*मंगलवार से शुरु होने वाले भागवत महोत्सव हेतु चारभुजा मंदिर कि साज सज्जा चरम पर* *भागवत महोत्सव का आगाज मंगलवार को भव्य कलश यात्रा से होगा* *मंगलवार से शुरु होने वाले भागवत महोत्सव हेतु चारभुजा मंदिर कि साज सज्जा चरम पर* *भागवत महोत्सव का आगाज मंगलवार को भव्य कलश यात्रा से होगा* *16मई को होगा छप्पन भोग आयोजित* *केकड़ी 11मई (पवन राठी )* *क्षेत्र की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री चारभुजानाथ मंदिर में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 12 मई से 18 मई तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी एवं पारंपरिक धार्मिक साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है।* *महोत्सव के तहत प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन चारभुजानाथ व्यास पीठ प्रतिनिधि पंडित कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच द्वारा किया जाएगा। कथा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान की विभिन्न लीलाओं पर आधारित प्रवचन होंगे।* *इसी क्रम में 16 मई को विशेष छप्पन भोग महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जबकि 18 मई को पूर्णाहुति के अवसर पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कथा वाचन, प्रातः 11 बजे हवन एवं इसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा।* *कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं दिव्य लीलाओं, धर्म, भक्ति तथा सनातन संस्कृति से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का श्रद्धालुओं को रसपान कराया जाएगा।* *महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे बिचली हताई स्थित मातेश्वरी मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।* *कथा व्यास पंडित मुरलीधर दाधीच के निर्देशन में आयोजित शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर श्री चारभुजानाथ मंदिर पहुंचेगी।* *इधर कथा महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर धर्मप्रेमियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कथा, कलश यात्रा एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।* *बैठक में कलश व्यवस्था, प्रसाद, पेयजल, टेंट, लाइट, माइक, पूजन सामग्री, संगीत एवं स्वागत व्यवस्था सहित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन में पुण्य अवसर के सहयोगी के रूप में महेश शर्मा, अनिल मंत्री, हीराचंद खूंटेटा, जेपी सोनी, रामेश्वर पाराशर, भगवान बसेर एवं लक्ष्मण खूंटेटा सहित अन्य धर्मप्रेमी सहयोग कर रहे हैं।* *बैठक में धर्मी न्याति, आनन्द सोमाणी, महावीर मूंदड़ा, जेपी सोनी, महेश शर्मा, हीराचंद खूंटेटा, मुकेश नुहाल, ओमप्रकाश शर्मा, अमित गर्ग, राजेन्द्र बियानी, राकेश तोषनीवाल, गोपाल सोमाणी, अभिषेक बसेर, शैलेन्द्र मेड़तवाल, रामनिवास छीपा, अनिल मंत्री, हरीराम सोमाणी, गोपाल वर्मा, देवकरण, अवनीश न्याति, जितेंद्र उपाध्याय, हरीश गोपलान, पटवारी नवल दाधीच सहित अनेक धर्मप्रेमी मौजूद रहे।* *बैठक के अंत में पंडित कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।*
*मंगलवार से शुरु होने वाले भागवत महोत्सव हेतु चारभुजा मंदिर कि साज सज्जा चरम पर* *भागवत महोत्सव का आगाज मंगलवार को भव्य कलश यात्रा से होगा* *मंगलवार से शुरु होने वाले भागवत महोत्सव हेतु चारभुजा मंदिर कि साज सज्जा चरम पर* *भागवत महोत्सव का आगाज मंगलवार को भव्य कलश यात्रा से होगा* *16मई को होगा छप्पन भोग आयोजित* *केकड़ी 11मई (पवन राठी )* *क्षेत्र की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री चारभुजानाथ मंदिर में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 12 मई से 18 मई तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी एवं पारंपरिक धार्मिक साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है।* *महोत्सव के तहत प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन चारभुजानाथ व्यास पीठ प्रतिनिधि
