logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाघ हमले के बाद पीड़ित परिवार से मिले नीरज तिवारी, आदमखोर को मारने सहित पांच मांगें रखीं हल्द्वानी/रामनगर वन क्षेत्र में बाघ के हमले में महिला की मृत्यु के बाद राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी आज पीड़ित परिवार के आवास पर पहुँचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक बताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बाघ के आतंक ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। इस दौरान नीरज तिवारी ने संबंधित डीएफओ रामनगर एवं वन विभाग के अधिकारियों से जनहित के मुद्दों पर स्पष्ट और कड़े शब्दों में वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अब संवेदनशीलता और तत्परता के साथ ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने क्रमवार पांच प्रमुख मांगें रखीं— तत्काल प्रभाव से आदमखोर बाघ को मार गिराया जाए। ग्रामीणों के पशुओं के लिए चारे की समुचित एवं नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जंगल से लेकर गाँव तक सौर लाइटें शीघ्र स्थापित की जाएँ। आबादी से सटे क्षेत्रों में झाड़ियों की व्यापक सफाई कराई जाए। सौर फेंसिंग का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए। नीरज तिवारी ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रशासनिक लापरवाही अब किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस जनहित में लोकतांत्रिक आंदोलन का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य होगी। क्षेत्र में लगातार हो रही वन्यजीव घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग शीघ्र ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

1 hr ago
user_शैल शक्ति
शैल शक्ति
लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
1 hr ago
c8bc7e57-1e6f-426a-a697-7e166b3c3fa4

बाघ हमले के बाद पीड़ित परिवार से मिले नीरज तिवारी, आदमखोर को मारने सहित पांच मांगें रखीं हल्द्वानी/रामनगर वन क्षेत्र में बाघ के हमले में महिला की मृत्यु के बाद राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी आज पीड़ित परिवार के आवास पर पहुँचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक बताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बाघ के आतंक ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। इस दौरान नीरज तिवारी ने संबंधित डीएफओ रामनगर एवं वन विभाग के अधिकारियों से जनहित के मुद्दों पर स्पष्ट और कड़े शब्दों में वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अब संवेदनशीलता और तत्परता के साथ ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने क्रमवार पांच प्रमुख मांगें रखीं— तत्काल प्रभाव से आदमखोर बाघ को मार गिराया जाए। ग्रामीणों के पशुओं के लिए चारे की समुचित एवं नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जंगल से लेकर गाँव तक सौर लाइटें शीघ्र स्थापित की जाएँ। आबादी से सटे क्षेत्रों में झाड़ियों की व्यापक सफाई कराई जाए। सौर फेंसिंग का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए। नीरज तिवारी ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रशासनिक लापरवाही अब किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस जनहित में लोकतांत्रिक आंदोलन का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य होगी। क्षेत्र में लगातार हो रही वन्यजीव घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग शीघ्र ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
  • रुद्रपुर में शाहिद पर नमाज़ के दौरान गुंडागर्दी के मामले में नया मोड़।अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी का बयान:- घटना मंदिर परिसर में नहीं, बल्कि एक मैदान में हुई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अरविंद आजीवन कारावास का अपराधी है और पैरोल पर बाहर है। उत्तराखंड, रुद्रपुर ll जगतपुरा (Jagatpura) इलाके का मामला है ll इस घटना से जुड़े मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं: घटना स्थल: यह घटना अटारिया मंदिर (Atariya Temple) के पास एक खाली मैदान में हुई थी। पीड़ित शाहिद का कहना है कि वह मंदिर परिसर से काफी दूर एक खाली जगह पर नमाज पढ़ रहा था, जबकि आरोपी अरविंद शर्मा इसे अपनी निजी संपत्ति और मंदिर से जुड़ा क्षेत्र बता रहा है। आरोपी की पृष्ठभूमि: अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी ने दावा किया है कि वह आजीवन कारावास (Life Imprisonment) का सजायाफ्ता अपराधी है और वर्तमान में पैरोल पर बाहर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भी उस पर धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस कार्रवाई: पंतनगर थाना पुलिस ने अरविंद शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (मारपीट और धमकी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    रुद्रपुर में शाहिद पर नमाज़ के दौरान गुंडागर्दी के मामले में नया मोड़।अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी का बयान:- घटना मंदिर परिसर में नहीं, बल्कि एक मैदान में हुई थी।
