logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उपायुक्त की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल गतिविधियों की समीक्षा बैठक संपन्न* 🔸पर्यटन स्थलों के समग्र विकास एवं खेल अवसंरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर गुमला: उपायुक्त की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पर्यटन एवं खेल के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान पर्यटन क्षेत्र में देवकी बाबा धाम, घाघरा, देवगांव शिव गुफा, पालकोट तथा अंबाघाघ में संचालित विकास एवं पर्यटन सुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित कार्यों में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने तथा पर्यटन स्थलों के समग्र एवं सुव्यवस्थित विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिले में भविष्य में पर्यटन विकास के लिए प्रस्तावित स्थलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंजन धाम, टांगीनाथ धाम, डुमरी, हिरादह (रायडीह), रॉक गार्डन गुमला, कत्री डैम गुमला सहित जिले के अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने एवं विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन स्थलों को बेहतर सुविधाओं से विकसित करने, पर्यटकों के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने तथा स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्य किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रस्तावित योजनाओं को गति देने का निर्देश दिया। *खेल अवसंरचनाओं के विकास की भी हुई समीक्षा* बैठक में खेल क्षेत्र में संचालित गतिविधियों एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला प्रशासन द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में खेल अवसंरचनाओं के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। इंडोर स्टेडियम, बसिया में नए वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी। रायडीह प्रखंड अंतर्गत पतराटोली स्थित बख्तर साय स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य की प्रगति 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। घाघरा प्रखंड स्थित रन्हे खेल मैदान के जीर्णोद्धार, चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण से संबंधित प्रक्रिया प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर एवं सुरक्षित खेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। गुमला स्थित स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फ्लडलाइट युक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक हॉकी मैदान के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे जिले में हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक स्तर की प्रशिक्षण एवं अभ्यास सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उपायुक्त ने खेल योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक खेल अवसंरचनाओं का विकास प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थलों के विकास के साथ-साथ खेल अवसंरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, ताकि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं एवं बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से जिला खेल पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।।

1 hr ago
user_राहुल कुमार
राहुल कुमार
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
1 hr ago
aaca3479-b369-4000-b41b-1e340d2ac8ed

More news from झारखंड and nearby areas
  • ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, 'या रसूल' के नारों से गुंजायमान हुआ इलाका चैनपुर:पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर चैनपुर में अकीदत और एहतराम के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।श्रद्धालुओं ने पहले चैनपुर मस्जिद में इबादत की और नमाज अदा की। इसके बाद मस्जिद परिसर से गाजे-बाजे और इस्लामी परचम के साथ भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यह जुलूस ब्लॉक चौक, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का चौक और बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरा, जिसके बाद पुन: मस्जिद के समीप पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में शामिल छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे व युवा हाथों में झंडे लिए "पता-पता फूल-फूल, या रसूल-या रसूल" और "नारा-ए-तकबीर, अल्लाहू अकबर" के गगनभेदी नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी और खुशनुमा हो गया।इस मौके पर अंजुमन के सदर शकील खान ने सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में मुख्य रूप से सदर शकील खान, नसरुद्दीन खान, फरीद खान, जावेद खान, अख्तर खान, तनवीर खान, राजा खान समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी अरविंद कुमार संभाल रहे थे। मौके पर एसआई मुकेश सुमन, विजय उरांव, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, नंदू कुमार और पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे। जुलूस पूरे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    2
    ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, 'या रसूल' के नारों से गुंजायमान हुआ इलाका
चैनपुर:पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर चैनपुर में अकीदत और एहतराम के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।श्रद्धालुओं ने पहले चैनपुर मस्जिद में इबादत की और नमाज अदा की। इसके बाद मस्जिद परिसर से गाजे-बाजे और इस्लामी परचम के साथ भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यह जुलूस ब्लॉक चौक, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का चौक और बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरा, जिसके बाद पुन: मस्जिद के समीप पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में शामिल छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे व युवा हाथों में झंडे लिए "पता-पता फूल-फूल, या रसूल-या रसूल" और "नारा-ए-तकबीर, अल्लाहू अकबर" के गगनभेदी नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी और खुशनुमा हो गया।इस मौके पर अंजुमन के सदर शकील खान ने सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में मुख्य रूप से सदर शकील खान, नसरुद्दीन खान, फरीद खान, जावेद खान, अख्तर खान, तनवीर खान, राजा खान समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी अरविंद कुमार संभाल रहे थे। मौके पर एसआई मुकेश सुमन, विजय उरांव, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, नंदू कुमार और पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे। जुलूस पूरे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 min ago
