logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत सेहराई में रात्रि चौपाल एवं जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया है। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा रात्रि चौपाल में सहभागिता कर ग्रामीणों से संवाद किया। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज रात्रि में ग्राम पंचायत सेहराई में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दे रहे हैं। #रात्रि_चौपाल #ashoknagar

12 hrs ago
user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत सेहराई में रात्रि चौपाल एवं जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया है। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा रात्रि चौपाल में सहभागिता कर ग्रामीणों से संवाद किया। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज रात्रि में ग्राम पंचायत सेहराई में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दे रहे हैं। #रात्रि_चौपाल #ashoknagar

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज रात्रि में ग्राम पंचायत सेहराई में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दे रहे हैं। #रात्रि_चौपाल #ashoknagar
    1
    कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज रात्रि में ग्राम पंचायत सेहराई में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दे रहे हैं।
#रात्रि_चौपाल 
#ashoknagar
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चंदेरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स कमेटी द्वारा तीन दिवसीय उर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दराज से आए कव्वालों ने शिरकत दी। इस 153 वे उर्स कार्यक्रम के उर्स कमेटी सरदार सैयद शाहनवाज हाशमी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवाम के सहयोग से इस विशाल कार्यक्रम को हर वर्ष कराया जाता है और यह कार्यक्रम तीन दिवसीय का होता है जिसमें दूर-दराज से दुकानदार शानदार वस्तुएं शहरवासीयो को उपलब्ध करवाते हैं इस उर्स कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल जुनेद सुल्तानी और अदनान नाजा के बीच, साकिब अली साबरी और रेहान अली के बीच शानदार मुकाबला सुनने को मिला। जिसे सुनकर लोग घूमे नाचे और आनंदमय हो गए। इस कार्यक्रम का समापन 30 अप्रैल की सुबह करीबन 5:00 बजे हुआ।
    1
    चंदेरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स कमेटी द्वारा तीन दिवसीय उर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दराज से आए कव्वालों ने शिरकत दी। इस 153 वे उर्स कार्यक्रम के उर्स कमेटी सरदार सैयद शाहनवाज हाशमी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवाम के सहयोग से इस विशाल कार्यक्रम को हर वर्ष कराया जाता है और यह कार्यक्रम तीन दिवसीय का होता है जिसमें दूर-दराज से दुकानदार शानदार वस्तुएं शहरवासीयो को उपलब्ध करवाते हैं इस उर्स कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल जुनेद सुल्तानी और अदनान नाजा के बीच, साकिब अली साबरी और रेहान अली के बीच शानदार मुकाबला सुनने को मिला। जिसे सुनकर लोग घूमे नाचे और आनंदमय हो गए। इस कार्यक्रम का समापन 30 अप्रैल की सुबह करीबन 5:00 बजे हुआ।
    user_Chanderi halchal news
    Chanderi halchal news
    Artist चंदेरी, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Rambabu yadav
    1
    Post by Rambabu yadav
    user_Rambabu yadav
    Rambabu yadav
    खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,बीना BREAKING NEWS: खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास अवैध शराब से भरी कार पकड़ी गई, यूपी नंबर वाहन जब्त बीना। शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ ली। पुलिस ने संदिग्ध हालत में जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक UP 16 AA 8575 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह शराब उत्तर प्रदेश से बीना लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती कर जब्ती कार्रवाई पूरी की और वाहन को थाने में खड़ा कराया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से भरी गई थी, किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में शामिल तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकानों के टेंडर होने के बाद पहली बार अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
    1
    खबर जिला सागर से।
लोकेशन,,,,,,बीना 
BREAKING NEWS: 
खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास अवैध शराब से भरी कार पकड़ी गई, यूपी नंबर वाहन जब्त
बीना। शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ ली। पुलिस ने संदिग्ध हालत में जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक UP 16 AA 8575 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह शराब उत्तर प्रदेश से बीना लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती कर जब्ती कार्रवाई पूरी की और वाहन को थाने में खड़ा कराया है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से भरी गई थी, किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में शामिल तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शराब दुकानों के टेंडर होने के बाद पहली बार अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लोकेशन :- खुरई रिपोर्टर:-राकेश सेन खुरई खुरई में शादी समारोह के दौरान सलाद को लेकर इतना विवाद हुआ कि बारातियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी यह बात है खुरई के सागर रोड स्थित शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। खाने में सलाद न मिलने पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस घटना में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र में अहिरवार समाज के एक लड़के की शादी के प्रतिभोज के दौरान हुई। बीना क्षेत्र से आए लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने खाने में सलाद न मिलने पर कैटरर से शिकायत की। कैटरर ने सलाद काटे जाने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने मैरिज गार्डन में रखी कुर्सियों की जमकर तोड़फोड़ की। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ही शादी की आगे की रस्में पूरी हो सकीं। इस पूरे विवाद और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    लोकेशन :- खुरई
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
खुरई खुरई में शादी समारोह के दौरान सलाद को लेकर इतना विवाद हुआ कि बारातियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी यह बात है खुरई के सागर रोड स्थित शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। खाने में सलाद न मिलने पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस घटना में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
यह घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र में अहिरवार समाज के एक लड़के की शादी के प्रतिभोज के दौरान हुई। बीना क्षेत्र से आए लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने खाने में सलाद न मिलने पर कैटरर से शिकायत की। कैटरर ने सलाद काटे जाने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने मैरिज गार्डन में रखी कुर्सियों की जमकर तोड़फोड़ की। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ही शादी की आगे की रस्में पूरी हो सकीं। इस पूरे विवाद और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by बिजय चोहन
    1
    Post by बिजय चोहन
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बीना शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को पकड़ते हुए उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी शराब की खेप को कहीं सप्लाई करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।
    1
    बीना शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को पकड़ते हुए उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी शराब की खेप को कहीं सप्लाई करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:-बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के सीने में लगी है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक पिता जगभान यादव (24) बुधवार रात अपने खेत पर मौजूद था। इसी दौरान निरंजन लोधी अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और अभिषेक पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली अभिषेक के सीने के बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अभिषेक यादव के चचेरे भाई ज्ञानसिंह यादव की 2022 में हत्या हुई थी। इसी मामले में निरंजन लोधी मुख्य आरोपी था। कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। इस घटना को भी उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही भानगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। भानगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना:-बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के सीने में लगी है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अभिषेक पिता जगभान यादव (24) बुधवार रात अपने खेत पर मौजूद था। इसी दौरान निरंजन लोधी अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और अभिषेक पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली अभिषेक के सीने के बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल अभिषेक यादव के चचेरे भाई ज्ञानसिंह यादव की 2022 में हत्या हुई थी। इसी मामले में निरंजन लोधी मुख्य आरोपी था। कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। इस घटना को भी उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया
घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही भानगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। भानगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.