Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ हमीरपुर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों का जाना प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों का जाना हाल
Mayank dixit
बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ हमीरपुर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों का जाना प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों का जाना हाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ हमीरपुर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों का जाना प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों का जाना हाल1
- हमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमण मौदहा, हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। टीम ने फुटपाथ और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। कई वाहनों का ई-चालान किया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों के अनुसार सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। अतिक्रमण हटने से कस्बे में यातायात व्यवस्था बेहतर होने तथा लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।1
- उमेश यादव के स्वागत में उमड़ा सपा का कारवां, फूल-मालाओं और नारों से गूंजा बांदा। बांदा। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव के पहली बार बांदा आगमन पर रविवार को कार्यकर्ताओं का जोश सड़क से लेकर पार्टी कार्यालय तक दिखाई दिया। चिल्ला से बांदा शहर तक जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया। चिल्ला, तारा, अतरहट, पपरेन्दा, जमालपुर, मवई, महाराणा प्रताप चौराहा, रेलवे स्टेशन, पीली कोठी और कालू कुआं समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उमेश यादव का अभिनंदन किया। कचहरी चौराहे पर उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद सपा कार्यालय पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी।स्वागत से अभिभूत उमेश यादव ने कहा कि संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगे और कार्यकर्ताओं को सम्मान देंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक विशंभर सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- तिंदवारी के माटा में जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने जा रहे थे वृद्ध, विपरीत दिशा से आए ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत। तिंदवारी के माटा में जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने जा रहे थे वृद्ध, विपरीत दिशा से आए ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत।1
- समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उमेश यादव का आज पार्टी कार्यालय में स्वागत व सम्मान किया गया समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उमेश यादव का आज पार्टी कार्यालय में स्वागत व सम्मान किया गया समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उमेश यादव जी सुबह लखनऊ से अपने लlव लसकर के साथ चलकर कानपुर के रास्ते चिल्ला आए वहां पर जावेद भाई ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल मालाओ से स्वागत किया और मुँह मीठा कराया,इसके बाद ग्राम तारा में भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया,कारवां आगे की ओर बढ़ा और अत्राहट में मुन्ना सिंह ने अपने साथियों के साथ ढोल नगाड़े के साथ स्वागत सत्कार किया,तत्पश्चात पपरेनदा में छात्र सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष यशवंत यादव ने अपने नौजवान छात्रों के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का दिल खोलकर स्वागत किया, धीरे-धीरे कारवां आगे की ओर बढ़ा जमालपुर में अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मुशीर अहमद फारूकी ने अपने साथियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।की मवई चौराहे में यूथ बिग्रेड के पूर्व जिला अध्यक्ष भाई राजन चंदेल ने अपने सभी ग्राम वासियों के साथ जिला अध्यक्ष का पूरे गर्म जोशी से फूल मालाओं के साथ स्वागत किया, इसके बाद महाराणा प्रताप चौराहे में वरिष्ठ नेता बउवा सिंह परिहार ने बड़ी धूमधाम से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का दिल खोलकर स्वागत किया, इसके बाद बी एस ए ऑफिस के पास यूजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने अपने साथियों के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत किया,और इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के पास यूजन सभा के जिला अध्यक्ष आमिर खान मन्नी ने पूरी ऊर्जा लगाकर फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया,तत्पश्चात पीली कोठी में मुस्ताक अहमद जी ने अपने पूरी कंपनी के साथ जिला अध्यक्ष का खैर मकदम किया,इसके बाद कालू कुआं चौराहे में जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता राजा,पीयूष आनंद,जिला सचिव कुदरत उल्ला,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,ने संयुक्त रूप से अपने हृदय प्रिय नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल माला ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया और भविष्य में कंधे से कंधा और कदम से कदम मिलाकर उनके साथ चलने के लिए आश्वस्त किया,नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने इसके बाद कचहरी चौराहे में स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया ।तत्पश्चात समाज पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा बांदा में सभी नेताओं कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से जिला अध्यक्ष उमेश यादव का हार्दिक स्वागत चंदन वंदन अभिनंदन और जोरदार नारों से स्वागत किया कार्यालय में निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा जी ने नवनियुक जिला अध्यक्ष को गले लगा कर बधाई दी और सदैव सहयोग का भरोसा दिया ।सभी ने क्रमशः बारी-बारी से जिला अध्यक्ष जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उमेश यादव जी ने सभी नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं सबको एक सूत्र में पिरोकर सबको मान सम्मान के साथ लेकर चलूंगा और 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनने के लिए कटिबद्ध रहूंगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक विशंभर सिंह यादव, सुमन दिवाकर,निशा वर्मा उर्मिला वर्मा, किरण वर्मा,डी आर यादव,विजय करण यादव,इमरान अली राजू,शमीम बांदवी,वृंदावन वैश्य,सत्यनारायण सोनकर, मुमताज अली,रामलाल प्रजापति, मौला बख्श,जुगनू सभासद, शकील राइन,विक्रम आर्यन खेंगर,शिवकरण पाल,प्रियांशु गुप्ता,लालमन यादव,रवि दिवाकर,नेतराम वर्मा,,कमल पाल,आर के समुद्र, द्वारिका यादव,कुतैबा जमा,शहीद बेग चंiद,संतोष यादव,जन्मेजय सिंह,बउआ परिहार, शगुफ्ता सिद्दकी,उर्मिला वर्मा, नीलमगुप्ता,अर्चना पटेल,राधेश्याम गुप्ता रजनीयादव,नीलम यादव,अनुपम लोहवंशी,मुलायम यादव,इरफान खान,रईस खान,मनी कश्यप,आदि कई सैकड़ा नेता पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- मौदहा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सड़कें होंगी जाम मुक्त हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों व व्यस्त मार्गों पर अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने फुटपाथ तथा दुकानों के बाहर सड़क की पटरी तक सामान फैलाकर किए गए कब्जों को हटवाया। कई स्थानों पर सड़क किनारे रखे सामान और अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खाली कराया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा फुटपाथ अथवा सड़क पर अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में अतिक्रमण के कारण आए दिन प्रमुख बाजारों और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क की दोनों पटरियों पर दुकान का सामान और ठेले-खोमचे लगने से आवागमन प्रभावित होता है। अभियान के बाद सड़कें खुलने से यातायात व्यवस्था में सुधार होने और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की टीम ने प्रमुख चौराहों के साथ ही अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- हमीरपुर :चंद्रावल नदी में बकरियां चराने गए एक ही परिवार के 6 लोग डूबे; ग्रामीणों ने 4 को बचाया, 2 बच्चे लापता मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछछ स्थित चंद्रावल नदी तट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नदी किनारे बकरियां चराने गए एक ही परिवार के छह लोग अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने देवदूत बनकर चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो मासूम बच्चे नदी के तेज बहाव में लापता हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, परछछ गांव निवासी नीलम (35) पत्नी कमलेश कुशवाहा अपनी बेटियों प्रंशी (7), पूर्वी (4), रिश्तेदार खुशी (12) तथा दो अन्य बच्चों अंश (10) और आंशिका (10) के साथ बकरियां चराने चंद्रावल नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान सभी लोग नदी के गहरे पानी की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और नीलम, प्रंशी, पूर्वी व खुशी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में जय सिंह कुशवाहा का 10 वर्षीय पुत्र अंश और कमलेश कुशवाहा की 10 वर्षीया पुत्री आंशिका पानी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम व क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों और पुलिस टीम की मदद से नदी में लापता बच्चों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।1
- हमीरपुर - चंद्रावल नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे ,दो बच्चे लापता,कई घंटों से दोनों बच्चों के लापता होने से ग्रामीण मृत होने की जता रहे आशंका ।। चंद्रावल नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे ,दो बच्चे लापता, कई घंटों से दोनों बच्चों के लापता होने से ग्रामीण मृत होने की जता रहे आशंका, नदी में डूबने वाले बच्चों की उम्र 10 साल और 11 साल की बताई जा रही, चंद्रावल नदी में कुल 4 बच्चे नहाने गए थे - नदी में बच्चों को डूबता देख खेत में काम कर रही महिला बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदी, बच्चों और महिला को डूबता देख खेत में काम कर रहा है किसान ने महिला और दो बच्चों को बचाया, नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर SDM मौदहा और सीओ मौदहा घटना स्थल के लिए रवाना, मामला मौदहा कोतवाली इलाके के बुधवा के डेरा का ।4