logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला सहकारी बैंक खीरी टाउन में जनरेटर में लगी आग, अफरा-तफरी लखीमपुर खीरी के जिला सहकारी बैंक खीरी टाउन परिसर में बाहर रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

4 hrs ago
user_Shahnawaz Gauri
Shahnawaz Gauri
पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जिला सहकारी बैंक खीरी टाउन में जनरेटर में लगी आग, अफरा-तफरी लखीमपुर खीरी के जिला सहकारी बैंक खीरी टाउन परिसर में बाहर रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी के जिला सहकारी बैंक खीरी टाउन परिसर में बाहर रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    1
    लखीमपुर खीरी के जिला सहकारी बैंक खीरी टाउन परिसर में बाहर रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा जनपद लखीमपुर खीरी के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद पहुँचे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुँचे माननीय मंत्री का जिला प्रशासन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। शिष्टाचार और प्रशासनिक गरिमा का संगम स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल अटल सभागार के मुख्य द्वार पर पहुँचे, जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने उनकी अगवानी की। सीडीओ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री का औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच शिष्टाचार और सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। अटल सभागार में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक स्वागत कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने अटल सभागार में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में संचालित विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार ने मनरेगा, ओडीओपी (ODOP) सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। मंत्री जी ने विकास कार्यों की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता बैठक में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित जिले के अन्य विधायकगण भी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद के चौमुखी विकास को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, बशर्ते योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे। प्रभारी मंत्री के इस दौरे और सीडीओ अभिषेक कुमार द्वारा किए गए कुशल स्वागत व प्रभावी प्रस्तुतीकरण से यह स्पष्ट है कि जनपद का प्रशासनिक तंत्र विकास की नई दिशा तय करने के लिए पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध है। अटल सभागार में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक के दूरगामी परिणाम आने वाले समय में जिले की तस्वीर और तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।
    4
    लखीमपुर खीरी।
उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा जनपद लखीमपुर खीरी के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद पहुँचे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुँचे माननीय मंत्री का जिला प्रशासन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
शिष्टाचार और प्रशासनिक गरिमा का संगम
स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल अटल सभागार के मुख्य द्वार पर पहुँचे, जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने उनकी अगवानी की। सीडीओ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री का औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच शिष्टाचार और सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
अटल सभागार में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने अटल सभागार में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में संचालित विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार ने मनरेगा, ओडीओपी (ODOP) सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।
मंत्री जी ने विकास कार्यों की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता
बैठक में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित जिले के अन्य विधायकगण भी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद के चौमुखी विकास को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, बशर्ते योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
प्रभारी मंत्री के इस दौरे और सीडीओ अभिषेक कुमार द्वारा किए गए कुशल स्वागत व प्रभावी प्रस्तुतीकरण से यह स्पष्ट है कि जनपद का प्रशासनिक तंत्र विकास की नई दिशा तय करने के लिए पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध है। अटल सभागार में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक के दूरगामी परिणाम आने वाले समय में जिले की तस्वीर और तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Amit Kumar
    1
    Post by Amit Kumar
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by अमित कुमार
