मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार यूपी के फतेहपुर जनपद फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बुआ के घर जा रही एक युवती को तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने युवती के मंगेतर को बंधक बनाकर उसी के सामने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवकों ने चाकू की नोक पर दोनों को रोका, मारपीट की और युवक को बंधक बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिससे पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। घटना के बाद पीड़िता ने खागा कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने मामले में तत्परता नहीं दिखाई। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए खागा कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार यूपी के फतेहपुर जनपद फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बुआ के घर जा रही एक युवती को तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने युवती के मंगेतर को बंधक बनाकर उसी के सामने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवकों ने चाकू की नोक पर दोनों को रोका, मारपीट की और युवक को बंधक बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिससे पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। घटना के बाद पीड़िता ने खागा कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने मामले में तत्परता नहीं दिखाई। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए खागा कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
- मोरंग खनन के लिए एनजीटी और शासन ने कई नियम बना रहे है पर सारे नियम सिर्फ हवा हवाई है, क्योंकि जिनकी जिम्मेदारी इनका पालन करवाने की है वह केवल नम्बर गेम खेलने में बिजी है, ओती कोर्रा अढाबल हर जगह अनियमितता चरम पर है, कही हैवी पोकलैंड का इस्तेमाल हो रहा है तो कही पट्टाक्षेत्र के बाहर भूमधरी से खनन किया जा रहा है तो कही जलधारा के अन्दर मशीन उतार कर अवैध खनन हो रहा है, आईजी के निर्देश के बावजूद अवैध खनन और अवैध परिवहन दोनों जारी है, खनन क्षेत्रों से ऐसे वीडियो आए दिन वायरल होते रहते है पर कार्रवाई तो दूर की बात जांच की भी जहमत अधिकारी नहीं उठा पाते , वायरल वीडियो कोर्रा कनक खंड का है , जीपीएस लोकेशन ओती के नीचे होने के कारण ओती दिखा रहा है पर कमोबेश स्थित ऐसी ही हर जगह है।फतेहपुर जिला प्रशासन ओवर लोड पर नही लगा पा रहा लगाम आखिर सत्ता धारी खनन माफिया अपनी सेटिंग के आगे कर रहे जिम्मेदार अधिकारियों को नतमस्तक कार्यवाही के नाम पर अभी तक होती चली आ रही खानापूर्ति एसटीएफ की जिले में एंट्री के बाद भी खनन और ओवर लोड पर नही लग पा रही लगाम चाहे अढ़ावल हो या ओती हर खदान का है यही हाल क्या खदानों में जो कैमरे लगाए गए हो वो सिर्फ दिखावे के लिए है क्या उनमें ओवर लोड जिम्मेदार अधिकारियों को नही दिखाई देता या सबकी है मिली भगत या कुछ लोगो की मिली भगत से हो रहा ये काम सबकी जेब होती गरम1
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ने राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राज्य अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद साहब के द्वारा जानिब खान को जिला अध्यक्ष फतेहपुर को घोषित किया गया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान3
- जिले के डीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में महिलाओं समेत 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 📍 पूरा मामला डीह थाना क्षेत्र के बरगदही गांव का है, जहां शिव शंकर मिश्रा के घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में महिलाओं समेत कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। देर रात तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल में मौजूद रहे।1
- Post by JSB NEWS UP1
- रायबरेली। भारतीय मज़दूर संघ, जिला इकाई रायबरेली का जिला सम्मेलन जिला सहकारी बैंक के सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चंद्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला संरक्षक नागेश सिंह, संरक्षक रामकुमार तिवारी एवं श्री आरडी . सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही आशा संगिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उषा जी, ग्रामीण बैंक के राष्ट्रीय सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं रोडवेज़ से राकेश तिवारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विभागों—ग्रामीण बैंक, आईटीआई, रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, आंगनबाड़ी, एनएचएम, डाक विभाग, एनटीपीसी आदि—के सैकड़ों कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा। सम्मेलन के दौरान भारतीय मज़दूर संघ के गौरवशाली इतिहास, श्रमिक हितों के लिए उसके संघर्ष एवं संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ सदैव राष्ट्रहित, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जिला सम्मेलन के माध्यम से नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें— अध्यक्ष: चंद्रमोहन सिंह जिला महामंत्री: धर्मेन्द्र तिवारी कोषाध्यक्ष: उमाशंकर कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष: सुधीर सिंह उपाध्यक्ष: जितेंद्र सिंह, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती संतोष कुमारी मंत्री: संदीप मिश्रा, श्री अंकित कुमार संगठन मंत्री: धर्मेन्द्र सिंह चौहान प्रचार मंत्री: दिनेश सिंह कार्यालय मंत्री: रवि रावत नई कार्यकारिणी ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि सभी संबद्ध संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे, तथा जनपद की सभी इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। अंत में सभी उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- रायबरेली मे एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। मृतक गुड्डू गुरबख्शगंज थाना इलाके के सालारपुर का बताया जा रहा है। गुड्डू सुबह हरचंद्रपुर थाना इलाके के महिंद्रा एजेंसी के पीछे पहुंचा। यहाँ प्रयागराज लखनऊ रेलमार्ग पर उसने पहले वीडियो बनाया जिसमे अपनी प्रेमिका की बेवफाई का ज़िक्र किया और उसके प्रेमी का भी नाम बताया रघुनाथ। उसने उस घटना का भी ज़िक्र किया जिसके चलते उसे अपने जिंदगी बेमक़सद लगने लगी। गुड्डू ने वीडियो बनाने के बाद अपना मोबाईल वहीं छोड़ा और उसी समय वहां से गुजरने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि फिलहाल सीधे तौर पर आत्मह्त्या का मामला है। उन्होंने कहा कि अगर तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी।1
- चलती कार बनी आग का गोला, शादी में शामिल होने खागा जा रहा था परिवार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र देवीगंज फतेहपुर के रहने वाले शिवा मौर्य अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने खागा जा रहा था अचानक थरियाओ थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। शिवा मौर्या पुत्र स्वर्गीय अरबिंद मौर्या निवासी देवीगंज, फतेहपुर अपने परिवार के साथ खागा में अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ भाई सूरज, माता सुनीता देवी और बहन काजल भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि फतेहपुर से खागा जाते समय अचानक कार में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। राहगीरों की मदद से परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, इस आगजनी में कार में रखी सोने की चेन, 25 हजार रुपये नगद और शादी में देने के लिए करीब 20 हजार रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ,एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड पहुंची प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।1
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे रायबरेली राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राज्य अधिवेशन में जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान4
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोर्रम गांव के रहने वाले शिव गोविन्द पुत्र रामलखन उम्र करीब 30 वर्ष, आज रविवार की शाम शराब के नशे में चचेरे भाई ने ही शिवगोविंद को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने बबेरू कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले चचेरे भाई के खिलाफ तहरीर दे रहा है. पुलिस के द्वारा तहरीर लेते हुए घायल शिव गोविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पर भेज कर मेडिकल परीक्षण करवाया है. वहीं पुलिस के द्वारा इस मारपीट की जांच में जुट गई है, वहीं घायल शिव गोविंद ने बताया कि शराब के नशे में मेरे चचेरे भाई ने मेरे साथ मारपीट किया है, जिसकी शिकायत थाने में कर दिया हैं.1