logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सड़कें होंगी जाम मुक्त हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों व व्यस्त मार्गों पर अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने फुटपाथ तथा दुकानों के बाहर सड़क की पटरी तक सामान फैलाकर किए गए कब्जों को हटवाया। कई स्थानों पर सड़क किनारे रखे सामान और अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खाली कराया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा फुटपाथ अथवा सड़क पर अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में अतिक्रमण के कारण आए दिन प्रमुख बाजारों और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क की दोनों पटरियों पर दुकान का सामान और ठेले-खोमचे लगने से आवागमन प्रभावित होता है। अभियान के बाद सड़कें खुलने से यातायात व्यवस्था में सुधार होने और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की टीम ने प्रमुख चौराहों के साथ ही अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

23 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

मौदहा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सड़कें होंगी जाम मुक्त हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों व व्यस्त मार्गों पर अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने फुटपाथ तथा दुकानों के बाहर सड़क की पटरी तक सामान फैलाकर किए गए कब्जों को हटवाया। कई स्थानों पर सड़क किनारे रखे सामान और अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खाली कराया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा फुटपाथ अथवा सड़क पर अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में अतिक्रमण के कारण आए दिन प्रमुख बाजारों और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क की दोनों पटरियों पर दुकान का सामान और ठेले-खोमचे लगने से आवागमन प्रभावित होता है। अभियान के बाद सड़कें खुलने से यातायात व्यवस्था में सुधार होने और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की टीम ने प्रमुख चौराहों के साथ ही अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सड़कें होंगी जाम मुक्त हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों व व्यस्त मार्गों पर अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने फुटपाथ तथा दुकानों के बाहर सड़क की पटरी तक सामान फैलाकर किए गए कब्जों को हटवाया। कई स्थानों पर सड़क किनारे रखे सामान और अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खाली कराया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा फुटपाथ अथवा सड़क पर अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में अतिक्रमण के कारण आए दिन प्रमुख बाजारों और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क की दोनों पटरियों पर दुकान का सामान और ठेले-खोमचे लगने से आवागमन प्रभावित होता है। अभियान के बाद सड़कें खुलने से यातायात व्यवस्था में सुधार होने और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की टीम ने प्रमुख चौराहों के साथ ही अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    मौदहा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सड़कें होंगी जाम मुक्त
हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों व व्यस्त मार्गों पर अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
टीम ने फुटपाथ तथा दुकानों के बाहर सड़क की पटरी तक सामान फैलाकर किए गए कब्जों को हटवाया। कई स्थानों पर सड़क किनारे रखे सामान और अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खाली कराया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा फुटपाथ अथवा सड़क पर अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे में अतिक्रमण के कारण आए दिन प्रमुख बाजारों और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क की दोनों पटरियों पर दुकान का सामान और ठेले-खोमचे लगने से आवागमन प्रभावित होता है। अभियान के बाद सड़कें खुलने से यातायात व्यवस्था में सुधार होने और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की टीम ने प्रमुख चौराहों के साथ ही अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कानपुर नगर में वांछित अभियुक्त शुभम उर्फ सौरभ गिरफ्तार, सजेती पुलिस को मिली बड़ी सफलता घाटमपुर।पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सजेती पुलिस ने फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार सजेती थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में मुस्तैद थी‌। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम अलियापुर के प्राइमरी स्कूल के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से अभियुक्त शुभम कुमार उर्फ सौरभ (उम्र 35 वर्ष), पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम लालूपुर मजरा सीढी इटारा, थाना सचेण्डी, जनपद कानपुर नगर को नियमानुसार हिरासत में ले लिया।पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना सजेती में धारा (DP Act) के तहत मामला पंजीकृत था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद थाने लाकर दाखिल किया, जहां से उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।अभियुक्त को दबोचने में मुख्य रूप से इन पुलिस कर्मियों की भूमिका रही है।अनुज कुमार थानाध्यक्ष सजेती, संजीव कुमार उप-निरीक्षक व संजीव कुमार राजपूत उप-निरीक्षक। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कार्रवाई की गई है।