    1
    Post by अमित कुमार
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में पति पत्नी सहित तीन की मौत। दो की हालत गंभीर। सभी एक ही परिवार के थे। कर में छह लोग सवार थे। दिल्ली से धर्म कुंडा बहराइच अपने घर जा रहे थे। नेशनल हाईवे 730 पर गोला-लखीमपुर मार्ग पर जलालपुर मोड़ के पास गोला से लखीमपुर की ओर जा रही कार बैगनार कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। जिसमें तीन लोगों की मौत तीन लोगों के घायल होने के की जानकारी है।जिसमें एक व्यक्ति की हालत गम्भीर है। राहगीर शुभम रस्तोगी ने घटना की जानकारी 112 को दी। सभी को सीएचसी गोला भेजा गया। एक व्यक्ति कि हालत गम्भीर जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
    1
    अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में पति पत्नी सहित तीन की मौत। दो की हालत गंभीर। सभी एक ही परिवार के थे। कर में छह लोग सवार थे। दिल्ली से धर्म कुंडा बहराइच अपने घर जा रहे थे।
नेशनल हाईवे 730 पर गोला-लखीमपुर मार्ग पर जलालपुर मोड़ के पास गोला से लखीमपुर की ओर जा रही कार बैगनार कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। जिसमें तीन लोगों की मौत तीन लोगों के घायल होने के की जानकारी है।जिसमें एक व्यक्ति की हालत गम्भीर है। राहगीर शुभम रस्तोगी ने घटना की जानकारी 112 को दी। सभी को सीएचसी गोला भेजा  गया। एक व्यक्ति कि हालत गम्भीर जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एयरटेल के भ्रष्ट कार्यकर्ताओं से धूमिल हो रही कंपनी की छवि, उपभोक्ताओं में आक्रोश पलियाकलां-खीरी। एयरटेल कंपनी के कुछ कथित भ्रष्ट कार्यकर्ताओं की मनमानी और लापरवाही भरी कार्यशैली के चलते कंपनी की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एयर फाइबर कनेक्शन लगाने के दौरान ग्राहकों के यहां से सामान गायब करने की लगातार मिल रही शिकायतों से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि जब कंपनी के कार्यकर्ता ग्राहकों के घर एयर फाइबर लगाने जाते हैं तो आधा-अधूरा सामान लगाकर शेष सामग्री हजम कर लेते हैं। कहीं केबिल गायब कर दी जाती है तो कहीं अन्य जरूरी उपकरण। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक ग्राहक के यहां तत्काल पहुंचकर एयर फाइबर तो लगा दिया गया, लेकिन छत पर लगने वाली डिवाइस के लिए जरूरी पूरा तार कार्यकर्ता हजम कर गए। ग्राहक द्वारा पूछे जाने पर कार्यकर्ताओं ने बहाना बनाया कि इस समय तार उपलब्ध नहीं है, अगले दिन आकर लगा देंगे और तब तक डिवाइस घर के अंदर ही फिट कर दी गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो से ढाई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक तार उपलब्ध नहीं कराया गया। छत पर डिवाइस न लग पाने के कारण नेटवर्क की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है, जिससे ग्राहक को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राहक ने कई बार कंपनी के संबंधित कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर 9935513003 और 7991889029 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे उपभोक्ताओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं की इस तरह की कार्यशैली ये दर्शाती है कि ग्राहकों के यहां से गायब किया गया सामान खुले बाजार में बेच दिया जाता है। इससे न केवल उपभोक्ताओं का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है, बल्कि एयरटेल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की छवि भी बुरी तरह धूमिल हो रही है। नतीजतन लोग अब एयरटेल का एयर फाइबर कनेक्शन लगवाने से भी कतराने लगे हैं। उपभोक्ताओं ने कंपनी के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह कार्यकर्ताओं को तत्काल कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कंपनी की साख बचाई जा सके।
    1
    एयरटेल के भ्रष्ट कार्यकर्ताओं से धूमिल हो रही कंपनी की छवि, उपभोक्ताओं में आक्रोश
पलियाकलां-खीरी।
एयरटेल कंपनी के कुछ कथित भ्रष्ट कार्यकर्ताओं की मनमानी और लापरवाही भरी कार्यशैली के चलते कंपनी की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एयर फाइबर कनेक्शन लगाने के दौरान ग्राहकों के यहां से सामान गायब करने की लगातार मिल रही शिकायतों से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
आरोप है कि जब कंपनी के कार्यकर्ता ग्राहकों के घर एयर फाइबर लगाने जाते हैं तो आधा-अधूरा सामान लगाकर शेष सामग्री हजम कर लेते हैं। कहीं केबिल गायब कर दी जाती है तो कहीं अन्य जरूरी उपकरण। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक ग्राहक के यहां तत्काल पहुंचकर एयर फाइबर तो लगा दिया गया, लेकिन छत पर लगने वाली डिवाइस के लिए जरूरी पूरा तार कार्यकर्ता हजम कर गए।
