logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लेखपाल पर गंभीर आरोप,तहसील परिसर में ग्रामीणों का तख्ती लेकर प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग। *करहल,मैनपुरी।* करहल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंडनी के मजरा नगला कंश व नगला खुशाल के ग्रामीणों ने एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण करहल तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल द्वारा उनके कार्यों में लापरवाही और मनमानी की जा रही है,जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।

5 hrs ago
user_KARHAL BULLETIN NEWS
KARHAL BULLETIN NEWS
मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

लेखपाल पर गंभीर आरोप,तहसील परिसर में ग्रामीणों का तख्ती लेकर प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग। *करहल,मैनपुरी।* करहल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंडनी के मजरा नगला कंश व नगला खुशाल के ग्रामीणों ने एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण करहल तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल द्वारा उनके कार्यों में लापरवाही और मनमानी की जा रही है,जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरुजनों के सम्मान में झुके शीश, गीत-कव्वाली से सजा शिक्षक दिवस समारोह गुरुजनों के सम्मान में झुके शीश, गीत-कव्वाली से सजा शिक्षक दिवस समारोह एटा। क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार प्रसाद ने मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रमेश कुमार मौर्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण, कव्वाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय आया, जब कक्षा 12 के छात्र कृष्ण गुप्ता ने विद्यालय के सभी अध्यापकों का सम्मान करते हुए उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजनों के प्रति विद्यार्थी की इस श्रद्धा ने समारोह में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। उपस्थित लोगों ने कृष्ण गुप्ता के इस संस्कार की सराहना की। कृषि शिक्षा में रोजगार की अपार संभावनाएं : एडीएम मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रमेश कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और बदलते समय में कृषि शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों और रोजगार की नई संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज कृषि केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं रह गई है। आधुनिक तकनीक, कृषि अनुसंधान, मृदा परीक्षण, उन्नत बीज, जैविक खेती, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि यंत्रों, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि विपणन, कृषि व्यवसाय और कृषि आधारित उद्योगों में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कृषि को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि कृषि शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सरकारी सेवाओं के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी बेहतर करियर बना सकते हैं तथा कृषि आधारित अपना व्यवसाय शुरू कर दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी रखने वाले कृषि विशेषज्ञों की मांग और बढ़ेगी। विद्यार्थियों को खेती के साथ-साथ नई तकनीकों, डिजिटल कृषि, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, कृषि मशीनरी, फसल प्रबंधन, कृषि उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग तथा बाजार की जानकारी हासिल करनी चाहिए। इससे वे कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, अनुशासित और संस्कारवान नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान कर उनका नाम रोशन करने का आह्वान किया। कृषि के साथ खुलते हैं रोजगार के कई रास्ते : संजीव-अश्वनी लाल कक्षा 12 के विद्यार्थियों के क्लास टीचर संजीव एवं अश्वनी लाल ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट के बाद विद्यार्थियों के सामने करियर के अनेक विकल्प होते हैं और सही समय पर लक्ष्य निर्धारित करना सफलता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि एग्रीकल्चर विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार के कई रास्ते खुलते हैं। कृषि के क्षेत्र में केवल किसान बनकर ही नहीं, बल्कि कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी, कृषि तकनीकी विशेषज्ञ, कृषि प्रसार अधिकारी, बीज एवं उर्वरक क्षेत्र, कृषि मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि विपणन, बैंकिंग एवं कृषि ऋण, बीमा, अनुसंधान तथा कृषि आधारित निजी कंपनियों में भी करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़ी शिक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए कृषि विश्वविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में प्रवेश लेकर विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं में जाने के अवसर भी उपलब्ध हैं। संजीवअश्वनी लाल ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे केवल परीक्षा पास करने तक अपनी पढ़ाई सीमित न रखें, बल्कि विषय की व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त करें। खेत की मिट्टी, फसल, मौसम, सिंचाई, बीज, कीट नियंत्रण और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भविष्य में उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कृषि आज रोजगार देने वाला क्षेत्र भी है और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का मजबूत माध्यम भी। यदि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ नई तकनीक और बाजार की समझ विकसित करें तो वे कृषि को आधुनिक व्यवसाय के रूप में अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने, समय का सदुपयोग