logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला आरक्षण बिल पर क्या कहें प्रकाश राम आइए जाने और अधिक से अधिक शेयर करें

3 hrs ago
user_Nihit Kumar
Nihit Kumar
लातेहार, लातेहार, झारखंड•
3 hrs ago

महिला आरक्षण बिल पर क्या कहें प्रकाश राम आइए जाने और अधिक से अधिक शेयर करें

More news from झारखंड and nearby areas
  • 26 बषो का युवा झारखंड में व्रद्व आन्दोलनकारियो /सेनानीयों की बंद चिन्हिकरण आयोग के शिंकजा में चिन्हित का मामला दम तोडता आन्दोलनकारी ......
    2
    26 बषो का युवा झारखंड में व्रद्व आन्दोलनकारियो /सेनानीयों की बंद चिन्हिकरण आयोग के शिंकजा में चिन्हित का मामला दम तोडता आन्दोलनकारी ......
    user_Vijay kumar. vidhyarthi
    Vijay kumar. vidhyarthi
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा। उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड और दवा भंडारण कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी और ड्यूटी रोस्टर की जांच करते हुए सभी को समय पर उपस्थित होकर दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया। दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
    1
    जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा।
उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड और दवा भंडारण कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी और ड्यूटी रोस्टर की जांच करते हुए सभी को समय पर उपस्थित होकर दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया। 
दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के सख्त निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    20 min ago
  • पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहू के घर चोरी,रात के अंधेरे में लाखों के जेवर समेत कैश ले उड़े चोर! बीती 25 अप्रैल की रात बेखौफ चोरों ने उमेडंडा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहू के घर को अपना निशाना बनाया। रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और भारी मात्रा में नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात देर रात अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे के रास्ते दाखिल हुए और मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर प्रवेश किया। अलमारी और लॉकर के ताले तोड़कर कीमती आभूषण और घर में रखा कैश चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
    2
    पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहू के घर चोरी,रात के अंधेरे में लाखों के जेवर समेत कैश ले उड़े चोर!
बीती 25 अप्रैल की रात बेखौफ चोरों ने उमेडंडा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहू के घर को अपना निशाना बनाया। रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और भारी मात्रा में नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की वारदात देर रात अंजाम दी गई।
बताया जा रहा है कि चोर घर के  पीछे  के रास्ते दाखिल हुए और मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर प्रवेश किया।
अलमारी और लॉकर के ताले तोड़कर कीमती आभूषण और घर में रखा कैश चोरी कर लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सिसई प्रखंड अंतर्गत कॉलेज रोड़ स्थित एम कोचिंग सेंटर से 10 वीं बोर्ड परीक्षा का तैयारी कर रहे 65 छात्र एवं छात्राओं में अभिनव कुमार 95.6% प्रतिशत लाकर प्रथम टॉपर , नितेश कुमार महतो 91% लाकर द्वितीय टॉपर, और सुमन उरांव ने 86.6% तृतीय टॉपर बने। शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शिक्षण संस्थान परिवार सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेंटर के डायरेक्टर चूड़ामणि साहु, शिक्षिका कोमल कुमारी, करुणा कुमारी, अलका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षों से लगातार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा है। आज प्रखंड क्षेत्र के गरीब मजदूर किसान के बच्चे कोचिंग सेंटर में पढ़ कर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। चूड़ामणि साहू ने बताया कि सत्र 2026, 27 के लिए कक्षा आठवीं, नवी एवं दसवीं का पढ़ाई शुरू हो गया है। साथ ही जो बच्चे कंप्यूटर का कोर्स करना चाहते हैं तो अभी निशुल्क नामांकन लिया जा रहा हैं। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील किए हैं कि शिक्षण संस्थान से संपर्क कर नामांकन ले सकते हैं।
    1
    सिसई प्रखंड अंतर्गत कॉलेज रोड़ स्थित एम कोचिंग सेंटर से 10 वीं बोर्ड परीक्षा का तैयारी कर रहे 65 छात्र एवं छात्राओं में अभिनव कुमार 95.6% प्रतिशत लाकर प्रथम टॉपर , नितेश कुमार महतो 91% लाकर द्वितीय टॉपर, और सुमन उरांव ने 86.6% तृतीय टॉपर बने। शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शिक्षण संस्थान परिवार सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेंटर के  डायरेक्टर चूड़ामणि साहु, शिक्षिका कोमल कुमारी, करुणा कुमारी, अलका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षों से लगातार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा है। आज प्रखंड क्षेत्र के गरीब मजदूर किसान के बच्चे  कोचिंग सेंटर में पढ़ कर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। चूड़ामणि साहू ने बताया कि सत्र 2026, 27 के लिए कक्षा आठवीं, नवी एवं दसवीं का पढ़ाई शुरू हो गया है। साथ ही जो बच्चे कंप्यूटर का कोर्स करना चाहते हैं तो अभी निशुल्क नामांकन लिया जा रहा हैं। