Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाराणसी में गंगा ने पार किया चेतावनी निशान, NDRF हाई अलर्ट पर न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 11वीं वाहिनी NDRF ने कमर कस ली है। NDRF के कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आज बाढ़ संभावित और संवेदनशील इलाकों में रेक्की की गई। टीम ने तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण कर बचाव और राहत की तैयारियों का जायजा लिया। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 70.61 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। NDRF की टीमें लगातार जल गश्त कर रही हैं और जिला प्रशासन, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ समन्वय बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF पूरी तरह तैयार है।
NEWS 2 INDIA (NTI)
वाराणसी में गंगा ने पार किया चेतावनी निशान, NDRF हाई अलर्ट पर न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 11वीं वाहिनी NDRF ने कमर कस ली है। NDRF के कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आज बाढ़ संभावित और संवेदनशील इलाकों में रेक्की की गई। टीम ने तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण कर बचाव और राहत की तैयारियों का जायजा लिया। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 70.61 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। NDRF की टीमें लगातार जल गश्त कर रही हैं और जिला प्रशासन, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ समन्वय बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF पूरी तरह तैयार है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बृजनंदनी ग्रुप ऑफ स्कूल्स में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बृजनंदनी ग्रुप ऑफ स्कूल्स, चहनिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने माता-पिता के साथ उत्साह और श्रद्धा से कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, गोप-गोपियों एवं ग्वाल-बालों का मनमोहक रूप धारण कर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोकुल की झलक और राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों की आकर्षक झांकियों और रंग-बिरंगे परिधानों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर मौजूद अतिथि एवं अभिभावक भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डा. अखिलेश अग्रहरि ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अनमोल विचार और उपदेश जीवन को सही दिशा में जीने, कर्म करने और शांति प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से बच्चों को जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संस्कारों का विकास करते हैं। कार्यक्रम में संस्थापक प्रबंधक बिरजू प्रसाद अग्रहरि, प्रधानाचार्य अरुण राय, दिपानीता चक्रवर्ती, डा. आशुतोष त्रिपाठी, नमीता श्रीवास्तव, संध्या रानी, विधु मिश्रा, रंजना यादव, सृष्टि सिंह, अनिल कुमार राय, राजीव सिंह, अनिल श्रीवास्तव, सुजीत पाठक, विवेक पाठक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान - "आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान में दिया गया आरक्षण का अधिकार कोई छीन नहीं सकता। आरक्षण था, है और हमेशा रहेगा। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।1
- नारी शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा के दिए टिप्स1
- पकड़ी महुअरीया गाँव में मार्ग पर घुसा पानी फोटो नंबर -पकड़ी महुअरीया गांव के लोग बाढ़ के पानी से आते जाते न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चन्दौली क्षेत्र चहनिया पकड़ी महुअरियां गांव में मार्ग पर बाढ़ का पानी घुसने से लोगो को दुश्वारियों का दंश झेलना पड़ रहा हैं l इस गांव को जाने वाला एक मात्र मुख्य मार्ग अत्यन्त जर्जर और बदहाल स्थिति में हैं ऊपर से बाढ़ का पानी घुस गया हैं पकड़ी महुअरियां ग्राम सभा हैं l दोनों गांवों के बीच में एक नाला है जिससे क्षेत्र के कई गांवों के बरसात का अतिरिक्त पानी बाढ़ आ जाने से इसी नाले के माध्यम से गंगा नदी तक जाता है। लेकिन जब गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति बनती है तब पानी ओवर फ्लो होकर नाले में भर जाता है जिससे पकड़ी गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी में डूब जाता है। जिससे पकड़ी गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता है। ग्रामीणों को आने जाने के लिए शासन द्वारा नाव की व्यवस्था किया जाता है। ग्रामीण रामदयाल निषाद, मंटू यादव, संजय निषाद आदि लोग ने बताया कि नाले में पानी भर जाने के बाद 100 मीटर की दूरी के लिए हम लोगों को 5 किलोमीटर कांवर पक्खोपुर से घूम कर आना जाना पड़ता है। बच्चों का विद्यालय आना जाना बंद हो जाता है। कोई बीमार हो गया तो उसको खटिया के सहारे हम लोग अस्पताल तक ले जाते हैं। इसलिए हम लोग सरकार और क्षेत्रीय सांसद, विधायक और अधिकारीयो से इस रोड पर टूटे हुए पुल का पुनर्निर्माण कराते हुए रोड को और ऊंचा बनवाने की मांग करते हैं। किन्तु कोई सुनवाई नहीं होती हैं l1
- तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत वाराणसी।राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी विनोद अपनी पत्नी लालती देवी के साथ रक्षा बंधन के अवसर पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित ससुराल गए थे। जहां से दो दिन बाद विनोद मोटरसाइकिल से अपने घर मरूई लौट रहे थे। इसी दौरान खजुरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे हादसे में उनका पैर कई जगह से टूट गया था जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आईं थी घटना की जानकारी विनोद ने फोन कर अपनी पत्नी लालती देवी को दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल विनोद को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान विनोद की हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले के पड़ताल में जुटी हुई है1
- जल जमाव से रास्ता बाधित है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह खबर नहीं बस्ती महमूदपुर वार्ड नंबर6की है लगभग एक हफ्ता 10 दिन से बारिश हो रही है और बारिश का पानी इतना रुका हुआ है कि घुटनों तक भरा हुआ है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है यहां के सभासद राजकुमार कनौजिया को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है कि पानी निकालने का व्यवस्था किया जाए जल जमाव के कारण पानी में आने-जाने से लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही है पानी निकासी की अगर व्यवस्था नहीं की गई तो महामारी का यह बीमारी रूप ले सकता है1
- गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र पर विदेशी सकर माउथ कैटफिश का खतरा, टांडा कला घाट पर मछुआरों को किया जागरूक जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। गंगा नदी में विदेशी प्रजाति की मछलियों के बढ़ते प्रभाव और देशी मछलियों के संरक्षण को लेकर मत्स्य विभाग, लखनऊ की विशेष वैज्ञानिक टीम ने टांडा कला गंगा घाट का दौरा किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने स्थानीय मछुआरों को विदेशी मछलियों से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति जागरूक किया। लखनऊ से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गंगा के विभिन्न हिस्सों में विदेशी मछलियों के प्रसार और उनके प्रभाव का अध्ययन किया। डॉ. सिंह ने बताया कि सकर माउथ कैटफिश, जिसे स्थानीय स्तर पर ‘बिल्ली मछली’ सहित अन्य नामों से जाना जाता है, गंगा के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए चिंता का विषय है। वैज्ञानिकों के अनुसार, विदेशी आक्रामक प्रजातियों के बढ़ने से रोहू और भाकुर जैसी देशी मछलियों के संरक्षण पर असर पड़ सकता है। इससे भविष्य में मछुआरों की आजीविका भी प्रभावित होने की आशंका है। विदेशी मछली को नदी में वापस न छोड़ने की अपील वैज्ञानिक टीम ने मछुआरों से अपील की कि जाल में सकर माउथ कैटफिश मिलने पर उसे दोबारा गंगा में न छोड़ें। टीम ने इसे नदी से बाहर रखने और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार निस्तारण करने की सलाह दी। अभियान का उद्देश्य विदेशी प्रजातियों के प्रसार को रोकना, देशी मछलियों का संरक्षण करना और मछुआरों की आजीविका को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जागरूकता कार्यक्रम में लखनऊ से डॉ. विकास कुमार साहू, चंदौली से दर्शन निषाद, मछली व्यापारी अनिल निषाद सहित स्थानीय मछुआरे उमा निषाद, झगड़ु निषाद, चंदे निषाद, विलास निषाद, विजय निषाद और जितेंद्र निषाद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- वाराणसी में बड़ा हादसा: रविदास गेट के पास चलती ऑटो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत रविदास गेट के समीप शुक्रवार को एक चलती ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो आग का गोला बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि ऑटो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ऑटो से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- सर्किट हाउस में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह का जोरदार स्वागत1