प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर मानवी होटल के आगे कचरे का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग स्थित मानवी होटल के आगे सड़क किनारे कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जमा गंदगी से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। मुख्य मार्ग पर इस तरह कचरा जमा रहने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क किनारे कचरा जमा होने की स्थिति बनी हुई है। यदि समय रहते कचरे का उठाव नहीं किया गया, तो इससे दुर्गंध फैलने और आसपास गंदगी बढ़ने की आशंका है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क किनारे कचरे का ढेर राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कचरे का उठाव और उचित निस्तारण जरूरी है। स्थानीय लोगों की ओर से संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या पर ध्यान देने, कचरे की सफाई कराने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है। अब देखना यह होगा कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कब तक सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं।
प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर मानवी होटल के आगे कचरे का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग स्थित मानवी होटल के आगे सड़क किनारे कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जमा गंदगी से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। मुख्य मार्ग पर इस तरह कचरा जमा रहने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क किनारे कचरा जमा होने की स्थिति बनी हुई है। यदि समय रहते कचरे का उठाव नहीं किया गया, तो इससे दुर्गंध फैलने और आसपास गंदगी बढ़ने की आशंका है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क किनारे कचरे का ढेर राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कचरे का उठाव और उचित निस्तारण जरूरी है। स्थानीय लोगों की ओर से संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या पर ध्यान देने, कचरे की सफाई कराने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है। अब देखना यह होगा कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कब तक सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं।
- अवैध पोस्ता खेती के खिलाफ चला संयुक्त जागरूकता अभियान, अवैध पोस्ता खेती के रोकथाम को लेकर शनिवार को कुंदा प्रखंड के सिकीदाग पंचायत भवन में संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में बीडीओ, कुंदा थाना पुलिस, वन विभाग और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले कानूनी और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया। अधिकारियों ने NDPS Act 1985 के तहत कड़ी सजा और जमीन जब्ती के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही जमीन की उर्वरता खराब होने और युवा पीढ़ी पर नशे के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली और बाहरी तस्करों की सूचना विभाग को देने पर सहमति जताई। निगरानी के लिए ग्राम स्तरीय समिति गठित करने और संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। मौके पर मुखिया अनीता देवी समेत सिकीदाग, फुलवरिया, कोजरम सहित कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।1
- Jlkm लावालौंग प्रखंड महासचिव बने विक्रम यादव झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा का ✊ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ✊ ।। संगठन विस्तार एवं बधाई संदेश ।। जोहार क्रांतिकारी साथियों! आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को डाक बंगला, लावालौंग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की प्रखंड स्तरीय एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और लावालौंग प्रखंड में कमेटी का विस्तार करना था। इस ऐतिहासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हमारे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ: • श्री कैलाश कुमार महतो जी (जिला अध्यक्ष) • श्री गुलाम अंसारी जी (सचिव) • श्री अशोक भारती जी (पूर्व प्रत्याशी, चतरा विधानसभा) • श्री प्रेमलाल महतो जी (जिला वरीय उपाध्यक्ष) • श्री विनोद कुमार महतो जी (उपाध्यक्ष) • श्री बिजली कुमार महतो जी (जुझारू जिला प्रवक्ता) • श्री संतोष कुमार जी (कमेटी कार्यकारिणी सदस्य) एवं सैकड़ों समर्पित क्रांतिकारी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🎉 नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं 🎉 सर्वसम्मति और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार लावालौंग प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई है: 👉 प्रखंड अध्यक्ष: श्री सतीश कुमार साव जी 👉 महासचिव: श्री विक्रम कुमार यादव जी 👉 उपाध्यक्ष: श्री प्रकाश गंजू जी आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पूरे लावालौंग प्रखंड एवं जिला कमेटी की ओर से हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं! हमें पूरा विश्वास है कि आपकी ऊर्जा, संगठन के प्रति निष्ठा और जुझारू नेतृत्व से लावालौंग प्रखंड में JLKM की जड़ें और मजबूत होंगी तथा झारखंड के हक-अधिकार की यह लड़ाई एक नया इतिहास रचेगी। आइए, हम सब मिलकर जल, जंगल, जमीन और स्थानीय नीति की रक्षा के लिए इस क्रांतिकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। निवेदक: समस्त क्रांतिकारी साथी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM), लावालौंग प्रखंड कमेटी(चतरा जिला)।1