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील किए हैं कि शिक्षण संस्थान से संपर्क कर नामांकन ले सकते हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • रातू थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर में 23 अप्रैल को आयोजित एक विवाह भोज के दौरान चोरों ने सेंधमारी कर नकद और जेवरात लूट लिए। स्थानीय निवासी कामेश्वर प्रसाद के पुत्र संगम कुमार के विवाह के प्रीतिभोज में मेहमानों द्वारा दिए गए उपहारों का बैग चोरी हो गया। कार्यक्रम के दौरान उपहारों को एक बैग में सुरक्षित रखा गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने टेंट के पर्दे को ब्लेड से काटकर अंदर घुसेड़े और बैग लेकर फरार हो गए। मौजूद लोगों ने तीन युवकों को भागते देखा और उनकी पहचान कर ली। चीख-पुकार मचने पर एक आरोपी निशांत मुंडा को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में निशांत ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों सपन गोप और राज मुंडा के साथ मिलकर यह चोरी की। पीड़ित कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि चोरी में लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये नकद और जेवरात गए हैं। रातू पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।
    1
    रातू थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर में 23 अप्रैल को आयोजित एक विवाह भोज के दौरान चोरों ने सेंधमारी कर नकद और जेवरात लूट लिए। स्थानीय निवासी कामेश्वर प्रसाद के पुत्र संगम कुमार के विवाह के प्रीतिभोज में मेहमानों द्वारा दिए गए उपहारों का बैग चोरी हो गया।
कार्यक्रम के दौरान उपहारों को एक बैग में सुरक्षित रखा गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने टेंट के पर्दे को ब्लेड से काटकर अंदर घुसेड़े और बैग लेकर फरार हो गए। मौजूद लोगों ने तीन युवकों को भागते देखा और उनकी पहचान कर ली। चीख-पुकार मचने पर एक आरोपी निशांत मुंडा को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में निशांत ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों सपन गोप और राज मुंडा के साथ मिलकर यह चोरी की। पीड़ित कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि चोरी में लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये नकद और जेवरात गए हैं। रातू पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    4 hrs ago
  • चतरा के नए डीसी ने आम जनता को किया आश्वस्त, विकाश की रफ्तार होगी तेज चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पत्थलगड्डा का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति तथा विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में समय पर उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
    1
    चतरा के नए डीसी ने आम जनता को किया आश्वस्त, विकाश की रफ्तार होगी तेज
चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पत्थलगड्डा का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति तथा विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में समय पर उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Nihit Kumar
    1
    Post by Nihit Kumar
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कुंदा प्रखंड के इचातु गांव में अचानक आए तेज बवंडर ने एक परिवार को भारी क्षति पहुंचाई है। गांव निवासी प्रकाश कुमार के मकान की कोरकेट (टिन) छत तेज हवा के झोंके में उड़ गई, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित प्रकाश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बवंडर आ गया। कुछ ही पलों में घर की छत उखड़कर दूर जा गिरी। घटना के बाद परिवार दहशत में आ गया और घर को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बवंडर काफी तेज था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी हल्का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने अंचल अधिकारी से आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।
    1
    कुंदा प्रखंड के इचातु गांव में अचानक आए तेज बवंडर ने एक परिवार को भारी क्षति पहुंचाई है। गांव निवासी प्रकाश कुमार के मकान की कोरकेट (टिन) छत तेज हवा के झोंके में उड़ गई, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
पीड़ित प्रकाश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बवंडर आ गया। कुछ ही पलों में घर की छत उखड़कर दूर जा गिरी। घटना के बाद परिवार दहशत में आ गया और घर को काफी नुकसान पहुंचा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बवंडर काफी तेज था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी हल्का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने अंचल अधिकारी से आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है।
प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    25 min ago
  • -------------------- मांडर। शनिवार को मांडर-बुढ़मु पथ पर करगे के पास एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, करमदाहा से करगे की ओर पैदल जा रहे सोनी मुंडा (35 वर्ष), अंगनी उरांव (26 वर्ष) और मंगरू मुंडा (40 वर्ष) को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति कार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनी मुंडा और अंगनी उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि मंगरू मुंडा का इलाज मांडर में ही चल रहा है।
    1
    --------------------
मांडर। शनिवार को मांडर-बुढ़मु पथ पर करगे के पास एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए।  जानकारी के अनुसार, करमदाहा से करगे की ओर पैदल जा रहे सोनी मुंडा (35 वर्ष), अंगनी उरांव (26 वर्ष) और मंगरू मुंडा (40 वर्ष) को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति कार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।  स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनी मुंडा और अंगनी उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि मंगरू मुंडा का इलाज मांडर में ही चल रहा है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.