बैंक मैनेजर के पुत्र और युवती का फांसी के फंदे से लटका मिला शव --मामला कन्नौज जिले के विशुनगढ़ और तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में घटी घटनाओं का। कन्नौज।जिले के दो थाना/कोतवाली क्षेत्रों में घटी दो अलग अलग घटनाओं में एक युवक और एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। दोनो मामलों में पुलिस कार्यवाही परिजनों के निर्णय के कारण नहीं हो सकी थी। जानकारी के मुताबिक पहला मामला कन्नौज जिले के थाना विशुनगढ़ के गांव असलताबाद का है। जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गांव निवासी दिनेश का पुत्र अनुज 21 वर्ष छिबरामऊ में जेएसए ई रिक्शा एजेंसी चलाते थे। बीती सायं अनुज अपनी एजेंसी पर काम निपटाने के बाद घर वापस लौट आए थे। बुधवार को अनुज के पिता दिनेश चौहान और मां एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। बीती रात किसी समय अनुज ने मौत को गले लगा लिया। घटनाक्रम के दौरान अनुज घर पर अकेला था। मामले की जानकारी शादी समारोह से घर लौटे अनुज के पिता और मां को तब हुई जब घर का दरवाजा खटखटाने के बाद भी काफी समय तक नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर किसी प्रकार घर के अंदर पहुंचे पिता दिनेश जब किसी प्रकार घर के अंदर पहुंचे तो दंग रह गए। अनुज का शव घर के अंदर बाथरूम में फांसी के फंदे से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। आनन फानन में अनुज को फंदे से उतारकर परिजन सौ शैय्या हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, यहां डाक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। अनुज की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटनाक्रम की जानकारी में पता चला है कि मृतक अनुज बीते कुछ दिनों से परेशान था, परिजनों द्वारा पूँछने पर भी अनुज ने उनको कुछ नहीं बताया था। किसी भी परिजन को ऐसी आशंका नहीं थी कि अनुज ऐसा कदम उठा लेगा और मौत का रास्ता चुन लेगा। अनुज के पिता सहारा इंडिया की सौंरिख ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, इसके अलावा भाई अभिनव बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। घटना से जहां परिजनों का हाल बेहाल नजर आ रहा था वहीं परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। अनुज की मौत के मामले में परिजनों द्वारा बिना किसी पुलिस कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी घटना जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के हरीपुर्वा गांव में घटित हुई। जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गांव निवासी बच्चीलाल की 25 वर्षीय अविवाहित पुत्री का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। बताते चलें कि, गांव निवासी बच्चीलाल और परिजन जब घर पर मौजूद नहीं थे, इसी दौरान उनकी पुत्री नीलम ने किसी समय घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घर लौटे परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना घटित होने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है, कि नीलम ने किस कारण मौत को गले लगाया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो परिजनों ने इंकार कर दिया। जिस कारण मामले में कोई पुलिसिया कार्यवाही नहीं हुई थी। परिजनों ने मृतिका का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि, परिजन कोई कार्यवाही नहीं चाहते थे जिस कारण कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

- बरेवा में भीषण आग से 100 बीघा गेहूं की फसल राख, जलती वस्तु फेंके जाने की आशंका कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी चौकी अंतर्गत बरेवा गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और बरेवा, पटकापुर, अइमा व प्रसाद पुरवा गांवों के करीब 100 बीघा खेत जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैलने से रोका, वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं हैं, ऐसे में किसी द्वारा जलती वस्तु फेंकने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा1
- छिबरामऊ के भाऊलपुर तिराहे पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। कोयले से लदे एक बेकाबू ट्रक ने पहले कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा अंशिका को रौंदा, और फिर सीधे फल विक्रेता कन्हैयालाल (65) की दुकान में घुसकर पलट गया। इस खौफनाक हादसे में मासूम अंशिका और बुजुर्ग कन्हैयालाल जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुआवजे का ऐलान तो हो गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते इन भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा कब कसेगा? इस दर्दनाक हादसे की पूरी ' रिपोर्ट' और रूह कंपा देने वाली कहानी नीचे वीडियो में देखें। 👇 #Kannauj #Chhibramau #KannaujNews #RoadAccident #GroundReport #UPNews #BreakingNews1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ1
- Post by Shiva Gautam1
- फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसे उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस, महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई। आयोजन को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।2
- *थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रकरण में* रोहित तिवारी, निवासी बिलग्राम (हरदोई) व ₹25,000 का इनामिया अभियुक्त, को थाना रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह *अवैध किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट का मास्टरमाइंड* था। पूछताछ में सामने आया कि वह मेरठ की टीम (रोहित मुदगल, डॉक्टर अली, अफज़ल) के संपर्क में रहकर उन्हें कानपुर बुलाता था और विभिन्न अस्पतालों में ऑपरेशन कराता था। वह 12वीं पास है, लेकिन खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह करता था और पूरे नेटवर्क—टीम, अस्पताल, डोनर व रिसीपिएंट—का संचालन करता था। उसने 30 से अधिक ऑपरेशन कराने की बात स्वीकार की है। उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है। कानपुर में शिवम अग्रवाल उसका मुख्य सहयोगी था। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों के प्रयास जारी हैं तथा जांच प्रचलित है। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम,श्री एस.एम.कासिम आबिदी।*1
- प्यार अंधा होता है"—ये कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन जब इस प्यार की दुनिया से हकीकत में कदम रखा जाता है, तो अंजाम कितना भयानक हो सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं अंजलि यादव। अपने परिवार, समाज और करीबियों की परवाह न करते हुए अंजलि ने जिस इंसान पर भरोसा करके प्रेम विवाह किया था, आज उसी फैसले ने उनकी जिंदगी को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिन आंखों में कभी सुनहरे भविष्य के सपने थे, आज उनमें सिर्फ आंसू और बेबसी है। प्यार के वो सारे वादे खोखले निकले और आज हालात ये हैं कि अंजलि दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। आखिर ऐसे हालातों का जिम्मेदार कौन है? क्या वो 'प्यार', क्या हमारे फैसले, या फिर कोई और? आपकी इस पूरी घटना पर क्या राय है? क्या प्रेम विवाह में अक्सर ऐसा ही होता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर रखें और इस सच्चाई को समाज के सामने लाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #AnjaliYadav #LoveMarriageReality #GroundReport #SocialIssue #LatestNews #ViralNews #JusticeForAnjali #TrueStory1