बेल्दी में निकली विशाल चुनर यात्रा-मां दुर्गा को चढ़ाई गई 251 मीटर लंबी चुनरिया। *चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम बेल्दी में निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा- शक्ति की भाक्ति के रंग में रंगे ग्रामीण विशाल भंडारा आयोजित।* (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) अपने चिर-परिचित अंदाज के लिए सदैव पहचाने जाने वाले क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं भाजपा स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक कान्हा चतुर्वेदी की अगुवाई में आज़ दिनांक-22/3/2026 चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उमरिया ज़िले के मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी बेल्दी से बडी बेल्दी तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई । जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने भारी तादाद में कड़कड़ाती धूप में नंगे पांव चुनरी पद यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने 251 मीटर की लंबी चुनर,ढोल-नगाड़ों और "जय माता दी" के जयघोष के साथ मां दुर्गा को अर्पित की। यह यात्रा निश्चित रूप से क्षेत्र में आपसी भाईचारे और आस्था का एक प्रतीक बनी,जिसमें श्रद्धालुओं बढ़-चढ़कर ने हिस्सेदारी निभाई इस चुनर यात्रा का शुभारंभ छोटी बेल्दी हनुमान मंदिर से हुआ जहां संपूर्ण विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन पश्चात् सुंदरकांड उपरांत भव्य गाजे बाजे के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया जो कि पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए 4 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरू तय कर बड़ी बेल्दी पहुंची जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने इसका स्वागत किया,खेरमाई माता बड़ी बेल्दी में पहुंचकर जगत जननी जगदंबे को चुनरी भेंटकर इस यात्रा का भव्य समापन हुआ जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण शामिल होकर भक्ति के रंग में रंगे रहे और पूरा गांव जय माता दी के जयकारों से गुंजित हो उठा तत्पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। विदित हो कि इस भव्य कार्यक्रम के संचालक भाजपा प्रदेश संयोजक स्वच्छ भारत अभियान एवं युवा समाजसेवी श्री कान्हा चतुर्वेदी की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था श्री चतुर्वेदी ने कहा कि चुनरी यात्रा में आप सभी लोगों ने सम्मिलित होकर इसे ऐतिहासिक और दिव्यता प्रदान की है इसके लिए हृदय की गहराइयों से आप सभी को धन्यवाद साधुवाद है मां जगत जननी जगदंबे से इस अवसर पर आप सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजमणि त्रिपाठी,शुभम त्रिपाठी,बृजकिशोर मिश्रा,अनुज तिवारी ,रज्जन चतुर्वेदी,पारस चतुर्वेदी,रतीभान सिंह,रामायण त्रिपाठी,मिथिलेश तिवारी,इंद्रमणि त्रिपाठी,सचिन चतुर्वेदी,पंकज सिंह परिहार,अभिषेक पाण्डेय, प्रदुम्य सिंह,राजर्षि मिश्रा सहित भारी तादाद में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जन उपस्थिति रहे इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु अमरपुर चौकी पुलिस भी मुस्तैद रही।
बेल्दी में निकली विशाल चुनर यात्रा-मां दुर्गा को चढ़ाई गई 251 मीटर लंबी चुनरिया। *चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम बेल्दी में निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा- शक्ति की भाक्ति के रंग में रंगे ग्रामीण विशाल भंडारा आयोजित।* (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) अपने चिर-परिचित अंदाज के लिए सदैव पहचाने जाने वाले क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं भाजपा स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक कान्हा चतुर्वेदी की अगुवाई में आज़ दिनांक-22/3/2026 चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उमरिया ज़िले के मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी बेल्दी से बडी बेल्दी तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई । जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने भारी तादाद में कड़कड़ाती धूप में नंगे पांव चुनरी पद यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने 251 मीटर की लंबी चुनर,ढोल-नगाड़ों और "जय माता दी" के जयघोष के साथ मां दुर्गा को
अर्पित की। यह यात्रा निश्चित रूप से क्षेत्र में आपसी भाईचारे और आस्था का एक प्रतीक बनी,जिसमें श्रद्धालुओं बढ़-चढ़कर ने हिस्सेदारी निभाई इस चुनर यात्रा का शुभारंभ छोटी बेल्दी हनुमान मंदिर से हुआ जहां संपूर्ण विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन पश्चात् सुंदरकांड उपरांत भव्य गाजे बाजे के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया जो कि पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए 4 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरू तय कर बड़ी बेल्दी पहुंची जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने इसका स्वागत किया,खेरमाई माता बड़ी बेल्दी में पहुंचकर जगत जननी जगदंबे को चुनरी भेंटकर इस यात्रा का भव्य समापन हुआ जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण शामिल होकर भक्ति के रंग में रंगे रहे और पूरा गांव जय माता दी के जयकारों से गुंजित हो उठा तत्पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन
