पीटीआर में प्री-मॉनसून वाइल्डलाइफ सेंसेक्स शुरू, वन्यजीवों की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर पीटीआर में प्री-मॉनसून वाइल्डलाइफ सेंसेक्स शुरू, वन्यजीवों की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर बरवाडीह (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में पूर्व की भांति इस वर्ष भी प्री-मॉनसून वाइल्डलाइफ सेंसेक्स की शुरुआत सोमवार से कर दी गई। यह सेंसेक्स एक सप्ताह तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य रिजर्व क्षेत्र के जंगलों में वन्यजीवों की मौजूदा स्थिति, उनकी संख्या, गतिविधियों और पर्यावास का आकलन करना है। बेतला वन क्षेत्र पदाधिकारी उमेश कुमार दुबे और छिपादोहर पश्चिमी वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय टोप्पो ने बताया कि हर वर्ष मॉनसून से पहले यह सेंसेक्स कराया जाता है, ताकि जंगलों में रहने वाले वन्यजीवों की वास्तविक स्थिति का सही अनुमान लगाया जा सके। सेंसेक्स के दौरान वनकर्मी, गाइड और स्वयंसेवकों की टीम बीटवार जंगलों में जाकर जानवरों के पगमार्क, मल तथा प्रत्यक्ष दृश्य स्थलों को चिन्हित कर जानकारी एकत्रित कर रही है। इस अभियान में विशेष रूप से बाघ, हाथी, हिरण, तेंदुआ समेत अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इससे वन्यजीव संरक्षण की योजनाओं को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। सेंसेक्स अभियान में वनपाल संतोष सिंह, नंदलाल साहू, वनरक्षी देवपाल भगत, धीरज कुमार, गुलशन सुरीन समेत कई वनकर्मी व ट्रेकर गार्ड शामिल हैं। वहीं छिपादोहर पश्चिमी वन क्षेत्र में फोरेस्टर श्रवन कुमार, रजनीश कुमार, मुकेश मिंज अविनाश एक्का आदि वनकर्मी लगें हुए हैं।

- झारखंड के महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर बिना व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। ये वाहन अवैध बालू ढुलाई में लगे हैं और अक्सर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे जानमाल और राजस्व का खतरा बढ़ गया है।1
- भारत की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। टिप्पणी में कहा गया कि देश की शिक्षा प्रणाली कमजोर होने के बावजूद 'विश्व गुरु' बनने की बात की जा रही है। यह आलोचना देश में शिक्षा सुधारों की आवश्यकता पर नई बहस छेड़ सकती है।1
- झारखंड के बालूमाथ में अखिलेश यादव ने दबंगों पर अपहरण, मारपीट, लूट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा और बंदूक की नोक पर ₹1.15 लाख का फर्जी एग्रीमेंट जबरन लिखवाया। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।1
- झारखंड के लातेहार में एक युवक को काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, लूटपाट हुई और बंदूक के बल पर ₹1.15 लाख का जबरन एग्रीमेंट लिखवाया गया। पीड़ित ने अवैध कोयला कारोबार की जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।1
- चंदवा क्रिएटिव अकैडमी में मदर्स डे पर बच्चों ने माँ के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया, बताते हुए कि एक शिक्षित माँ पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को शिक्षित करने की अपील की।1
- लोहरदगा में इन दिनों कटहल का मौसम है और पेड़ स्वादिष्ट फलों से लदे हुए हैं। यह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसे बड़े चाव से खाया जाता है।1
- लातेहार जिले के चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर में मौली बांध रहे युवक जीवन कुमार मिश्रा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उससे चांदी की चेन और 300 रुपये छीनकर गला घोंटने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।2