logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पौराणिक संस्कृति को सहेजने के लिए सरकार कर रही करोड़ों रुपए खर्च , विवेक शर्मा राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वैसाखी मेला कालेश्वर रक्कड़ के समापन पर विधायक विवेक शर्मा ने की मुख्यतिथि शिरकत, बंगाणा, राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वैसाखी मेला कालेश्वर रक्कड़ बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मेले के समापन अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मेला कमेटी द्वारा विधायक विवेक शर्मा को मंच पर शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर मेले की रौनक को चार चांद लगाए। समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी पौराणिक संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पौराणिक संस्कृति, धार्मिक स्थलों और पारंपरिक मेलों को सहेजने और बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से जहां हमारी संस्कृति को पहचान मिलती है, वहीं आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वैसाखी मेला कालेश्वर रक्कड़ क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसे आगे बढ़ाने में मेला कमेटी और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही इस प्रकार के भव्य आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हो पाते हैं। मेले के समापन पर कई विभूतियों को किया सम्मानित, मेले के समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई विभूतियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। विधायक विवेक शर्मा ने सम्मानित होने वाले सभी व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। इससे अन्य लोगों को भी समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कालेश्वर मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि कालेश्वर मंदिर की हर मांग और आवश्यकता को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में कालेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाएं भी लागू की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने में सहयोग करें और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत मजबूत बनी रहे। कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा ने मेला कमेटी, प्रशासन और स्थानीय जनता का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी को वैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं। मेले के सफल समापन के साथ ही क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

6 hrs ago
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
6 hrs ago
f2cc29b8-8a7c-4dc6-a242-1b50dd4c05d6

पौराणिक संस्कृति को सहेजने के लिए सरकार कर रही करोड़ों रुपए खर्च , विवेक शर्मा राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वैसाखी मेला कालेश्वर रक्कड़ के समापन पर विधायक विवेक शर्मा ने की मुख्यतिथि शिरकत, बंगाणा, राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वैसाखी मेला कालेश्वर रक्कड़ बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मेले के समापन अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मेला कमेटी द्वारा विधायक विवेक शर्मा को मंच पर शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर मेले की रौनक को चार चांद लगाए। समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी पौराणिक संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पौराणिक संस्कृति, धार्मिक स्थलों और पारंपरिक मेलों को सहेजने और बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से जहां हमारी संस्कृति को पहचान मिलती है, वहीं आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वैसाखी मेला कालेश्वर रक्कड़ क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसे आगे बढ़ाने में मेला कमेटी और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही इस प्रकार के भव्य आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हो पाते हैं। मेले के समापन पर कई विभूतियों को किया सम्मानित, मेले के समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई विभूतियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। विधायक विवेक शर्मा ने सम्मानित होने वाले सभी व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। इससे अन्य लोगों को भी समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कालेश्वर मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि कालेश्वर मंदिर की हर मांग और आवश्यकता को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में कालेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाएं भी लागू की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने में सहयोग करें और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत मजबूत बनी रहे। कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा ने मेला कमेटी, प्रशासन और स्थानीय जनता का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी को वैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं। मेले के सफल समापन के साथ ही क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में बुधवार को रौनखर के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक श्री नाग देवता मंदिर में गांव वासियों ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन-यज्ञ करते हुए ।
    1
    उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में बुधवार को रौनखर के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक श्री 
