logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब के किनारे खाई में पलटा, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिनवठ गांव के रहने वाले प्रेमचंद यादव का ट्रैक्टर ट्राली को ड्राइवर कल्याण खेत में गेहूं लेने के लिए जा रहा था। तभी आज मंगलवार की शाम करीब 5 बजे गांव के किनारे नया तालाब के पास ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने की कोशिश किया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण ट्रैक्टर तालाब में खाई पर पलट गया, जैसे ही ट्रैक्टर पलटा तो ड्राइवर कल्याण ने सूझबूझ के चलते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई, प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ड्राइवर बाल बाल बच गया अन्यथा बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी, किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

3 hrs ago
user_JSB NEWS UP
JSB NEWS UP
पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार किया ग्रहण* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उन्होंने आज कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं। अलीगढ़ में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं,शहरी प्रबन्ध, विकास कार्यों की गति एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। शहर में लगने वाले जाम से आमजनमानस को राहत मिलेगी जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों से बैठक कर निर्देश जारी किए जाएंगे।
    2
    *नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार किया ग्रहण*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उन्होंने आज कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं। अलीगढ़ में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं,शहरी प्रबन्ध, विकास कार्यों की गति एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। शहर में लगने वाले जाम से आमजनमानस को राहत मिलेगी जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों से बैठक कर निर्देश जारी किए जाएंगे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बांदा,आज ग्राम बगेहटा निवासी मुबिन शेख पुत्र सुबराती उम्र 48 वर्ष जिसने दिनांक 16.04.2026 को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी जिसके संबंध में थाना बबेरू पर अभियोग पंजीकृत था ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है । साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।
    1
    बांदा,आज ग्राम बगेहटा निवासी मुबिन शेख पुत्र सुबराती उम्र 48 वर्ष जिसने दिनांक 16.04.2026 को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी जिसके संबंध में थाना बबेरू पर अभियोग पंजीकृत था ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है । साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। 
अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बांदा कमासिन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडवारा की तस्वीर एक ऐसी विडंबना को उजागर करती है, जो हमारे प्राथमिक शिक्षा तंत्र की जमीनी हकीकत को बेनकाब करती है। विद्यालय प्रतिदिन समय से खुलता है—रसोइया अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ताला खोल देता है—लेकिन जिन कंधों पर शिक्षा का दायित्व है, वे अध्यापक समयपालन के मूलभूत सिद्धांत से ही विमुख दिखाई देते हैं। यह केवल देरी का प्रश्न नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता के क्षरण का संकेत है। जिन बच्चों के लिए विद्यालय अनुशासन, ज्ञान और प्रेरणा का केंद्र होना चाहिए, वहां उन्हें शिक्षकों की अनुपस्थिति का इंतजार करना पड़ता है। इससे न केवल उनकी पढ़ाई बाधित होती है, बल्कि उनके मन में शिक्षा व्यवस्था के प्रति एक नकारात्मक संदेश भी जाता है। और भी चिंताजनक यह है कि व्यवस्था का निचला स्तर—रसोइया—अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभा रहा है, जबकि मार्गदर्शक की भूमिका में मौजूद शिक्षक ही अपने कर्तव्यों से पीछे हटते नजर आते हैं। यह असंतुलन शिक्षा तंत्र की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।यदि समयपालन जैसी बुनियादी अपेक्षा भी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना कैसे साकार होगी? आवश्यक है कि संबंधित अधिकारी इस स्थिति को गंभीरता से लें और जवाबदेही तय करते हुए ठोस कदम उठाएं, ताकि विद्यालय केवल भवन न रह जाए, बल्कि वास्तव में शिक्षा और संस्कार का केंद्र बन सके।
    1
    बांदा कमासिन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडवारा की तस्वीर एक ऐसी विडंबना को उजागर करती है, जो हमारे प्राथमिक शिक्षा तंत्र की जमीनी हकीकत को बेनकाब करती है। विद्यालय प्रतिदिन समय से खुलता है—रसोइया अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ताला खोल देता है—लेकिन जिन कंधों पर शिक्षा का दायित्व है, वे अध्यापक समयपालन के मूलभूत सिद्धांत से ही विमुख दिखाई देते हैं।
यह केवल देरी का प्रश्न नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता के क्षरण का संकेत है। जिन बच्चों के लिए विद्यालय अनुशासन, ज्ञान और प्रेरणा का केंद्र होना चाहिए, वहां उन्हें शिक्षकों की अनुपस्थिति का इंतजार करना पड़ता है। इससे न केवल उनकी पढ़ाई बाधित होती है, बल्कि उनके मन में शिक्षा व्यवस्था के प्रति एक नकारात्मक संदेश भी जाता है।
और भी चिंताजनक यह है कि व्यवस्था का निचला स्तर—रसोइया—अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभा रहा है, जबकि मार्गदर्शक की भूमिका में मौजूद शिक्षक ही अपने कर्तव्यों से पीछे हटते नजर आते हैं। यह असंतुलन शिक्षा तंत्र की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।यदि समयपालन जैसी बुनियादी अपेक्षा भी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना कैसे साकार होगी? आवश्यक है कि संबंधित अधिकारी इस स्थिति को गंभीरता से लें और जवाबदेही तय करते हुए ठोस कदम उठाएं, ताकि विद्यालय केवल भवन न रह जाए, बल्कि वास्तव में शिक्षा और संस्कार का केंद्र बन सके।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • फतेहपुर में दिनदहाड़े छेड़खानी का मामला: 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई #Fatehpur में छात्रा से छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की, उसने एक साफ मैसेज दे दिया—अब “रोमियो गिरी” ज्यादा देर चलने वाली नहीं है। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पहले लोगों को झकझोर दिया, लेकिन उसके बाद जो हुआ… वो सिस्टम के एक्टिव मोड का सीधा उदाहरण बन गया। कोतवाली प्रभारी Hemant Kumar Mishra के नेतृत्व में टीम ने जिस तेजी और समन्वय के साथ काम किया, उसने संभावित बड़ी वारदात को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड पर छात्रा से छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    3