    1
    कानपुर नगर में वांछित अभियुक्त शुभम उर्फ सौरभ गिरफ्तार, सजेती पुलिस को मिली बड़ी सफलता
घाटमपुर।पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सजेती पुलिस ने फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार सजेती थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में मुस्तैद थी‌। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम अलियापुर के प्राइमरी स्कूल के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से अभियुक्त शुभम कुमार उर्फ सौरभ (उम्र 35 वर्ष), पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम लालूपुर मजरा सीढी इटारा, थाना सचेण्डी, जनपद कानपुर नगर को नियमानुसार हिरासत में ले लिया।पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना सजेती में धारा (DP Act) के तहत मामला पंजीकृत था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद थाने लाकर दाखिल किया, जहां से उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।अभियुक्त को दबोचने में मुख्य रूप से इन पुलिस कर्मियों की भूमिका रही है।अनुज कुमार थानाध्यक्ष सजेती,  संजीव कुमार उप-निरीक्षक व संजीव कुमार राजपूत उप-निरीक्षक। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कार्रवाई की गई है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    8 hrs ago
  • बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ हमीरपुर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों का जाना प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों का जाना हाल
    1
    बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ हमीरपुर 
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों का जाना 
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों का जाना हाल
    user_Mayank dixit
    Mayank dixit
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमण मौदहा, हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। टीम ने फुटपाथ और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। कई वाहनों का ई-चालान किया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों के अनुसार सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। अतिक्रमण हटने से कस्बे में यातायात व्यवस्था बेहतर होने तथा लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
    1
    हमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमण
मौदहा, हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया।
टीम ने फुटपाथ और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। कई वाहनों का ई-चालान किया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
अधिकारियों के अनुसार सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। अतिक्रमण हटने से कस्बे में यातायात व्यवस्था बेहतर होने तथा लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Bidhayakke...khteshe...1..lakh..55..hajar..tappebajonne...nikale...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    1
    Bidhayakke...khteshe...1..lakh..55..hajar..tappebajonne...nikale...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर "परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों का आयोजन, 9 परिवारों में आपसी सहमति से कराया गया सफल समझौता।* पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर संचालित *"परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों में दोनों पक्षों की निष्पक्ष, संवेदनशील एवं धैर्यपूर्ण काउंसलिंग कर आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्किल अकबरपुर में 6 तथा सर्किल डेरापुर में 1व सर्किल सिकंदरा में 2 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस प्रकार कुल 9 परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ते हुए उनके पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। शेष प्रकरणों में प्रभावी काउंसलिंग करते हुए अगली तिथि नियत की गई। परिवार जागृति विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से निस्तारण करते हुए परिवारों में संवाद, विश्वास एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
    1
    जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर "परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों का आयोजन, 9 परिवारों में आपसी सहमति से कराया गया सफल समझौता।* 