करने और लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी। कहा कि विद्यार्थी जीवन में प्राप्त ज्ञान और संस्कार ही भविष्य में सफलता की मजबूत नींव तैयार करते हैं। पूर्व छात्र ने साझा किए विद्यालय के अनुभव विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. कमलकांत ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि विद्यालय में प्राप्त शिक्षा, अनुशासन और संस्कार जीवनभर व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और असफलताओं से निराश न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर प्रयास, धैर्य और सही दिशा में मेहनत करने से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का चयन करना चाहिए। गुरुजनों का सम्मान जीवन का सबसे बड़ा संस्कार : प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य विनय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सदैव सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही और गलत का अंतर समझाकर सही दिशा दिखाने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों से प्राप्त ज्ञान और संस्कारों को अपने जीवन में उतारने तथा विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव महि ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता संजीव, अश्वनी लाल, देवेंद्र एच, प्रभात, ललित नॉक्स, स्वाभित हर्बर्ट, विशाल लाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र विवेक यादव द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं अन्य पुस्तकों का विमोचन भी मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रमेश कुमार मौर्य ने किया।
    4
    गुरुजनों के सम्मान में झुके शीश, गीत-कव्वाली से सजा शिक्षक दिवस समारोह
गुरुजनों के सम्मान में झुके शीश, गीत-कव्वाली से सजा शिक्षक दिवस समारोह
एटा। क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार प्रसाद ने मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रमेश कुमार मौर्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण, कव्वाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय आया, जब कक्षा 12 के छात्र कृष्ण गुप्ता ने विद्यालय के सभी अध्यापकों का सम्मान करते हुए उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजनों के प्रति विद्यार्थी की इस श्रद्धा ने समारोह में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। उपस्थित लोगों ने कृष्ण गुप्ता के इस संस्कार की सराहना की।
कृषि शिक्षा में रोजगार की अपार संभावनाएं : एडीएम
मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रमेश कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और बदलते समय में कृषि शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों और रोजगार की नई संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज कृषि केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं रह गई है। आधुनिक तकनीक, कृषि अनुसंधान, मृदा परीक्षण, उन्नत बीज, जैविक खेती, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि यंत्रों, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि विपणन, कृषि व्यवसाय और कृषि आधारित उद्योगों में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से कृषि को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि कृषि शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सरकारी सेवाओं के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी बेहतर करियर बना सकते हैं तथा कृषि आधारित अपना व्यवसाय शुरू कर दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी रखने वाले कृषि विशेषज्ञों की मांग और बढ़ेगी। विद्यार्थियों को खेती के साथ-साथ नई तकनीकों, डिजिटल कृषि, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, कृषि मशीनरी, फसल प्रबंधन, कृषि उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग तथा बाजार की जानकारी हासिल करनी चाहिए। इससे वे कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, अनुशासित और संस्कारवान नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान कर उनका नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कृषि के साथ खुलते हैं रोजगार के कई रास्ते : संजीव-अश्वनी लाल
कक्षा 12 के विद्यार्थियों के क्लास टीचर संजीव एवं अश्वनी लाल ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट के बाद विद्यार्थियों के सामने करियर के अनेक विकल्प होते हैं और सही समय पर लक्ष्य निर्धारित करना सफलता के लिए बेहद जरूरी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि एग्रीकल्चर विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार के कई रास्ते खुलते हैं। कृषि के क्षेत्र में केवल किसान बनकर ही नहीं, बल्कि कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी, कृषि तकनीकी विशेषज्ञ, कृषि प्रसार अधिकारी, बीज एवं उर्वरक क्षेत्र, कृषि मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि विपणन, बैंकिंग एवं कृषि ऋण, बीमा, अनुसंधान तथा कृषि आधारित निजी कंपनियों में भी करियर बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़ी शिक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए कृषि विश्वविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में प्रवेश लेकर विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं में जाने के अवसर भी उपलब्ध हैं।
