जनपद चंदौली के पुलिस अधीक्षक का हुआ तबादला आकाश पटेल होंगे चंदौली के नए पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात राज्य की पुलिस व्यवस्था को धार देने के लिए 27 IPS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी इस सूची में 20 से अधिक जिलों के पुलिस कप्तान और पीएसी (PAC) के सेनानायक शामिल हैं।उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जनपदों में नए पुलिस अधीक्षकों (SP) की नियुक्ति की गई है। मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं: शाहजहांपुर: सौरभ दीक्षित अब जनपद की कमान संभालेंगे। एटा: ईलामारन जी. को जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। फिरोजाबाद: आदित्य लांग्हे को चंदौली से हटाकर फिरोजाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामपुर: सोमेन्द्र मीना को जिले का नया कप्तान बनाया गया है। चन्दौली: वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात रहे आकाश पटेल अब चंदौली के नए एसपी होंगे। महाराजगंज: शक्ति मोहन अवस्थी को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है
जनपद चंदौली के पुलिस अधीक्षक का हुआ तबादला आकाश पटेल होंगे चंदौली के नए पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात राज्य की पुलिस व्यवस्था को धार देने के लिए 27 IPS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी इस सूची में 20 से अधिक जिलों के पुलिस कप्तान और पीएसी (PAC) के सेनानायक शामिल हैं।उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जनपदों में नए पुलिस अधीक्षकों (SP) की नियुक्ति की गई है। मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं: शाहजहांपुर: सौरभ दीक्षित अब जनपद की कमान संभालेंगे। एटा: ईलामारन जी. को जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। फिरोजाबाद: आदित्य लांग्हे को चंदौली से हटाकर फिरोजाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामपुर: सोमेन्द्र मीना को जिले का नया कप्तान बनाया गया है। चन्दौली: वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात रहे आकाश पटेल अब चंदौली के नए एसपी होंगे। महाराजगंज: शक्ति मोहन अवस्थी को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है
- बीऊर गांव में चैनपुर दुर्गावती मुख्य मार्ग पर जल जमाव से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसकी शिकायत मुखिया मंत्री और उच्च अधिकारी तक पहुंच चुकी है लेकिन उन्हें वैसा काम करना पसंद है जिसमें अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके।1
- Post by आजाद जमावादी1
- होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। यहाँ ईरान और पश्चिमी देशों के बीच अक्सर तनाव रहता है: ईरान अक्सर "नियमों के उल्लंघन" का हवाला देकर टैंकरों को जब्त करता है, लेकिन उन्हें इस तरह बीच समुद्र में पूरी तरह जला देना एक युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।1
- चेनारी/रोहतास ---प्रखंड क्षेत्र के वेद खैरा (चेनारी) निवासी युवा समाजसेवी सह बिजली मिस्त्री सतानंद तिवारी उर्फ नन्ह बुटन तिवारी की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी विद्युत कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सतानंद तिवारी पिछले 15–20 वर्षों से समाज सेवा के भाव के साथ अपने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से मिस्त्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उस समय से जब इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह विकसित नहीं थी, वे लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। विद्युत विभाग के पदाधिकारी हों या आम ग्रामीण, बिजली से संबंधित किसी भी समस्या पर सबसे पहले उन्हें ही बुलाया जाता था। आसपास के कई गांवों में वे बिजली खराबी ठीक करने और तकनीकी जानकारी के लिए जाने जाते थे। बताया जाता है कि बीते दिन पड़ोसी गांव डुमरी में ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने के लिए गांव के लोगों ने उन्हें घर से बुलाया था। ग्रामीणों का कहना है कि सेवा भाव से लोगों के आग्रह पर तथा विद्युत विभाग के सरकारी मिस्त्री के कहने पर वे अपनी बाइक से उनके साथ डुमरी चले गए। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले शटडाउन की सूचना तो दी गई थी, लेकिन संबंधित लाइन पूरी तरह बंद नहीं की गई थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय वे अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि सतानंद तिवारी विभाग का कार्य करते थे, लेकिन विभागीय लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता था। क्षेत्र में आने वाले विभागीय मिस्त्री भी कई बार तकनीकी सहयोग के लिए उन पर निर्भर रहते थे। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो पुत्र एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र दिव्यांशु तिवारी ने हाल ही में 23 मार्च को इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उनकी पत्नी सुनीता देवी गांव की वार्ड सदस्य हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं विधान पार्षद आलोक सिंह भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर रात सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी जेई, लाइनमैन या संबंधित कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम है, जिसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की है। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी4
- जौनपुर के बख्सा थाना क्षेत्र के गढासेनी गांव मे एक युवक की नदी मे डूब कर मौत हो गयी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। #varanasi varanasi varanasi News varanasi local News1
- घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 315 दिन में पहुंच गया अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई शक्ति नहीं दिखाया गया किसानों का धरना तेज हो रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में धरना चल रहा है एवं संजय कुमार यादव जिला सचिव द्वारा कहां गया जी यह धरना हमारा अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा जब तक हमारे पांच सूत्री मांग का जांच पूर्ण रूप से नहीं हो जाता है तब तक मेरा धरना चलता रहेगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े3
- * जिला रोहतास से आयनमंडल प्रभारी गुडडूशर्मा के रिपोर्ट *रोहतास जिले के चेनारी थानाक्षेत्र अन्तर्गत डिहरियाँ पंचायत के खैरा गाँव के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सदानंद तिवारी की विद्युत स्पर्शाघात से हुई मौत। परिजनों में मचा कोहराम। पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर कर रही है जाँच। घटना के संदर्भ में परिजनों से मिली ख़बर के अनुसार मृतक को आज संध्या सात बजे कुछ लोग खैरा गाँव से सटे डुमरी में ट्रांसफार्मर बनाने के लिए ले गये थे। मृतक जैसे ही ट्रांसफार्मर पर चढ़ा विद्युत करेंट प्रवाहित होने लगा, जिससे उसकी मौत हो गयी। अपने साथ मृतक को ले गये लोगों की तलाश पुलिस कर रही है,जिससे कि उसकी मौत की सच्चाई सामने आ सके। घटना की सूचना पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ0 नेहा कुमारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 दिलीप कुमार तथा चेनारी के थानाध्यक्ष और प्रखंड विकास पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं। शव अभी ट्रांसफार्मर पर ही लटका हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारियों के आने का इंतजार किया जा रहा है।*3
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने सुकृत लोहार ग्राम सभा बट में एक महापंचायत की और सदस्य ग्रहण भी कराया जिसमें सुकृत के किसानों के भूमि पर अडानी द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है कुशवाहा ने बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 ,15,21 ,300 क की शक्ति के प्रकाशन में संविधान प्रदत्त मूल अधिकारो एवं वैधानिक अधिकारों की हिफाजत हेतु धाराएं बनी हुई है3