logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वैनगंगा उद्गम स्थल पर 3.05 करोड़ के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, सूचना पटल बना मजाक अखबार में खबर के बाद कराया बोर, पानी नहीं निकला; पेड़ से रस्सी बांधकर टांगा सूचना पटल, गुणवत्ता पर उठे सवाल सिवनी/मुंडारा : जिले की जीवनदायिनी वैनगंगा नदी के उद्गम स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा करीब 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लगातार गहराते जा रहे हैं। चार माह से जारी इस कार्य में न तो पारदर्शिता दिखाई दे रही है और न ही गुणवत्ता का पालन होता नजर आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इतने बड़े बजट के बावजूद निर्माण स्थल पर लंबे समय तक सूचना पटल नहीं लगाया गया। जब इस मामले को लेकर अखबार में खबर प्रकाशित हुई तो आनन-फानन में बोर कराया गया, लेकिन उसमें भी पर्याप्त पानी नहीं निकला। उपयंत्री द्वारा लगभग 2 इंच पानी निकलने और तराई होने की बात कही जा रही है, जबकि मौके की स्थिति इससे अलग बताई जा रही है। ग्राम पंचायत सचिव विजय राहंगडाले ने स्पष्ट कहा कि बोर गलत स्थान पर किया गया, इसी वजह से पानी नहीं निकला। सूचना पटल बना मजाक ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना पटल के नाम पर केवल एक बैनर तैयार कर उसे पेड़ में रस्सी से बांधकर लटका दिया गया है। उनका कहना है कि जिले में इस तरह का सूचना पटल आज तक कहीं देखने को नहीं मिला। जहां ग्राम पंचायतों में 1-2 लाख के छोटे कार्यों में भी स्थायी शिलालेख लगाए जाते हैं, वहीं करोड़ों के इस निर्माण में इस तरह की लापरवाही समझ से परे है। घटिया निर्माण और सुरक्षा के अभाव निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पेड़ों के चबूतरों में तराई न होने से सीमेंट झड़ने लगी है, जबकि सीसी सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं बताए जा रहे। सबसे चिंताजनक स्थिति 7 फीट गहरे कुंड की है, जिसे खुला छोड़ दिया गया है। सुरक्षा के नाम पर केवल हरि नेट से आंशिक रूप से ढकने की कोशिश की गई है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। पेटी ठेकेदारी और जिम्मेदारी पर सवाल ग्रामीणों के मुताबिक, निर्माण कार्य पेटी ठेकेदारी के माध्यम से कराया जा रहा है। पेटी ठेकेदार संदीप मर्सकोले द्वारा कार्य किए जाने की बात सामने आई है, जबकि मुख्य ठेकेदार भोपाल के बताए जा रहे हैं। इससे कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो जिम्मेदार अधिकारी मौके पर ध्यान दे रहे हैं और न ही सही जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच, गुणवत्ता परीक्षण और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं संत आशिर्वादास जी ने भी कहा कि निर्माण कार्य “भगवान भरोसे” चल रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से कार्य की जांच कराकर गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वैनगंगा जैसी पवित्र और जीवनदायिनी नदी के उद्गम स्थल पर इस तरह की अनियमितताएं न केवल सरकारी धन की बर्बादी हैं, बल्कि क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महत्व को भी प्रभावित कर रही हैं।

3 hrs ago
user_बिहारीलाल सोनी
बिहारीलाल सोनी
पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

वैनगंगा उद्गम स्थल पर 3.05 करोड़ के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, सूचना पटल बना मजाक अखबार में खबर के बाद कराया बोर, पानी नहीं निकला; पेड़ से रस्सी बांधकर टांगा सूचना पटल, गुणवत्ता पर उठे सवाल सिवनी/मुंडारा : जिले की जीवनदायिनी वैनगंगा नदी के उद्गम स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा करीब 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लगातार गहराते जा रहे हैं। चार माह से जारी इस कार्य में न तो पारदर्शिता दिखाई दे रही है और न ही गुणवत्ता का पालन होता नजर आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इतने बड़े बजट के बावजूद निर्माण स्थल पर लंबे समय तक सूचना पटल नहीं लगाया गया। जब इस मामले को लेकर अखबार में खबर प्रकाशित हुई तो आनन-फानन में बोर कराया गया, लेकिन उसमें भी पर्याप्त पानी नहीं निकला। उपयंत्री द्वारा लगभग 2 इंच पानी निकलने और तराई होने की बात कही जा रही है, जबकि मौके की स्थिति इससे अलग बताई जा रही है। ग्राम पंचायत सचिव विजय राहंगडाले ने स्पष्ट