संजीवअश्वनी लाल ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे केवल परीक्षा पास करने तक अपनी पढ़ाई सीमित न रखें, बल्कि विषय की व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त करें। खेत की मिट्टी, फसल, मौसम, सिंचाई, बीज, कीट नियंत्रण और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भविष्य में उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कृषि आज रोजगार देने वाला क्षेत्र भी है और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का मजबूत माध्यम भी। यदि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ नई तकनीक और बाजार की समझ विकसित करें तो वे कृषि को आधुनिक व्यवसाय के रूप में अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने, समय का सदुपयोग करने और लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी। कहा कि विद्यार्थी जीवन में प्राप्त ज्ञान और संस्कार ही भविष्य में सफलता की मजबूत नींव तैयार करते हैं।
पूर्व छात्र ने साझा किए विद्यालय के अनुभव
विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. कमलकांत ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि विद्यालय में प्राप्त शिक्षा, अनुशासन और संस्कार जीवनभर व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और असफलताओं से निराश न होने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर प्रयास, धैर्य और सही दिशा में मेहनत करने से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का चयन करना चाहिए।
गुरुजनों का सम्मान जीवन का सबसे बड़ा संस्कार : प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्य विनय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सदैव सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही और गलत का अंतर समझाकर सही दिशा दिखाने का कार्य भी करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों से प्राप्त ज्ञान और संस्कारों को अपने जीवन में उतारने तथा विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव महि ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता संजीव, अश्वनी लाल, देवेंद्र एच, प्रभात, ललित नॉक्स, स्वाभित हर्बर्ट, विशाल लाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र विवेक यादव द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं अन्य पुस्तकों का विमोचन भी मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रमेश कुमार मौर्य ने किया।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मची धूम, बदायूं की एसएसपी अंकिता शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला भजनों पर थिरकती हुई नजर आईं, वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
    1
    बिग ब्रेकिंग न्यूज़ 
बदायूं में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मची धूम, बदायूं की एसएसपी अंकिता शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला भजनों पर थिरकती हुई नजर आईं, वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
    user_Ravendra Jadon Patrkar
    Ravendra Jadon Patrkar
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 120 किसान होंगे प्रशिक्षित, मिलेट्स फसलों पर कृषकों का भ्रमण यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सतीश कुमार पांडे उप कृषि निदेशक इटावा ने पांच दिवसी कृषकक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना इस कार्यक्रम के अंतर्गत 120 किसान होंगे प्रशिक्षित।
    1
    120 किसान होंगे प्रशिक्षित, मिलेट्स फसलों पर कृषकों का भ्रमण यह प्रशिक्षण कार्यक्रम
सतीश कुमार पांडे उप कृषि निदेशक इटावा ने पांच दिवसी कृषकक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना इस कार्यक्रम के अंतर्गत 120 किसान होंगे प्रशिक्षित।
    user_Asheesh Kumar Bharat Nation
    Asheesh Kumar Bharat Nation
    सैफई, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कचौरा बाईपास से कैस्त का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील: जलभराव से राहगीरों की परेशानी बढ़ी, बच्चों के चोटिल होने का खतरा जसवंतनगर में कचौरा बाईपास से कैस्त गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। जसवंतनगर में कचौरा बाईपास से कैस्त गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। ईंटों से बने इस रास्ते पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। कैस्त गांव का यह रास्ता ग्रामीणों के लिए बहुत जरूरी है। ग्रामीण इसी रास्ते से स्कूल, मॉडल तहसील और दूसरे जरूरी जगहों पर जाते हैं। इस मार्ग पर एक स्कूल भी है, जिसके पास का रास्ता पूरी तरह टूट गया है। गहरे गड्ढों में पानी भरने से हालात और खराब हो गए हैं। इससे पैदल चलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार बच्चे और राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास रास्ते की खराब हालत बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। गांव के रमेश, सुरेश और महेश ने बताया कि रास्ते की मरम्मत के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद समस्या का कोई पक्का समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते की हालत लगातार खराब हो रही है और बारिश में पानी भरने से परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि रास्ते का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए। साथ ही टूटे हुए रास्ते की मरम्मत कराई जाए और गड्ढों को भरकर पानी भरने की समस्या का पक्का समाधान किया जाए। इससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को सुरक्षित आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि रास्ते की समस्या सुलझाने के लिए एक टीम बनाकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई करते हुए समस्या खत्म करने के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा।
    1
    कचौरा बाईपास से कैस्त का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील: जलभराव से राहगीरों की परेशानी बढ़ी, बच्चों के चोटिल होने का खतरा

जसवंतनगर में कचौरा बाईपास से कैस्त गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। 