उन्होंने यह भी दावा किया कि अरविंद आजीवन कारावास का अपराधी है और पैरोल पर बाहर है।
उत्तराखंड, रुद्रपुर ll
जगतपुरा (Jagatpura) इलाके का मामला है ll
इस घटना से जुड़े मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं:
घटना स्थल: यह घटना अटारिया मंदिर
(Atariya Temple) के पास एक खाली मैदान में हुई थी। पीड़ित शाहिद का कहना है कि वह मंदिर परिसर से काफी दूर एक खाली जगह पर नमाज पढ़ रहा था, जबकि आरोपी अरविंद शर्मा इसे अपनी निजी संपत्ति और मंदिर से जुड़ा क्षेत्र बता रहा है।
आरोपी की पृष्ठभूमि: अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी ने दावा किया है कि वह आजीवन कारावास (Life Imprisonment) का सजायाफ्ता अपराधी है और वर्तमान में पैरोल पर बाहर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भी उस पर धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।
पुलिस कार्रवाई: पंतनगर थाना पुलिस ने अरविंद शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (मारपीट और धमकी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Gadarpur, Udam Singh Nagar•
    18 min ago
  • Post by 7News Live Uk
    1
    Post by 7News Live Uk
    user_7News Live Uk
    7News Live Uk
    Kaladhungi, Nainital•
    6 hrs ago
  • शक्तिफार्म/ (उधम सिंह नगर)। आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर 25 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा उपयुक्त, कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उधम सिंह नगर की टीम ने एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माण इकाइयों की जांच की। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लड्डू, मिल्क केक, कलाकंद तथा गुजिया शामिल हैं। सभी नमूनों को सील कर राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण, भंडारण और बिक्री करने के निर्देश दिए गए। बिना लाइसेंस/पंजीकरण खाद्य कारोबार करने तथा एफएसएसएआई मानकों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस नंबर अंकित होना अनिवार्य है। विभाग ने बाहरी राज्यों से खाद्य सामग्री केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदने और खरीद-बिक्री का दैनिक रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण व उपयोग तिथि अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या गड़बड़ी की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804246 पर दर्ज कराएं। अभियान दल में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    शक्तिफार्म/ (उधम सिंह नगर)।
आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर 25 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा उपयुक्त, कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उधम सिंह नगर की टीम ने एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माण इकाइयों की जांच की। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लड्डू, मिल्क केक, कलाकंद तथा गुजिया शामिल हैं। सभी नमूनों को सील कर राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण, भंडारण और बिक्री करने के निर्देश दिए गए। बिना लाइसेंस/पंजीकरण खाद्य कारोबार करने तथा एफएसएसएआई मानकों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस नंबर अंकित होना अनिवार्य है। विभाग ने बाहरी राज्यों से खाद्य सामग्री केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदने और खरीद-बिक्री का दैनिक रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण व उपयोग तिथि अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या गड़बड़ी की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804246 पर दर्ज कराएं। अभियान दल में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • विडियो देखें-उत्तरप्रदेश बुलंदशहर में ऐसे छापते थे 500-500 के नकली नोट, पुलिस को भी दिखाया डेमो, वीडियो हो रहा अब वायरल
    1
    विडियो देखें-उत्तरप्रदेश 
बुलंदशहर में ऐसे छापते थे 500-500 के नकली नोट, पुलिस को भी दिखाया डेमो, वीडियो हो रहा अब वायरल
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    14 min ago
