Shuru
Apke Nagar Ki App…
बोकारो, झारखंड: जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-23) पर एक भीषण दुर्घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
Er KHAN Sir
बोकारो, झारखंड: जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-23) पर एक भीषण दुर्घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
More news from झारखंड and nearby areas
- 26 बषो का युवा झारखंड में व्रद्व आन्दोलनकारियो /सेनानीयों की बंद चिन्हिकरण आयोग के शिंकजा में चिन्हित का मामला दम तोडता आन्दोलनकारी ......2
- रातू प्रखंड के कमड़े पंचायत के ग्राम दहिसोत डाहुटोली में रविवार को एक लोडेड 407 ट्रक अनियंत्रित हो गया। पिटोंगी टूंगी ढलान रोड पर सीमेंट लदे ट्रक को चढ़ाई चढ़ाने में असफलता के कारण वाहन पीछे खिसक गया और सड़क किनारे रामचरण तिर्की के घर में घुस गया। घटना उस समय घटी जब घर में कोई मौजूद नहीं था। रामचरण तिर्की (पिता- स्व. कजरु तिर्की) अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में गए हुए थे। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ढलान वाली सड़क पर भारी वाहनों के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- न्यूज़ देखने के लिए एप्लीकेशन डाउनलोड करें1
- गुमला — विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर गुमला जिले ने मलेरिया उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के जमीनी कर्मियों को सम्मानित किया गया। झारखंड सरकार, स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा IPH नामकुम रांची के ऑडिटोरियम हॉल पहुंचे और जिला सलाहकार, एमटीएस तथा एमपीडब्ल्यू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में जिला सलाहकार शर्मिला शर्मा, मलेरिया उन्मूलन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले एमटीएस अनूप नंद, एमपीडब्ल्यू प्रवीण कुमार (भरनो प्रखंड) तथा मनोज कुमार (बसिया प्रखंड) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जागरूकता, जांच और दवा—उन्मूलन की कुंजी प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए व्यापक जनजागरूकता, नियमित जांच, समय पर दवा और साफ-सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गुमला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम है कि जिला राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर पहुंचा है। कर्मचारी संगठनों ने दी बधाई एमटीएस अनूप नंद के सम्मानित होने पर कर्मचारी संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कर्मचारी नेता भूषण कुमार और पुरुषोत्तम साहू ने कहा कि अनूप नंद हमेशा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सजग रहते हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करते हैं, जिससे विभाग का मान-सम्मान बढ़ता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में रघुनंदन वैद्य, जितवाहन उरांव, शिवनारायण सिंह, रणधीर, अलका, प्रवीण कुमार सहित कई लोग शामिल रहे। गुमला की यह उपलब्धि न केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सामुदायिक सहभागिता और जमीनी स्तर पर समर्पित कार्य से मलेरिया जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।4
- सिसई प्रखंड अंतर्गत कॉलेज रोड़ स्थित एम कोचिंग सेंटर से 10 वीं बोर्ड परीक्षा का तैयारी कर रहे 65 छात्र एवं छात्राओं में अभिनव कुमार 95.6% प्रतिशत लाकर प्रथम टॉपर , नितेश कुमार महतो 91% लाकर द्वितीय टॉपर, और सुमन उरांव ने 86.6% तृतीय टॉपर बने। शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शिक्षण संस्थान परिवार सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेंटर के डायरेक्टर चूड़ामणि साहु, शिक्षिका कोमल कुमारी, करुणा कुमारी, अलका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षों से लगातार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा है। आज प्रखंड क्षेत्र के गरीब मजदूर किसान के बच्चे कोचिंग सेंटर में पढ़ कर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। चूड़ामणि साहू ने बताया कि सत्र 2026, 27 के लिए कक्षा आठवीं, नवी एवं दसवीं का पढ़ाई शुरू हो गया है। साथ ही जो बच्चे कंप्यूटर का कोर्स करना चाहते हैं तो अभी निशुल्क नामांकन लिया जा रहा हैं। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील किए हैं कि शिक्षण संस्थान से संपर्क कर नामांकन ले सकते हैं।1
- हजारीबाग : जुलु पार्क संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय के पास स्थित फर्नीचर घर शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।1
- Post by Nihit Kumar1
- रातू थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर में 23 अप्रैल को आयोजित एक विवाह भोज के दौरान चोरों ने सेंधमारी कर नकद और जेवरात लूट लिए। स्थानीय निवासी कामेश्वर प्रसाद के पुत्र संगम कुमार के विवाह के प्रीतिभोज में मेहमानों द्वारा दिए गए उपहारों का बैग चोरी हो गया। कार्यक्रम के दौरान उपहारों को एक बैग में सुरक्षित रखा गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने टेंट के पर्दे को ब्लेड से काटकर अंदर घुसेड़े और बैग लेकर फरार हो गए। मौजूद लोगों ने तीन युवकों को भागते देखा और उनकी पहचान कर ली। चीख-पुकार मचने पर एक आरोपी निशांत मुंडा को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में निशांत ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों सपन गोप और राज मुंडा के साथ मिलकर यह चोरी की। पीड़ित कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि चोरी में लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये नकद और जेवरात गए हैं। रातू पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।1
- रेफरल अस्पताल सिसई परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललिता कुमारी मिंज और सहिया सहकर्ता लीलन कुमारी, सिलवंती मिंज, के द्वारा संयुक्त रूप से 50 सहिया दीदियों को सहिया बंडी दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सईया के कार्य में गुणवत्ता लाने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिनका नाम सहिया ऐप में पंजीकृत है और पूर्व में नहीं दिया गया हैं उन सभी सहिया दीदियों को सहिया बंडी दिया गया।1