Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांवों में आज भी जन्मदिन पर गाया जाता है ये गाना।
Ankit Kumar
गांवों में आज भी जन्मदिन पर गाया जाता है ये गाना।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- #kullumanali : पूल वा कशामटी विरशू मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विरशू मेला धूमधाम से मना है गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया एडवोकेट। ताराचंद कौशिक ने #InternationalWomensDay2026 #foryoupagereels #WinterCarnival2026 #allfollowerseveryone #himchaliculture #manalidiaries #kulluviculture #SocialMediaMarketing1
- सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड रविवार को फुल ऑन रहा है वाहन पार्किंग से लेकर मेला ग्राउंड के हर सेक्टर में भारी भीड़ देखने को मिली है व्यापारी वर्ग के चेहरे पर अब तक जो उदासी छाई थी शनिवार और रविवार को मेला ग्राउंड में उमड़ी बम्पर भीड़ ने उस उदासी को गायब कर दिया है यहां हम आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को दो छुट्टियां थी जिसके चलते दोनों दिन मेला ग्राउंड में बंपर भीड़ देखने को मिली आने वाले दिनों में यह भीड़ और अधिक होगी क्योंकि अधिकतर स्कूलों में अब परीक्षाएं अंतिम दौर में है और जैसे ही यह परीक्षाएं समाप्त होगी वैसे ही यह मेला ग्राउंड और जबरदस्त तरीके से फुल ऑन होगा हालांकि मेला ग्राउंड में महंगाई को लेकर बहुत सी बातें सामने आई है लेकिन बंपर भीड़ के चलते मेला ग्राउंड से अब महंगाई भी गायब हो गई है बाद वाहन पार्किंग स्थल की करें तो रविवार को दोपहर 12:00 बजे तक 500 से ज्यादा गाड़ीया यहां खड़ी हो गई थी2
- रिपोर्ट 15 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू जिला के बंजारा विधानसभा क्षेत्र में लोक संपर्क विभाग के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई लोक संगीत और नाटक के द्वारा लोगों को इन योजना की जानकारी कलाकारों द्वारा दी गई1
- उपमंडल बंगाणा के तहत श्रीराधाकृष्ण मंदिर बडोआ में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कथा से पहले श्रीराधाकृष्ण मंदिर परिसर से बडोआ से कलश यात्रा निकाली गई यह यात्रा मंदिर परिसर से बडोआ तथा भलखूं गांव होते हुए शिव मंदिर उसके बाद बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ उसके बाद शनिदेव महाराज मंदिर उसके बाद श्री वीर हनुमान मंदिर तलमेहड़ा होते हुए वापिस श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची।1
- चिट्टा मुक्त समाज के लिए अभिभावकों की सजगता जरूरी : महेंद्र धर्माणी संस्कार सोसाइटी ने शीतला माता मंदिर दायरा में आयोजित किया ‘घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा’ जागरूकता कार्यक्रम संस्कार सोसाइटी द्वारा “घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा” अभियान के तहत आज शीतला माता मंदिर दायरा देहरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की छः ग्राम पंचायतों कोट, हटवाड़, हम्बोट, पंतेहड़ा , बम्म, मैहरी कथला के स्थानीय निवासियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्हें 'चिट्टा' जैसे घातक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बतौर मुख्य वक्ता अपने संबोधन में अभिभावकों की भूमिका को निर्णायक बताया। उन्होंने कहा, "बच्चों को नशे की गर्त से बचाने की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी माता-पिता की है। अभिभावकों को न केवल अपने बच्चों की दिनचर्या और मित्रों पर नजर रखनी चाहिए, बल्कि उनके साथ नियमित संवाद भी स्थापित करना चाहिए।" उन्होंने चेतावनी दी कि संवाद की कमी और छोटी सी लापरवाही बच्चों को गलत रास्ते पर धकेल सकती है। महेंद्र धर्माणी ने सरकारी तंत्र और सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को चिट्टा माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इस जागरूकता शिविर में अमर नाथ , रत्न लाल, सुभाष गौतम, हरीश शर्मा, कैप्टन विद्या सागर, सूबेदार राकेश कुमार, विजय शर्मा , ज्ञान चंद , हेमराज शर्मा , अमीचंद, रंजीत सिंह, बेसरी लाल , महिला मंडल प्रधान कविता देवी , हेत राम, मुंशी राम, रवि नड्डा , प्रो नरेश ठाकुर, अश्वनीब, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे ।3