  • बिलासपुर में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर रोक लगाने और नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन करने के बाद सीओ को ज्ञापन सौंपा। गुरूवार को राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ के बैनर तले तमाम ई-रिक्शा चालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक प्रेमनरेश वाल्मीकि के नेतृत्व में एकत्र होने के बाद जुलूस की शक्ल में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचें और सीओ हर्षिता सिंह से मिलें।इस दौरान चालकों ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि नगर क्षेत्र में बहुत से ऐसे रिक्शा चालक है,जिनके लाइसेंस नही बने हैं,और अवैध रूप से दौड़ रहे,जबकि नाबालिग रिक्शा चलाने के बाद दुर्घटनाओं का सबब बन रहे।ज्ञापन में यह भी बताया कि नगर के केमरी तिराहा,मुख्य चौराहे पर कुछ रिक्शा चालक जाम की वजह भी बन जाते हैं,इससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या का खामियाजा संघ से जुड़े रिक्शा चालकों को भुगतना पड़ता है।उनकी मांग है कि अवैध रूप से दौड़ रहे रिक्शा चालकों और नाबालिगो़ पर कार्रवाई की जाए।इस दौरान सीओ ने सभी को आश्वासन दिया।इस मौकें पर इस मौकें पर जितेन्द्र राजभर,मित्रपाल,सुनील,शाहिद खां,राम स्वरूप चौहान,शाहवेज,राहुल,अमानत खां,कुलदीप वाल्मीकि,आदिल,मुकेश आदि मौजूद रहे।
    3
    बिलासपुर में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर रोक लगाने और नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन करने के बाद सीओ को ज्ञापन सौंपा।
गुरूवार को राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ के बैनर तले तमाम ई-रिक्शा चालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक प्रेमनरेश वाल्मीकि के नेतृत्व में एकत्र होने के बाद जुलूस की शक्ल में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचें और सीओ हर्षिता सिंह से मिलें।इस दौरान चालकों ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि नगर क्षेत्र में बहुत से ऐसे रिक्शा चालक है,जिनके लाइसेंस नही बने हैं,और अवैध रूप से दौड़ रहे,जबकि नाबालिग रिक्शा चलाने के बाद दुर्घटनाओं का सबब बन रहे।ज्ञापन में यह भी बताया कि नगर के केमरी तिराहा,मुख्य चौराहे पर कुछ रिक्शा चालक जाम की वजह भी बन जाते हैं,इससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या का खामियाजा संघ से जुड़े रिक्शा चालकों को भुगतना पड़ता है।उनकी मांग है कि अवैध रूप से दौड़ रहे रिक्शा चालकों और नाबालिगो़ पर कार्रवाई की जाए।इस दौरान सीओ ने सभी को आश्वासन दिया।इस मौकें पर इस मौकें पर जितेन्द्र राजभर,मित्रपाल,सुनील,शाहिद खां,राम स्वरूप चौहान,शाहवेज,राहुल,अमानत खां,कुलदीप वाल्मीकि,आदिल,मुकेश आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में आयोजित एक बारात में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी. दुल्हन को गोली लगते ही बारात में भगदड़ मच गई. घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया.
    1
    बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में आयोजित एक बारात में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी. दुल्हन को गोली लगते ही बारात में भगदड़ मच गई. घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया.
    user_Aasif Khan
    Aasif Khan
    Painter and Decorator बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन बाजपुर ने एसडीएम से मांगी स्टैंड के लिए जगह... कहा.. बाजपुर क्षेत्र में टैक्सी चालकों के लिए कोई निश्चित टैक्सी स्टैंड उपलब्ध नहीं है, स्टैंड न होने के कारण टैक्सी चालकों को काम करने में काफी परेशानी हो रही है, जिससे उनके परिवार के पालन-पोषण और रोजी-रोटी पर संकट आ गया है, एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि टैक्सी चालकों के लिए स्थायी या अस्थायी जगह उपलब्ध कराई जाए।
    2
    टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन बाजपुर ने एसडीएम से मांगी स्टैंड के लिए जगह...
कहा.. बाजपुर क्षेत्र में टैक्सी चालकों के लिए कोई निश्चित टैक्सी स्टैंड उपलब्ध नहीं है, स्टैंड न होने के कारण टैक्सी चालकों को काम करने में काफी परेशानी हो रही है, जिससे उनके परिवार के पालन-पोषण और रोजी-रोटी पर संकट आ गया है,
एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि टैक्सी चालकों के लिए स्थायी या अस्थायी जगह उपलब्ध कराई जाए।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    8 hrs ago
  • Post by 7News Live Uk
    1
    Post by 7News Live Uk
    user_7News Live Uk
    7News Live Uk
    Kaladhungi, Nainital•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.