    फतेहपुर में दिनदहाड़े छेड़खानी का मामला: 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
#Fatehpur में छात्रा से छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की, उसने एक साफ मैसेज दे दिया—अब “रोमियो गिरी” ज्यादा देर चलने वाली नहीं है। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पहले लोगों को झकझोर दिया, लेकिन उसके बाद जो हुआ… वो सिस्टम के एक्टिव मोड का सीधा उदाहरण बन गया। 
कोतवाली प्रभारी Hemant Kumar Mishra के नेतृत्व में टीम ने जिस तेजी और समन्वय के साथ काम किया, उसने संभावित बड़ी वारदात को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड पर छात्रा से छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • **एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत** चित्रकूट। जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 2.8 के पास एक चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक में आग लग गई और वह जलने लगी पुलिस के अनुसार, UP 78 GA 4445 नंबर की एमजी हेक्टर कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल (UP 96 S 1510) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रविकरण (26) पुत्र मतगंजन निवासी ग्राम पतौड़ा थाना भरतकूप और महेंद्र (35) पुत्र रामबहोरी निवासी ग्राम अहिरन पुरवा, अकबरपुर थाना भरतकूप के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त निगरानी और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।
    4
    **एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत**
चित्रकूट। जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 2.8 के पास एक चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक में आग लग गई और वह जलने लगी 
पुलिस के अनुसार, UP 78 GA 4445 नंबर की एमजी हेक्टर कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल (UP 96 S 1510) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रविकरण (26) पुत्र मतगंजन निवासी ग्राम पतौड़ा थाना भरतकूप और महेंद्र (35) पुत्र रामबहोरी निवासी ग्राम अहिरन पुरवा, अकबरपुर थाना भरतकूप के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह  का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त निगरानी और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•

    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिनवठ गांव के रहने वाले प्रेमचंद यादव का ट्रैक्टर ट्राली को ड्राइवर कल्याण खेत में गेहूं लेने के लिए जा रहा था। तभी आज मंगलवार की शाम करीब 5 बजे गांव के किनारे नया तालाब के पास ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने की कोशिश किया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण ट्रैक्टर तालाब में खाई पर पलट गया, जैसे ही ट्रैक्टर पलटा तो ड्राइवर कल्याण ने सूझबूझ के चलते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई, प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ड्राइवर बाल बाल बच गया अन्यथा बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी, किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
    1
    बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिनवठ गांव के रहने वाले प्रेमचंद यादव का ट्रैक्टर ट्राली को ड्राइवर कल्याण खेत में गेहूं लेने के लिए जा रहा था। तभी आज मंगलवार की शाम करीब 5 बजे गांव के किनारे नया तालाब के पास ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने की कोशिश किया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण ट्रैक्टर तालाब में खाई पर पलट गया, जैसे ही ट्रैक्टर पलटा तो ड्राइवर कल्याण ने सूझबूझ के चलते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई, प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ड्राइवर बाल बाल बच गया अन्यथा बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी, किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।कल देर शाम थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिरवां से एक शातिर अभियुक्त को एक 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्त अमित पुत्र शिवकरन निवासी ग्राम गिरवां थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।ये शातिर अपराधो में लिप्त रहता है।अभियुक्त के ऊपर पहले से आपराधिक मामले दर्ज है।
    1
    *अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।कल देर शाम थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिरवां से एक शातिर अभियुक्त को एक 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित  न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्त	अमित पुत्र शिवकरन निवासी ग्राम गिरवां थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।ये शातिर अपराधो में लिप्त रहता है।अभियुक्त के ऊपर पहले से आपराधिक मामले दर्ज है।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद पुलिस द्वारा खोए व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपदीय सीसीटीएनएस टीम एवं सभी थानों की टीमों को मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। लगातार मॉनिटरिंग और समन्वय के चलते पुलिस ने जिले के अलावा अन्य जनपदों व राज्यों से भी मोबाइल बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। थाना क्षेत्रवार बरामदगी में सदर कोतवाली, हुसैनगंज, बिंदकी, खागा, असोथर, हथगांव सहित अन्य थानों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    4
    जनपद पुलिस द्वारा खोए व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपदीय सीसीटीएनएस टीम एवं सभी थानों की टीमों को मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। लगातार मॉनिटरिंग और समन्वय के चलते पुलिस ने जिले के अलावा अन्य जनपदों व राज्यों से भी मोबाइल बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। थाना क्षेत्रवार बरामदगी में सदर कोतवाली, हुसैनगंज, बिंदकी, खागा, असोथर, हथगांव सहित अन्य थानों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.