कहा कि बोर गलत स्थान पर किया गया, इसी वजह से पानी नहीं निकला। सूचना पटल बना मजाक ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना पटल के नाम पर केवल एक बैनर तैयार कर उसे पेड़ में रस्सी से बांधकर लटका दिया गया है। उनका कहना है कि जिले में इस तरह का सूचना पटल आज तक कहीं देखने को नहीं मिला। जहां ग्राम पंचायतों में 1-2 लाख के छोटे कार्यों में भी स्थायी शिलालेख लगाए जाते हैं, वहीं करोड़ों के इस निर्माण में इस तरह की लापरवाही समझ से परे है। घटिया निर्माण और सुरक्षा के अभाव निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पेड़ों के चबूतरों में तराई न होने से सीमेंट झड़ने लगी है, जबकि सीसी सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं बताए जा रहे। सबसे चिंताजनक स्थिति 7 फीट गहरे कुंड की है, जिसे खुला छोड़ दिया गया है। सुरक्षा के नाम पर केवल हरि नेट से आंशिक रूप से ढकने की कोशिश की गई है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। पेटी ठेकेदारी और जिम्मेदारी पर सवाल ग्रामीणों के मुताबिक, निर्माण कार्य पेटी ठेकेदारी के माध्यम से कराया जा रहा है। पेटी ठेकेदार संदीप मर्सकोले द्वारा कार्य किए जाने की बात सामने आई है, जबकि मुख्य ठेकेदार भोपाल के बताए जा रहे हैं। इससे कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो जिम्मेदार अधिकारी मौके पर ध्यान दे रहे हैं और न ही सही जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच, गुणवत्ता परीक्षण और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं संत आशिर्वादास जी ने भी कहा कि निर्माण कार्य “भगवान भरोसे” चल रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से कार्य की जांच कराकर गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वैनगंगा जैसी पवित्र और जीवनदायिनी नदी के उद्गम स्थल पर इस तरह की अनियमितताएं न केवल सरकारी धन की बर्बादी हैं, बल्कि क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महत्व को भी प्रभावित कर रही हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • वैनगंगा उद्गम स्थल पर 3.05 करोड़ के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, सूचना पटल बना मजाक अखबार में खबर के बाद कराया बोर, पानी नहीं निकला; पेड़ से रस्सी बांधकर टांगा सूचना पटल, गुणवत्ता पर उठे सवाल सिवनी/मुंडारा : जिले की जीवनदायिनी वैनगंगा नदी के उद्गम स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा करीब 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लगातार गहराते जा रहे हैं। चार माह से जारी इस कार्य में न तो पारदर्शिता दिखाई दे रही है और न ही गुणवत्ता का पालन होता नजर आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इतने बड़े बजट के बावजूद निर्माण स्थल पर लंबे समय तक सूचना पटल नहीं लगाया गया। जब इस मामले को लेकर अखबार में खबर प्रकाशित हुई तो आनन-फानन में बोर कराया गया, लेकिन उसमें भी पर्याप्त पानी नहीं निकला। उपयंत्री द्वारा लगभग 2 इंच पानी निकलने और तराई होने की बात कही जा रही है, जबकि मौके की स्थिति इससे अलग बताई जा रही है। ग्राम पंचायत सचिव विजय राहंगडाले ने स्पष्ट कहा कि बोर गलत स्थान पर किया गया, इसी वजह से पानी नहीं निकला। सूचना पटल बना मजाक ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना पटल के नाम पर केवल एक बैनर तैयार कर उसे पेड़ में रस्सी से बांधकर लटका दिया गया है। उनका कहना है कि जिले में इस तरह का सूचना पटल आज तक कहीं देखने को नहीं मिला। जहां ग्राम पंचायतों में 1-2 लाख के छोटे कार्यों में भी स्थायी शिलालेख लगाए जाते हैं, वहीं करोड़ों के इस निर्माण में इस तरह की लापरवाही समझ से परे है। घटिया निर्माण और सुरक्षा के अभाव निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पेड़ों के चबूतरों में तराई न होने से सीमेंट झड़ने लगी है, जबकि सीसी सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं बताए जा रहे। सबसे चिंताजनक स्थिति 7 फीट गहरे कुंड की है, जिसे खुला छोड़ दिया गया है। सुरक्षा के नाम पर केवल हरि नेट से आंशिक रूप से ढकने की कोशिश की गई है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। पेटी ठेकेदारी और जिम्मेदारी पर सवाल ग्रामीणों के मुताबिक, निर्माण कार्य पेटी ठेकेदारी के माध्यम से कराया जा रहा है। पेटी ठेकेदार संदीप मर्सकोले द्वारा कार्य किए