- अभी अभी हरियाणा के विधायक कंडाघाट से हुए करोस के लिए बना हुए #shimlapolitics #informnews #promotion #himachalpradesh #himachalpolice #PoliceNews #HaryanaPolitics1
- स्मार्ट मीटर ‘बहुत स्मार्ट’ है… इसे पता है जनता का खून कैसे चूसना है: डॉ. विक्रम सिंह। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम का जन आक्रोश जत्था जोगिंदर नगर पहुंचा। जोगिंदर नगर के मच्छयाल में सीपीआईएम नेता कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में हजारों लोग जत्थे का स्वागत करने के लिए एकत्रित हुए थे। सैंकड़ों की तादाद में महिलाएं जत्थे का स्वागत करने के लिए मच्छयाल पहुंची थी। इस दौरान सीपीआईएम के पूर्व विधायक राकेश सिंघा, सीपीआईएम नेता संजय चौहान और डॉ विक्रम सिंह की अगवाई में बिजली के स्मार्ट मीटर, मनरेगा को खत्म करने जैसी नीतियों का विरोध किया गया। सीपीआईएम के इस जत्थे और जनसभा का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा। कलाकारों ने नुक्कड नाट्य मंचन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने जनसभा को संबोधित करते हुए स्मार्ट मीटर को राक्षस की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि जोगिन्दर नगर की जनता बधाई की पात्र हैं जिन्होंने अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए। उन्होंने कहा जोगिंदर नगर की जनता खासकर हमारी माताएं बहनें लगातार कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीपीआईएम का यह जन आक्रोश जत्था 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में जाकर पहुंचेगा। वहीं, यहां पर 24 मार्च को जनता को एक अलग ही माहौल केंद्र सरकार के विरुद्ध नजर आएगा। इस दौरान माकपा नेता राकेश सिंघा और डॉ विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की आरडीजी के हक को छीनने पर केंद्र सरकार को जमकर लताड़ लगाई। वहीं, मनरेगा में बदलाव कर जीराम जी जैसी नीतियों को लाकर मजदूर वर्ग पर प्रहार करने, स्मार्ट मीटर और बिजली संशोधन विधेयक को लेकर आवाज बुलंद की। माकपा नेताओं ने केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को कार्पोरेट के हकों में बताया।1
- सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है यहां मोबाइल की रोशनी में यहां काम करने आए लोग खाना बनाते हुए नजर आए हैं बातचीत के दौरान जब इन लोगों से पूछा गया कि आप आज के जमाने में भी मोबाइल की रोशनी से खाना बना रहे हैं लाइट क्यों नहीं है तो उन्होंने बताया कि मेला ग्राउंड में महंगे दामों पर लाइट मिल रही है प्रतिदिन के हिसाब से एक बल्व जलाने के ₹100 से डेढ़ सौ रुपए लिए जा रहे हैं ऐसे में हम लोगों के लिए प्रतिदिन इतना शुल्क देना मुश्किल है पहले ऐसा नहीं होता था लेकिन अबकी बार मेला ग्राउंड में महंगाई का खूब तड़का लगा रहा है1
- सेऊबाग-जवाड़ी मेले को मनाते हुए युवा संगठन के 50 वर्ष पूरे, भजन संध्या में पुराने सदस्यों को किया सम्मानित सेऊबाग-जवाड़ी में आयोजित पारंपरिक मेले को मनाते हुए युवा संगठन के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर युवा संगठन द्वारा संगठन के पुराने सदस्यों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में युवा संगठन के पूर्व प्रधान दोत राम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 50 वर्षों से युवा संगठन द्वारा मेले की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। भजन संध्या के दौरान मां दशमी वारदा भजन मंडली द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। वहीं वर्तमान में युवा संगठन के प्रधान रोहित वत्स धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों, बुजुर्गों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह मेला हर वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित होता है और आगे भी इस परंपरा को इसी तरह जारी रखा जाएगा।1