logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

WCL मुख्य महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता ने पौधारोपण किया पाथाखेड़ा बड़े स्कूल में

1 hr ago
user_Namdev gujre Khabar bhart news
Namdev gujre Khabar bhart news
घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

WCL मुख्य महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता ने पौधारोपण किया पाथाखेड़ा बड़े स्कूल में

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • WCL मुख्य महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता ने पौधारोपण किया पाथाखेड़ा बड़े स्कूल में
    1
    WCL मुख्य महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता ने पौधारोपण किया पाथाखेड़ा बड़े स्कूल में
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आमला में रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी के घर चोरी का खुलासा,नरसिंहपुर व सिवनी के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 20 लाख की चोरी की चोर ने दिया था अंजाम
    1
    आमला में रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी के घर चोरी का खुलासा,नरसिंहपुर व सिवनी के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 20 लाख की चोरी की चोर ने दिया था अंजाम
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बैतूल का दबदबा, मुलताई रहा उपविजेता जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बैतूल का दबदबा, मुलताई रहा उपविजेता मुलताई। पीएम श्री शासकीय कन्या शाला, मुलताई के खेल मैदान में जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रह्लाद परमार, सभापति महेंद्र पिल्लू जैन, प्राचार्य प्रमोद नरवरे एवं खेल शिक्षक महेश खत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खेल प्रभारी श्रीमती कामना साबले ने बताया कि प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 100 खिलाड़ियों (60 बालक एवं 40 बालिकाएं) ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार ने बैतूल, घोड़ाडोंगरी एवं मुलताई विकासखंड से आए खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजरों का स्वागत करते हुए खेलों के महत्व और उनके लाभों पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। खेल शिक्षक महेश खत्री ने नगर में बास्केटबॉल मैदान के अभाव की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए खिलाड़ियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इस पर सभापति महेंद्र जैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने हाईस्कूल मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण की संभावनाओं पर खिलाड़ियों से विस्तृत चर्चा की। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षिकाएं गीता गायकवाड़, स्वाती कंडारी, मीठू राय तथा शिक्षक अमित कुमार, सचिन पाल, विशाल भारती, अदबोश सिंह, रोशन कौशिक, दुर्गेश चौहान, महेश चौकीकर, मितेश, गौतम सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। वहीं विभिन्न विकासखंडों से आए कोच एवं मैनेजरों में राकेश बाजपेयी, सुनील विरकर, संदीप पाल, निलेश वर्मा, दिव्यांश साहू, राहुल बारगे, लोकेश पवार, भाव्यांश कापसे, सृष्टि मिश्रा, पुष्पेंद्र दुबे, पवन माकोड़े सहित अन्य खेल शिक्षकों ने सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता परिणाम जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों में बैतूल विकासखंड का दबदबा रहा। 14 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई 14 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई 17 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई 17 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई 19 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई 19 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई विकासखंड स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न मुलताई के आरडी पब्लिक स्कूल में विकासखंड स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य टरमील थामस, खेल प्रभारी भूपेंद्र धोटे तथा रेफरी सलोनी धोटे एवं सोनाली रघुवंशी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चयनित खिलाड़ी 14 वर्ष बालक: शाह सैफर, जीत पवार, आदित्य कुमार 17 वर्ष बालक: देवसिंह रघुवंशी, मुस्तफा बोहरा, उज्ज्वल झाड़े 17 वर्ष बालिका: तेजस्वनी पवार, नित्या बुवाड़े, प्रिया इगले 19 वर्ष बालक: मुदरेका बोहरा, अब्दुल कदीर बोहरा, समर्थ साहू 19 वर्ष बालिका: रिया वसंत पवार, रिया सुभाष पवार।
    1
    जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बैतूल का दबदबा, मुलताई रहा उपविजेता
जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बैतूल का दबदबा, मुलताई रहा उपविजेता
