Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी में खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के लिए भेजा गया PMCH
Vaanishree News
महिला हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी में खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के लिए भेजा गया PMCH
More news from Vaishali and nearby areas
- Post by Vaanishree News1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में गोलीकांड व लूट की कथित घटना का पुलिस ने किया खुलासा, मादक पदार्थ कारोबार से जुड़ा निकला ये मामला। जी हां आपने सही सुना यह घटना बीते दिनों 12 अप्रैल को समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुर्सहा बलुआही पथ पर कथित गोलीबारी एवं दो लाख रुपये लूट घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि , इस मामले में वादी शुभम कुमार द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना में कांड संख्या 87/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ की। उसी दौरान वादी के मित्र राजेश कुमार सिंह से गहन पूछताछ की गई। जिसमें पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला मामला का खुलासा हुआ कि शुभम कुमार और राजेश कुमार सिंह दोनों मिलकर मादक पदार्थों का कारोबार करते थे। जो 12 अप्रैल को शुभम कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र से कोटा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बलुआही पंचायत सरकार भवन के समीप से गुजरने के क्रम में पहले से मौजूद आग्नेयास्त्र का ट्रिगर दब गया, जिससे वह खुद ही गोली का शिकार हो गया। घटना के बाद पूरे मामले को लूट और गोलीबारी का रूप देने के लिए एक साजिश रच दी गई। जिसमें में झूठा बयान देकर चार लोगों को नामजद करते हुए आरोपी बनाया गया । जो पूरे तरह से यह स्पष्ट हो गया कि वादी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह गलत थी। पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वादी शुभम कुमार के विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 90/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 50 पीस कोटा के साथ कुल 19 ग्राम मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकल, और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। वैसे इस मामले को लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है वहीं इस कांड के सफल उद्भेदन में थानाध्यक्ष सचिन कुमार अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम तथा सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका मानी जा रही हैं। जो तक्षण सुलझा लिया। वहीं dsp श्री मेघावी ने बताया कि इन उद्भेदन में सहयोगी सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुशंसा की जाएगी। पुलिस ने इस खुलासे के साथ ही स्पष्ट किया है कि मामले की सच्चाई सभी के सामने आ चुकी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसे लेकर पटोरी डीएसपी श्री मेधावी ने आगे की जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- Post by Rashtriy apna dal1
- बख्तियारपुर। राघोपुर स्थित नंदन पैलेस में 14 अप्रैल को यूनिवर्सल ट्यूटोरियल एवं ग्लोबल मैथमेटिक्स बख्तियारपुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह सह कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 के इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्ञान मार्ग कंसल्टेंसी के माध्यम से छात्रों को कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में लव अमन, महेश प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं संस्थान की ओर से प्रशांत कुमार सिंह, नीरज कुमार, आर.के. दुबे एवं अभिषेक कुमार ने छात्रों को संबोधित किया। अतिथियों ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इंटरमीडिएट के बाद करियर का चयन जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, इसलिए सही दिशा और लक्ष्य तय करना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के जरिए सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट साइंस में निशू भारती ने 457 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि चंदनी कुमारी ने गणित में 100 में 100 अंक हासिल किए। वहीं आर्ट्स संकाय में नव्या वर्मा ने 444 अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के शिक्षकों ने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके निरंतर मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव आम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोह बेहद हर्ष व उल्लास की गई आयोजित जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट बाबा साहेब को केवल दलित हितों को बढ़ाने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ही केवल याद नहीं किया जाता है बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं उसके आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भी याद किया जाता है l1
- भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर जी को कोटि कोटि नमन1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1