सरयू नहर की पटरी पर गूंजी गोलियां,तार चोर गिरोह के पांच बदमाश दबोचे एक क़ो लगी गोली नानपारा बहराइच। बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह पर नानपारा पुलिस और एसओजी ने शिकंजा कस दिया। शनिवार को हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि थाना माटी बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस,मारुति ईको कार,चोरी के बिजली तारों के कई बंडल और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा कुमार,कुलदीप गुप्ता,हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान निवासीगण खारोह सीतापुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घायल कदीर के खिलाफ हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। - #BreakingNews #digitalmedia #followers #nonfollowrs #UPPolice
सरयू नहर की पटरी पर गूंजी गोलियां,तार चोर गिरोह के पांच बदमाश दबोचे एक क़ो लगी गोली नानपारा बहराइच। बिजली के तार चोरी करने
वाले गिरोह पर नानपारा पुलिस और एसओजी ने शिकंजा कस दिया। शनिवार को हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर पुलिस की
बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि थाना
माटी बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक साथी फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस,मारुति ईको कार,चोरी के बिजली तारों के कई बंडल और तार काटने के उपकरण बरामद
किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा कुमार,कुलदीप गुप्ता,हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान निवासीगण खारोह सीतापुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घायल कदीर के खिलाफ
हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और
घटनास्थल का निरीक्षण किया। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। - #BreakingNews #digitalmedia #followers #nonfollowrs #UPPolice
- लाल निशान के पार हुई सरयू बैराजों से छोड़ा गया 286342.00 क्यूसेक पानी निचले इलाकों के गांवों में भर रहा पानी, प्रशासन अलर्ट बहराइच: तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 286342.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। शनिवार सुबह शारदा बैराज से 149878, गिरजा बैराज से 134435 व सरयू बैराज से 2029 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.17 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से सात सेमी ज्यादा है।1
- बरगद की डाल बनी मुसीबत, कई गांवों का रास्ता हुआ बंद #बहराइच #रानीपुर #एलिहा #ब्रेकिंगन्यूज #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #स्थानीयसमाचार #बहराइचन्यूज #सड़कअवरुद्ध #पेड़गिरा #ग्रामीणपरेशान #आवागमनबाधित #प्रशासन #जनसमस्या #ग्रामीणोंकीमांग #उत्तरप्रदेश #UPNews #BahraichNews #Ranipur #BreakingNews #LocalNews #NewsUpdate1
- कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के जंगल से सटे धनिया बेली गांव मे गुरूवार देर रात घर के अंदर सो रही युवती पर तेंदुए ने हमला कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के जंगल से सटे धनिया बेली गांव मे गुरूवार देर रात घर के अंदर सो रही युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने को युवती तेंदुए से भिड़ंत कर बैठी। उसके शोर पर परिजनों व ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को खदेड़ा। घायल युवती को आनन फानन में एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। सुजौली थाने व वन रेंज के धनियाबेली गांव निवासनी घायल लाली देवी (26) पत्नी जय प्रकाश गुरूवार रात लगभग 12 बज घर के आंगन के पास बरामदे में सो रही थी। अचानक तेंदुआ घर में घुसा। तेंदुए ने लाली देवी पर उसे दबोचने को हमला कर दिया। युवती ने दोनों हाथो से झटका देकर तेंदुए को धकेला। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। युवती ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ंत करती रही। शोर सुनकर परिजन व आसपास के ग्रामीण जाग गए। वह लाठी डंडे लेकर हांका लगाते हुए दौड़े। किसी तरह तेंदुए को खदेड़ युवती की जान बचाई गई। घायल युवती को सुरक्षित कर ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय को सूचित किया। तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन दरोगा अनिल पटेल मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से रात में सतर्क रहने और अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की है। वन दरोगा अनिल ने घायल के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 3000 रुपए नगद दिए हैँ।1
- नानपारा में पुलिस और बिजली तार चोरों के बीच मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार; चोरी के तार और हथियार बरामद बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, नानपारा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली के तार चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए स्वाट और थाना नानपारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। 8 अगस्त की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर चोरी का माल ठिकाने लगाने और एक अन्य वारदात की तैयारी में जुटा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में कदीर नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घायल कदीर के अलावा कृष्णा कुमार, कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कदीर बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसके खिलाफ हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, मारुति ईको कार, चोरी किए गए बिजली के तारों के कई बंडल और तार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- जिला युवा सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारम्भ में मेरा युवा भारत, बहराइच के जिला युवा अधिकारी श्री नवनीत कुमार द्वारा उपस्थित समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए मेरा युवा भारत विभाग के कार्यों, उद्देश्यों एवं युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके उपरान्त बैठक के निर्धारित एजेंडा के प्रमुख बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए संबंधित विषयों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बैठक में जनपद में युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के संचालन, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय तथा युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित किए जाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में माई भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने पर बल दिया गया। जिला युवा अधिकारी श्री नवनीत कुमार ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का डल् ठींतंज पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है, जिससे युवा विभिन्न युवा गतिविधियों, स्वयंसेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता कर सकें। युवाओं का पंजीकरण माई भारत की आधिकारिक वेबसाइट उलइींतंज.हवअ.पद के माध्यम से किया जाना है। इस संबंध में शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में जनपद में संचालित एवं प्रस्तावित युवा कार्यक्रमों की प्रगति, आगामी गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। सीडीओ संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जोड़ते हुए उनकी अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा डल् ठींतंज पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण, महाविद्यालयों के अध्यापकगण, समिति के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- कस्बे में मनाया गया चेहल्लुम निकाला जुलूस शांति सुरक्षा है पुलिस तैनात1
- सरयू नहर की पटरी पर गूंजी गोलियां,तार चोर गिरोह के पांच बदमाश दबोचे एक क़ो लगी गोली नानपारा बहराइच। बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह पर नानपारा पुलिस और एसओजी ने शिकंजा कस दिया। शनिवार को हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि थाना माटी बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस,मारुति ईको कार,चोरी के बिजली तारों के कई बंडल और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा कुमार,कुलदीप गुप्ता,हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान निवासीगण खारोह सीतापुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घायल कदीर के खिलाफ हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। - #BreakingNews #digitalmedia #followers #nonfollowrs #UPPolice8