“रायपुर में ‘निष्पक्षता’ पर घमासान: एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला के आरोपों से कमिश्नर की भूमिका पर उठे बड़े सवाल!” सोशल मीडिया एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने एक तस्वीर को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। तस्वीर में अरुण साव और केदार कश्यप के साथ हरे घेरे में दिख रहे व्यक्ति को लेकर दावा किया जा रहा है कि वे रायपुर नगर निगम के कमिश्नर विश्वदीप हैं। कुणाल शुक्ला का सवाल है कि क्या एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी किसी राजनीतिक कार्यक्रम—कथित तौर पर भाजपा की “महिला आक्रोश रैली”—की तैयारियों में शामिल हो सकते हैं? ❗ यदि यह दावा सही पाया जाता है, तो यह प्रशासनिक निष्पक्षता और सेवा नियमों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। 📢 कुणाल शुक्ला ने कहा है कि इस पूरे मामले की शिकायत आज ही छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और Department of Personnel and Training (DOPT) से की जाएगी। 👉 बड़ा सवाल: क्या सरकारी तंत्र को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहना चाहिए? क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? ⚠️ फिलहाल ये सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से उठ रहा है। मामले की सच्चाई जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।
“रायपुर में ‘निष्पक्षता’ पर घमासान: एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला के आरोपों से कमिश्नर की भूमिका पर उठे बड़े सवाल!” सोशल मीडिया एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने एक तस्वीर को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। तस्वीर में अरुण साव और केदार कश्यप के साथ हरे घेरे में दिख रहे व्यक्ति को लेकर दावा किया जा रहा है कि वे रायपुर नगर निगम के कमिश्नर विश्वदीप हैं। कुणाल शुक्ला का सवाल है कि क्या एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी किसी राजनीतिक कार्यक्रम—कथित तौर पर भाजपा की “महिला आक्रोश रैली”—की तैयारियों में शामिल हो सकते हैं? ❗ यदि यह दावा सही पाया जाता है, तो यह प्रशासनिक निष्पक्षता और सेवा नियमों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। 📢 कुणाल शुक्ला ने कहा है कि इस पूरे मामले की शिकायत आज ही छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और Department of Personnel and Training (DOPT) से की जाएगी। 👉 बड़ा सवाल: क्या सरकारी तंत्र को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहना चाहिए? क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? ⚠️ फिलहाल ये सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से उठ रहा है। मामले की सच्चाई जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।
- तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा4
- बेमेतरा में सरकारी शराब दुकानों की मनमानी : नियमों को ताक पर रखकर हो रही थोक बिक्री, वीडियो वायरल थैले में शराब भरकर ले जाते हुए कुछ लोग बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल। बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में संचालित सहकारी शराब दुकानों में नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। सरकारी नियमों के बावजूद यहां खुलेआम बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है। बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही शराब मिली जानकारी के अनुसार, जिले की कई सरकारी शराब दुकानों से शराब कोचियों को भारी मात्रा में शराब आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दुकानों से शराब की बोतलें बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही हैं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल।1
- कांग्रेस के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई खैरागढ़ नगर पालिका, लालपुर वार्ड में शुरू हुआ सफाई अभियान, 21 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ नगर पालिका के लालपुर वार्ड में पानी और सफाई की समस्या को लेकर कांग्रेस की चेतावनी के बाद नगर पालिका ने सफाई और जल व्यवस्था सुधारने का काम शुरू किया। नालियों की सफाई, कचरा उठाव और पानी सप्लाई दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नेताओं ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, वहीं नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग की है।1
- मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22.700 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों और एक नाबालिग को पकड़ा। गीधा बायपास पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस ने गांजा, स्कूटी और मोबाइल जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी है। #MungeliPolice #OperationBaaz #GanjaSmuggling #BreakingNews #CrimeNews #ChhattisgarhNews #PoliceAction #DrugBust #HindiNews1
- दुर्ग में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत जमानत पर छूटकर आए पति की पत्नी ने सिलबट्टे से की हत्या दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा (वार्ड 35) में एक पत्नी ने विवाद के बाद अपने ही पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सिलबट्टे से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है। घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, मृतक डोमन साहू अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी हीरामणी साहू (35 वर्ष) और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणी ने 19 अप्रैल को जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने डोमन को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जमानत मिल गई। जमानत पर घर लौटने के बाद डोमन और हीरामणी के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हीरामणी ने घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से डोमन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि डोमन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई महेंद्र साहू ने बताया कि डोमन की शराब की लत के कारण घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता था। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।1
- ग्राम पंचायत कटगी में 8 अप्रैल को ग्रामीणों ने अवैध शराब बेचने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोला था जिसके बाद वहां पर एडिशनल SP पहुंचे और मामला शांत कराया...1
- छुईखदान के डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा व बाल विवाह जागरूकता शिविर आयोजित, 21 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव, फर्जी लॉटरी-इनाम से सतर्क रहने और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जहां पीएलव्ही सनील कुमार ने निशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। साथ ही नालसा की योजनाओं की जानकारी देते हुए 9 मई को होने वाली नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते से मामलों के त्वरित निराकरण की अपील की गई1
- भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार आकाश केसरवानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब थार वाहन सुपेला से नेहरू नगर की ओर जा रही थी। नेहरू नगर चौक के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करण सिंह और ऋतिक साहू घायल हुए हैं। करण सिंह को गंभीर हालत में हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। अपील: तेज रफ्तार और लापरवाही किसी की भी जिंदगी छीन सकती है। कृपया वाहन सावधानी से चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट जरूर लगाएं और सुरक्षित रहें।1
- रायगढ़ के कापू क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या कर दी। गुमशुदगी की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन वैज्ञानिक जांच के आगे सच्चाई उजागर हो गई। जंगल से मासूम का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। #Raigarh #ChhattisgarhPolice #CrimeNews #BreakingNews #MotherCrime #Justice #PoliceAction #ShockingNews #IndiaNews #ViralNews1