मुलताई। पीएम श्री शासकीय कन्या शाला, मुलताई के खेल मैदान में जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रह्लाद परमार, सभापति महेंद्र पिल्लू जैन, प्राचार्य प्रमोद नरवरे एवं खेल शिक्षक महेश खत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
खेल प्रभारी श्रीमती कामना साबले ने बताया कि प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 100 खिलाड़ियों (60 बालक एवं 40 बालिकाएं) ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार ने बैतूल, घोड़ाडोंगरी एवं मुलताई विकासखंड से आए खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजरों का स्वागत करते हुए खेलों के महत्व और उनके लाभों पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
खेल शिक्षक महेश खत्री ने नगर में बास्केटबॉल मैदान के अभाव की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए खिलाड़ियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इस पर सभापति महेंद्र जैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने हाईस्कूल मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण की संभावनाओं पर खिलाड़ियों से विस्तृत चर्चा की।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षिकाएं गीता गायकवाड़, स्वाती कंडारी, मीठू राय तथा शिक्षक अमित कुमार, सचिन पाल, विशाल भारती, अदबोश सिंह, रोशन कौशिक, दुर्गेश चौहान, महेश चौकीकर, मितेश, गौतम सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। वहीं विभिन्न विकासखंडों से आए कोच एवं मैनेजरों में राकेश बाजपेयी, सुनील विरकर, संदीप पाल, निलेश वर्मा, दिव्यांश साहू, राहुल बारगे, लोकेश पवार, भाव्यांश कापसे, सृष्टि मिश्रा, पुष्पेंद्र दुबे, पवन माकोड़े सहित अन्य खेल शिक्षकों ने सहभागिता निभाई।
प्रतियोगिता परिणाम
जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों में बैतूल विकासखंड का दबदबा रहा।
14 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
14 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
17 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
17 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
19 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
19 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
विकासखंड स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न
मुलताई के आरडी पब्लिक स्कूल में विकासखंड स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य टरमील थामस, खेल प्रभारी भूपेंद्र धोटे तथा रेफरी सलोनी धोटे एवं सोनाली रघुवंशी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
चयनित खिलाड़ी
14 वर्ष बालक: शाह सैफर, जीत पवार, आदित्य कुमार
17 वर्ष बालक: देवसिंह रघुवंशी, मुस्तफा बोहरा, उज्ज्वल झाड़े
17 वर्ष बालिका: तेजस्वनी पवार, नित्या बुवाड़े, प्रिया इगले
19 वर्ष बालक: मुदरेका बोहरा, अब्दुल कदीर बोहरा, समर्थ साहू
19 वर्ष बालिका: रिया वसंत पवार, रिया सुभाष पवार।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    2 hrs ago
  • नगर में भाजपा मण्डल की मासिक कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न, जिला महामंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा आठनेर नगर के भाजपा कार्यालय में भाजपा नगर मण्डल की मासिक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया बैठक का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने किया। ज़िला महामंत्री ने मण्डल में चल अभियान और संगठन के कार्यों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारीयों को शकत निर्देश देते हुए कहा कि बुथ स्तरीय बैठक नियमित रूप से करें आम जन से लगातार सम्पर्क बनाए रखें लोगों की समस्यायों पर ध्यान दे सहित विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने कार्यकताओं को मंत्र दिया।
    1
    नगर में भाजपा मण्डल की मासिक कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न, जिला महामंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा
आठनेर नगर के भाजपा कार्यालय में भाजपा नगर मण्डल की मासिक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया बैठक का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने किया। ज़िला महामंत्री ने मण्डल में चल अभियान और संगठन के कार्यों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारीयों को शकत निर्देश देते हुए कहा कि बुथ स्तरीय बैठक नियमित रूप से करें आम जन से लगातार सम्पर्क बनाए रखें लोगों की समस्यायों पर ध्यान दे सहित विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने कार्यकताओं को मंत्र दिया।