पंडित कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच द्वारा किया जाएगा। कथा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान की विभिन्न लीलाओं पर आधारित प्रवचन होंगे।* *इसी क्रम में 16 मई को विशेष छप्पन भोग महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जबकि 18 मई को पूर्णाहुति के अवसर पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कथा वाचन, प्रातः 11 बजे हवन एवं इसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा।* *कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं दिव्य लीलाओं, धर्म, भक्ति तथा सनातन संस्कृति से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का श्रद्धालुओं को रसपान कराया जाएगा।* *महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे बिचली हताई स्थित मातेश्वरी मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।* *कथा व्यास पंडित मुरलीधर दाधीच के निर्देशन में आयोजित शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर श्री चारभुजानाथ मंदिर पहुंचेगी।* *इधर कथा महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर धर्मप्रेमियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कथा, कलश
यात्रा एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।* *बैठक में कलश व्यवस्था, प्रसाद, पेयजल, टेंट, लाइट, माइक, पूजन सामग्री, संगीत एवं स्वागत व्यवस्था सहित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन में पुण्य अवसर के सहयोगी के रूप में महेश शर्मा, अनिल मंत्री, हीराचंद खूंटेटा, जेपी सोनी, रामेश्वर पाराशर, भगवान बसेर एवं लक्ष्मण खूंटेटा सहित अन्य धर्मप्रेमी सहयोग कर रहे हैं।* *बैठक में धर्मी न्याति, आनन्द सोमाणी, महावीर मूंदड़ा, जेपी सोनी, महेश शर्मा, हीराचंद खूंटेटा, मुकेश नुहाल, ओमप्रकाश शर्मा, अमित गर्ग, राजेन्द्र बियानी, राकेश तोषनीवाल, गोपाल सोमाणी, अभिषेक बसेर, शैलेन्द्र मेड़तवाल, रामनिवास छीपा, अनिल मंत्री, हरीराम सोमाणी, गोपाल वर्मा, देवकरण, अवनीश न्याति, जितेंद्र उपाध्याय, हरीश गोपलान, पटवारी नवल दाधीच सहित अनेक धर्मप्रेमी मौजूद रहे।* *बैठक के अंत में पंडित कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।*
- केकड़ी में गैस की अनियमित सप्लाई से गुस्साए लोगों ने अजमेर-कोटा रोड जाम कर दिया। बुकिंग के बाद भी लंबे इंतजार और एजेंसी के कई चक्कर लगाने के बाद भी गैस सिलेंडर न मिलने से शहरवासी आक्रोशित थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।2
- hmare gava me gar das gaya esha liya chadar ke niche hzke izb1
- बनेठा थाना इलाके में अवैध हथियारों की सूचना से क्षेत्र में फैली सनसनी-पुलिस कार्यवाही पर उठने लगे सवाल, भागचंद सैनी हत्याकांड के बीच रूपवास-ककोड़ क्षेत्र में फिर से हथियार व बारूद मिलने की चर्चा-कई लोगों को डिटेन कर पूछताछ जारी दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। उनियारा सर्किल के बनेठा थाना क्षेत्र में शनिवार, 9 मई को उस समय सनसनी फैल गई, जब रूपवास-ककोड़ के पास पहाड़ी इलाके में आधा दर्जन अवैध हथियार और बारूद मिलने की सूचना सामने आई। हालांकि देर रात तक पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन पूरे क्षेत्र में घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। सूत्रों के अनुसार सूचना मिलते ही बनेठा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ा दी गईं। वहीं रूपवास ग्राम पंचायत के सरपंच (प्रशासक) छोटूलाल मीणा सहित ग्रामीणों ने कथित तौर से आरोप लगाया कि पुलिस ने शनिवार दिन में राजेन्द्र बैरवा को फोन कर थाने पर बुलाया तथा देर रात गांव में दबिश देकर रूपवास से बाबू हरिजन, गड़ूल, चन्नी हरिजन सहित कुल चार जनों को तथा ककोड़ क्षेत्र से भी कुछ लोगों को पूछताछ के नाम पर हिरासत में लिया। जानकारी यह भी है कि बाबूलाल हरिजन को कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या