नाग देवता मंदिर में गांव वासियों ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन-यज्ञ करते हुए ।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन बुधवार को ऊना शहर के रामलीला मैदान में किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम के दौरान गगरेट के विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, उपायुक्त जतिन लाल सहित तमाम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस, महिला पुलिस, पुरुष एवं महिला होमगार्ड, एनसीसी, स्काउटस एंड गाइडस, आपदा मित्र और होमगार्ड बैंड की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।  इससे पूर्व जिला स्तरीय समारोह में आते हुए शिक्षा मंत्री ने एमसी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं दर्शाती प्रदर्शनियां भी लगाई गई साथ ही प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को लेकर झांकियां भी निकाली गई। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में स्कूली बच्चो ने एक के बाद एक बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। शिक्षा मंत्री ने जिला भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हिमाचल दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के गठन में अहम भूमिका निभाने वाली विभूतियों को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरो की भूमि है हिमाचल के वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुतियां दी है। रोहित ठाकुर ने कहा कि 2022 में सत्ता संभालने के बाद से कांग्रेस की सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालते हुए उन्हें प्रदेश की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था मिली थी लेकिन बाबजूद इसके कांग्रेस सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
    2
    जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन बुधवार को ऊना शहर के रामलीला मैदान में किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम के दौरान गगरेट के विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, उपायुक्त जतिन लाल सहित तमाम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस, महिला पुलिस, पुरुष एवं महिला होमगार्ड, एनसीसी, स्काउटस एंड गाइडस, आपदा मित्र और होमगार्ड बैंड की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।  इससे पूर्व जिला स्तरीय समारोह में आते हुए शिक्षा मंत्री ने एमसी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं दर्शाती प्रदर्शनियां भी लगाई गई साथ ही प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को लेकर झांकियां भी निकाली गई। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में स्कूली बच्चो ने एक के बाद एक बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। शिक्षा मंत्री ने जिला भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हिमाचल दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के गठन में अहम भूमिका निभाने वाली विभूतियों को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरो की भूमि है हिमाचल के वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुतियां दी है। रोहित ठाकुर ने कहा कि 2022 में सत्ता संभालने के बाद से कांग्रेस की सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालते हुए उन्हें प्रदेश की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था मिली थी लेकिन बाबजूद इसके कांग्रेस सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हमीरपुर 79वां हिमाचल दिवस बुधवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, वन मित्र, आपदा मित्र, विभिन्न स्कूलों और विशेष बच्चों के स्कूल की टुकड़ियों शानदार मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर सभी जिलावासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह दिवस उन स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को नमन करने का दिन भी है, जिनके त्याग एवं समर्पण के कारण ही हिमाचल प्रदेश एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी स्थापना के 78 वर्षों के दौरान हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को चीफ कमिश्नर राज्य के रूप में हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ। इसके बाद पार्ट सी स्टेट, केंद्रीय शासित राज्य और पूर्ण राज्य बनने के सफर तक प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार का बहुत बड़ा योगदान रहा। प्रदेश के इतिहास में एक नवंबर 1966 की तिथि बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस तिथि को ही पंजाब के पहाड़ी क्षेत्र भी हिमाचल में शामिल किए गए और विशाल हिमाचल अस्तित्व में आया। गत तीन वर्षों की चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करके राज्य का चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया है। विशेषकर, सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने ऐसी योजनाएं आरंभ की हैं, जिसकी परिकल्पना पहले किसी भी सरकार ने नहीं की थी। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से सरकार ने निराश्रित बच्चों को बहुत बड़ा सहारा प्रदान किया है। वर्ष 2023 और 2025 के आपदा प्रभावितों के लिए भी प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों ने विशेष राहत पैकेज जारी किया। इस तरह का राहत पैकेज भी आज तक किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार ने नहीं दिया था।
    1
    हमीरपुर 
79वां हिमाचल दिवस बुधवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, वन मित्र, आपदा मित्र, विभिन्न स्कूलों और विशेष बच्चों के स्कूल की टुकड़ियों शानदार मार्च पास्ट किया।
इस अवसर पर सभी जिलावासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह दिवस उन स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को नमन करने का दिन भी है, जिनके त्याग एवं समर्पण के कारण ही हिमाचल प्रदेश एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी स्थापना के 78 वर्षों के दौरान हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को चीफ कमिश्नर राज्य के रूप में हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ। इसके बाद पार्ट सी स्टेट, केंद्रीय शासित राज्य और पूर्ण राज्य बनने के सफर तक प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार का बहुत बड़ा योगदान रहा। प्रदेश के इतिहास में एक नवंबर 1966 की तिथि बहुत महत्वपूर्ण है,
क्योंकि इस तिथि को ही पंजाब के पहाड़ी क्षेत्र भी हिमाचल में शामिल किए गए और विशाल हिमाचल अस्तित्व में आया।
गत तीन वर्षों की चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करके राज्य का चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया है। विशेषकर, सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने ऐसी योजनाएं आरंभ की हैं, जिसकी परिकल्पना पहले किसी भी सरकार ने नहीं की थी। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से सरकार ने निराश्रित बच्चों को बहुत बड़ा सहारा प्रदान किया है। वर्ष 2023 और 2025 के आपदा प्रभावितों के लिए भी प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों ने विशेष राहत पैकेज जारी किया। इस तरह का राहत पैकेज भी आज तक किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार ने नहीं दिया था।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान, जो कभी खेल और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र हुआ करता था, आज कूड़े के ढेर में तब्दील होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्तर के होली मेले के बाद यहां सफाई व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि इसका सुधार प्रशासन द्वारा किया जायेगा 2 दिन के भीतर गंदगी उठाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा,,