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एसडीएम-तहसीलदार का जय महावीर वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मूंग खरीदी के दिए सख्त निर्देश एसडीएम-तहसीलदार का जय महावीर वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मूंग खरीदी के दिए सख्त निर्देश सोहागपुर। कलेक्टर के निर्देश पर मूंग उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग एसडीएम डॉ. बबीता राठौर एवं तहसीलदार शक्ति तोमर ने रानी पिपरिया स्थित जय महावीर वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मूंग की तौल एवं खरीदी व्यवस्था का जायजा लेकर किसानों की मौजूदगी में समिति और वेयरहाउस प्रबंधन को केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप FAQ गुणवत्ता की मूंग ही खरीदने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नॉन-FAQ मूंग को अलग रखकर पहले उसकी ग्रेडिंग कराने, इसके बाद ही तौल एवं उपार्जन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई, वर्षा से उपज की सुरक्षा और भंडारित मूंग के सुरक्षित रख-रखाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार शक्ति तोमर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    एसडीएम-तहसीलदार का जय महावीर वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मूंग खरीदी के दिए सख्त निर्देश
एसडीएम-तहसीलदार का जय महावीर वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मूंग खरीदी के दिए सख्त निर्देश
सोहागपुर। कलेक्टर के निर्देश पर मूंग उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग एसडीएम डॉ. बबीता राठौर एवं तहसीलदार शक्ति तोमर ने रानी पिपरिया स्थित जय महावीर वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मूंग की तौल एवं खरीदी व्यवस्था का जायजा लेकर किसानों की मौजूदगी में समिति और वेयरहाउस प्रबंधन को केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप FAQ गुणवत्ता की मूंग ही खरीदने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नॉन-FAQ मूंग को अलग रखकर पहले उसकी ग्रेडिंग कराने, इसके बाद ही तौल एवं उपार्जन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई, वर्षा से उपज की सुरक्षा और भंडारित मूंग के सुरक्षित रख-रखाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार शक्ति तोमर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिवनी मालवा: चतरखेड़ा वेयरहाउस के पास रोज़ लग रहा घंटों का जाम, राहगीर परेशान, प्रशासन मौन सिवनी मालवा: चतरखेड़ा वेयरहाउस के पास रोज़ लग रहा घंटों का जाम, राहगीर परेशान, प्रशासन मौन
    1
    सिवनी मालवा: चतरखेड़ा वेयरहाउस के पास रोज़ लग रहा घंटों का जाम, राहगीर परेशान, प्रशासन मौन
सिवनी मालवा: चतरखेड़ा वेयरहाउस के पास रोज़ लग रहा घंटों का जाम, राहगीर परेशान, प्रशासन मौन
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिनदहाड़े 20 लाख की सनसनीखेज नकबजनी का पर्दाफाश, दो अंतरजिला शातिर चोर गिरफ्तार आमला पुलिस की बड़ी सफलता: 18 से 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, नरसिंहपुर और सिवनी से आकर दिया था वारदात को अंजाम सूने मकान को देखकर महज 15-20 मिनट में तोड़ा ताला, वारदात के बाद हो गए थे फरार; तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस आमला।जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के कुशल नेतृत्व में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस ने दिनदहाड़े हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरजिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 26.05.2026 को फरियादी दम्मूलाल सूर्यवंशी, निवासी गणेश लॉन के पास, बोड़खी नाका, आमला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उसके सूने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए तथा दो आलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे लगभग 5 लाख रुपये नगद एवं सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। 🔹 *अपराध पंजीयन* रिपोर्ट पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से मिला महत्वपूर्ण सुराग* 🔹घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा विशेष टीम गठित की गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक आबिद अंसारी ने डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। 🔹दिनांक 03.08.2026 को संदेही जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा एवं सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। 🔹*वारदात करने का तरीका (Modus Operandi)* पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किसी पूर्व नियोजित साजिश के बजाय अवसर देखकर वारदात करते थे। जिस क्षेत्र में सूना मकान दिखाई देता, वहीं चोरी की योजना बनाकर कुछ ही मिनटों में वारदात कर फरार हो जाते थे। 🔹घटना के दिन दोनों आरोपी पिपरिया एवं इटारसी होते हुए बैतूल जिले में पहुंचे। उपयुक्त स्थान नहीं मिलने पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पंखा-आमला मार्ग से बोड़खी क्षेत्र पहुंचे, जहां सड़क से ही फरियादी के मकान में ताला लगा दिखाई दिया। लगभग 15 से 20 मिनट में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 🔹आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न जिलों में पूर्व से अनेक गंभीर अपराध दर्ज पाए जाने एवं संगठित रूप से अपराध करने की प्रवृत्ति पाए जाने पर प्रकरण में धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 1. *जितेंद्र उर्फ मंझले पिता रामकिशन विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा बड़ा, जिला नरसिंहपुर।