logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_Sharvan Kumar Bind
Sharvan Kumar Bind
कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह; डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने कही बड़ी बात 📍 बलिया बलिया नगर के कदम चौराहा स्थित गणिनाथ मंदिर के सामने एक लॉज में रविवार को ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, जनपद बलिया की ओर से भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं डिप्लोमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव उदय नारायण नंद तथा विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नथुनी राम नंद ने की, जबकि संचालन चंद्रहास नंद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद श्रेया कुमारी ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं डिप्लोमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुजीत कुमार, अनीस कुमार, वैभव कुमार, प्रियांसु कुमार, प्रिन्स कुमार, विवेक कुमार, प्रीति शर्मा, श्रुति कुमारी, कशिश कुमारी, रवी ठाकुर सहित कई मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुमन नंदा, ई. अशोक कुमार नंद, एडवोकेट निर्मल कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। 🎤 अब सुनिए डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने मेधावी छात्रों और शिक्षा को लेकर क्या कुछ कहा... आपको क्या लगता है—ऐसे सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    1
    बलिया में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह; डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने कही बड़ी बात
📍 बलिया
बलिया नगर के कदम चौराहा स्थित गणिनाथ मंदिर के सामने एक लॉज में रविवार को ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, जनपद बलिया की ओर से भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं डिप्लोमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव उदय नारायण नंद तथा विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नथुनी राम नंद ने की, जबकि संचालन चंद्रहास नंद ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद श्रेया कुमारी ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की।
समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं डिप्लोमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुजीत कुमार, अनीस कुमार, वैभव कुमार, प्रियांसु कुमार, प्रिन्स कुमार, विवेक कुमार, प्रीति शर्मा, श्रुति कुमारी, कशिश कुमारी, रवी ठाकुर सहित कई मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुमन नंदा, ई. अशोक कुमार नंद, एडवोकेट निर्मल कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
🎤 अब सुनिए डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने मेधावी छात्रों और शिक्षा को लेकर क्या कुछ कहा...
आपको क्या लगता है—ऐसे सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एस.एन. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर, नवानगर में स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल में आज शैक्षिक सत्र 2026–27 की प्रथम आवधिक परीक्षा (Periodic Test–I) के परिणाम वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास, विद्यार्थियों के अनुशासन एवं जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई एवं उनके सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया। PTM के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं प्रदर्शन पर चर्चा की। साथ ही प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वितरित किए गए तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम आवधिक परीक्षा में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देखने को मिली। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को इस प्रकार सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यालय के प्रबंधक माननीय मुन्ना यादव ने कहा कि PTM जैसे आयोजन विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय केविद्यालय के व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। छात्रों एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।
    1
    एस.एन. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर, नवानगर में स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल में आज शैक्षिक सत्र 2026–27 की प्रथम आवधिक परीक्षा (Periodic Test–I) के परिणाम वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास, विद्यार्थियों के अनुशासन एवं जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई एवं उनके सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया।
PTM के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं प्रदर्शन पर चर्चा की। साथ ही प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वितरित किए गए तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम आवधिक परीक्षा में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देखने को मिली।
अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को इस प्रकार सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विद्यालय के प्रबंधक माननीय मुन्ना यादव ने कहा कि PTM जैसे आयोजन विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय केविद्यालय के व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। छात्रों एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ग्राउंड रिपोर्ट: बेलहरी में बदहाल सरकारी स्कूल, कंचों के खेल में बर्बाद हो रहा बच्चों का भविष्य बेलहरी (बलिया, उत्तर प्रदेश): जनपद बलिया के बेलहरी क्षेत्र से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है, जहाँ सरकारी शिक्षा व्यवस्था की लाचारी और बच्चों का भटकता बचपन साफ़ देखा जा सकता है। जहाँ एक ओर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर गाँव के मासूम नौनिहाल पढ़ाई छोड़कर दिनभर कंचों (गोलियों) के खेल में अपना भविष्य दांव पर लगा रहे हैं। बेलहरी की गलियों का हाल: पढ़ाई से दूरी, खेल में गुम बचपन बेलहरी गाँव की गलियों और चौपालों में सुबह होते ही बच्चों की टोलियाँ जमा हो जाती हैं। जिन हाथों में कलम और किताबें होनी चाहिए थीं, वे दिनभर कंचे सँभालने में व्यस्त हैं। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाँव के भोदू (कोहँड़ा), अनीश आंडी, पेड़ा, सूरज भदुआ और सामिल जैसे कई बच्चे सुबह से शाम तक गलियों और पीपल की छाँव में कंचे खेलते नज़र आते हैं। समय और शिक्षा का नुकसान: स्कूल जाने के समय ये बच्चे गाँव के कोनों में कंचों की बाज़ी लगाते हैं, जिससे इनका पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो चुका है। आचरण में बदलाव: दिनभर खेल में उलझे रहने के कारण बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि ख़त्म हो रही है। साथ ही आपस में कहासुनी, गाली-गलौज और छोटी-मोटी शर्त लगाने जैसी नकारात्मक आदतें भी पनप रही हैं। बदहाल सरकारी स्कूल और प्रशासनिक अनदेखी बेलहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति भी इस समस्या को बढ़ावा दे रही है। पढ़ाई के माहौल का अभाव: प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक माहौल न होने से बच्चे स्कूल जाने के बजाय बाहर भटकना ज़्यादा पसंद करते हैं। निगरानी की कमी: शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों की तरफ से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों पर कोई सख्त निगरानी नहीं रखी जा रही है। अभिभावक और समाज की ज़िम्मेदारी ग्रामीण इलाकों में अधिकांश अभिभावक अपनी रोज़मर्रा की मजूदरी और खेती-किसानी में व्यस्त रहते हैं, जिससे वे बच्चों पर लगातार नज़र नहीं रख पाते। लेकिन यदि समय रहते भोदू, अनीश, पेड़ा, सूरज और सामिल जैसे बच्चों को इस भटकाव से नहीं निकाला गया, तो इनका शैक्षणिक भविष्य पूरी तरह अंधकारमय हो जाएगा। सुधार की अपील: बेलहरी के प्रबुद्ध नागरिकों और शिक्षा विभाग को मिलकर पहल करनी होगी ताकि स्कूलों की व्यवस्था दुरुस्त हो और इन बच्चों को दोबारा किताबों की दुनिया से जोड़ा जा सके।
    2
    ग्राउंड रिपोर्ट: बेलहरी में बदहाल सरकारी स्कूल, कंचों के खेल में बर्बाद हो रहा बच्चों का भविष्य
बेलहरी (बलिया, उत्तर प्रदेश): जनपद बलिया के बेलहरी क्षेत्र से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है, जहाँ सरकारी शिक्षा व्यवस्था की लाचारी और बच्चों का भटकता बचपन साफ़ देखा जा सकता है। जहाँ एक ओर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर गाँव के मासूम नौनिहाल पढ़ाई छोड़कर दिनभर कंचों (गोलियों) के खेल में अपना भविष्य दांव पर लगा रहे हैं।
बेलहरी की गलियों का हाल: पढ़ाई से दूरी, खेल में गुम बचपन
बेलहरी गाँव की गलियों और चौपालों में सुबह होते ही बच्चों की टोलियाँ जमा हो जाती हैं। जिन हाथों में कलम और किताबें होनी चाहिए थीं, वे दिनभर कंचे सँभालने में व्यस्त हैं।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाँव के भोदू (कोहँड़ा), अनीश आंडी, पेड़ा, सूरज भदुआ और सामिल जैसे कई बच्चे सुबह से शाम तक गलियों और पीपल की छाँव में कंचे खेलते नज़र आते हैं।
समय और शिक्षा का नुकसान: स्कूल जाने के समय ये बच्चे गाँव के कोनों में कंचों की बाज़ी लगाते हैं, जिससे इनका पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो चुका है।
आचरण में बदलाव: दिनभर खेल में उलझे रहने के कारण बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि ख़त्म हो रही है। साथ ही आपस में कहासुनी, गाली-गलौज और छोटी-मोटी शर्त लगाने जैसी नकारात्मक आदतें भी पनप रही हैं।
बदहाल सरकारी स्कूल और प्रशासनिक अनदेखी
बेलहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति भी इस समस्या को बढ़ावा दे रही है।
पढ़ाई के माहौल का अभाव: प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक माहौल न होने से बच्चे स्कूल जाने के बजाय बाहर भटकना ज़्यादा पसंद करते हैं।
निगरानी की कमी: शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों की तरफ से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों पर कोई सख्त निगरानी नहीं रखी जा रही है।
अभिभावक और समाज की ज़िम्मेदारी
