Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालाघाट–गोंदिया फोरलेन के मर्री टोल प्लाजा पर टोल छूट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। स्थानीय वाहन चालकों को टोल टैक्स में राहत देने की मांग को लेकर जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन लगातार विरोध कर रहा है। 3 सितंबर को संघ ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद 16 सितंबर को बालाघाट सर्किट हाउस में सांसद भारती पारधी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, प्रशासन और NHAI अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मामले को केंद्र सरकार के स्तर पर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं सांसद भारती पारधी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ऊपर से टोल छूट का कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है। इधर, मर्री टोल प्लाजा मैनेजर ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि बिना आधिकारिक आदेश के टोल छूट को लेकर अफवाह न फैलाएं।
ASHISH NEWARE Journalist
बालाघाट–गोंदिया फोरलेन के मर्री टोल प्लाजा पर टोल छूट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। स्थानीय वाहन चालकों को टोल टैक्स में राहत देने की मांग को लेकर जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन लगातार विरोध कर रहा है। 3 सितंबर को संघ ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद 16 सितंबर को बालाघाट सर्किट हाउस में सांसद भारती पारधी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, प्रशासन और NHAI अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मामले को केंद्र सरकार के स्तर पर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं सांसद भारती पारधी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ऊपर से टोल छूट का कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है। इधर, मर्री टोल प्लाजा मैनेजर ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि बिना आधिकारिक आदेश के टोल छूट को लेकर अफवाह न फैलाएं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बालाघाट–गोंदिया फोरलेन के मर्री टोल प्लाजा पर टोल छूट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। स्थानीय वाहन चालकों को टोल टैक्स में राहत देने की मांग को लेकर जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन लगातार विरोध कर रहा है। 3 सितंबर को संघ ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद 16 सितंबर को बालाघाट सर्किट हाउस में सांसद भारती पारधी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, प्रशासन और NHAI अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मामले को केंद्र सरकार के स्तर पर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं सांसद भारती पारधी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ऊपर से टोल छूट का कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है। इधर, मर्री टोल प्लाजा मैनेजर ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि बिना आधिकारिक आदेश के टोल छूट को लेकर अफवाह न फैलाएं।1
- खड़े ट्रक में घुसी कार, दंपती और चार वर्षीय बच्चा घायल अंधेरे में ट्रक नहीं दिखने से हुआ हादसा, सड़क पर प्रकाश व्यवस्था पर उठे सवाल वारासिवनी। वारासिवनी-बालाघाट मार्ग पर सांदीपनी विद्यालय के सामने गुरुवार रात एक कार सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपती सहित उनका चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायलों को परिजन निजी वाहन से उपचार के लिए बालाघाट ले गए। जानकारी के अनुसार शिवधाम निवासी खिलेश लिल्हारे बालाघाट से प्रतिदिन की तरह कार्य से पत्नी प्रीति लिल्हारे और चार वर्षीय पुत्र मितांश के साथ कार से वारासिवनी लौट रहे थे। सांदीपनी विद्यालय के सामने मार्ग पर एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के साथ ट्रक की लाइट बंद थी और पीछे रेडियम संकेतक भी नहीं लगा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहनों की रोशनी आंखों में पड़ने के कारण चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और कार उसके पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर में खिलेश के सिर, प्रीति के हाथ, पैर और सिर में चोट आई, जबकि मितांश को मामूली चोटें लगी हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उन्हें बालाघाट ले गए। हादसे के बाद सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों के खड़े रहने, प्रकाश व्यवस्था की कमी और वाहनों पर पर्याप्त रेडियम संकेतक नहीं होने से रात में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़क पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।4
- *कुरई विकास खण्ड के ग्राम सिल्लौर में मनाया गया राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस।* ग्राम सिल्लौर में आयोजन समिति द्वारा राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर पूजन अर्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बरघाट कुरई विधानसभा के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया जी, जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तेजसिंह रघुवंशी,रमकचंद वरकड़े जी, दिलीप कर्वेती, सुनील राठौर, सुभाष धुर्वे,भागवत अड़माचे,लक्षमण मड़ावी, प्रदीप मरकाम, संजय मरकाम, राजेन्द्र ककोडिया,जयराम उइके, सीताराम तेकाम, महेश इनवाती, अरविंद सरयाम सहित अन्य ग्रामीण जन एवं क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही।1
- *कुरई जनपद अध्यक्ष ने किया रक्त दान समाज सेवा की मिसाल की पेश * सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुरई जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री लोचन सिंह मर्सकोले ने भी रक्त दान कर मानवता एव समाज सेवा की मिशाल पेश की l सुनील बिसेन,दुर्गेश सहित तीस से अधिक लोगों ने रक्त दान किया l रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य है। आपका यह सेवाभाव निश्चित रूप से समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कुरई, चिकित्सा अधिकारी, जनपद पंचायत के सदस्यगण, विधायक प्रतिनिधि, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. 🙏 रक्तदान करें, जीवन बचाएँ। 🌹 सेवा ही संकल्प, मानवता ही धर्म। 🌹 #सेवा_संकल्प_अभियान #रक्तदान_जीवनदान #रक्तदान_महादान #कुरई #सामुदायिक_स्वास्थ्य_केंद्र_कुरई #लोचन_सिंह_मर्सकोले1
- Seoni News: 16,460 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर लौटे कान्हीवाड़ा के जतिन, हुआ जोरदार स्वागत1
- कृषि वैज्ञानिक डॉ. शेखर सिंह बघेल ने किसानों को दी सोयाबीन फसल की समसामयिक सलाह1
- मंडला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 500 लोगों की सहभागिता रही। भाजपा नेताओं के साथ प्रशासन, पुलिस, नागरिकों और पत्रकारों ने भी रक्तदान कर सेवा अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।1
- Seoni News: इंसानों की तरह हुआ सांप का ऑपरेशन, 3 टांकों से बची जिंदगी!1