Shuru
Apke Nagar Ki App…
जशपुर में हेलमेट जागरूकता रैली “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” का संदेश लेकर सड़क पर उतरा प्रशासन “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” का संदेश लेकर सड़क पर उतरा प्रशासन कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह की अगुवाई में निकली बाइक रैली में 70+ जवान शामिल रहे 💪 शहर के हर कोने में दिया गया एक ही संदेश — हेलमेट आपकी सुरक्षा है सीट बेल्ट आपकी जिम्मेदारी अब नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”
Ibnul khan
जशपुर में हेलमेट जागरूकता रैली “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” का संदेश लेकर सड़क पर उतरा प्रशासन “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” का संदेश लेकर सड़क पर उतरा प्रशासन कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह की अगुवाई में निकली बाइक रैली में 70+ जवान शामिल रहे 💪 शहर के हर कोने में दिया गया एक ही संदेश — हेलमेट आपकी सुरक्षा है सीट बेल्ट आपकी जिम्मेदारी अब नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” का संदेश लेकर सड़क पर उतरा प्रशासन कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह की अगुवाई में निकली बाइक रैली में 70+ जवान शामिल रहे 💪 शहर के हर कोने में दिया गया एक ही संदेश — हेलमेट आपकी सुरक्षा है सीट बेल्ट आपकी जिम्मेदारी अब नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”1
- धरमजयगढ़ क्षेत्र के बाक़ारुमा का बाजार बंद होने के बाद मवेशियों के अवैध परिवहन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। छोटे मालवाहक वाहनों में बिना पर्याप्त पानी और चारे के मवेशियों को जशपुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिससे पशु क्रूरता की स्थिति बन रही है। जानकारी के अनुसार भैसमा क्षेत्र से हर शुक्रवार ऐसे कई वाहन निकलते हैं। कई बार पकड़ने के बावजूद भैसमा पंचायत की पर्ची दिखाकर वाहनों को छोड़ देने के आरोप लग रहे हैं, जिससे कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। बीती रात एक और वाहन क्रमांक सीजी पंद्रह डीजे पांच सात नौ छह को पकड़ा गया है, जिस पर कार्रवाई का इंतजार है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि यदि यह अवैध परिवहन नहीं रुका तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि यह चेतावनी हकीकत बनती है या नहीं।2
- चैनपुर-टोंगो: भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच टोंगो स्थित संत पीटर उच्च विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल करते हुए जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। यह प्रभात फेरी स्कूल परिसर से शुरू होकर टोंगो चौक तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- जंगल में आग की बढ़ती घटनाओं से पर्यावरण पर खतरा, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा गांव स्थित वन क्षेत्र में इन दिनों लगातार जंगल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में पर्यावरणीय संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से जंगल के अलग-अलग हिस्सों में आग फैल रही है, लेकिन समय पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी देते हुए शनिवार शाम पांच बजे बताया गया कि जंगल में लगी आग लगातार फैलती जा रही है और अब कई हिस्सों की हरियाली आग की चपेट में आ चुकी है। पेड़-पौधों के साथ वन्य जीव-जंतुओं के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। आग से उठ रहे धुएं के कारण आसपास के गांवों में प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत भी सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं होती हैं, इसके बावजूद वन विभाग की ओर से आग रोकथाम के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की जाती। आग लगने की सूचना देने के बाद भी मौके पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते फायर लाइन निर्माण, नियमित गश्ती व्यवस्था और जनजागरूकता अभियान चलाया जाता तो आग की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता था। लगातार फैल रही आग से वन क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं वन विभाग से मांग की है कि जंगल में लगी आग पर तत्काल नियंत्रण के लिए विशेष टीम तैनात की जाए, आग लगने के कारणों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस योजना बनाई जाए। समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो इसका असर पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन पर भी पड़ सकता है।1
- छात्र छात्राओ ने किया थाना/ चौकी का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए अवगत। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे छात्र छात्राओं ने सीसीटीएनएस कक्ष, रोजनामचा, बंदीगृह, मालखाना एवं शस्त्रागार की व्यवस्था को करीब से देखा, भ्रमण मे बच्चे रहे उत्साहित। पुलिस टीम द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट के प्रावधान, जे. जे. एक्ट, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी किया गया प्रदान। थाना/ चौकी के शैक्षणिक भ्रमण से सकरात्मक रूप से छात्र छात्राओं के मनोबल मे हुई वृद्धि। :- छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताकर नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने की ओर कदम बढ़ाने दी गई समझाईस। छात्र छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली से अवगत कराकर बच्चों के मन मे पुलिस के प्रति सकरात्मक अवधारणा उत्पन्न करने सहित छात्र छात्राओं को विधिक जागरूकता, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव, नशे से दूर रहने संबंधी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्कूल के छात्र छात्राओं को थाना/चौकी का शैक्षणिक भ्रमण कराये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे थाना कोतवाली, थाना गांधीनगर, थाना मणीपुर, थाना लखनपुर, थाना लुन्ड्रा, थाना धौरपुर, थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मठपारा मिडिल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर लखनपुर, हायर सेकंडरी स्कूल बोदा, बतौली, नवीन कॉलेज धौरपुर, स्वामी आत्मानन्द स्कूल गांधीनगर, मिशन स्कूल उदयपुर के छात्र छात्राओं को थाना/चौकी का शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण कराया गया। छात्र छात्राओं को थाना/चौकी के विभिन्न कक्षों, शस्त्रागार, बंदी गृह (हवालात), सीसीटीएन कक्ष, मालखाना, बालकक्ष दिखकर पुलिस बल की कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया, आपातकालीन सेवाएँ, महिला हेल्पलाइन 181, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, छात्र छात्राओं को बताया गया कि पुलिस आप सभी सुरक्षा के लिये मुस्तैद है। पुलिस का मुख्य कार्य समाज मे क़ानून व्यवस्था बनाये रखकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करना है, उक्त बात छात्र छात्राओं को बहुत ही आसान शब्दों में समझाया गया। जिससे छात्र छात्राओं के मन में पुलिस की एक अच्छी छवि निर्मित हो। किसी भी व्यक्ति का व्यवहार असहज लगने पर या उनके व्यवहार से कुछ गलत महसुस होने पर अपने माता-पिता को उक्त जानकारी से अवगत कराने सहित पुलिस को निःसंकोच साझा करने की जानकारी दी गई, उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विधिक जागरूकता एवं अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराना था। थाना/चौकी प्रभारियों ने छात्र छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक रहने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान सरल भाषा में किया गया। शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण से छात्राओं के आत्मविश्वास मे वृद्धि तथा सुरक्षा संबंधी जागरूकता में वृद्धि हुई। शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण के दौरान थाना चौकी प्रभारी समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।1
- गुमला: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 1/पी०-105/2022 का०-2299, दिनांक 17.04.2026 के आलोक में, भा०प्र०से० (झा0-2015) के अधिकारी दिलेश्वर महत्तो ने आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 के पूर्वाह्न में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला के पद का प्रभार स्वतः ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया।उपायुक्त ने यह भी कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।1
- एटा बाटा#1
- शासकीय कर्मचारियों पर होगी चलानी कार्यवाही हेलमेट पहनकर आना होगा दफ्तर -कलेक्टर जशपुर सड़क सुरक्षा, हेलमेट जागरूकता अभियान कलेक्टर रोहित व्यास जी का सुरक्षा संदेश Jashpur District Administration Jashpur District police Jashpur Times1