला दी थीं। नशीला खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य बेसुध होकर सो गए। अगली सुबह करीब 10 बजे जब परिवार की नींद खुली, तब उन्हें युवती के गायब होने और घर में हुई बड़ी चोरी का पता चला। करीब 40 लाख के जेवरात लेकर हुई फरार परिजनों के मुताबिक, युवती घर से लगभग 35-40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई है। इसमें करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी की करधन, 3-4 तोला सोने का हार, चूड़ियाँ और पायल जैसे कीमती आभूषण शामिल हैं। आरोपी युवक पर मिलीभगत का आरोप पीड़ित ने किसानी वार्ड निवासी ऋषि डांगीवाल प्रजापति नामक युवक पर अपनी बहन को भगाने और इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवती ने उक्त युवक के साथ 20 तारीख को कहीं बाहर जाकर शादी भी कर ली है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे पहले भी एसपी ऑफिस न्याय की गुहार लगाने आए थे, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी और युवती का आमना-सामना तो कराया, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनसे कुछ भी उगलवाने में नाकाम रही है। परिवार की मुख्य मांग है कि उनका चोरी गया सामान वापस दिलाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।1
- मारपीट के घायल युवक ने एसपी से लगाई गुहार, पुलिस पर हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लोकेशन नरसिंहपुर मध्य प्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय मारपीट के घायल युवक ने एसपी से लगाई गुहार, पुलिस पर हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप नरसिंहपुर। जिले के पलोहा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने और मामले में कमजोर धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित का कहना है कि गंभीर चोटें आने के बावजूद पुलिस ने उचित वैधानिक कार्यवाही नहीं की है। शादी से लौटते समय हुआ हमला शिकायतकर्ता राहुल मेहरा पिता हुल्कर मेहरा, निवासी ग्राम तेदूखेड़ा (थाना चीचली), ने बताया कि वह 8 मई 2026 की सुबह करीब 8:00 बजे नीमच ग्राम से एक बारात से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मदन कुशवाहा और उसके साथ मौजूद 5 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड, पाइपर, लाठी और बेसबॉल के बल्ले से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर आए 12 टांके, जातिगत अपमान का आरोप:- पीड़ित के अनुसार, इस हमले में उसके सिर पर तीन गंभीर घाव हुए हैं, जिनमें कुल 12 टांके आए हैं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जातिगत रूप से अपमानित करते हुए गाली-गलौज भी की। राहुल का आरोप है कि पलोहा पुलिस ने अपराध क्रमांक 54/2026 के तहत धारा 115(2), 296, 351(3), 118(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला तो दर्ज किया, लेकिन सिर की गंभीर चोट को नजरअंदाज करते हुए जमानती धाराएं लगाई हैं। साथ ही, मामले में एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट की धाराएं भी नहीं जोड़ी गई हैं। जान से मारने की मिल रही धमकी एसपी को सौंपे पत्र में पीड़ित ने उल्लेख किया है कि आरोपी अब उसे फोन पर धमका रहे हैं। आरोपियों का कहना है कि रिपोर्ट करने से उनका कुछ नहीं बिगड़ा और अब वे उसे जान से खत्म कर देंगे। पीड़ित ने बताया कि वह अभी इलाजरत है और मारपीट में शामिल अन्य 5 अज्ञात आरोपियों की पुलिस ने अब तक पहचान या गिरफ्तारी नहीं की है। न्याय की मांग:- पीड़ित राहुल मेहरा ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए धाराओं में इजाफा किया जाए और सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए।3
- नरसिंहपुर - शराब कारोबारी के साथ हुई मारपीट की घटना में ज्ञापन के बाद ASP ने दी हिदायत अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही करकबेल में शराब कारोबारी के साथ हुई मारपिट की घटना के बाद अब क्षेत्र में तनाव का माहौल वही शराब कारोबारी के पक्ष में आज शनिवार सामाजिक लोगो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया वही जब मीडिया ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से बात की तो उन्होंने बताया कि ज्ञापन के पहले ही धाराएं बढ़ा दी गई थी वही वही कोई क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी वही अभी तक मारपिट के मामले में तीन से चार लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है वही पुलिस बाकी लोगो की तलाश में जुटी हुई हैं।1
- अपनी माशूकाओं के महंगे शौक पूरे करने और खुद की मौज मस्ती के लिए नवयुवक बन गए शातिर चोर1
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस पलट दी। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा और दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हैं।1
- प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत समाचार 9977447750 नरसिहंपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 7 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार1
- स्कॉर्पियो वाहन में भीषण आग लगने से सड़क मार्ग पर दोनों ओर लगा जाम, दमकल वाहन ने पाया आग पर काबू1
- NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस पलटी, आधा दर्जन घायल लोकेशन नरसिंहपुर मध्य प्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस पलटी, आधा दर्जन घायल नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मुंगवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बस के हेल्पर सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं।? जानकारी के मुताबिक, यह बस नेपाल से बेंगलुरु की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे जब बस मुंगवानी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस जोरदार झटके के साथ सड़क के नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। हादसे में घायल हुए यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ यात्रियों ने मौके पर मीडिया और पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बस चालक शराब के नशे में था और बस काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। यात्रियों का मानना है कि चालक की इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मुंगवानी थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।3