ग्राहक द्वारा पूछे जाने पर कार्यकर्ताओं ने बहाना बनाया कि इस समय तार उपलब्ध नहीं है, अगले दिन आकर लगा देंगे और तब तक डिवाइस घर के अंदर ही फिट कर दी गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो से ढाई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक तार उपलब्ध नहीं कराया गया। छत पर डिवाइस न लग पाने के कारण नेटवर्क की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है, जिससे ग्राहक को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्राहक ने कई बार कंपनी के संबंधित कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर 9935513003 और 7991889029 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे उपभोक्ताओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।
कार्यकर्ताओं की इस तरह की कार्यशैली ये दर्शाती है कि ग्राहकों के यहां से गायब किया गया सामान खुले बाजार में बेच दिया जाता है। इससे न केवल उपभोक्ताओं का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है, बल्कि एयरटेल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की छवि भी बुरी तरह धूमिल हो रही है। नतीजतन लोग अब एयरटेल का एयर फाइबर कनेक्शन लगवाने से भी कतराने लगे हैं।
उपभोक्ताओं ने कंपनी के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह कार्यकर्ताओं को तत्काल कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कंपनी की साख बचाई जा सके।
    user_Rajisthan Media
    Rajisthan Media
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • घने कोहरे में ट्रक से टकराई कार, दंपति समेत तीन की मौत, दो गंभीर लखीमपुर खीरी। गुरुवार की सुबह एनएच-730 पर घने कोहरे ने एक खुशहाल परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार बहराइच निवासी दंपति समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रवेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र अजय पाल ने बताया कि वे सभी दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहते थे और डेकोरेशन का काम करते थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुकेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह का तिलक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए सभी लोग कार से बहराइच जा रहे थे। कार में मुकेश सिंह, सुनील सिंह पुत्र बिंद्रा सिंह (30 वर्ष), सुनील सिंह की पत्नी सुधा सिंह (27 वर्ष) और उनकी दो वर्षीय पुत्री मानवी सवार थे। कार को संतोष सिंह पुत्र रमेश सिंह (30 वर्ष) चला रहे थे। घने कोहरे और तेज रफ्तार के चलते कार चालक को आगे चल रहे ट्रक का अंदाजा नहीं हो सका और कार सीधे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    4
    घने कोहरे में ट्रक से टकराई कार, दंपति समेत तीन की मौत, दो गंभीर
लखीमपुर खीरी।
गुरुवार की सुबह एनएच-730 पर घने कोहरे ने एक खुशहाल परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार बहराइच निवासी दंपति समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रवेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र अजय पाल ने बताया कि वे सभी दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहते थे और डेकोरेशन का काम करते थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुकेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह का तिलक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए सभी लोग कार से बहराइच जा रहे थे।
कार में मुकेश सिंह, सुनील सिंह पुत्र बिंद्रा सिंह (30 वर्ष), सुनील सिंह की पत्नी सुधा सिंह (27 वर्ष) और उनकी दो वर्षीय पुत्री मानवी सवार थे। कार को संतोष सिंह पुत्र रमेश सिंह (30 वर्ष) चला रहे थे।
घने कोहरे और तेज रफ्तार के चलते कार चालक को आगे चल रहे ट्रक का अंदाजा नहीं हो सका और कार सीधे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी-आज बृहस्पतिवार को दोपहर 1:00 बजे लखीमपुर खीरी में केंद्रीय बजट की उपलब्धियों को लेकर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पेश किया गया 53 लाख करोड़ रुपये से अधिक का केंद्रीय बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम है। मंत्री ने बताया कि बजट में किसान, युवा, महिलाएं और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे देश के समग्र विकास को गति मिलेगी।
    1
    लखीमपुर खीरी-आज बृहस्पतिवार को दोपहर 1:00 बजे लखीमपुर खीरी में केंद्रीय बजट की उपलब्धियों को लेकर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पेश किया गया 53 लाख करोड़ रुपये से अधिक का केंद्रीय बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम है।
मंत्री ने बताया कि बजट में किसान, युवा, महिलाएं और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे देश के समग्र विकास को गति मिलेगी।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • mere new block channel mein aapka swagat hai की लड़कों जैसा खिलौना कहां मिलेगा इस दुनिया में कोई प्यार के नाम से खेल गया तो कोई दोस्ती के नाम से 😔💔🥀
    1
    mere new block channel mein aapka swagat hai 
की लड़कों जैसा खिलौना कहां मिलेगा इस दुनिया में कोई प्यार के नाम से खेल गया तो कोई दोस्ती के नाम से 😔💔🥀
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.