जाने की बात सामने आई है, जबकि मुख्य ठेकेदार भोपाल के बताए जा रहे हैं। इससे कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो जिम्मेदार अधिकारी मौके पर ध्यान दे रहे हैं और न ही सही जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच, गुणवत्ता परीक्षण और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं संत आशिर्वादास जी ने भी कहा कि निर्माण कार्य “भगवान भरोसे” चल रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से कार्य की जांच कराकर गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वैनगंगा जैसी पवित्र और जीवनदायिनी नदी के उद्गम स्थल पर इस तरह की अनियमितताएं न केवल सरकारी धन की बर्बादी हैं, बल्कि क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महत्व को भी प्रभावित कर रही हैं।
    1
    वैनगंगा उद्गम स्थल पर 3.05 करोड़ के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, सूचना पटल बना मजाक
अखबार में खबर के बाद कराया बोर, पानी नहीं निकला; पेड़ से रस्सी बांधकर टांगा सूचना पटल, गुणवत्ता पर उठे सवाल
सिवनी/मुंडारा  : जिले की जीवनदायिनी वैनगंगा नदी के उद्गम स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा करीब 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लगातार गहराते जा रहे हैं। चार माह से जारी इस कार्य में न तो पारदर्शिता दिखाई दे रही है और न ही गुणवत्ता का पालन होता नजर आ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इतने बड़े बजट के बावजूद निर्माण स्थल पर लंबे समय तक सूचना पटल नहीं लगाया गया। जब इस मामले को लेकर अखबार में खबर प्रकाशित हुई तो आनन-फानन में बोर कराया गया, लेकिन उसमें भी पर्याप्त पानी नहीं निकला। उपयंत्री द्वारा लगभग 2 इंच पानी निकलने और तराई होने की बात कही जा रही है, जबकि मौके की स्थिति इससे अलग बताई जा रही है।
ग्राम पंचायत सचिव विजय राहंगडाले ने स्पष्ट कहा कि बोर गलत स्थान पर किया गया, इसी वजह से पानी नहीं निकला।
सूचना पटल बना मजाक
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना पटल के नाम पर केवल एक बैनर तैयार कर उसे पेड़ में रस्सी से बांधकर लटका दिया गया है। उनका कहना है कि जिले में इस तरह का सूचना पटल आज तक कहीं देखने को नहीं मिला। जहां ग्राम पंचायतों में 1-2 लाख के छोटे कार्यों में भी स्थायी शिलालेख लगाए जाते हैं, वहीं करोड़ों के इस निर्माण में इस तरह की लापरवाही समझ से परे है।
घटिया निर्माण और सुरक्षा के अभाव
निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पेड़ों के चबूतरों में तराई न होने से सीमेंट झड़ने लगी है, जबकि सीसी सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं बताए जा रहे। सबसे चिंताजनक स्थिति 7 फीट गहरे कुंड की है, जिसे खुला छोड़ दिया गया है। सुरक्षा के नाम पर केवल हरि नेट से आंशिक रूप से ढकने की कोशिश की गई है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
पेटी ठेकेदारी और जिम्मेदारी पर सवाल
ग्रामीणों के मुताबिक, निर्माण कार्य पेटी ठेकेदारी के माध्यम से कराया जा रहा है। पेटी ठेकेदार संदीप मर्सकोले द्वारा कार्य किए जाने की बात सामने आई है, जबकि मुख्य ठेकेदार भोपाल के बताए जा रहे हैं। इससे कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग
ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो जिम्मेदार अधिकारी मौके पर ध्यान दे रहे हैं और न ही सही जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच, गुणवत्ता परीक्षण और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं संत आशिर्वादास जी ने भी कहा कि निर्माण कार्य “भगवान भरोसे” चल रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से कार्य की जांच कराकर गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि वैनगंगा जैसी पवित्र और जीवनदायिनी नदी के उद्गम स्थल पर इस तरह की अनियमितताएं न केवल सरकारी धन की बर्बादी हैं, बल्कि क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महत्व को भी प्रभावित कर रही हैं।