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर संचालित *"परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों में दोनों पक्षों की निष्पक्ष, संवेदनशील एवं धैर्यपूर्ण काउंसलिंग कर आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्किल अकबरपुर में 6 तथा सर्किल डेरापुर में 1व सर्किल सिकंदरा में 2 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस प्रकार कुल 9 परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ते हुए उनके पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। शेष प्रकरणों में प्रभावी काउंसलिंग करते हुए अगली तिथि नियत की गई। परिवार जागृति विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से निस्तारण करते हुए परिवारों में संवाद, विश्वास एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर :चंद्रावल नदी में बकरियां चराने गए एक ही परिवार के 6 लोग डूबे; ग्रामीणों ने 4 को बचाया, 2 बच्चे लापता ​मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछछ स्थित चंद्रावल नदी तट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नदी किनारे बकरियां चराने गए एक ही परिवार के छह लोग अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने देवदूत बनकर चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो मासूम बच्चे नदी के तेज बहाव में लापता हो गए। ​मिली जानकारी के अनुसार, परछछ गांव निवासी नीलम (35) पत्नी कमलेश कुशवाहा अपनी बेटियों प्रंशी (7), पूर्वी (4), रिश्तेदार खुशी (12) तथा दो अन्य बच्चों अंश (10) और आंशिका (10) के साथ बकरियां चराने चंद्रावल नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान सभी लोग नदी के गहरे पानी की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और नीलम, प्रंशी, पूर्वी व खुशी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ​हादसे में जय सिंह कुशवाहा का 10 वर्षीय पुत्र अंश और कमलेश कुशवाहा की 10 वर्षीया पुत्री आंशिका पानी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम व क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों और पुलिस टीम की मदद से नदी में लापता बच्चों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    हमीरपुर :चंद्रावल नदी में बकरियां चराने गए एक ही परिवार के 6 लोग डूबे; ग्रामीणों ने 4 को बचाया, 2 बच्चे लापता
​मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछछ स्थित चंद्रावल नदी तट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नदी किनारे बकरियां चराने गए एक ही परिवार के छह लोग अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने देवदूत बनकर चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो मासूम बच्चे नदी के तेज बहाव में लापता हो गए।  
​मिली जानकारी के अनुसार, परछछ गांव निवासी नीलम (35) पत्नी कमलेश कुशवाहा अपनी बेटियों प्रंशी (7), पूर्वी (4), रिश्तेदार खुशी (12) तथा दो अन्य बच्चों अंश (10) और आंशिका (10) के साथ बकरियां चराने चंद्रावल नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान सभी लोग नदी के गहरे पानी की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और नीलम, प्रंशी, पूर्वी व खुशी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।  
​हादसे में जय सिंह कुशवाहा का 10 वर्षीय पुत्र अंश और कमलेश कुशवाहा की 10 वर्षीया पुत्री आंशिका पानी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम व क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों और पुलिस टीम की मदद से नदी में लापता बच्चों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हमीरपुर - चंद्रावल नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे ,दो बच्चे लापता,कई घंटों से दोनों बच्चों के लापता होने से ग्रामीण मृत होने की जता रहे आशंका ।। चंद्रावल नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे ,दो बच्चे लापता, कई घंटों से दोनों बच्चों के लापता होने से ग्रामीण मृत होने की जता रहे आशंका, नदी में डूबने वाले बच्चों की उम्र 10 साल और 11 साल की बताई जा रही, चंद्रावल नदी में कुल 4 बच्चे नहाने गए थे - नदी में बच्चों को डूबता देख खेत में काम कर रही महिला बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदी, बच्चों और महिला को डूबता देख खेत में काम कर रहा है किसान ने महिला और दो बच्चों को बचाया, नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर SDM मौदहा और सीओ मौदहा घटना स्थल के लिए रवाना, मामला मौदहा कोतवाली इलाके के बुधवा के डेरा का ।
    4
    हमीरपुर - चंद्रावल नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे ,दो बच्चे लापता,कई घंटों से दोनों बच्चों के लापता होने से ग्रामीण मृत होने की जता रहे आशंका ।।
चंद्रावल नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे ,दो बच्चे लापता,
कई घंटों से दोनों बच्चों के लापता होने से ग्रामीण मृत होने की जता रहे आशंका,
नदी में डूबने वाले बच्चों की उम्र 10 साल और 11 साल की बताई जा रही,
चंद्रावल नदी में कुल 4 बच्चे नहाने गए थे - नदी में बच्चों को डूबता देख खेत में काम कर रही महिला बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदी,
बच्चों और महिला को डूबता देख खेत में काम कर रहा है किसान ने महिला और दो बच्चों को बचाया,
नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर SDM मौदहा और सीओ मौदहा घटना स्थल के लिए रवाना,
मामला मौदहा कोतवाली इलाके के बुधवा के डेरा का ।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.