Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर में भाजपा मण्डल की मासिक कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न, जिला महामंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा आठनेर नगर के भाजपा कार्यालय में भाजपा नगर मण्डल की मासिक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया बैठक का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने किया। ज़िला महामंत्री ने मण्डल में चल अभियान और संगठन के कार्यों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारीयों को शकत निर्देश देते हुए कहा कि बुथ स्तरीय बैठक नियमित रूप से करें आम जन से लगातार सम्पर्क बनाए रखें लोगों की समस्यायों पर ध्यान दे सहित विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने कार्यकताओं को मंत्र दिया।
आठनेर रिपोर्टर
नगर में भाजपा मण्डल की मासिक कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न, जिला महामंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा आठनेर नगर के भाजपा कार्यालय में भाजपा नगर मण्डल की मासिक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया बैठक का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने किया। ज़िला महामंत्री ने मण्डल में चल अभियान और संगठन के कार्यों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारीयों को शकत निर्देश देते हुए कहा कि बुथ स्तरीय बैठक नियमित रूप से करें आम जन से लगातार सम्पर्क बनाए रखें लोगों की समस्यायों पर ध्यान दे सहित विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने कार्यकताओं को मंत्र दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर में भाजपा मण्डल की मासिक कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न, जिला महामंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा आठनेर नगर के भाजपा कार्यालय में भाजपा नगर मण्डल की मासिक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया बैठक का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने किया। ज़िला महामंत्री ने मण्डल में चल अभियान और संगठन के कार्यों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारीयों को शकत निर्देश देते हुए कहा कि बुथ स्तरीय बैठक नियमित रूप से करें आम जन से लगातार सम्पर्क बनाए रखें लोगों की समस्यायों पर ध्यान दे सहित विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने कार्यकताओं को मंत्र दिया।1
- महीनों से बंद पड़ा सावलमेंढा का बीएसएनएल मोबाइल टावर, संचार सेवाएं ठप; ग्रामीणों में आक्रोश भैंसदेही विकासखंड भैंसदेही की ग्राम पंचायत सावलमेंढा में स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का एकमात्र मोबाइल नेटवर्क टावर पिछले कई महीनों से बंद होने के कारण हजारों ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टावर बंद रहने से मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट, डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। ग्रामीणों ने दूरसंचार विभाग और बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों से शीघ्र व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। बैतूल जिले में बीएसएनएल नेटवर्क की खराब स्थिति का मुद्दा संसद में भी उठाया जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क बंद होने के कारण मोबाइल से बातचीत करना मुश्किल हो गया है। इंटरनेट सेवा ठप होने से विद्यार्थियों को विद्यालय और महाविद्यालय में प्रवेश, छात्रवृत्ति, ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा संबंधी कार्य तथा अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि खाद-बीज की खरीद, बैंकिंग लेन-देन, खाते से संबंधित संदेश और एकबारगी सत्यापन कूट (ओटीपी) प्राप्त नहीं होने के कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। वहीं व्यापारी भी डिजिटल भुगतान नहीं होने से परेशान हैं, जिससे उनके व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में जब बैतूल स्थित बीएसएनएल अधिकारियों से संपर्क किया गया तो समस्या के समाधान का स्पष्ट आश्वासन देने के बजाय दूसरी कंपनी का सिम कार्ड लेने की सलाह दी गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में लगभग सभी शासकीय और वित्तीय सेवाएं इंटरनेट आधारित हो चुकी हैं। ऐसे में महीनों से टावर बंद रहने के कारण लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है। ग्रामीणों ने दूरसंचार विभाग, बीएसएनएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि सावलमेंढा के बंद पड़े बीएसएनएल मोबाइल टावर की तकनीकी खराबी को तत्काल दूर कर संचार सेवाएं पुनः सुचारु कराई जाएं, ताकि क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो सकें1
- जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बैतूल का दबदबा, मुलताई रहा उपविजेता जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बैतूल का दबदबा, मुलताई रहा उपविजेता मुलताई। पीएम श्री शासकीय कन्या शाला, मुलताई के खेल मैदान में जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रह्लाद परमार, सभापति महेंद्र पिल्लू जैन, प्राचार्य प्रमोद नरवरे एवं खेल शिक्षक महेश खत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खेल प्रभारी श्रीमती कामना साबले ने बताया कि प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 100 खिलाड़ियों (60 बालक एवं 40 बालिकाएं) ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार ने बैतूल, घोड़ाडोंगरी एवं मुलताई विकासखंड से आए खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजरों का स्वागत करते हुए खेलों के महत्व और उनके लाभों पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। खेल शिक्षक महेश खत्री ने नगर में बास्केटबॉल मैदान के अभाव की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए खिलाड़ियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इस पर सभापति महेंद्र जैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने हाईस्कूल मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण की संभावनाओं पर खिलाड़ियों से विस्तृत चर्चा की। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षिकाएं गीता गायकवाड़, स्वाती कंडारी, मीठू राय तथा शिक्षक अमित कुमार, सचिन पाल, विशाल भारती, अदबोश सिंह, रोशन कौशिक, दुर्गेश चौहान, महेश चौकीकर, मितेश, गौतम सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। वहीं विभिन्न विकासखंडों से आए कोच एवं मैनेजरों में राकेश बाजपेयी, सुनील विरकर, संदीप पाल, निलेश वर्मा, दिव्यांश साहू, राहुल बारगे, लोकेश पवार, भाव्यांश कापसे, सृष्टि मिश्रा, पुष्पेंद्र दुबे, पवन माकोड़े सहित अन्य खेल शिक्षकों ने सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता परिणाम जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों में बैतूल विकासखंड का दबदबा रहा। 14 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई 14 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई 17 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई 17 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई 19 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई 19 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई विकासखंड स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न मुलताई के आरडी पब्लिक स्कूल में विकासखंड स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य टरमील थामस, खेल प्रभारी भूपेंद्र धोटे तथा रेफरी सलोनी धोटे एवं सोनाली रघुवंशी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चयनित खिलाड़ी 14 वर्ष बालक: शाह सैफर, जीत पवार, आदित्य कुमार 17 वर्ष बालक: देवसिंह रघुवंशी, मुस्तफा बोहरा, उज्ज्वल झाड़े 17 वर्ष बालिका: तेजस्वनी पवार, नित्या बुवाड़े, प्रिया इगले 19 वर्ष बालक: मुदरेका बोहरा, अब्दुल कदीर बोहरा, समर्थ साहू 19 वर्ष बालिका: रिया वसंत पवार, रिया सुभाष पवार।1
- आमला में रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी के घर चोरी का खुलासा,नरसिंहपुर व सिवनी के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 20 लाख की चोरी की चोर ने दिया था अंजाम1
- WCL मुख्य महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता ने पौधारोपण किया पाथाखेड़ा बड़े स्कूल में1
- गुरु ढूंढने की वस्तु नहीं, योग्य शिष्य बनें: स्वामी अनंतजी महाराज पांढुर्णा:-मोहगांव हवेली में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम, ध्यान, गुरु-तत्व और आत्मज्ञान पर दिया प्रेरक संदेश। मोहगांव हवेली स्थित वंजारी भवन में आयोजित आध्यात्मिक प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में हिमालय निवासी ध्यान साधना के मर्मज्ञ प्रशिक्षक स्वामी अनंतजी महाराज ने गुरु-शिष्य संबंध पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरु की खोज करने की नहीं, बल्कि स्वयं को योग्य शिष्य बनाने की आवश्यकता है। योग्य शिष्य बनने पर गुरु स्वयं मार्गदर्शन के लिए मिलते हैं। स्वामीजी ने ध्यान साधना को आत्मज्ञान और परमात्मा से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने संन्यास, वैराग्य और आत्मचिंतन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने धर्म और अध्यात्म से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका स्वामीजी ने सरल और प्रेरक उदाहरणों के साथ समाधान किया।1