ग्रामीण इलाकों में अधिकांश अभिभावक अपनी रोज़मर्रा की मजूदरी और खेती-किसानी में व्यस्त रहते हैं, जिससे वे बच्चों पर लगातार नज़र नहीं रख पाते। लेकिन यदि समय रहते भोदू, अनीश, पेड़ा, सूरज और सामिल जैसे बच्चों को इस भटकाव से नहीं निकाला गया, तो इनका शैक्षणिक भविष्य पूरी तरह अंधकारमय हो जाएगा।
सुधार की अपील: बेलहरी के प्रबुद्ध नागरिकों और शिक्षा विभाग को मिलकर पहल करनी होगी ताकि स्कूलों की व्यवस्था दुरुस्त हो और इन बच्चों को दोबारा किताबों की दुनिया से जोड़ा जा सके।
    user_दीपक कुमार उपाध्याय
    दीपक कुमार उपाध्याय
    Teacher बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 📍 बलिया। सामाजिक संस्था भारत परिषद का 35वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को टाउन हाल, बापू भवन, मीना बाजार, बलिया में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “जाति न्याय—प्रत्येक जाति की भागीदारी व हिस्सेदारी” रहा। 🎙️ कार्यक्रम में भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री चन्द्रभूषण पाण्डेय (पूर्व न्यायाधीश एवं विधि सलाहकार, राज्यपाल उ.प्र.) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ⭐ विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. वी.के. सिंह तथा स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार मा. श्री बृजभूषण दूबे मौजूद रहे। 👤 कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अजीत कुमार सिंह ने की। 💬 कार्यक्रम में जातीय न्याय, सामाजिक भागीदारी और प्रत्येक वर्ग की हिस्सेदारी के साथ-साथ भारत परिषद के “फिट इंडिया के 8 सूत्र” पर भी चर्चा की गई। इसमें “काम नहीं तो दाम नहीं”, “नुकसान का भुगतान” और “सिफारिश करना अपराधी बनना” जैसे सिद्धांत प्रमुख रहे। 🤝 समारोह में भारत परिषद के जिला पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता रही। जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मधु सिंह तथा समाजसेवी रविकिरण त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। 📢 आपकी राय क्या है? क्या हर जाति और वर्ग को सामाजिक एवं राजनीतिक व्यवस्था में बराबर भागीदारी और हिस्सेदारी मिलनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
    2
    📍 बलिया। सामाजिक संस्था भारत परिषद का 35वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को टाउन हाल, बापू भवन, मीना बाजार, बलिया में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “जाति न्याय—प्रत्येक जाति की भागीदारी व हिस्सेदारी” रहा।
🎙️ कार्यक्रम में भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री चन्द्रभूषण पाण्डेय (पूर्व न्यायाधीश एवं विधि सलाहकार, राज्यपाल उ.प्र.) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
⭐ विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. वी.के. सिंह तथा स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार मा. श्री बृजभूषण दूबे मौजूद रहे।
👤 कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अजीत कुमार सिंह ने की।
💬 कार्यक्रम में जातीय न्याय, सामाजिक भागीदारी और प्रत्येक वर्ग की हिस्सेदारी के साथ-साथ भारत परिषद के “फिट इंडिया के 8 सूत्र” पर भी चर्चा की गई। इसमें “काम नहीं तो दाम नहीं”, “नुकसान का भुगतान” और “सिफारिश करना अपराधी बनना” जैसे सिद्धांत प्रमुख रहे।
🤝 समारोह में भारत परिषद के जिला पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता रही। जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मधु सिंह तथा समाजसेवी रविकिरण त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
📢 आपकी राय क्या है?
क्या हर जाति और वर्ग को सामाजिक एवं राजनीतिक व्यवस्था में बराबर भागीदारी और हिस्सेदारी मिलनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
    user_Pappu Pandey news
    Pappu Pandey news
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • आजमगढ़ जहानागंज में पढ़ने वालों के लिए एक अच्छी पहल… राजन लाइब्रेरी जहानागंज के मोदी फोटो कॉपियर्स के मालिक विश्वनाथ जी को शायद ही जहानागंज और आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो न जानता हो। एक समय था जब सरकारी भर्तियों के फॉर्म ऑफलाइन भरे जाते थे। उस दौर में मोदी की दुकान फॉर्म भरने, फोटो कॉपी और जरूरी दस्तावेज तैयार कराने का प्रमुख स्थान हुआ करती थी। समय बदला… ऑनलाइन फॉर्म आए और अब मोबाइल की स्क्रीन ने हमारी जिंदगी में काफी जगह बना ली है। इसी दौर में विश्वनाथ जी के पुत्र राजन ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने राजन लाइब्रेरी की शुरुआत की है, जहाँ आप 30 मिनट तक निःशुल्क बैठकर पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार उचित दाम पर पुस्तकें भी खरीदी जा सकती हैं। आज जब युवाओं का काफी समय मोबाइल और सोशल मीडिया पर बीत रहा है, ऐसे समय में पढ़ने के लिए एक शांत जगह उपलब्ध कराना निश्चित रूप से स्वागत योग्य पहल है। पढ़ेगा जहानागंज… बढ़ेगा जहानागंज। राजन जी की इस पहल को शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी।
    1
    आजमगढ़ जहानागंज में पढ़ने वालों के लिए एक अच्छी पहल… राजन लाइब्रेरी
जहानागंज के मोदी फोटो कॉपियर्स के मालिक विश्वनाथ जी को शायद ही जहानागंज और आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो न जानता हो।