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम पंचायत चुटका में आंगनवाड़ी निर्माण कार्य एक साल से ठप, जर्जर हो रही सामग्री सिवनी। जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चुटका में आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने के कारण मौके पर रखी निर्माण सामग्री भी जर्जर होती जा रही है, जिससे सरकारी धन के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की सामग्री जंग लगने से जर्जर हो चुकी है, वहीं निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की सामग्री जंग लगने से जर्जर लगी हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक भवन खड़ा भी नहीं हो पाया है और कार्य बीच में ही रोक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं, साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि आखिर काम क्यों रोका गया है। कार्य बंद होने का कारण अब तक सामने नहीं आया है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पंचायत सचिव से लगातार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सचिव से संपर्क नहीं हो पा रहा है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए और गुणवत्ता हीन कार्य के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आंगनवाड़ी भवन का निर्माण शीघ्र पूरा हो सके और बच्चों व महिलाओं को सुविधा मिल सकें
    1
    ग्राम पंचायत चुटका में आंगनवाड़ी निर्माण कार्य एक साल से ठप, जर्जर हो रही सामग्री
सिवनी। जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चुटका में आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने के कारण मौके पर रखी निर्माण सामग्री भी जर्जर होती जा रही है, जिससे सरकारी धन के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की सामग्री जंग लगने से जर्जर हो चुकी है, वहीं निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की सामग्री जंग लगने से जर्जर लगी हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक भवन खड़ा भी नहीं हो पाया है और कार्य बीच में ही रोक दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं, साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि आखिर काम क्यों रोका गया है। कार्य बंद होने का कारण अब तक सामने नहीं आया है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पंचायत सचिव से लगातार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सचिव से संपर्क नहीं हो पा रहा है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए और गुणवत्ता हीन कार्य के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आंगनवाड़ी भवन का निर्माण शीघ्र पूरा हो सके और बच्चों व महिलाओं को सुविधा मिल सकें
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,* *मानदेय बढ़ाने और संगठन के बकाया भुगतान की मांग* सिवनी | म.प्र. बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 5966/2023 में दिनांक 03 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व दिए जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा वर्तमान मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी गई है।
    1
    *मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,* 
*मानदेय बढ़ाने और संगठन के बकाया भुगतान की मांग*
सिवनी |
म.प्र. बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में संगठन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 5966/2023 में दिनांक 03 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
संगठन ने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व दिए जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा वर्तमान मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी गई है।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 'रसीद दिखाओ या ऑनलाइन चालान!': सिवनी में अवैध वसूली को लेकर पुलिस को लोगों ने घेरा, देखें वीडियो
    1
    'रसीद दिखाओ या ऑनलाइन चालान!': सिवनी में अवैध वसूली को लेकर पुलिस को लोगों ने घेरा, देखें वीडियो
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • गांव धारना कलां के सिद्धि पेट्रोलियम में लगी बहुत ज्यादा भीड़ लोग टबे टंकी ले ले कर आए पेट्रोल हुआ खतम भीड़ हुई परेशान सिद्धि पेट्रोलियम वालों के हिसाब से वे जितना 3 दिन में कमाई करते थे आज उतना एक दिन में ही कर लिए . . . . #barghat #seoni
    1
    गांव धारना कलां के सिद्धि पेट्रोलियम में लगी बहुत ज्यादा भीड़ लोग टबे टंकी ले ले कर आए 
पेट्रोल हुआ खतम भीड़ हुई परेशान
सिद्धि पेट्रोलियम वालों के हिसाब से वे जितना 3 दिन में कमाई करते थे आज उतना एक दिन में ही कर लिए 
.
.
.
.
