Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज बात एक ऐसी जीत की,जो सिर्फ एक युवक की नहीं, बल्कि पूरे गांव के आत्मसम्मान की है।
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
आज बात एक ऐसी जीत की,जो सिर्फ एक युवक की नहीं, बल्कि पूरे गांव के आत्मसम्मान की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज बात एक ऐसी जीत की,जो सिर्फ एक युवक की नहीं, बल्कि पूरे गांव के आत्मसम्मान की है।1
- रमकुंडा पहाड़ से अधेड़ ने लगाई छलांग, शव की तलाश जारी कबरई पुलिस मौके पर पहुंची, खदान में भरे पानी से रेस्क्यू में दिक्कत महोबा जनपद के कबरई कस्बे में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक अधेड़ व्यक्ति ने रमकुंडा पहाड़ से छलांग लगा दी। पहाड़ के नीचे खदान में भरे गहरे पानी में गिरने से उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कबरई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की पहचान कबरई कस्बे के अम्बेडकर नगर निवासी अशोक शर्मा पुत्र रामपकृपाल शर्मा के रूप में हुई है। सूचना पर गोताखोरों को बुलाया गया, जो खदान में भरे गहरे पानी में शव की तलाश कर रहे हैं। हालांकि खदान में अत्यधिक पानी भरा होने के कारण शव खोजने में काफी परेशानी आ रही है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।1
- हमीरपुर में टप्पेबाजों का खेल जारी है। एक महिला को लक्ष्मी प्राप्ति का झांसा देकर टप्पेबाजों ने उसके झुमके और नकदी ठग लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, और पुलिस जांच में जुटी है। इस तरह की घटनाएं हमीरपुर में पहले भी हुई हैं, जहां लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई घटना हुई है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- आज प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जनपद-बांदा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने प्रशासन का ध्यान पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनाओं की ओर आकर्षित किया। प्रमुख मांगें: ✅ पत्रकारों के खिलाफ बिना गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किया जाए। ✅ सूचना विभाग में व्याप्त भेदभाव और 'तानाशाही' रवैये को खत्म किया जाए। ✅ पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए मासिक बैठकें आयोजित हों। ✅ सरकारी योजनाओं का लाभ पत्रकारों और उनके परिवारों को भी मिले। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाए रखने के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। ✊ #JournalistRights #BandaNews #MediaUnity #JournalistProtection #PressFreedom DM Banda4
- अवैध शराब के कारोबार पर खूनी बवालः आधी रात गुंडों का तांडव, तलवार-लाठी से हमला, 2 घायल छतरपुर (एमपी)। जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में स्थित निवारी शराब दुकान पर आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद गुंडों ने अचानक धावा बोल दिया। हमलावरों के हाथों में तलवार, लाठी और डंडे थे, और उन्होंने जमकर मारपीट की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद अवैध शराब के कारोबार को लेकर हुआ, जिससे इलाके में पहले से तनाव बना हुआ था। घटना के बाद घायल लोग घंटों तक थाने में बैठे रहे, लेकिन एफआईआर दर्ज कराने में देरी होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है। बड़ा सवाल: क्या अवैध शराब का नेटवर्क इतना मजबूत हो गया है कि कानून का डर खत्म हो गया है? और क्यों पीड़ितों को इंसाफ के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है1
- उन्होंने कहा कि छतरपुर पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही है और पूरे मामले में पक्षपात साफ नजर आ रहा है। उनका आरोप है कि पत्रकारों के साथ हुई घटनाओं में पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है और पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल रहा। कांग्रेस द्वारा पत्रकारों के समर्थन में किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—पत्रकारों—के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई। छीना-झपटी के बीच पुतला जलाने की कोशिश में आग भड़क गई, जिससे कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी झुलस गए। आलोक चतुर्वेदी ने इस घटना पर भी पुलिस प्रशासन को घेरा और कहा कि अगर पुलिस संयम और समझदारी से काम करती, तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पत्रकारों को न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- Post by Neelesh Tiwari1
- आग का तांडव: ग्रामीणों के आशियाने राख, आंखों में आंसू और बेबसी का मंजर1