के बाद भी पूछताछ के लिए डिटेन किया था और बाद में पूछताछ कर छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों का कथित रूप से आरोप है कि इन लोगों को ककोड़ पुलिस चौकी और बनेठा थाना में घंटों बैठाकर परेशान किया गया और थाने में बंद कर दिया गया। ग्रामीणों में बिना स्पष्ट जानकारी लंबे समय तक थाने में बैठाने की कार्रवाई को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस रूपवास और ककोड़ क्षेत्र के कुछ लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं उनियारा पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रही हैं। इधर, ककोड़ चौकी पर तैनात सिपाही भागचंद सैनी की 3 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश और चर्चित हत्याकांड का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब अवैध हथियारों की सूचना ने पूरे इलाके का माहौल फिर गर्मा दिया है। ग्रामीणों और आमजन के बीच पुलिस की कार्यशैली तथा हत्याकांड के खुलासे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने भागचंद सैनी हत्याकांड में ट्रक-ट्रेलर चालक जीजा-साला को शिकारी बताते हुए गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन अब क्षेत्र में यह सवाल भी उठने लगे हैं कि गिरफ्तार आरोपी ही वास्तविक हत्यारे हैं या मामले में अभी और परतें खुलना बाकी हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में संभावित सह-आरोपियों का उल्लेख किए जाने के बाद संशय और चर्चाएं और तेज हो गई हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों, आमजन और क्षेत्रीय लोगों में उत्सुकता और संशय का माहौल बना हुआ है। पुलिस की आगामी कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1
- दूनी में वाटर लाइन डालने के बाद सड़क का दोबारा निर्माण नहीं हुआ, जिससे सड़क और नाली दोनों टूट गए हैं। अब गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।3
- मनोहरपुरा की सहकारी समिति लिमिटेड में किसान नेता बालू जी सहित कई किसान पहुंचे। अरांई के मनोहरपुरा क्षेत्र से हरिराम कुमावत, रघुनाथ जाट और नंदलाल जाट जैसे कई स्थानीय किसान इस सभा में शामिल हुए। इस बड़े जमावड़े के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।4
- जयपुर: रिंग रोड वाटिका टोल पर RTO की 'अवैध वसूली' का वीडियो वायरल जयपुर। राजस्थान की राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच एक बार फिर परिवहन विभाग (RTO) सुर्खियों में है। जयपुर रिंग रोड स्थित वाटिका टोल प्लाजा पर RTO कर्मियों द्वारा अवैध वसूली का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिंग रोड से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों और ट्रकों को रोककर उनसे कथित तौर पर एंट्री के नाम पर रुपयों का लेन-देन किया जा रहा है। चौकी बनाकर वसूली: स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि वाटिका टोल के पास RTO की टीम नियम विरुद्ध तरीके से नाका लगाकर बैठती है। बिना रसीद के पैसे: आरोप है कि ओवरलोडिंग या कागजों की कमी का डर दिखाकर चालकों से मोटी रकम वसूली जाती है और इसकी कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी जाती। धमकाने का आरोप: वीडियो बनाने वाले व्यक्ति और कुछ चालकों ने दावा किया है कि विरोध करने पर उन्हें भारी-भरकम चालान काटने की धमकी दी जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स राजस्थान सरकार और परिवहन मंत्री को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर सरेआम इस तरह की गतिविधियां प्रशासन की नाक के नीचे चल रही हैं।1
- सभी क्षेत्रवासी भक्ति रस का आनंद लें रहे हैं।1
- टोंक में कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या के कई रहस्य अभी तक सुलझ नहीं पाए हैं। पुलिस जांच में कई अहम सवालों के जवाब नहीं मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में संदेह गहराया है। वे अब मामले की निष्पक्ष CID जांच की मांग कर रहे हैं।1