जसवंतनगर में कचौरा बाईपास से कैस्त गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। ईंटों से बने इस रास्ते पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।
कैस्त गांव का यह रास्ता ग्रामीणों के लिए बहुत जरूरी है। ग्रामीण इसी रास्ते से स्कूल, मॉडल तहसील और दूसरे जरूरी जगहों पर जाते हैं। इस मार्ग पर एक स्कूल भी है, जिसके पास का रास्ता पूरी तरह टूट गया है। गहरे गड्ढों में पानी भरने से हालात और खराब हो गए हैं।
इससे पैदल चलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार बच्चे और राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास रास्ते की खराब हालत बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है।
गांव के रमेश, सुरेश और महेश ने बताया कि रास्ते की मरम्मत के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद समस्या का कोई पक्का समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते की हालत लगातार खराब हो रही है और बारिश में पानी भरने से परेशानी और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि रास्ते का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए। साथ ही टूटे हुए रास्ते की मरम्मत कराई जाए और गड्ढों को भरकर पानी भरने की समस्या का पक्का समाधान किया जाए। इससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को सुरक्षित आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी।
इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि रास्ते की समस्या सुलझाने के लिए एक टीम बनाकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई करते हुए समस्या खत्म करने के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *प्रेस नोट - जनपद कन्नौज* *दिनांक- 07.09.2026* *अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति व साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में महिला थाना पुलिस बल के साथ महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी/पासवर्ड साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करने से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति सचेत किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। कन्नौज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। *प्रेस नोट - जनपद कन्नौज* *दिनांक- 07.09.2026* *अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति व साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में महिला थाना पुलिस बल के साथ महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी/पासवर्ड साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करने से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति सचेत किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। कन्नौज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
    1
    *प्रेस नोट - जनपद कन्नौज*
*दिनांक- 07.09.2026*

*अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति व साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक*

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में महिला थाना पुलिस बल के साथ महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी/पासवर्ड साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करने से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति सचेत किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।
कन्नौज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
*प्रेस नोट - जनपद कन्नौज*
*दिनांक- 07.09.2026*
*अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति व साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक*
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में महिला थाना पुलिस बल के साथ महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी/पासवर्ड साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करने से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति सचेत किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।
कन्नौज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़ी खबर | इटावा इटावा कचहरी परिसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एडवोकेट विकास रावत 7 सितंबर से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। एडवोकेट विकास रावत का आरोप है कि क्षेत्र में सांसद निधि से कराए जाने वाले कई विकास कार्य पूरे नहीं कराए गए हैं। वहीं, सांसद से जुड़े कुछ कार्यों को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं। इन्हीं मांगों और कथित अनदेखी के विरोध में विकास रावत कचहरी परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब सवाल यह है कि आमरण अनशन पर बैठे एडवोकेट विकास रावत की मांगों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और सांसद निधि से जुड़े विकास कार्यों को लेकर लगाए गए आरोपों पर जिम्मेदार पक्ष क्या जवाब देता है। फिलहाल, इस मामले को लेकर कचहरी परिसर में लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर बनी हुई है। बड़ी खबर | इटावा इटावा कचहरी परिसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एडवोकेट विकास रावत 7 सितंबर से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। एडवोकेट विकास रावत का आरोप है कि क्षेत्र में सांसद निधि से कराए जाने वाले कई विकास कार्य पूरे नहीं कराए गए हैं। वहीं, सांसद से जुड़े कुछ कार्यों को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं। इन्हीं मांगों और कथित अनदेखी के विरोध में विकास रावत कचहरी परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब सवाल यह है कि आमरण अनशन पर बैठे एडवोकेट विकास रावत की मांगों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और सांसद निधि से जुड़े विकास कार्यों को लेकर लगाए गए आरोपों पर जिम्मेदार पक्ष क्या जवाब देता है। फिलहाल, इस मामले को लेकर कचहरी परिसर में लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर बनी हुई है।
