Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकरनगर- भाई हो तो ऐसा.... प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक नें कठिन समय में दिया भाई का साथ! छोटा भाई बना आईएएस (IAS)अफसर
Dushyant Kumar Journalist
अम्बेडकरनगर- भाई हो तो ऐसा.... प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक नें कठिन समय में दिया भाई का साथ! छोटा भाई बना आईएएस (IAS)अफसर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- PM मोदी पर पवन खेड़ा का एक और खुलासा! #reels #trendings1
- कुसौरा बाजार बस्ती1
- सुलतानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनऊपुर गांव में हुई गोलीबारी और युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना में 40 वर्षीय मोहित सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में घायल एक अन्य युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दीपक सोनकर लंभुआ थाना क्षेत्र के धोपाप के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने देशी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।3
- थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जनउपुर में हुई घटना से सम्बन्धित अभियुक्त से हुई पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर की बाइट-1
- पिछले कई सालों से गांव की हालत बहुत ही खराब होती जा रही है जिसकी वजह से गांव की बुजुर्ग औरतों और छोटे छोटे बच्चे को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है1
- अयोध्या जिले की कचेहरी को अयोध्या के अनुरूप हाईटेक कचेहरी बनाने का डीपीआर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के नेतृत्व में भेजने के अंतिम चरण में है, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम द्वारा अपनी टीम व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्र व अन्य पदाधिकारियों के साथ कचहरी का भ्रमण किया गया लगभग 3000 अधिवक्ताओं के बैठने के सात मंजिला भवन पब्लिक चैंबर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसमें अधिवक्ताओं के बैठने के चेंबर हाईटेक मीटिंग हॉल हाईटेक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल स्टांप वेंडर के लिए ग्राउंड फ्लोर पर दुकान हाईटेक कैंटीन के साथ अत्यधिक सुविधायुक्त पश्चिम तरफ ए और पूरब तरफ बी ब्लॉक सात मंजिल की शानदार कचेहरी बनाने का खाका कुछ दिन पूर्व न्यायालय के मल्टी स्टोरी पार्किंग की तरफ से बने हुए मार्ग का उद्घाटन करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के हाईटेक कचहरी बनाने के निर्देश पर जिलाधिकारी अयोध्या ने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाईटेक कचेहरी बनाने की परिकल्पना को साकार करने को मूर्त रूप देने का काम किया है निर्माण में लगभग 72 करोड रुपए का व्यय आने का अनुमान है अयोध्या की हाईटेक कचहरी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी अयोध्या के प्रयास की अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन दूबे बब्बन प्रसाद चौबे, बाबू अरविंद कुमार सिंह, बाबू रंजीत बहादुर सिंह, अधिवक्ता संघ के एल्डर कमेटी के सदस्य त्रिलोकी नाथ द्विवेदी, ओंकार नाथ तिवारी, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ विजय शंकर पांडे सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने आभार व्यक्त किया है,अध्यक्ष कलिका प्रसाद मिश्र द्वारा आम सभा की बैठक जानकारी को खुलासा करने की बात कही गई है।1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- अयोध्या जिले के बीकापुर नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित खुली बैठक में लिए गए अहम फैसले,खुली बैठक में सदस्यों के अनुरोध पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना द्वारा होम टैक्स पर पचास फीसदी छूट का किया गया एलान। बोर्ड के सदस्यों द्वारा बैठक में स्थानीय नागरिकों की सुनी समस्याएं। गर्मी के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में सभी वाटर कूलर को दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश। बैठक में अध्यक्ष राकेश पांडे राना, अधिशासी अधिकारी अंजू यादव, मनोज शर्मा, राम तेज, समेत वार्ड के सभी सभाशद मौजूद रहे।नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना द्वारा मामले में जानकारी दी गई।1
- वनवीरपुर गांव के पास नगर निगम का कूड़ा डंप हुआ है जिसमें आग लग गई है और पांच दिनों से लगातार जल रहा है जिससे वहां रहने वाले लोगों को सांस लेने की समस्या हो रही है खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने की समस्या हो रही है। लगातार डर बना हुआ है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। कृपया अयोध्या प्रशासन अयोध्या नगर निगम अतिशीघ्र संज्ञान ले और जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने की कृपा करे4