ग्रामीण बेटी प्रियंका चिंतापात्र ने ऑप्टोमेट्री में हासिल की डिग्री क्षेत्र का नाम किया रोशन शक्तिफार्म। ग्राम शक्तिफार्म नंबर दो निवासी मनीशंकर चिंतापात्र की पुत्री प्रियंका चिंतापात्र ने सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश से निकलकर उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, जौलीग्रांट (देहरादून) से बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री की डिग्री प्राप्त की है। कॉलेज परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें यह डिग्री मुख्य अतिथि जेपी नड्डा एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान की गई। प्रियंका की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि अध्ययन काल के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपना अधिकांश समय पढ़ाई को समर्पित किया। उनका मानना है कि युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग सीमित और आवश्यकता अनुसार ही करना चाहिए, ताकि वे अपने लक्ष्य पर केंद्रित रह सकें। प्रियंका अपनी माता शर्मिला को अपना रोल मॉडल मानती हैं। उनकी प्रेरणा से ही उन्होंने विज्ञान स्नातक (पैरामेडिकल) के अंतर्गत ऑप्टोमेट्री विषय का चयन किया। उनकी माता शर्मिला का कहना है कि उन्होंने कभी भी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया और सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान किए। प्रियंका की आगे मास्टर्स इन ऑप्टोमेट्री की डिग्री हासिल करने की इच्छा है। साथ ही वह भविष्य में गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहती हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बितिका मिस्त्री ने प्रियंका एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि गाँवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की है। प्रियंका की सफलता पर गाँव के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनके घर पहुँचकर शुभकामनाएँ दीं। बधाई देने वालों में शिक्षक जयंत मंडल, तारादत्त, प्राण बढ़ई, दिलीप मिस्त्री, गोविंद मंडल, वासुदेव मांझी, दीपक, तोमस साना, रविंद्र खान, गोकुल विश्वास, रीतेश, सुधांशु सिकदार, कुनाल, पूजा, सुप्रिया, संगीता, निकिता, विपिन सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। प्रियंका की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
ग्रामीण बेटी प्रियंका चिंतापात्र ने ऑप्टोमेट्री में हासिल की डिग्री क्षेत्र का नाम किया रोशन शक्तिफार्म। ग्राम शक्तिफार्म नंबर दो निवासी मनीशंकर चिंतापात्र की पुत्री प्रियंका चिंतापात्र ने सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश से निकलकर उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, जौलीग्रांट (देहरादून) से बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री की डिग्री प्राप्त की है। कॉलेज परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें यह डिग्री मुख्य अतिथि जेपी नड्डा एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान की गई। प्रियंका की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि अध्ययन काल के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपना अधिकांश समय पढ़ाई को समर्पित किया। उनका मानना है कि युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग सीमित और आवश्यकता अनुसार ही करना चाहिए, ताकि वे अपने लक्ष्य पर केंद्रित रह सकें। प्रियंका अपनी माता
शर्मिला को अपना रोल मॉडल मानती हैं। उनकी प्रेरणा से ही उन्होंने विज्ञान स्नातक (पैरामेडिकल) के अंतर्गत ऑप्टोमेट्री विषय का चयन किया। उनकी माता शर्मिला का कहना है कि उन्होंने कभी भी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया और सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान किए। प्रियंका की आगे मास्टर्स इन ऑप्टोमेट्री की डिग्री हासिल करने की इच्छा है। साथ ही वह भविष्य में गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहती हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बितिका मिस्त्री ने प्रियंका एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि गाँवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की है। प्रियंका की सफलता पर गाँव के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनके घर पहुँचकर शुभकामनाएँ दीं। बधाई देने वालों में शिक्षक जयंत मंडल, तारादत्त, प्राण बढ़ई, दिलीप मिस्त्री, गोविंद मंडल, वासुदेव मांझी, दीपक, तोमस साना, रविंद्र खान, गोकुल विश्वास, रीतेश, सुधांशु सिकदार, कुनाल, पूजा, सुप्रिया, संगीता, निकिता, विपिन सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। प्रियंका की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
- Post by Kanchan Kanchan1
- उत्तराखंड:रुद्रपुर में नाले में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी...1
- पीलीभीत नगर पालिका द्वारा वल्लभनगर कॉलोनी में कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार रामनरेश वर्मा अपने ही निजी भट्टे से पीला अरोड़ा (घटिया गुणवत्ता की सामग्री) मंगवाकर सड़क निर्माण में डलवा रहे हैं। ग्राउंड पर जब टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि सड़क को पूरी तरह नए तरीके से बनाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार का दावा है कि यह सिर्फ मरम्मत कार्य है। ठेकेदार का अपना भट्टा, वहीं से आ रही सामग्री पीला अरोड़ा और घटिया मटेरियल के इस्तेमाल का आरोप नया निर्माण या सिर्फ मरम्मत? बयानों में विरोधाभास कॉलोनीवासियों में भारी रोष स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही घटिया सामग्री डाली गई तो सड़क कुछ ही महीनों में टूट सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी। अब सवाल यह उठता है कि: क्या नगर पालिका अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया क्या गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी? आखिर मरम्मत के नाम पर नया निर्माण क्यों?4
- बगिया फॉर्म तमाशबीन बनी भीड़, घायलों के मददगार बने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पूरनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मां–बेटी को तड़पता देख भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने बिना देर किए अपनी कार रोक दी। भीड़ जुटी रही, पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ पूरनपुर आ रही थीं। बगिया फॉर्म के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे गुरभाग सिंह ने घायलों को अपनी कार में बैठाकर सीधे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बेटी को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।1
- पूरनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मां–बेटी को तड़पता देख भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने बिना देर किए अपनी कार रोक दी। भीड़ जुटी रही, पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ पूरनपुर आ रही थीं। बगिया फॉर्म के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे गुरभाग सिंह ने घायलों को अपनी कार में बैठाकर सीधे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बेटी को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।1
- पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना अमरिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया। #Dmpilibhit #UPPolice #MYogiAdityanath #क्राइम #UttarPradesh #viral1
- Post by संदीप निडर1
- चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा के बाद तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा सेवन के बाद तीन महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा निवासी ललिता पत्नी विवेक मालिक और रीना पत्नी रॉबिन की हालत अचानक खराब हो गई। दोनों को उल्टियां, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इससे एक दिन पहले सोमवार को इसी गांव की बसंत पत्नी वीरेंद्र दास की भी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें भी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल बसंत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दी गई दवा का सेवन किया था। दवा खाने के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उल्टियां शुरू हो गईं और धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। अधिक परेशानी बढ़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी में भर्ती महिलाओं की हालत फिलहाल स्थिर और सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया की दवा का सेवन किया था, लेकिन वर्तमान में तबीयत खराब होने का कारण कोई अन्य हो सकता है। एहतियातन एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो का उपचार सीएचसी में जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दे।1