सावन के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश, निरीक्षण उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जालौन सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सावन के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश, निरीक्षण उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जालौन सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को
दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं
एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
- पाइप लाइन बिछाने में फसल नुकसान का सही मुआवजा न मिलने पर किसानों ने डीएम से की शिकायत उरई। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान फसलों के हुए नुकसान का उचित और सही मुआवजा न मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सर्वेक्षण में दर्ज फसल के स्थान पर दूसरी फसल का कम मुआवजा दिया गया है। माधौगढ़ तहसील व जालौन क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा और छिुरिया सलेमपुर निवासी किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गेल इंडिया लि. (शाखा दिबियापुर) द्वारा उनकी जमीनों (गाटा सं. 1415, 1402, 1404 और मौजा गुलाबपुरा के गाटा सं. 218 व 1618) से होकर नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। किसानों के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों ने सर्वे के दौरान ऑनलाइन फोटो खींची थी, जिसमें उनके खेतों में तरोई और लौकी की फसल दर्ज की गई थी। इसके बावजूद गेल इंडिया द्वारा उन्हें तरोई व लौकी की जगह किसी अन्य साधारण फसल की दर से मुआवजा दे दिया गया है, जो कि सरासर गलत है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गेल इंडिया लि. शाखा दिबियापुर को निर्देशित कर सर्वे रिपोर्ट में दर्ज असल फसल (तरोई व लौकी) के आधार पर उचित मुआवजा दिलाया जाए। शिकायत करने वालों में शामिल रहे। प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से हिम्मतराम कुशवाहा (गुलाबपुरा), सन्तोष कुमार (कुतलूपुर), रामशंकर, संजय सिंह (छिरिया), शेषनारायण, दिनेश कुमार (बदनपुरा सरावन), अर्जुन सिंह, शेर बहादुर सिंह (छिरिया सलेमपुर), मलखान सिंह सहित कई अन्य पीड़ित किसान शामिल रहे।1
- Jalaun Konch Police ने 9 साल की लापता बच्ची को एट से सकुशल बरामद किया!! Good News. 9 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद, कोंच पुलिस ने एट से खोज निकाला जालौन/कोंच। कोंच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 9 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित खोज निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही कोंच पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद बच्ची को एट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और कोंच पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल परिजनों के हवाले कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट :- IPS डॉ. ईशान सोनी ASP जालौन1
- नगर में बढ़ रहे अपराधों के बीच पुलिस 5 युवकों को गिरफ्तार कर 80 हजार व चोरी की 2 मोटरसाइकिल समेत गिरफ़्तार किया अनुराग श्रीवास्तव जालौन।पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से चोरी के 80 हजार रुपये नकद और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। नगर में लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। रविवार को दिन दहाड़े हुए चेन स्केनिंग की घटना व व्यापारी के साथ डेड़ लाख की टप्पेवाजी, महिला की स्कूटी से 30 हजार की टप्पेवाजी की घटना ने जनता में नाराजगी पनपा दी है।इन घटनाओं के बाद रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिवम सिंह सेंगर मय टीम सारंगपुर रोड स्थित डायमण्ड कोल्ड स्टोर के पास ग्राम सारंगपुर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान 5 संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद, एक बजाज प्लेटिना रंग काला-नीला और एक होंडा साइन रंग गहरा भूरा बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि यह सामान चोरी का है।गिरफ्तार अभियुक्तों में वाशिल पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला रापटगंज कस्बा , सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी मोहल्ला रापटगंज , सुफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी मोहल्ला शाहगंज , फरहान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तोपखाना और शानू पुत्र अकील अली निवासी मोहल्ला मुरलीमनोहर शामिल हैं। पकड़े गये अपराधियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। वाशिल, सजल, सुफियान, फरहान और शानू के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरहान और शानू पर इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर सभी को जेल भेज दिया है।3
- नाला कि सफाई जल्द से जल्द किया जाये 🙏 कानपुर देहात जैनपुर गाँव कोड नंबर 209311 ये नला एक साल से खुदा पड़ा है और ना तो इसकी सफाई होती है और ना तो ये नाला बन रहा है और नाले के बागल मट्टी का ढेर भी लगा है और घर के सामने नाला है प्लीज 🙏इसकी जल्द से जल्द सफाई का कार्य करवाए 🙏1
- *बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित* कानपुर देहात 3 अगस्त 2026 जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में सुरेंद्र कुमार कौशल अधिशासी अभियंता समन्वयक अधिकारी बाढ़ सिचाई खंड कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद कानपुर देहात में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी, राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय तथा त्वरित सूचना आदान-प्रदान के उद्देश्य से तहसील माती स्थित कार्यालय अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड कानपुर देहात में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को पुनः सक्रिय किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। सोमवार व बृहस्पतिवार को लाल बहादुर, सींच पर्यवेक्षक (मोबाइल: 9838143312) तथा नरेंद्र वर्मा, चपरासी (मोबाइल: 9450141655), मंगलवार व शुक्रवार को प्रियांशु शुक्ला, कनिष्ठ सहायक (मोबाइल: 7985736261)तथा ब्रजभान, बेलदार(मोबाइल: 9793477069), बुधवार व शनिवार को रजनीश अवस्थी, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 6307955886), कैलाश नारायण, धावक (मोबाइल: 9956894712) तथा रविवार को विजय निषाद, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 8808948965) एवं अरविन्द कुमार, मेट (मोबाइल: 9839749236) की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दिवस पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन में समन्वय बनाए रखेंगे।1
- सावन के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश, निरीक्षण उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जालौन सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।3
- जालौन/ उत्तर प्रदेश रिपोर्टर -भीम राजावत स्लग - नौकर ही निकला मास्टरमाइंड धरे गए पांच बदमाश एंकर =जालौन में व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने का खुलासा, नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार जालौन नगर क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर सजल फरीदी निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान वारदात में नौकर की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर रुपये से भरा झोला भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में शत-प्रतिशत धनराशि की बरामदगी कर ली गई है, जिससे व्यापारी को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस सफल खुलासे के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। विजुअल - खुलासे के वाइट - अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी#upnews #vayral #jalaun #india1