Shuru
Apke Nagar Ki App…
Amit Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नदी का अस्तित्व सिमटा नाले तक, पर्यावरणीय संतुलन पर मंडराया खतरा पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में बहने वाली जुकना नदी की हजारों एकड़ जमीन पर भू-माफियाओं ने खुलेआम अवैध कब्जा जमा लिया है। कभी सैकड़ों एकड़ चौड़ाई में बहने वाली यह नदी अब सिमटकर एक छोटे से नाले के रूप में रह गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे खेल में प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत है, जिसके चलते सरकारी आदेशों और नियम-कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गढ़वा खेड़ा चौकी क्षेत्र के पिपरिया मझरा के पास जुकना नदी का जल प्रवाह तो पहले ही समाप्त हो चुका है, अब उसकी जमीन भी दबंगों के कब्जे में जाती दिख रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, भू-माफिया नदी की जमीन पर अवैध रूप से खेती कर रहे हैं, वहीं कई स्थानों पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इससे न केवल नदी का प्राकृतिक स्वरूप नष्ट हो रहा है, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन पर भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह अवैध कब्जा कोई नई बात नहीं, बल्कि लंबे समय से सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी इस पूरे नेटवर्क से मिले हुए हैं, जिसके चलते शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। नदियों और जलाशयों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सरकार द्वारा बार-बार जारी किए गए आदेश यहां बेअसर साबित हो रहे हैं। इस गंभीर मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाए, नदी की जमीन को मुक्त कराए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करे। साथ ही, जिन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है, उनकी भी निष्पक्ष जांच कराकर सख्त सजा दिलाई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जब इस संबंध में जिला प्रशासन से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अवैध अतिक्रमण हटवाया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोग इन आश्वासनों से संतुष्ट नहीं हैं और मौके पर तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन की यह जांच महज औपचारिकता बनकर रह जाती है या जुकना नदी को उसके वजूद और अधिकार वापस मिल पाते हैं।1
- लखीमपुर खीरी के जिला सहकारी बैंक खीरी टाउन परिसर में बाहर रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।1
- लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा जनपद लखीमपुर खीरी के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद पहुँचे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुँचे माननीय मंत्री का जिला प्रशासन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। शिष्टाचार और प्रशासनिक गरिमा का संगम स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल अटल सभागार के मुख्य द्वार पर पहुँचे, जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने उनकी अगवानी की। सीडीओ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री का औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच शिष्टाचार और सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। अटल सभागार में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक स्वागत कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने अटल सभागार में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में संचालित विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार ने मनरेगा, ओडीओपी (ODOP) सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। मंत्री जी ने विकास कार्यों की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता बैठक में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित जिले के अन्य विधायकगण भी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद के चौमुखी विकास को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, बशर्ते योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे। प्रभारी मंत्री के इस दौरे और सीडीओ अभिषेक कुमार द्वारा किए गए कुशल स्वागत व प्रभावी प्रस्तुतीकरण से यह स्पष्ट है कि जनपद का प्रशासनिक तंत्र विकास की नई दिशा तय करने के लिए पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध है। अटल सभागार में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक के दूरगामी परिणाम आने वाले समय में जिले की तस्वीर और तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।4
- Post by Amit Kumar1
- Post by अमित कुमार1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में पति पत्नी सहित तीन की मौत। दो की हालत गंभीर। सभी एक ही परिवार के थे। कर में छह लोग सवार थे। दिल्ली से धर्म कुंडा बहराइच अपने घर जा रहे थे। नेशनल हाईवे 730 पर गोला-लखीमपुर मार्ग पर जलालपुर मोड़ के पास गोला से लखीमपुर की ओर जा रही कार बैगनार कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। जिसमें तीन लोगों की मौत तीन लोगों के घायल होने के की जानकारी है।जिसमें एक व्यक्ति की हालत गम्भीर है। राहगीर शुभम रस्तोगी ने घटना की जानकारी 112 को दी। सभी को सीएचसी गोला भेजा गया। एक व्यक्ति कि हालत गम्भीर जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।1
- घने कोहरे में ट्रक से टकराई कार, दंपति समेत तीन की मौत, दो गंभीर लखीमपुर खीरी। गुरुवार की सुबह एनएच-730 पर घने कोहरे ने एक खुशहाल परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार बहराइच निवासी दंपति समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रवेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र अजय पाल ने बताया कि वे सभी दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहते थे और डेकोरेशन का काम करते थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुकेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह का तिलक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए सभी लोग कार से बहराइच जा रहे थे। कार में मुकेश सिंह, सुनील सिंह पुत्र बिंद्रा सिंह (30 वर्ष), सुनील सिंह की पत्नी सुधा सिंह (27 वर्ष) और उनकी दो वर्षीय पुत्री मानवी सवार थे। कार को संतोष सिंह पुत्र रमेश सिंह (30 वर्ष) चला रहे थे। घने कोहरे और तेज रफ्तार के चलते कार चालक को आगे चल रहे ट्रक का अंदाजा नहीं हो सका और कार सीधे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।4
- लखीमपुर खीरी-आज बृहस्पतिवार को दोपहर 1:00 बजे लखीमपुर खीरी में केंद्रीय बजट की उपलब्धियों को लेकर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पेश किया गया 53 लाख करोड़ रुपये से अधिक का केंद्रीय बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम है। मंत्री ने बताया कि बजट में किसान, युवा, महिलाएं और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे देश के समग्र विकास को गति मिलेगी।1
- mere new block channel mein aapka swagat hai की लड़कों जैसा खिलौना कहां मिलेगा इस दुनिया में कोई प्यार के नाम से खेल गया तो कोई दोस्ती के नाम से 😔💔🥀1