एक समय था जब सरकारी भर्तियों के फॉर्म ऑफलाइन भरे जाते थे। उस दौर में मोदी की दुकान फॉर्म भरने, फोटो कॉपी और जरूरी दस्तावेज तैयार कराने का प्रमुख स्थान हुआ करती थी।
समय बदला…
ऑनलाइन फॉर्म आए और अब मोबाइल की स्क्रीन ने हमारी जिंदगी में काफी जगह बना ली है। 
इसी दौर में विश्वनाथ जी के पुत्र राजन ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने राजन लाइब्रेरी की शुरुआत की है, जहाँ आप 30 मिनट तक निःशुल्क बैठकर पढ़ सकते हैं। 
इसके साथ ही जरूरत के अनुसार उचित दाम पर पुस्तकें भी खरीदी जा सकती हैं।
आज जब युवाओं का काफी समय मोबाइल और सोशल मीडिया पर बीत रहा है, ऐसे समय में पढ़ने के लिए एक शांत जगह उपलब्ध कराना निश्चित रूप से स्वागत योग्य पहल है।
पढ़ेगा जहानागंज… बढ़ेगा जहानागंज।
राजन जी की इस पहल को शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के हक की आवाज उठाता है शौर्य सैनिक संगठन मऊ। शौर्य सैनिक संगठन पूर्व सैनिकों, सैनिकों और शहीद परिवारों के हितों के लिए काम करने वाला संगठन है। संगठन का उद्देश्य देश की सेवा कर चुके सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को उठाना तथा उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना है। संगठन पूर्व सैनिकों को पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेगा। साथ ही शहीद परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक जरूरतों में हरसंभव सहयोग करने की बात कही गई थी। संगठन की गतिविधियों में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देना, रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करना और सैनिक परिवारों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना शामिल है। संगठन सैनिकों के अधिकारों और सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी जोर देता है। शौर्य सैनिक संगठन का एक प्रमुख उद्देश्य शहीदों की स्मृति को सम्मान देना और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहना भी बताया गया है। विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में संगठन के पदाधिकारी शहीद परिवारों को सम्मानित करते रहे हैं। कुल मिलाकर, शौर्य सैनिक संगठन सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सामने लाने, शहीद परिवारों को सम्मान एवं सहयोग दिलाने और समाज में देशभक्ति तथा सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने की दिशा में काम करता है।
    1
    पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के हक की आवाज उठाता है शौर्य सैनिक संगठन
मऊ। शौर्य सैनिक संगठन पूर्व सैनिकों, सैनिकों और शहीद परिवारों के हितों के लिए काम करने वाला संगठन है। संगठन का उद्देश्य देश की सेवा कर चुके सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को उठाना तथा उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना है।
संगठन पूर्व सैनिकों को पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेगा। साथ ही शहीद परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक जरूरतों में हरसंभव सहयोग करने की बात कही गई थी।
संगठन की गतिविधियों में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देना, रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करना और सैनिक परिवारों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना शामिल है। संगठन सैनिकों के अधिकारों और सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी जोर देता है।
शौर्य सैनिक संगठन का एक प्रमुख उद्देश्य शहीदों की स्मृति को सम्मान देना और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहना भी बताया गया है। विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में संगठन के पदाधिकारी शहीद परिवारों को सम्मानित करते रहे हैं।
कुल मिलाकर, शौर्य सैनिक संगठन सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सामने लाने, शहीद परिवारों को सम्मान एवं सहयोग दिलाने और समाज में देशभक्ति तथा सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने की दिशा में काम करता है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Jo hamare darauli prakhand ke vidhayak ji the pahle wale unka kam hai aap log bhi dekh lijiye naye vidhayak Ji Hain vah bhi Tak dikhai nahin diye kisunpali me Jo bahut support kiye the unka ham log is ummid per hamare gaon ko vah kuchh badlenge Yuva Hain
    1
    Jo hamare darauli prakhand ke vidhayak ji the pahle wale unka kam hai aap log bhi dekh lijiye naye vidhayak Ji Hain vah bhi Tak dikhai nahin diye kisunpali me Jo bahut support kiye the unka ham log is ummid per hamare gaon ko vah kuchh badlenge Yuva Hain
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Voice of people दरौली, सीवान, बिहार•
    12 hrs ago
  • अतरौलिया में सियासी शक्ति प्रदर्शन, अरुण राजभर ने दिखाई ताकत
    1
    अतरौलिया में सियासी शक्ति प्रदर्शन, अरुण राजभर ने दिखाई ताकत
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.