#barghat #seoni
    user_Barghat Waale
    Barghat Waale
    बरघाट, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *लोकेशन आलीराजपुर* *रिपोर्टर विजय कुमार सोनी* महिलाओं ने सिर पर उठाया रथ, भूल-चूक की सामूहिक माफी मांगकर माता को किया विदा आलीराजपुर गणगौर पर्व के चलते रविवार रात माली समाज ने गणगौर माता का चल समारोह निकाला। जिसमें श्रद्धा और उल्लास का माहौल नजर आया। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरी तरह से पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने माता के रथ को अपने सिर पर उठाया और जुलूस में कदम ताल करती नजर आई। माली समाज धर्मशाला से चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। ज्वारों और रथ के साथ निकले इस चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए सगरवंशीय माली समाज द्वारा गणगौर का यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। माली समाज के मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद ने बताया कि चल समारोह में समाज की महिलाएं और पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए। सिर पर माता का रथ धारण किए महिलाओं की भक्ति ने पूरे माहौल को धर्ममय कर दिया। चल समारोह रात 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जो नीम चौक, राजवाड़ा, हाट गली चौराहा होते हुए निकला। रात में माता की विदाई के पूर्व माता को नैवेद्य और खीर का भोग लगाकर माता का विदाई चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। माता को सिनेमा चौराहा पर स्थित को बड़ी माता पर समाज के सभी बालक बालिकाओं, महिला, पुरुषों ने भूल-चूक माफी मांग कर माता को नम आंखों से को विदा किया
    1
    *लोकेशन आलीराजपुर*
*रिपोर्टर विजय कुमार सोनी*
महिलाओं ने सिर पर उठाया रथ, भूल-चूक की
सामूहिक माफी मांगकर माता को किया विदा
आलीराजपुर गणगौर पर्व के चलते रविवार रात माली समाज ने गणगौर माता का चल समारोह निकाला। जिसमें श्रद्धा और उल्लास का माहौल नजर आया। इस दौरान महिलाओं का
उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरी तरह से पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने माता के रथ को अपने सिर पर उठाया और जुलूस में कदम ताल करती नजर आई। माली समाज धर्मशाला से चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। ज्वारों और रथ के साथ निकले इस चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए सगरवंशीय माली समाज द्वारा गणगौर का यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। माली समाज के मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद ने बताया कि चल समारोह में समाज की महिलाएं और पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए। सिर पर माता का रथ धारण किए महिलाओं की भक्ति ने पूरे माहौल को धर्ममय कर दिया। चल समारोह रात 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जो नीम चौक, राजवाड़ा, हाट गली चौराहा होते हुए निकला। रात में माता की विदाई के 
पूर्व माता को नैवेद्य और खीर का भोग लगाकर माता का विदाई चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। माता को सिनेमा चौराहा पर स्थित को बड़ी माता पर समाज के सभी बालक बालिकाओं, महिला, पुरुषों ने भूल-चूक माफी मांग कर माता को नम आंखों से को विदा किया
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Chaurai, Chhindwara•
    12 hrs ago
  • बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिले भर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिले में मंगलवार 24 मार्च की देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले पेट्रोप पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पंप में मौजूद पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया।
    1
    बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिले भर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिले में मंगलवार 24 मार्च की देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले पेट्रोप पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पंप में मौजूद पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *शहीद दिवस पर सिवनी में देशभक्ति की लहर* *DEEPAK JAIHIND TEAM की पहल – श्रद्धांजलि, रक्तदान, ‘शहीद चौक’ निर्माण की मांग और स्वच्छता अभियान की शुरुआत* सिवनी (म.प्र.)। 23 मार्च शहीद दिवस के पावन अवसर पर सिवनी जिले में देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी Bhagat Singh, Sukhdev Thapar और Shivaram Rajguru की स्मृति में DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर दीपक डेहरिया ने किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों और उपस्थित युवाओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके महान बलिदान को याद किया। इस दौरान युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। युवाओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। *🩸 रक्तदान शिविर – शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि* शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सेवा और मानवता की भावना को जागृत करना तथा अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग देना था। इस पवित्र कार्य में टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में विजय नामदेव, पवन रजक, शिवानी डेहरिया, सौरभ सेन, भारती मरसकोले और शिवम रजक सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा— “शहीदों ने देश के लिए अपना खून बहाया है। यदि हम किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते हैं, तो यही उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।” *🏛 सिवनी में ‘शहीद चौक’ बनाने की मांग* कार्यक्रम के दौरान DEEPAK JAIHIND TEAM ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सिवनी शहर में “शहीद चौक” बनाने की मांग की। टीम का प्रस्ताव है कि इस स्थान पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां इन महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें। टीम ने यह भी मांग रखी कि हर वर्ष 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि पूरे जिले के युवा और नागरिक मिलकर शहीदों को नमन कर सकें। *🧹 ‘शहीद स्वच्छता अभियान’ की शुरुआत* शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक नई और प्रेरणादायक पहल “शहीद स्वच्छता अभियान” की भी शुरुआत की गई। टीम लीडर दीपक डेहरिया ने बताया कि शहीदों के सम्मान में केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना भी सच्ची देशभक्ति है। इस अभियान के अंतर्गत टीम के सदस्य हर रविवार को शहर के किसी न किसी क्षेत्र में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। टीम का मानना है कि जिस स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना हमारे वीर शहीदों ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। दीपक डेहरिया ने कहा— “देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देनी चाहिए। यदि हम अपने शहर और देश को स्वच्छ रखने में योगदान देते हैं, तो यह भी शहीदों के प्रति सच्चा सम्मान है।” ✊ युवाओं के दिलों में जगी देशभक्ति की लौ टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा कि शहीदों का बलिदान भारत की आत्मा है। उनका त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं और नागरिकों ने एक स्वर में कहा— “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।” अंत में पूरा वातावरण इन नारों से गूंज उठा— 🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳 इंकलाब जिंदाबाद 🇮🇳 वंदे मातरम्
    1
    *शहीद दिवस पर सिवनी में देशभक्ति की लहर*
*DEEPAK JAIHIND TEAM की पहल – श्रद्धांजलि, रक्तदान, ‘शहीद चौक’ निर्माण की मांग और स्वच्छता अभियान की शुरुआत*
सिवनी (म.प्र.)।
23 मार्च शहीद दिवस के पावन अवसर पर सिवनी जिले में देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी Bhagat Singh, Sukhdev Thapar और Shivaram Rajguru की स्मृति में DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर दीपक डेहरिया ने किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों और उपस्थित युवाओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके महान बलिदान को याद किया।
इस दौरान युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। युवाओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
*🩸 रक्तदान शिविर – शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि*
शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सेवा और मानवता की भावना को जागृत करना तथा अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग देना था।
इस पवित्र कार्य में टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में विजय नामदेव, पवन रजक, शिवानी डेहरिया, सौरभ सेन, भारती मरसकोले और शिवम रजक सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
इस अवसर पर टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा—
“शहीदों ने देश के लिए अपना खून बहाया है।
यदि हम किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते हैं,
तो यही उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।”
*🏛 सिवनी में ‘शहीद चौक’ बनाने की मांग*
कार्यक्रम के दौरान DEEPAK JAIHIND TEAM ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सिवनी शहर में “शहीद चौक” बनाने की मांग की।
टीम का प्रस्ताव है कि इस स्थान पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां इन महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
टीम ने यह भी मांग रखी कि हर वर्ष 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि पूरे जिले के युवा और नागरिक मिलकर शहीदों को नमन कर सकें।
*🧹 ‘शहीद स्वच्छता अभियान’ की शुरुआत*
शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक नई और प्रेरणादायक पहल “शहीद स्वच्छता अभियान” की भी शुरुआत की गई। टीम लीडर दीपक डेहरिया ने बताया कि शहीदों के सम्मान में केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना भी सच्ची देशभक्ति है।
इस अभियान के अंतर्गत टीम के सदस्य हर रविवार को शहर के किसी न किसी क्षेत्र में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। टीम का मानना है कि जिस स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना हमारे वीर शहीदों ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
दीपक डेहरिया ने कहा—
“देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देनी चाहिए।
यदि हम अपने शहर और देश को स्वच्छ रखने में योगदान देते हैं,
तो यह भी शहीदों के प्रति सच्चा सम्मान है।”
✊ युवाओं के दिलों में जगी देशभक्ति की लौ
टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा कि शहीदों का बलिदान भारत की आत्मा है। उनका त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं और नागरिकों ने एक स्वर में कहा—
“सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।”
अंत में पूरा वातावरण इन नारों से गूंज उठा—
🇮🇳 भारत माता की जय
🇮🇳 इंकलाब जिंदाबाद
🇮🇳 वंदे मातरम्
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.