    1
    बड़ी खबर | इटावा

इटावा कचहरी परिसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एडवोकेट विकास रावत 7 सितंबर से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

एडवोकेट विकास रावत का आरोप है कि क्षेत्र में सांसद निधि से कराए जाने वाले कई विकास कार्य पूरे नहीं कराए गए हैं। वहीं, सांसद से जुड़े कुछ कार्यों को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं।

इन्हीं मांगों और कथित अनदेखी के विरोध में विकास रावत कचहरी परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

अब सवाल यह है कि आमरण अनशन पर बैठे एडवोकेट विकास रावत की मांगों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और सांसद निधि से जुड़े विकास कार्यों को लेकर लगाए गए आरोपों पर जिम्मेदार पक्ष क्या जवाब देता है।

फिलहाल, इस मामले को लेकर कचहरी परिसर में लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर बनी हुई है।
बड़ी खबर | इटावा
इटावा कचहरी परिसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एडवोकेट विकास रावत 7 सितंबर से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।
एडवोकेट विकास रावत का आरोप है कि क्षेत्र में सांसद निधि से कराए जाने वाले कई विकास कार्य पूरे नहीं कराए गए हैं। वहीं, सांसद से जुड़े कुछ कार्यों को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं।
इन्हीं मांगों और कथित अनदेखी के विरोध में विकास रावत कचहरी परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
अब सवाल यह है कि आमरण अनशन पर बैठे एडवोकेट विकास रावत की मांगों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और सांसद निधि से जुड़े विकास कार्यों को लेकर लगाए गए आरोपों पर जिम्मेदार पक्ष क्या जवाब देता है।
फिलहाल, इस मामले को लेकर कचहरी परिसर में लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर बनी हुई है।
    user_VIKAS RAWAT
    VIKAS RAWAT
    Lawyer Etawah, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • *सात बेटियों ने मां को दिया कंधा, छोटी बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज रूढ़िवादी सोच को तोड़कर बेटियों ने किया मां का अंतिम संस्कार, भावुक हुआ माहौल* “ओ मां, तू कितनी भोली है, कितनी प्यारी है... मां वो हैं किस्मत वाले, जिनके मां होती है।” यह भावुक कर देने वाला दृश्य उस समय देखने को मिला, जब जनपद इटावा से करीब 50 किलोमीटर दूर कस्बा दिबियापुर में सात बेटियों ने रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए अपनी मां को अंतिम विदाई दी। दिबियापुर निवासी कृष्णा देवी के पति रामकिशोर का कई वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनके सात बेटियां थीं और कोई बेटा नहीं था। पति के निधन के बाद कृष्णा देवी ने मेहनत-मजदूरी कर अपनी सातों बेटियों का पालन-पोषण किया और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाई। सोमवार शाम कृष्णा देवी के निधन के बाद सभी सात बेटियां एकत्र हुईं। उन्होंने निर्णय लिया कि मां का अंतिम संस्कार वे स्वयं करेंगी। इसके बाद बेटियों ने बारी-बारी से अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और श्मशान घाट तक पहुंचाया। मां की अंतिम विदाई के दौरान सबसे छोटी बेटी ने आगे बढ़कर बेटों का फर्ज निभाते हुए विधि-विधान से अपनी मां को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार संपन्न किया। यह दृश्य देखकर श्मशान घाट पर मौजूद लोग भावुक हो उठे। लोगों का कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देखा है, जहां सात बेटियों ने मिलकर अपनी मां को कंधा दिया और बेटी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। बेटियों के इस साहसिक कदम की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। कृष्णा देवी ने जिस मेहनत और त्याग से अपनी बेटियों का पालन-पोषण किया, अंतिम विदाई के समय बेटियों ने भी मां के प्रति अपना फर्ज निभाकर समाज के सामने एक मिसाल पेश की। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    1
    *सात बेटियों ने मां को दिया कंधा, छोटी बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज रूढ़िवादी सोच को तोड़कर बेटियों ने किया मां का अंतिम संस्कार, भावुक हुआ माहौल*
“ओ मां, तू कितनी भोली है, कितनी प्यारी है... मां वो हैं किस्मत वाले, जिनके मां होती है।” यह भावुक कर देने वाला दृश्य उस समय देखने को मिला, जब जनपद इटावा से करीब 50 किलोमीटर दूर कस्बा दिबियापुर में सात बेटियों ने रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए अपनी मां को अंतिम विदाई दी।
दिबियापुर निवासी कृष्णा देवी के पति रामकिशोर का कई वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनके सात बेटियां थीं और कोई बेटा नहीं था। पति के निधन के बाद कृष्णा देवी ने मेहनत-मजदूरी कर अपनी सातों बेटियों का पालन-पोषण किया और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाई।
सोमवार शाम कृष्णा देवी के निधन के बाद सभी सात बेटियां एकत्र हुईं। उन्होंने निर्णय लिया कि मां का अंतिम संस्कार वे स्वयं करेंगी। इसके बाद बेटियों ने बारी-बारी से अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और श्मशान घाट तक पहुंचाया।
मां की अंतिम विदाई के दौरान सबसे छोटी बेटी ने आगे बढ़कर बेटों का फर्ज निभाते हुए विधि-विधान से अपनी मां को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार संपन्न किया। यह दृश्य देखकर श्मशान घाट पर मौजूद लोग भावुक हो उठे। लोगों का कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देखा है, जहां सात बेटियों ने मिलकर अपनी मां को कंधा दिया और बेटी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