किया गया। विदित हो कि इस भव्य कार्यक्रम के संचालक भाजपा प्रदेश संयोजक स्वच्छ भारत अभियान एवं युवा समाजसेवी श्री कान्हा चतुर्वेदी की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था श्री चतुर्वेदी ने कहा कि चुनरी यात्रा में आप सभी लोगों ने सम्मिलित होकर इसे ऐतिहासिक और दिव्यता प्रदान की है इसके लिए हृदय की गहराइयों से आप सभी को धन्यवाद साधुवाद है मां जगत जननी जगदंबे से इस अवसर पर आप सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजमणि त्रिपाठी,शुभम त्रिपाठी,बृजकिशोर मिश्रा,अनुज तिवारी ,रज्जन चतुर्वेदी,पारस चतुर्वेदी,रतीभान सिंह,रामायण त्रिपाठी,मिथिलेश तिवारी,इंद्रमणि त्रिपाठी,सचिन चतुर्वेदी,पंकज सिंह परिहार,अभिषेक पाण्डेय, प्रदुम्य सिंह,राजर्षि मिश्रा सहित भारी तादाद में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जन उपस्थिति रहे इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु अमरपुर चौकी पुलिस भी मुस्तैद रही।
- Ram Sajivan AgariyaUmariya🤝7 days ago
- *भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में नौगमा में भव्यता पूर्वक मनाया गया स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह।* (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) मानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्षेत्रीय जननायक स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह आज जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगमा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलदेव प्रसाद पटेल द्वारा की गई जिसमें कुर्म क्षत्रीय समाज के संभागीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल,नगर परिषद मानपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती गीता ज्ञान प्रकाश पटेल, संरक्षक श्री दरबारी लाल पटेल एवं श्री राम कले पटेल की विशिष्ट तौर पर मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उमरिया से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल,महासचिव एड. पुष्पराज सिंह , मिथिलेश राय आदि भी पहुंचे थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ध्वजारोहण उपरांत किया गया इसके पश्चात उद्बोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत स्वरुचि भोज आयोजन स्थल पर ही रखा गया था ,कार्यक्रम में बड़ी तादाद में कुर्म क्षत्रीय समाज के दूरदराज से आए हुए प्रतिनिधि और क्षेत्रीय सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय और क्षेत्रीय सामाजिक युवाओं के द्वारा सिगुड़ी तिराहे से कार्यक्रम स्थल नौगमा तक भव्य शोभा यात्रा निकल गई जिसने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। वहीं कांग्रेस नेता के स्वागत में क्षेत्रीय युवा कांग्रेस एनएसयूआई और वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की2
- ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी पकी फसल पूरी तरह से बर्बाद खेतों में बैठकर किसान कर रहे सर्वे करने वालों का इंतजार उमरिया मानपुर तहसील अंतर्गत राजस्व मंडल चिल्हारी के राजस्व ग्राम चिल्हारी एवं बम्हनगमा में बुधवार की रात्रि लगभग 2 बजे अचानक बेमौसम बारिश के साथ ओला एवं तूफान से किसानों की खड़ी फसल गेहूं, चना,अरहर,की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है किसान चिंतित परेशान हैं किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र चिल्हारी का कुछ भाग एवं बम्हनगमा ग्राम है पीड़ित किसानों द्वारा तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा फसल नुकसान का आकलन करने कोई भी प्रशासनिक राजस्व अधिकारी आज तक नहीं पहुंचे, पीड़ित किसानों द्वारा जिला कलेक्टर शासन प्रशासन से गुहार लगाई है अधिकारी खेतों में पहुंचकर खराब हुई फसलों का सर्वे करा तुरंत मुआवजा राशि प्रदान की जाए जिससे किसान वह अपना जीवकोपार्जन एवं अगली खेती कर सके l1
- "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को विलोम शब्द का पाठ पढ़ाया और सरल तरीके से समझाकर उनकी सीखने की रुचि को बढ़ाया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol #स्कूल_चलें_हम1
- Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR3
- Post by Durgesh Kumar Gupta1
- कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है। 🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है 🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी ⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया 👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है। 📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं1
- Post by सतीश पांडे मध्य प्रदेश1
- किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों कों शिष्टाचार और संस्कार भी सिखाएं शिक्षक- कलेक्टर .. कलेक्टर बने शिक्षक, बच्चों को पढ़ाया पाठ .... बच्चों से पूछे प्रश्न, सटीक उत्तर मिलने पर हुए प्रसन्न शहडोल 4 अप्रैल 2026- मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित “स्कूल चलें हम” अभियान (2026-27) के अंतर्गत जिले में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में अध्यापन कराया तथा विद्यार्थियों से विलोम शब्द, पर्यायवाची, पहाड़े एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सटीक उत्तरों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को शिष्टाचार और संस्कार भी सीखना चाहिए, यही उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बैग, पेन, कंपास सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री संजय पांडे, शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती जयश्री जायसवाल सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।1