- *हंटरगंज के ढेबो गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन,* *धान की खेती पर हुई चर्चा* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज प्रखंड के ढेबो गांव में रविवार को पायोनियर बीज कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में किसानों को धान की खेती, पैदावार और फसल की विशेषताओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधि श्रीकांत कुमार ने पायोनियर 27पी39 धान की विशेषताओं के बारे में बताया। इस दौरान धान की बालियों के वजन की तुलना भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने खेती और गांव की समृद्धि को लेकर रैली निकाली। इस अवसर पर किसान समय यादव को सम्मानित किया गया।मौके पर रविंद्र यादव, विजय यादव, बाढ़ो यादव, वीरेंद्र यादव समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।1
- कौलेश्वरी मंदिर परिसर में जुटे झारखंड के सोशल मीडिया क्रिएटर, आपसी सहयोग पर दिया जोर छोटे-बड़े क्रिएटरों के बीच तालमेल और एकजुटता बनाने की अपील चतरा: एक्टिव क्रिएटर इंडिया के तत्वावधान में चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित मां कौलेश्वरी मंदिर परिसर में सोशल मीडिया क्रिएटरों के मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़े क्रिएटर शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित क्रिएटरों ने आपसी एकता, सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले सभी क्रिएटरों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। छोटे और बड़े क्रिएटरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। समारोह में सभी क्रिएटरों से एक-दूसरे के कार्यों का सम्मान करने तथा जरूरत के समय सहयोग और समर्थन देने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता से सोशल मीडिया क्रिएटरों को नई पहचान और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य क्रिएटरों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और एक सहयोगी मंच तैयार करना रहा।1
- जोगडी में उतरी कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत के जोगडी राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को उतरी कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने की। संचालन पिरवां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार यादव ने किया। सम्मेलन कार्यक्रम का प्रारंभ झंडोत्तोलन मोर्चा के मगध प्रमंडल अध्यक्ष नंदलाल सिंह यादव ने कर शहीदों को याद करते हुए वेदियों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि उतरी कोयल नहर का पानी अंतिम छोर तक खेतों में पहुंचे । इसके लिए उतरी कोयल नहर परियोजना को जल्द से जल्द चालू किया जाए। मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने कहा कि किसानों को सरकार उतरी कोयल नहर का पानी देने के नाम पर अब तक मानसिक और आर्थिक रुप से शोषण करते आ रही है। खेतों में नहर का पानी विधिवत कब पहुंचेगा। कहना मुश्किल है। कितने किसान संघर्ष करते शहीद हो गए हैं। सम्मेलन में अशोक यादव , उपेन्द्र यादव,डा रामानंद यादव, किशोरी मोहन सिंह ,धनेश यादव,कारा सिंह यादव, राम प्रवेश सिंह ,संजय सिंह,ब्रम्हदेव सिंह एवं अन्य किसान शामिल हुए थे।1
- रफीगंज प्रखंड के कासमा पुलिस ने दुगुल गांव से 44 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुगुल गांव से 44 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई एसआई आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। कासमा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुगुल गांव में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर जागेश्वर मांझी के पुत्र केदार मांझी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से छिपाकर रखी गई करीब 44 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- NH-19 की बदहाली पर उमाशंकर अकेला यादव का आंदोलन, रसोइया धमना टोल प्लाजा पर गूंजा ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ का नारा! 🔥 रसोइया धमना टोल प्लाजा पर NH-19 की बदहाली, सड़क निर्माण में देरी और जर्जर सर्विस रोड के खिलाफ ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव के नेतृत्व में ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ का नारा लगाते हुए सड़क मरम्मत और सुरक्षित आवागमन की मांग की गई।1
- प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर मानवी होटल के आगे कचरे का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग स्थित मानवी होटल के आगे सड़क किनारे कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जमा गंदगी से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। मुख्य मार्ग पर इस तरह कचरा जमा रहने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क किनारे कचरा जमा होने की स्थिति बनी हुई है। यदि समय रहते कचरे का उठाव नहीं किया गया, तो इससे दुर्गंध फैलने और आसपास गंदगी बढ़ने की आशंका है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क किनारे कचरे का ढेर राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कचरे का उठाव और उचित निस्तारण जरूरी है। स्थानीय लोगों की ओर से संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या पर ध्यान देने, कचरे की सफाई कराने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है। अब देखना यह होगा कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कब तक सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं।1