- भारत विकास परिषद द्वारा विभिन्न विद्यालयों में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रमों का आयोजन भारत विकास परिषद द्वारा विभिन्न विद्यालयों में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रमों का आयोजन मुलताई। भारतीय संस्कृति में गुरु के सम्मान एवं विद्यार्थियों में संस्कारों के संवर्धन के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, मुलताई शाखा द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों में "गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन" कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 4 अगस्त को कोरोला पब्लिक स्कूल एवं आनंद पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम संपन्न हुए। वहीं 5 अगस्त को बसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका सफल संचालन देवेंद्र धोपाडे ,महेश खत्री द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन परिषद के अध्यक्ष प्रशांत भार्गव द्वारा किया गया परिषद द्वारा 6 अगस्त को विवेकानंद स्कूल, मुलताई में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात न्यू फॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल, ड्रीम्स पब्लिक स्कूल, पोद्दार पब्लिक स्कूल एवं आर.डी. पब्लिक स्कूल सहित नगर के अन्य विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिषद का यह अभियान नगर की लगभग सभी शालाओं में संचालित किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में दो उत्कृष्ट शिक्षकों एवं दो उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों का पुष्पवर्षा, चरण स्पर्श एवं पुष्प अर्पित कर सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी प्रयास है। कार्यक्रमों में भारत विकास परिषद के सेवा प्रमुख दीपेश बोथरा, संपर्क प्रमुख रविप्रकाश खड़के, उपाध्यक्ष भूषण चौधरी, प्रांत संस्कार प्रमुख अभिषेक खंडेलवाल, जिला समन्वयक राजीव जैन, कोषाध्यक्ष संदीप भार्गव, संस्कार प्रमुख राहुल भार्गव, कार्यक्रम प्रभारी मनोज उइके, गजानन कवड़कर, मितेश गुलतकर, सुमित पंजाबी, योगेंद्र परमार, प्रवीण जैन, मुकेश जैन, विनोद जैन, अशोक माहौरे, पवन सोनी, लक्ष्मीकांत जैन, कन्हैयालाल सोनी सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के साथ-साथ "भारत को जानो" प्रतियोगिता का भी आयोजन नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए भारत विकास परिषद द्वारा प्रकाशित विशेष पुस्तक के आधार पर वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय से चयनित दो-दो विद्यार्थी नगर स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नगर स्तर पर चयनित प्रतिभागी क्रमशः जोन, प्रांत एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करेंगे। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी—पहला वर्ग कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं तथा दूसरा वर्ग 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए रहेगा। इसी के साथ भारत विकास परिषद द्वारा प्रकाशित देशभक्ति गीत पुस्तक के आधार पर विद्यालय स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय द्वारा एक संस्कृत देशभक्ति गीत एवं एक सामान्य हिंदी देशभक्ति गीत का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया जाएगा। प्रत्येक दल में आठ गायक एवं आवश्यक वादक सम्मिलित होंगे। चयनित समूहों को आगे जोन, प्रांत एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। परिषद ने सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इन सांस्कृतिक, संस्कार एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े आयोजनों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आग्रह किया है।1
- दिनदहाड़े 20 लाख की सनसनीखेज नकबजनी का पर्दाफाश, दो अंतरजिला शातिर चोर गिरफ्तार आमला पुलिस की बड़ी सफलता: 18 से 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, नरसिंहपुर और सिवनी से आकर दिया था वारदात को अंजाम सूने मकान को देखकर महज 15-20 मिनट में तोड़ा ताला, वारदात के बाद हो गए थे फरार; तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस आमला।जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के कुशल नेतृत्व में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस ने दिनदहाड़े हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरजिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 26.05.2026 को फरियादी दम्मूलाल सूर्यवंशी, निवासी गणेश लॉन के पास, बोड़खी नाका, आमला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उसके सूने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए तथा दो आलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे लगभग 5 लाख रुपये नगद एवं सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। 🔹 *अपराध पंजीयन* रिपोर्ट पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से मिला महत्वपूर्ण सुराग* 🔹घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा विशेष टीम गठित की गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक आबिद अंसारी ने डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। 