बेटियों के इस साहसिक कदम की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। कृष्णा देवी ने जिस मेहनत और त्याग से अपनी बेटियों का पालन-पोषण किया, अंतिम विदाई के समय बेटियों ने भी मां के प्रति अपना फर्ज निभाकर समाज के सामने एक मिसाल पेश की।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। दरअसल, प्रार्थी लक्ष्मण सिंह, निवासी परसौआ थाना जसवंतनगर ने एसएसपी इटावा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी करीब 20 वर्षीय पुत्री ज्योति 4 मई 2026 की रात करीब ढाई बजे घर से बिना बताए चली गई। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद 8 मई को थाना जसवंतनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। शिकायत पत्र के मुताबिक, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज तो की, लेकिन करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें मामले की जांच और कार्रवाई के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। शिकायत में मोबाइल नंबरों से संबंधित जानकारी मिलने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने की बात भी कही गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ चुकी है और युवती के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। अब पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मामले को गंभीरता से लेते हुए जसवंतनगर थाना पुलिस को तत्काल जांच कर युवती को सकुशल बरामद करने के निर्देश देने की मांग की है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और लापता युवती की तलाश कब तक पूरी हो पाती है।
    1
    इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
दरअसल, प्रार्थी लक्ष्मण सिंह, निवासी परसौआ थाना जसवंतनगर ने एसएसपी इटावा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी करीब 20 वर्षीय पुत्री ज्योति 4 मई 2026 की रात करीब ढाई बजे घर से बिना बताए चली गई।
परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद 8 मई को थाना जसवंतनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। शिकायत पत्र के मुताबिक, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज तो की, लेकिन करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों का आरोप है कि उन्हें मामले की जांच और कार्रवाई के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। शिकायत में मोबाइल नंबरों से संबंधित जानकारी मिलने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने की बात भी कही गई है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ चुकी है और युवती के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
अब पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मामले को गंभीरता से लेते हुए जसवंतनगर थाना पुलिस को तत्काल जांच कर युवती को सकुशल बरामद करने के निर्देश देने की मांग की है।
अब देखना होगा कि शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और लापता युवती की तलाश कब तक पूरी हो पाती है।
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप निशांत त्रिवेदी संवाददात फर्रुखाबाद। बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) पर दबंगों ने हमला बोल दिया। बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद जांच की कार्रवाई कर रहे जेई को आरोपियों ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जेई के सरकारी कागजात भी छीन लिए गए। मारपीट में जेई के हाथ में फ्रैक्चर और आंख में चोट लगने का आरोप है। घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र डिवीजन फतेहगढ़ के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन और विद्युत नगरीय उपखंड प्रथम फतेहगढ़ के उपखंड अधिकारी अजय कुमार को लोको रोड स्थित बरसाती गैरेज के पास बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। दोनों अधिकारी दोपहर करीब दो बजे मौके पर जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान कथित रूप से बिजली चोरी पकड़े जाने पर जेई मुख्तार हुसैन चोरी के साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान भवन के मुखिया सुभाष चंद्र अहिरवार, उनके पुत्र रजत और अन्य परिजनों ने जांच का विरोध शुरू
    1
    बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप
बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप
निशांत त्रिवेदी संवाददात
फर्रुखाबाद। बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) पर दबंगों ने हमला बोल दिया। बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद जांच की कार्रवाई कर रहे जेई को आरोपियों ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जेई के सरकारी कागजात भी छीन लिए गए। मारपीट में जेई के हाथ में फ्रैक्चर और आंख में चोट लगने का आरोप है। घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र डिवीजन फतेहगढ़ के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन और विद्युत नगरीय उपखंड प्रथम फतेहगढ़ के उपखंड अधिकारी अजय कुमार को लोको रोड स्थित बरसाती गैरेज के पास बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। दोनों अधिकारी दोपहर करीब दो बजे मौके पर जांच करने पहुंचे।
जांच के दौरान कथित रूप से बिजली चोरी पकड़े जाने पर जेई मुख्तार हुसैन चोरी के साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान भवन के मुखिया सुभाष चंद्र अहिरवार, उनके पुत्र रजत और अन्य परिजनों ने जांच का विरोध शुरू
    user_Nishant trivedi
    Nishant trivedi
    Credit reporting agency फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.