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान, जो कभी खेल और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र हुआ करता था, आज कूड़े के ढेर में तब्दील होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्तर के होली मेले के बाद यहां सफाई व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। उपमंडल अधिकारी  विकास शुक्ला ने कहा कि  इसका सुधार   प्रशासन द्वारा किया   जायेगा  2 दिन के भीतर  गंदगी उठाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा,,
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बिलासपुर का जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, वनमित्र तथा एनसीसी की टुकडियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह स्थल पर पंहुचने से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ। यह दिन हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। देश की आज़ादी के 8 महीनों के बाद सन् 1948 को आज ही के दिन हमारा प्रदेश 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय से चीफ कमीश्नर प्रोविंस के रूप में गठित हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में उस समय के नेतृत्व, प्रजामंडल आंदोलन के नायकों, आंदोलनकारियों और हिमाचल वासियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर उन सभी महान विभूतियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जिन्होंने हिमाचल के गठन में बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने जिला बिलासपुर के औहर निवासी विक्टोरिया क्रॉस विजेता भण्डारी राम का भी विशेष जिक्र करते हुए उनकी बहुमूल्य सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर के वीर योद्धाओं ने स्वतंत्रता के पश्चात् 01 परमवीर चक्र, 03 कीर्ति चक्र, 03 वीर चक्र, 05 शौर्य चक्र, 36 सेना व नौसेना मैडल तथा 15 अन्य वीरता पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सैन्य अभियानों में शहीद होने वाले सैनिकों तथा अर्द्धसैनिकों के परिवारजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 20 लाख रूपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की है। जबकि गतवर्ष जिला के 59 वीरता पुरस्कार विजेताओं को लगभग 18 लाख रुपये की वार्षिक राशि वितरित की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है तथा 15 से 20 वर्ष पुरानी मशीनों और उपकरणों को बदलने पर 3 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत एक क्रांतिकारी पहल है। शिमला के चमियाणा, आईजीएमसी, टांडा और नेरचैक चिकित्सा महाविद्यालय में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है जबकि हमीरपुर को जल्दी ही प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिला बिलासपुर का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत 26 हजार पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए लगभग 37 करोड़ रुपये की राशि व्यय की है। श्री शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत सरकार 6 हजार अनाथ बच्चों को सहारा प्रदान करते हुए उनकी शिक्षा, स्टार्ट-अप आरंभ करने, घर बनाने के लिए भूमि एवं धनराशि, जेब खर्च सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी उठा रही है। जिला बिलासपुर में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अब तक 184 पात्रों को लाभान्वित करते हुए लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि व्यय की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 99 हजार 799 मामलों को मंजूर किया है, जिनमें जिला बिलासपुर के 49 हजार 166 मामले भी शामिल है। डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना शुरू है। इसके अंतर्गत पहले चरण में ई-टैक्सी खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी और निश्चित आय का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मिशन 32 प्रतिशत शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत वर्ष 2030 तक वन आवरण को बढ़ाकर 32 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है जहां प्राकृतिक खेती पद्धति से उत्पन्न गेहूं, मक्की और हल्दी के लिये समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। जिसमें गेहूं पर 80 रुपये, मक्का पर 50 रुपये और हल्दी पर 150 रुपये प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य में पहली बार अदरक की खरीद पर 30 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य करने का निर्णय लिया है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमारी सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य किसान आयोग के गठन का भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमन्त्री मछुआरा सहायता योजना आरम्भ की है, जिसके अंतर्गत जलाशयों से पकड़ी गई मछलियों पर राॅयल्टी दर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। हमारी सरकार ने जन समस्याओं के समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की है जिसके तहत दूर-दराज इलाकों के लोगों को घर-द्वार पर राहत प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त विशेष राजस्व अदालतों का नियमित आयोजन किया जा रहा है जिससे वर्षों से लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा संभव हुआ है। जिला बिलासपुर में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से दिसम्बर 2025 तक 18 हजार 684 इंतकाल, 1235 तकसीम, 2190 निशानदेही तथा 478 राजस्व दुरुस्ती मामलों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों को चरणबद्ध माध्यम से सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग विद्यालय स्थापित कर रहे हैं। इस वित्त वर्ष 49 ऐसे विद्यालयों के नए भवनों के निर्माण और क्रियाशील भवनों को अपग्रेड करने के लिए 99 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान आरम्भ किया है जिसमें युवाओं सहित समस्त प्रदेशवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी मिलकर इस बुराई को समाज से जड़ सहित उखाड़ फेंकने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शीघ्र ही ‘खेलो इंडिया-चिट्टा मुक्त अभियान’ शुरू करने जा रही है, जिसके तहत युवाओं को नशे की लत, विशेषकर चिट्टे से दूर कर खेलों के माध्यम से अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक जीवनशैली की ओर अग्रसर किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह, स्वतंत्रता सेनानियों की धर्मपत्नियां प्रेमी देवी, ब्यासां देवी, वीर नारी हाक्मी देवी, रामदेई सहित, प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया। सम्मानित व्यक्तियों में एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राजकुमार, डीएसपी मनीष चैधरी, तहसीलदार बबीता धीमान, डीएफएसई बृजेन्द्र पठानिया, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग रंजन गुप्ता, अनुसंधान अधिकारी ललित कुमार सहित लगभग पच्चास से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएवी स्कूल बिलासपुर ने समूह गान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर ने पहाड़ी नाटी, पीएम श्री मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर ने भांगड़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा ने पहाड़ी गिद्दा प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, वीरू राम किशोर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, निदेशक सहकारी बैंक सुनील शर्मा, सदस्य जिला बाल कल्याण समिति तृप्ता ठाकुर, संदीप संख्यान, स्वतंत्रता सेनानी संगठन की अध्यक्ष प्रेमी देवी, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम डाॅ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    बिलासपुर का जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, वनमित्र तथा एनसीसी की टुकडियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह स्थल पर पंहुचने से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ। यह दिन हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। देश की आज़ादी के 8 महीनों के बाद सन् 1948 को आज ही के दिन हमारा प्रदेश 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय से चीफ कमीश्नर प्रोविंस के रूप में गठित हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में उस समय के नेतृत्व, प्रजामंडल आंदोलन के नायकों, आंदोलनकारियों और हिमाचल वासियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर उन सभी महान विभूतियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जिन्होंने हिमाचल के गठन में बहुमूल्य योगदान दिया।
उन्होंने जिला बिलासपुर के औहर निवासी विक्टोरिया क्रॉस विजेता भण्डारी राम का भी विशेष जिक्र करते हुए उनकी बहुमूल्य सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर के वीर योद्धाओं ने स्वतंत्रता के पश्चात् 01 परमवीर चक्र, 03 कीर्ति चक्र, 03 वीर चक्र, 05 शौर्य चक्र, 36 सेना व नौसेना मैडल तथा 15 अन्य वीरता पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सैन्य अभियानों में शहीद होने वाले सैनिकों तथा अर्द्धसैनिकों के परिवारजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 20 लाख रूपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की है। जबकि गतवर्ष जिला के 59 वीरता पुरस्कार विजेताओं को लगभग 18 लाख रुपये की वार्षिक राशि वितरित की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है तथा 15 से 20 वर्ष पुरानी मशीनों और उपकरणों को बदलने पर 3 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत एक क्रांतिकारी पहल है। शिमला के चमियाणा, आईजीएमसी, टांडा और नेरचैक चिकित्सा महाविद्यालय में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है जबकि हमीरपुर को जल्दी ही प्रदान की जाएगी।
उन्होंने जिला बिलासपुर का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत 26 हजार पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए लगभग 37 करोड़ रुपये की राशि व्यय की है।
श्री शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत सरकार 6 हजार अनाथ बच्चों को सहारा प्रदान करते हुए उनकी शिक्षा, स्टार्ट-अप आरंभ करने, घर बनाने के लिए भूमि एवं धनराशि, जेब खर्च सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी उठा रही है। जिला बिलासपुर में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अब तक 184 पात्रों को लाभान्वित करते हुए लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि व्यय की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 99 हजार 799 मामलों को मंजूर किया है, जिनमें जिला बिलासपुर के 49 हजार 166 मामले भी शामिल है।
डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना शुरू है। इसके अंतर्गत पहले चरण में ई-टैक्सी खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी और निश्चित आय का प्रावधान किया है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मिशन 32 प्रतिशत शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत वर्ष 2030 तक वन आवरण को बढ़ाकर 32 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है जहां प्राकृतिक खेती पद्धति से उत्पन्न गेहूं, मक्की और हल्दी के लिये समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। जिसमें गेहूं पर 80 रुपये, मक्का पर 50 रुपये और हल्दी पर 150 रुपये प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य में पहली बार अदरक की खरीद पर 30 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य करने का निर्णय लिया है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमारी सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य किसान आयोग के गठन का भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमन्त्री मछुआरा सहायता योजना आरम्भ की है, जिसके अंतर्गत जलाशयों से पकड़ी गई मछलियों पर राॅयल्टी दर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। हमारी सरकार ने जन समस्याओं के समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की है जिसके तहत दूर-दराज इलाकों के लोगों को घर-द्वार पर राहत प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त विशेष राजस्व अदालतों का नियमित आयोजन किया जा रहा है जिससे वर्षों से लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा संभव हुआ है। जिला बिलासपुर में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से दिसम्बर 2025 तक 18 हजार 684 इंतकाल, 1235 तकसीम, 2190 निशानदेही तथा 478 राजस्व दुरुस्ती मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