* 2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की पिता गोकुल प्रसाद ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम घंसौर, थाना केवलारी, जिला सिवनी।* 🔹 *आरोपियों का आपराधिक इतिहास* 1. *जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा* आरोपी एक शातिर एवं आदतन नकबजन है। इसके विरुद्ध विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी एवं लूट के कुल कई अपराध दर्ज हैं— * जिला नरसिंहपुर में चोरी एवं लूट के 5 प्रकरण। * जिला रायसेन में चोरी एवं नकबजनी के 2 प्रकरण। * थाना सिविल लाइन, जिला सागर में चोरी का 1 प्रकरण। * जिला बैतूल के थाना शाहपुर, थाना आमला एवं थाना बैतूल बाजार में चोरी एवं नकबजनी के एक-एक प्रकरण। आरोपी विभिन्न जिलों में घूमकर सूने मकानों की रेकी कर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। 🔹2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर* आरोपी के विरुद्ध भी विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं— * थाना केवलारी, जिला सिवनी में आर्म्स एक्ट का प्रकरण। * थाना बंडोल, जिला सिवनी में मारपीट एवं गाली-गलौज का प्रकरण। * थाना सिविल लाइन, जिला सागर में नकबजनी का प्रकरण। * थाना आमला, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 196/2026 चोरी एवं नकबजनी का प्रकरण। * जिला छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 एवं 2015 के दौरान लूट के तीन प्रकरण। * थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा में चोरी का प्रकरण। * थाना केवलारी, जिला सिवनी में मारपीट एवं आर्म्स एक्ट संबंधी कार्रवाई। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के अन्य जिलों में सक्रिय अपराधों की जानकारी भी संकलित की जा रही है। 🔹 *बरामद मशरूका* * सोने का हार * सोने की चैन * सोने का रानीहार * सात जोड़ी सोने के टॉप्स * चार सोने के कंगन * दो मंगलसूत्र * दो लेडीज़ चेन * एक जोड़ी सोने के झुमके * तीन जोड़ी बिछिया * चांदी के आभूषण * लक्ष्मीजी अंकित 10 चांदी के सिक्के * अन्य सोने-चांदी के जेवरात * एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (थाना सिविल लाइन, जिला सागर में जप्त) 🔹 *कुल अनुमानित कीमत :* लगभग 18 से 20 लाख रुपये। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर, निरीक्षक (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ) आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक नितिन उईके, उपनिरीक्षक बलराम यादव, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, अनंतराम यादव, विनय वर्मा, संतोष मालवीय, विवेक टैटवार, विकास वर्मा, इमला इवनाते, सुभाष मकोड़े, आरक्षक विवेक गाडगे (डॉग मास्टर), पवन एनिया, राजेंद्र धाडसे (साइबर सेल), बलराम राजपूत (साइबर सेल), पलक सौलंकी, जितेंद्र पंवार, विशाल चौरसिया, नीरज शेंडे तथा सैनिक शोभाराम पुंडे सहित संपूर्ण पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि घर लंबे समय के लिए सूना छोड़कर कहीं बाहर जा रहे हों तो इसकी सूचना अपने निकटतम थाना, पड़ोसियों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों को अवश्य दें। घर में मजबूत ताले एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें। आमजन का सहयोग ही अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैतूल पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
    4
    दिनदहाड़े 20 लाख की सनसनीखेज नकबजनी का पर्दाफाश, दो अंतरजिला शातिर चोर गिरफ्तार
आमला पुलिस की बड़ी सफलता: 18 से 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, नरसिंहपुर और सिवनी से आकर दिया था वारदात को अंजाम
सूने मकान को देखकर महज 15-20 मिनट में तोड़ा ताला, वारदात के बाद हो गए थे फरार; तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
आमला।जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के कुशल नेतृत्व में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस ने दिनदहाड़े हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरजिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
🔹 *घटना का विवरण* 
दिनांक 26.05.2026 को फरियादी दम्मूलाल सूर्यवंशी, निवासी गणेश लॉन के पास, बोड़खी नाका, आमला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उसके सूने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए तथा दो आलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे लगभग 5 लाख रुपये नगद एवं सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए।
🔹 *अपराध पंजीयन* 
रिपोर्ट पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से मिला महत्वपूर्ण सुराग* 