🔹दिनांक 03.08.2026 को संदेही जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा एवं सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। 🔹*वारदात करने का तरीका (Modus Operandi)* पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किसी पूर्व नियोजित साजिश के बजाय अवसर देखकर वारदात करते थे। जिस क्षेत्र में सूना मकान दिखाई देता, वहीं चोरी की योजना बनाकर कुछ ही मिनटों में वारदात कर फरार हो जाते थे। 🔹घटना के दिन दोनों आरोपी पिपरिया एवं इटारसी होते हुए बैतूल जिले में पहुंचे। उपयुक्त स्थान नहीं मिलने पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पंखा-आमला मार्ग से बोड़खी क्षेत्र पहुंचे, जहां सड़क से ही फरियादी के मकान में ताला लगा दिखाई दिया। लगभग 15 से 20 मिनट में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 🔹आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न जिलों में पूर्व से अनेक गंभीर अपराध दर्ज पाए जाने एवं संगठित रूप से अपराध करने की प्रवृत्ति पाए जाने पर प्रकरण में धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 1. *जितेंद्र उर्फ मंझले पिता रामकिशन विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा बड़ा, जिला नरसिंहपुर।* 2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की पिता गोकुल प्रसाद ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम घंसौर, थाना केवलारी, जिला सिवनी।* 🔹 *आरोपियों का आपराधिक इतिहास* 1. *जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा* आरोपी एक शातिर एवं आदतन नकबजन है। इसके विरुद्ध विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी एवं लूट के कुल कई अपराध दर्ज हैं— * जिला नरसिंहपुर में चोरी एवं लूट के 5 प्रकरण। * जिला रायसेन में चोरी एवं नकबजनी के 2 प्रकरण। * थाना सिविल लाइन, जिला सागर में चोरी का 1 प्रकरण। * जिला बैतूल के थाना शाहपुर, थाना आमला एवं थाना बैतूल बाजार में चोरी एवं नकबजनी के एक-एक प्रकरण। आरोपी विभिन्न जिलों में घूमकर सूने मकानों की रेकी कर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। 🔹2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर* आरोपी के विरुद्ध भी विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं— * थाना केवलारी, जिला सिवनी में आर्म्स एक्ट का प्रकरण। * थाना बंडोल, जिला सिवनी में मारपीट एवं गाली-गलौज का प्रकरण। * थाना सिविल लाइन, जिला सागर में नकबजनी का प्रकरण। * थाना आमला, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 196/2026 चोरी एवं नकबजनी का प्रकरण। * जिला छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 एवं 2015 के दौरान लूट के तीन प्रकरण। * थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा में चोरी का प्रकरण। * थाना केवलारी, जिला सिवनी में मारपीट एवं आर्म्स एक्ट संबंधी कार्रवाई। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के अन्य जिलों में सक्रिय अपराधों की जानकारी भी संकलित की जा रही है। 🔹 *बरामद मशरूका* * सोने का हार * सोने की चैन * सोने का रानीहार * सात जोड़ी सोने के टॉप्स * चार सोने के कंगन * दो मंगलसूत्र * दो लेडीज़ चेन * एक जोड़ी सोने के झुमके * तीन जोड़ी बिछिया * चांदी के आभूषण * लक्ष्मीजी अंकित 10 चांदी के सिक्के * अन्य सोने-चांदी के जेवरात * एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (थाना सिविल लाइन, जिला सागर में जप्त) 🔹 *कुल अनुमानित कीमत :* लगभग 18 से 20 लाख रुपये। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर, निरीक्षक (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ) आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक नितिन उईके, उपनिरीक्षक बलराम यादव, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, अनंतराम यादव, विनय वर्मा, संतोष मालवीय, विवेक टैटवार, विकास वर्मा, इमला इवनाते, सुभाष मकोड़े, आरक्षक विवेक गाडगे (डॉग मास्टर), पवन एनिया, राजेंद्र धाडसे (साइबर सेल), बलराम राजपूत (साइबर सेल), पलक सौलंकी, जितेंद्र पंवार, विशाल चौरसिया, नीरज शेंडे तथा सैनिक शोभाराम पुंडे सहित संपूर्ण पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि घर लंबे समय के लिए सूना छोड़कर कहीं बाहर जा रहे हों तो इसकी सूचना अपने निकटतम थाना, पड़ोसियों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों को अवश्य दें। घर में मजबूत ताले एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें। आमजन का सहयोग ही अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैतूल पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।4