उन्होंने शिक्षा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों को चरणबद्ध माध्यम से सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग विद्यालय स्थापित कर रहे हैं। इस वित्त वर्ष 49 ऐसे विद्यालयों के नए भवनों के निर्माण और क्रियाशील भवनों को अपग्रेड करने के लिए 99 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान आरम्भ किया है जिसमें युवाओं सहित समस्त प्रदेशवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी मिलकर इस बुराई को समाज से जड़ सहित उखाड़ फेंकने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शीघ्र ही ‘खेलो इंडिया-चिट्टा मुक्त अभियान’ शुरू करने जा रही है, जिसके तहत युवाओं को नशे की लत, विशेषकर चिट्टे से दूर कर खेलों के माध्यम से अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक जीवनशैली की ओर अग्रसर किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह, स्वतंत्रता सेनानियों की धर्मपत्नियां प्रेमी देवी, ब्यासां देवी, वीर नारी हाक्मी देवी, रामदेई सहित, प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया।
सम्मानित व्यक्तियों में एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राजकुमार, डीएसपी मनीष चैधरी, तहसीलदार बबीता धीमान, डीएफएसई बृजेन्द्र पठानिया, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग रंजन गुप्ता, अनुसंधान अधिकारी ललित कुमार सहित लगभग पच्चास से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीएवी स्कूल बिलासपुर ने समूह गान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर ने पहाड़ी नाटी, पीएम श्री मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर ने भांगड़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा ने पहाड़ी गिद्दा प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, वीरू राम किशोर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, निदेशक सहकारी बैंक सुनील शर्मा, सदस्य जिला बाल कल्याण समिति तृप्ता ठाकुर, संदीप संख्यान, स्वतंत्रता सेनानी संगठन की अध्यक्ष प्रेमी देवी, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम डाॅ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अभाविप का बड़ा प्रदर्शन 🔥 छात्र-युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल | HPU फीस बढ़ोतरी विवाद | सरकाघाट घटना
    1
    अभाविप का बड़ा प्रदर्शन 🔥 छात्र-युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल | HPU फीस बढ़ोतरी विवाद | सरकाघाट घटना
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    16 min ago
  • 15 करोड़ की तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर काम शुरू, दो माह में मिलेगी लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड को पानी की सुचारू सप्लाई, विवेक शर्मा बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पीपलू के वार्ड अलसान में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए 40 हजार रुपये की लागत से हैडपंप में मोटर स्थापित कर जनता को बड़ी राहत प्रदान की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर माताओं और बहनों को अब पानी भरने के लिए दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। पहले जहां ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, वहीं अब घरों तक सुचारू रूप से पानी की सप्लाई मिलने से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक हैडपंपों में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई को सुचारू रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं ताकि किसी भी गांव या वार्ड में लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसी उद्देश्य के तहत क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से लाठियानी जिला पार्षद वार्ड की सभी पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक घर तक नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि अगले दो माह के भीतर इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद क्षेत्र की सभी पंचायतों में पानी की समस्या सदा के लिए दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा, बल्कि गर्मियों के मौसम में भी पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में उन्हें पानी की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने अंत में कहा कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
    1
    15 करोड़ की तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर काम शुरू, दो माह में मिलेगी लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड को पानी की सुचारू सप्लाई, विवेक  शर्मा
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पीपलू के वार्ड अलसान में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए 40 हजार रुपये की लागत से हैडपंप में मोटर स्थापित कर जनता को बड़ी राहत प्रदान की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर माताओं और बहनों को अब पानी भरने के लिए दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। पहले जहां ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, वहीं अब घरों तक सुचारू रूप से पानी की सप्लाई मिलने से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक हैडपंपों में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई को सुचारू रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं ताकि किसी भी गांव या वार्ड में लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसी उद्देश्य के तहत क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से लाठियानी जिला पार्षद वार्ड की सभी पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक घर तक नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि अगले दो माह के भीतर इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद क्षेत्र की सभी पंचायतों में पानी की समस्या सदा के लिए दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा, बल्कि गर्मियों के मौसम में भी पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में उन्हें पानी की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने अंत में कहा कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.