🔹घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा विशेष टीम गठित की गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक आबिद अंसारी ने डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई।
🔹दिनांक 03.08.2026 को संदेही जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा एवं सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।
🔹*वारदात करने का तरीका (Modus Operandi)* 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किसी पूर्व नियोजित साजिश के बजाय अवसर देखकर वारदात करते थे। जिस क्षेत्र में सूना मकान दिखाई देता, वहीं चोरी की योजना बनाकर कुछ ही मिनटों में वारदात कर फरार हो जाते थे।
🔹घटना के दिन दोनों आरोपी पिपरिया एवं इटारसी होते हुए बैतूल जिले में पहुंचे। उपयुक्त स्थान नहीं मिलने पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पंखा-आमला मार्ग से बोड़खी क्षेत्र पहुंचे, जहां सड़क से ही फरियादी के मकान में ताला लगा दिखाई दिया। लगभग 15 से 20 मिनट में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
🔹आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न जिलों में पूर्व से अनेक गंभीर अपराध दर्ज पाए जाने एवं संगठित रूप से अपराध करने की प्रवृत्ति पाए जाने पर प्रकरण में धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 
1. *जितेंद्र उर्फ मंझले पिता रामकिशन विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा बड़ा, जिला नरसिंहपुर।* 
2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की पिता गोकुल प्रसाद ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम घंसौर, थाना केवलारी, जिला सिवनी।* 
🔹 *आरोपियों का आपराधिक इतिहास* 
1. *जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा* 
आरोपी एक शातिर एवं आदतन नकबजन है। इसके विरुद्ध विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी एवं लूट के कुल कई अपराध दर्ज हैं—
* जिला नरसिंहपुर में चोरी एवं लूट के 5 प्रकरण।
* जिला रायसेन में चोरी एवं नकबजनी के 2 प्रकरण।
* थाना सिविल लाइन, जिला सागर में चोरी का 1 प्रकरण।
* जिला बैतूल के थाना शाहपुर, थाना आमला एवं थाना बैतूल बाजार में चोरी एवं नकबजनी के एक-एक प्रकरण।
आरोपी विभिन्न जिलों में घूमकर सूने मकानों की रेकी कर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
🔹2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर* 
आरोपी के विरुद्ध भी विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं—
* थाना केवलारी, जिला सिवनी में आर्म्स एक्ट का प्रकरण।
* थाना बंडोल, जिला सिवनी में मारपीट एवं गाली-गलौज का प्रकरण।
* थाना सिविल लाइन, जिला सागर में नकबजनी का प्रकरण।
* थाना आमला, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 196/2026 चोरी एवं नकबजनी का प्रकरण।
* जिला छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 एवं 2015 के दौरान लूट के तीन प्रकरण।
* थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा में चोरी का प्रकरण।
* थाना केवलारी, जिला सिवनी में मारपीट एवं आर्म्स एक्ट संबंधी कार्रवाई।
प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के अन्य जिलों में सक्रिय अपराधों की जानकारी भी संकलित की जा रही है।
🔹 *बरामद मशरूका* 
* सोने का हार
* सोने की चैन
* सोने का रानीहार
* सात जोड़ी सोने के टॉप्स
* चार सोने के कंगन
* दो मंगलसूत्र
* दो लेडीज़ चेन
* एक जोड़ी सोने के झुमके
* तीन जोड़ी बिछिया
* चांदी के आभूषण
* लक्ष्मीजी अंकित 10 चांदी के सिक्के
* अन्य सोने-चांदी के जेवरात
* एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (थाना सिविल लाइन, जिला सागर में जप्त)
🔹 *कुल अनुमानित कीमत :* लगभग 18 से 20 लाख रुपये।
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर, निरीक्षक (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ) आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक नितिन उईके, उपनिरीक्षक बलराम यादव, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, अनंतराम यादव, विनय वर्मा, संतोष मालवीय, विवेक टैटवार, विकास वर्मा, इमला इवनाते, सुभाष मकोड़े, आरक्षक विवेक गाडगे (डॉग मास्टर), पवन एनिया, राजेंद्र धाडसे (साइबर सेल), बलराम राजपूत (साइबर सेल), पलक सौलंकी, जितेंद्र पंवार, विशाल चौरसिया, नीरज शेंडे तथा सैनिक शोभाराम पुंडे सहित संपूर्ण पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि घर लंबे समय के लिए सूना छोड़कर कहीं बाहर जा रहे हों तो इसकी सूचना अपने निकटतम थाना, पड़ोसियों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों को अवश्य दें। घर में मजबूत ताले एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें। आमजन का सहयोग ही अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैतूल पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.