logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीट पेपर मामले को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों और सोनम वांगचुक के समर्थन में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। इस प्रदर्शन को विभिन्न सामाजिक और छात्र संगठनों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।

3 hrs ago
user_Aakash Mandrah
Aakash Mandrah
Local News Reporter तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

नीट पेपर मामले को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों और सोनम वांगचुक के समर्थन में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। इस प्रदर्शन को विभिन्न सामाजिक और छात्र संगठनों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छिंदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र स्थित ग्राम केरिया जिरिया में 30 वर्षीय विवाहिता सरिता वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद माहौल गरमा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही गुस्साए परिजन शव लेकर सीधे चौरई थाने पहुंच गए और पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया। परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई को सरिता ने ससुराल में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे पहले प्राथमिक उपचार के लिए ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद उसे नागपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का साफ कहना है कि शादी के बाद से ही सरिता को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस पूरे मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    छिंदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र स्थित ग्राम केरिया जिरिया में 30 वर्षीय विवाहिता सरिता वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद माहौल गरमा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही गुस्साए परिजन शव लेकर सीधे चौरई थाने पहुंच गए और पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया। परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई को सरिता ने ससुराल में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे पहले प्राथमिक उपचार के लिए ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद उसे नागपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का साफ कहना है कि शादी के बाद से ही सरिता को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

इस पूरे मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • माखन नगर में संयुक्त जांच दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कनकधारा वेयरहाउस को सील कर दिया है। जांच के दौरान वेयरहाउस में रखी बोरियों में मूंग की जगह मिट्टी पाई गई, जिसके बाद संयुक्त जांच दल द्वारा यह कार्रवाई की गई।
    1
    माखन नगर में संयुक्त जांच दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कनकधारा वेयरहाउस को सील कर दिया है। जांच के दौरान वेयरहाउस में रखी बोरियों में मूंग की जगह मिट्टी पाई गई, जिसके बाद संयुक्त जांच दल द्वारा यह कार्रवाई की गई।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले के बीज और कीटनाशक व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर झूठे प्रचार और ब्लैकमेलिंग के मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार कर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस संबंध में ज्ञापन सौंपने के साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।
    1
    नरसिंहपुर जिले के बीज और कीटनाशक व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर झूठे प्रचार और ब्लैकमेलिंग के मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार कर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस संबंध में ज्ञापन सौंपने के साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बैतूल जिले के थाना बोरदेही अंतर्गत ग्राम मालेगांव में 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार थाना बोरदेही में मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक रघुनाथ यादव को उनकी पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    1
    बैतूल जिले के थाना बोरदेही अंतर्गत ग्राम मालेगांव में 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार थाना बोरदेही में मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक रघुनाथ यादव को उनकी पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।
    1
    बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    4 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ कथित अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में बैतूल के आमला में युवक कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितिन गाडरे के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "लोकतंत्र बचाओ", "अत्याचार बंद करो", "युवा शक्ति जिंदाबाद" और "युवक कांग्रेस जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। युवक कांग्रेस नेता नितिन गाडरे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा। पुतला दहन के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
    4
    जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ कथित अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में बैतूल के आमला में युवक कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितिन गाडरे के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "लोकतंत्र बचाओ", "अत्याचार बंद करो", "युवा शक्ति जिंदाबाद" और "युवक कांग्रेस जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। युवक कांग्रेस नेता नितिन गाडरे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

पुतला दहन के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बैतूल जिले के थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मालेगांव निवासी 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी और सास रेखा यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयानों, गवाहों के कथनों और साक्ष्यों के परीक्षण में सामने आया कि चारों आरोपी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जांच में पाया गया कि 27 मार्च 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में था। इसके अलावा मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी अपनी मौत के लिए इन चारों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत और कानूनी तरीकों से करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है और घरेलू हिंसा या दबाव की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके। इस पूरी कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    3
    बैतूल जिले के थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मालेगांव निवासी 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी और सास रेखा यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयानों, गवाहों के कथनों और साक्ष्यों के परीक्षण में सामने आया कि चारों आरोपी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जांच में पाया गया कि 27 मार्च 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में था। इसके अलावा मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी अपनी मौत के लिए इन चारों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत और कानूनी तरीकों से करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है और घरेलू हिंसा या दबाव की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके। इस पूरी कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले के डोगरगांव थाना अंतर्गत ग्राम डंगहा में 19 जुलाई की रात खेत पर रह रहे एक दंपति पर अंधाधुंध हमला कर पति की हत्या करने और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने की वारदात सामने आई है। इस घटना को पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद के चलते अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे मुख्य आरोपी पुष्पराज कौरव ने अपने मौसेरे भाई अनिकेत कौरव के साथ मिलकर योजना बनाई और पहले मकान की बिजली काटकर अंधेरा किया। इसके बाद करीब 11:30 बजे लोहे की रॉड, फावड़ा और डंडों से दंपति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूटकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से शत-प्रतिशत मशरूका (लूटा गया सामान) भी जब्त कर लिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय पुष्पराज कौरव (निवासी ग्राम डंगहा, हाल निवासी चीचली) और 21 वर्षीय अनिकेत कौरव (निवासी ग्राम भौरझिर, हाल निवासी चीचली) के रूप में हुई है।
    1
    नरसिंहपुर जिले के डोगरगांव थाना अंतर्गत ग्राम डंगहा में 19 जुलाई की रात खेत पर रह रहे एक दंपति पर अंधाधुंध हमला कर पति की हत्या करने और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने की वारदात सामने आई है। इस घटना को पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद के चलते अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे मुख्य आरोपी पुष्पराज कौरव ने अपने मौसेरे भाई अनिकेत कौरव के साथ मिलकर योजना बनाई और पहले मकान की बिजली काटकर अंधेरा किया। इसके बाद करीब 11:30 बजे लोहे की रॉड, फावड़ा और डंडों से दंपति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूटकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से शत-प्रतिशत मशरूका (लूटा गया सामान) भी जब्त कर लिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय पुष्पराज कौरव (निवासी ग्राम डंगहा, हाल निवासी चीचली) और 21 वर्षीय अनिकेत कौरव (निवासी ग्राम भौरझिर, हाल निवासी चीचली) के रूप में हुई है।
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया। मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।
    2
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया।

मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.