  • जंगली हाथियों से प्रभावित 217 किसानों को मिला 29.55 लाख रुपये का मुआवजा चैनपुर। कुरूमगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर, जारी एवं डुमरी प्रखंड के दर्जनों गांवों में जंगली हाथियों द्वारा गरीब किसानों के घरों एवं फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के एवज में वन विभाग की ओर से गुरुवार को मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कुल 217 प्रभावित किसानों के बीच 29,55,848 रुपये की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए।
    1
    जंगली हाथियों से प्रभावित 217 किसानों को मिला 29.55 लाख रुपये का मुआवजा
चैनपुर। कुरूमगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर, जारी एवं डुमरी प्रखंड के दर्जनों गांवों में जंगली हाथियों द्वारा गरीब किसानों के घरों एवं फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के एवज में वन विभाग की ओर से गुरुवार को मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कुल 217 प्रभावित किसानों के बीच 29,55,848 रुपये की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत
    1
    थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सिसई / गुमला : गुमला में विकास के दावों की खुली पोल; पुल की बदहाली से ग्रामीण परेशान , जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर गुमला जिले से विकास के दावों को आईना दिखाती तस्वीर सामने आई है। पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। बारिश के मौसम में खतरा और भी बढ़ गया है। तस्वीरें पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत की हैं, जहां गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की हालत बेहद खराब है। सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण इसी जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय और थाना पहुंचने तक, इसी रास्ते पर निर्भरता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में पुल और रास्ते की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण लंबे समय से पुल की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव से पहले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया था। ग्रामीणों का दावा है कि पुल के निर्माण या मरम्मत के लिए टेंडर भी पास कराया गया था। इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि टेंडर पास होने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के बावजूद हालात जस के तस हैं। अब ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कैमरे में कैद ये तस्वीरें सिर्फ बदहाल पुल की कहानी नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही हैं, जिनके लिए यही रास्ता रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ग्रामीणों का सीधा सवाल है—जब पुल के काम के लिए टेंडर पास होने की बात कही जा रही है, तो आखिर काम कब शुरू होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या ग्रामीणों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिलेगा?
    3
    सिसई / गुमला : गुमला में विकास के दावों की खुली पोल; पुल की बदहाली से ग्रामीण परेशान , जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर 
गुमला जिले से विकास के दावों को आईना दिखाती तस्वीर सामने आई है। पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। बारिश के मौसम में खतरा और भी बढ़ गया है।
तस्वीरें पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत की हैं, जहां गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की हालत बेहद खराब है। सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण इसी जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय और थाना पहुंचने तक, इसी रास्ते पर निर्भरता है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में पुल और रास्ते की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण लंबे समय से पुल की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव से पहले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया था। ग्रामीणों का दावा है कि पुल के निर्माण या मरम्मत के लिए टेंडर भी पास कराया गया था। इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि टेंडर पास होने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के बावजूद हालात जस के तस हैं। अब ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कैमरे में कैद ये तस्वीरें सिर्फ बदहाल पुल की कहानी नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही हैं, जिनके लिए यही रास्ता रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ग्रामीणों का सीधा सवाल है—जब पुल के काम के लिए टेंडर पास होने की बात कही जा रही है, तो आखिर काम कब शुरू होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या ग्रामीणों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिलेगा?
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे
    1
    लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे 
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • मॉडल पंचायत का आंगनबाड़ी कभी भी भरभराकर गिर सकता है.? #shorts #shortvideo #ytshorts #youtubeshorts
    1
    मॉडल पंचायत का आंगनबाड़ी कभी भी भरभराकर गिर सकता है.? #shorts #shortvideo #ytshorts #youtubeshorts
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम* गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम*
गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    Farmer गारू, लातेहार, झारखंड•
    13 hrs ago
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी पर चैनपुर में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, इस्लामिक व तिरंगे झंडों के साथ बुलंद हुए नारे चैनपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को चैनपुर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों के हाथों में इस्लामिक झंडों के साथ तिरंगे झंडे भी नजर आए। इस दौरान धार्मिक नारों से चैनपुर नगर गूंज उठा।
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर चैनपुर में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, इस्लामिक व तिरंगे झंडों के साथ बुलंद हुए नारे
चैनपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को चैनपुर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों के हाथों में इस्लामिक झंडों के साथ तिरंगे झंडे भी नजर आए। इस दौरान धार्मिक नारों से चैनपुर नगर गूंज उठा।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.