संत गुरु श्री रविदास की जीवनी व विचारों पर डाला विस्तृत से डाला प्रकाश बंगाणा, कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने संत शिरोमणि पूज्य गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के प्रसिद्ध गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा में आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम में शिरकत की। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज, स्थानीय गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ किया गया, जहां गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, उनके आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान को स्मरण किया गया। गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा स्थित गुरुद्वारा में पहुंचने पर दविंदर कुमार भुट्टो का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बही बाबा कमल दास जी महाराज ने दविंदर कुमार भुट्टो को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद दविंदर कुमार भुट्टो ने गुरु आदिद्वारा प्रबंधन समिति, संत समाज और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि संत गुरु रविदास जैसे महान संतों की शिक्षाएं आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि समता भाईचारे और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी इस अवसर पर दविंदर कुमार भुट्टो ने संत गुरु रविदास की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास एक महान संत, समाज सुधारक और मानवता के उपासक थे, जिन्होंने अपने विचारों और कर्मों से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन में समता, समानता, भाईचारे और प्रेम का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाला है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सादगी सेवा और सत्य पर आधारित था। उन्होंने अपने भजनों और वाणी के माध्यम से समाज को यह सिखाया कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य समान हैं। उन्होंने जाति-पाति और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा को सर्वोपरि बताया। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि गुरु रविदास जी का बेगमपुरा का सपना एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां कोई दुखी न हो, कोई भूखा न रहे और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब समाज में अनेक प्रकार की सामाजिक चुनौतियां मौजूद हैं, तब संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संत गुरु रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और एक सकारात्मक व समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान गुरु द्वारा बल्ह खालसा में भजन-कीर्तन और गुरु वाणी का पाठ भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के भजनों के माध्यम से उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और लोगों को अपनी सांस्कृतिक व आध्या त्मिक विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्य क्रमों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के समापन पर गुरु आदिद्वारा प्रबंधन समिति ने दविंदर कुमार भुट्टो का धन्यवाद किया और कहा कि उनके द्वारा संत गुरु रविदास जी की जीवनी और विचारों पर डाला गया प्रकाश उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक रहा। बही गुरुद्वारा बल्ह खालसा में विशाल भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह राजीव कुमार, राम किशन क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भाजपा कार्यकर्ता, संत समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
संत गुरु श्री रविदास की जीवनी व विचारों पर डाला विस्तृत से डाला प्रकाश बंगाणा, कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने संत शिरोमणि पूज्य गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के प्रसिद्ध गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा में आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम में शिरकत की। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज, स्थानीय गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ किया गया, जहां गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, उनके आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान को स्मरण किया गया। गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा स्थित गुरुद्वारा में पहुंचने पर दविंदर कुमार भुट्टो का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बही बाबा कमल दास जी महाराज ने दविंदर कुमार भुट्टो को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद दविंदर कुमार भुट्टो ने गुरु आदिद्वारा प्रबंधन समिति, संत समाज और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि संत गुरु रविदास जैसे महान संतों की शिक्षाएं आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि समता भाईचारे और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी इस अवसर पर दविंदर कुमार भुट्टो ने संत गुरु रविदास की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास एक महान संत, समाज सुधारक और मानवता के उपासक थे, जिन्होंने अपने विचारों और कर्मों से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन में समता, समानता, भाईचारे और प्रेम का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाला है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सादगी सेवा और सत्य पर आधारित था। उन्होंने अपने भजनों और वाणी के माध्यम से समाज को यह सिखाया कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य समान हैं। उन्होंने जाति-पाति और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा को सर्वोपरि बताया। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि गुरु रविदास जी का बेगमपुरा का सपना एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां कोई दुखी न हो, कोई भूखा न रहे और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब समाज में अनेक प्रकार की सामाजिक चुनौतियां मौजूद हैं, तब संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संत गुरु रविदास जी के विचारों को अपने जीवन
में अपनाएं और एक सकारात्मक व समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान गुरु द्वारा बल्ह खालसा में भजन-कीर्तन और गुरु वाणी का पाठ भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के भजनों के माध्यम से उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और लोगों को अपनी सांस्कृतिक व आध्या त्मिक विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्य क्रमों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के समापन पर गुरु आदिद्वारा प्रबंधन समिति ने दविंदर कुमार भुट्टो का धन्यवाद किया और कहा कि उनके द्वारा संत गुरु रविदास जी की जीवनी और विचारों पर डाला गया प्रकाश उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक रहा। बही गुरुद्वारा बल्ह खालसा में विशाल भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह राजीव कुमार, राम किशन क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भाजपा कार्यकर्ता, संत समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
- उपमंडल बंगाणा की बंगाणा शांतला सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि यहाँ चलना मौत को दावत देने जैसा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब लोक निर्माण विभाग की नींद नहीं खुली, तो आज गांव समलाड़ा के युवाओं और नन्हे बच्चों ने खुद मोर्चा संभाला। शनिवार को इन जांबाजों ने खुद मिट्टी-पत्थर जुटाकर सड़क के जानलेवा गड्ढों को भरा। यह शर्मनाक है कि टैक्स देने के बावजूद जनता को अपनी सुरक्षा के लिए खुद फावड़ा उठाना पड़ रहा है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? #Bangana #Una #HimachalPradesh #RoadSafety #PublicIssues #Samlada #YouthPower #PWDHimachal #JusticeForVillagers1
- हमीरपुर उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले शनिवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के एडीसी अभिषेक गर्ग ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ चैत्र मास मेलों का शुभारंभ किया। एडीसी ने एसडीएम एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की अध्यक्ष स्वाति डोगरा, डीएसपी एवं मेला पुलिस अधिकारी लालमन शर्मा, मंदिर अधिकारी केशव सिंह, मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, मंदिर न्यास के सदस्यों तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन किया तथा उसके बाद झंडा रस्म में भाग लिया। एक माह तक चलने वाले इन मेलों के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। झंडा रस्म और अन्य परंपराओं के निर्वहन के बाद एडीसी ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेलों के संचालन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। अभिषेक गर्ग ने बताया कि चैत्र मास मेलों के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर परिसर में सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, बिजली-पानी, चिकित्सा, लंगर, पार्किंग और अन्य सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। दियोटसिद्ध के आस-पास की सभी सडक़ों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती की गई है। एडीसी ने कहा कि मंदिर परिसर को इस बार विशेष रूप से सजाया गया है तथा पूरे दियोटसिद्ध क्षेत्र में सफाई और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय संगठनों एवं संस्थाओं तथा वालंटियर्स की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को आधिकारिक रूप से चैत्र मास मेले की समाप्ति के बाद भी दियोटसिद्ध में जून के आखिरी हफ्ते तक श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। इसलिए, मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में इसी अवधि के अनुसार प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर एडीसी ने बाहर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और मंदिर परिसर में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया।1
- जिला ऊना में शनिवार को कुछ रसोई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर भीड़ की स्थिति बन गई। अधिकांश लोग इस आशंका के चलते गैस लेने पहुंचे कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण आने वाले दिनों में गैस की कमी हो सकती है। जिला प्रशासन ने हालांकि इन आशंकाओं को पूरी तरह निराधार बताया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले की तरह घर-द्वार पर ही रसोई गैस की सप्लाई मिल रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने या जमाखोरी करने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और जरूरत के अनुसार ही गैस लेने की अपील की।2
- Post by Dinesh Kumar1
- नशा निवारण बोर्ड सह संयोजक संजय भावद्वाज ने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रयासों से चिटटा के खिलाफ जोरों से अभियान चलाया हुआ है और जन आंदोलन चलाकर पूरे प्रदेश में अभियान में चला हुआ है। उन्हांेने बताया िक अपै्रल माह से पूरे प्रदेश में नशा के खिलाफ बडा अभियान शुरू किया जाएगा । उन्होंने कहा कि सीएम ने पुलिस प्रशासन को भी कडे निर्देश दिए है जिससे बहुत सारे चिटटा के मामलों में कार्रवाई की है।1
- सुजानपुर शनिवार को छुट्टी होने के चलते सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित होली मेले में लोगों की खूब आवाजाही रही मेला ग्राउंड पहली बार लोगों से भरा हुआ दिखाई दिया लोगों की उमड़ी भीड़ ने मेले में जो अब तक मंदी का दौर चल रहा था उसे खत्म कर दिया है बताते चले की सुजानपुर का होली मेला पहली मार्च से शुरू हुआ था चार दिन यह मेल प्रशासनिक तौर पर चलाया गया जिसमें संस्कृत संध्या भी शामिल थी वही उसके बाद मेला अब आगामी 25 मार्च तक चलेगा लेकिन मेले में अब तक व्यापारीक गतिविधियां नाम मात्र थी बात दुकानदारी की करें या खानपान के स्थान की या फिर झूला बाजार की हर तरफ मंदी का दौर था यहां मंदी के दौर के पीछे सबसे बड़ा कारण स्कूलों में आयोजित परीक्षाओं का होना बताया जा रहा है लेकिन शनिवार और रविवार को दो छुट्टियां ऐसे में शनिवार को मिलन ग्राउंड में लोगों की बंपर आवा जाहि रही अगर रविवार को मौसम साफ रहता है तो मेला रविवार को भी जोरदार रहने की उम्मीद है हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर रखी है कि 15 और 16 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है ऐसे में अगर 15 और 16 मार्च को बारिश होती है तो रविवार को मिला फिर से मंदी की भेंट चढ़ सकता है बहरहाल अब तक होली मेले के ऊपर जो मंदी के बादल छाए थे वह शनिवार को पूरी तरह छंट गए हैं मेला ग्राउंड में उमड़ी भीड़ पार्किंग स्थल पर सैकड़ो गाड़ियों की पार्किंग इस बात का गवाह बनी है कि शनिवार को मेला पहले की तरह फिर से लोगों की पहली पसंद बना है1
- बिलासपुर में मादक द्रव्य एवं मनोप्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन : उपयुक्त बिलासपुर राहुल कुमार1
- बिलासपुर में मादक द्रव्य एवं मनोप्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन1