सरदार पटेल जयंती पर धौलपुर पुलिस ने लगाई एकता और फिटनेस की दौड़ पचगांव चौकी से गुलाब बाग तक 5 किलोमीटर मैराथन, पुलिसकर्मियों के साथ सीएलजी सदस्यों ने लिया उत्साह से भाग धौलपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खेल कार्यक्रमों के तहत धौलपुर पुलिस की ओर से 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आयोजित मैराथन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ आमजन को स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवनशैली तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। मैराथन का शुभारंभ वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा आरपीएस ने पचगांव पुलिस चौकी से हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ सीएलजी सदस्यों और पुलिस मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पचगांव चौकी से दौड़ शुरू कर पुलिस लाइन, जगदीश तिराहा और कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए गुलाब बाग पहुंचकर निर्धारित 5 किलोमीटर की दूरी पूरी की। मैराथन में थाना निहालगंज के यूथ सीएलजी सदस्य विनीत शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नियमित व्यायाम एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पुलिस विभाग ने युवाओं को सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। साइबर सुरक्षा की दिलाई शपथ मैराथन के समापन के बाद पुलिस जवानों एवं प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और आमजन को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP, PIN तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस अवसर पर थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव, थानाधिकारी निहालगंज देवेंद्र शर्मा, पुलिस लाइन एल.एल.ओ. मोहन सिंह, हवलदार मेजर जसराम सिंह सहित पुलिस, आरएसी, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सरदार पटेल जयंती पर धौलपुर पुलिस ने लगाई एकता और फिटनेस की दौड़ पचगांव चौकी से गुलाब बाग तक 5 किलोमीटर मैराथन, पुलिसकर्मियों के साथ सीएलजी सदस्यों ने लिया उत्साह से भाग धौलपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खेल कार्यक्रमों के तहत धौलपुर पुलिस की ओर से 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आयोजित मैराथन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ आमजन को स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवनशैली तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। मैराथन का शुभारंभ वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा आरपीएस ने पचगांव पुलिस चौकी से हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ सीएलजी सदस्यों और पुलिस मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पचगांव चौकी से दौड़ शुरू कर पुलिस लाइन, जगदीश तिराहा और कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए गुलाब बाग पहुंचकर निर्धारित 5 किलोमीटर की दूरी पूरी की। मैराथन में थाना निहालगंज के यूथ सीएलजी सदस्य विनीत
शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नियमित व्यायाम एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पुलिस विभाग ने युवाओं को सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। साइबर सुरक्षा की दिलाई शपथ मैराथन के समापन के बाद पुलिस जवानों एवं प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और आमजन को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP, PIN तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस अवसर पर थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव, थानाधिकारी निहालगंज देवेंद्र शर्मा, पुलिस लाइन एल.एल.ओ. मोहन सिंह, हवलदार मेजर जसराम सिंह सहित पुलिस, आरएसी, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- सरदार पटेल जयंती पर धौलपुर पुलिस ने लगाई एकता और फिटनेस की दौड़ पचगांव चौकी से गुलाब बाग तक 5 किलोमीटर मैराथन, पुलिसकर्मियों के साथ सीएलजी सदस्यों ने लिया उत्साह से भाग धौलपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खेल कार्यक्रमों के तहत धौलपुर पुलिस की ओर से 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आयोजित मैराथन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ आमजन को स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवनशैली तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। मैराथन का शुभारंभ वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा आरपीएस ने पचगांव पुलिस चौकी से हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ सीएलजी सदस्यों और पुलिस मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पचगांव चौकी से दौड़ शुरू कर पुलिस लाइन, जगदीश तिराहा और कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए गुलाब बाग पहुंचकर निर्धारित 5 किलोमीटर की दूरी पूरी की। मैराथन में थाना निहालगंज के यूथ सीएलजी सदस्य विनीत शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नियमित व्यायाम एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पुलिस विभाग ने युवाओं को सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। साइबर सुरक्षा की दिलाई शपथ मैराथन के समापन के बाद पुलिस जवानों एवं प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और आमजन को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP, PIN तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस अवसर पर थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव, थानाधिकारी निहालगंज देवेंद्र शर्मा, पुलिस लाइन एल.एल.ओ. मोहन सिंह, हवलदार मेजर जसराम सिंह सहित पुलिस, आरएसी, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।2
- नमकीन व्यवसायी पर रीको एरिया में जानलेवा हमला करने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार धौलपुर रीको एरिया में नमकीन व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था निहालगढ़ थाना पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए पाँच पाँच हजार रुपए के दो आरोपियों को और गिरफ्तार किया है2
- रीको में फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला: 5-5 हजार के दो इनामी गिरफ्तार, रीको में फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला: 5-5 हजार के दो इनामी गिरफ्तार, अल्टो कार, अपाची बाइक और हमले में प्रयुक्त डंडे जब्त; मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके, धौलपुर। न्यूज। निहालगंज थाना पुलिस ने रीको क्षेत्र में नमकीन फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 5-5 हजार रुपए के इनामी आरोपी रजना और ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, अपाची मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल डंडे जब्त किए हैं। निहालगंज थाना धौलपुर प्रभारी देवेंद्र शर्मा के अनुसार 21 अगस्त को फैक्ट्री में घुसकर संचालक और उसके भाई के साथ गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट पर निहालगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 26 सितंबर को दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में दीपक और देवेन्द्र उर्फ देवा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व सीओ सिटी प्रदीप कुमार के सुपरविजन तथा थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में एसआई सत्यप्रकाश सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।1
- जिसे दुनिया में कोई अपना नहीं मिला, उसे इंसानियत ने दी आखिरी विदाई! 72 घंटे बाद भी नहीं हुई लावारिस शव की शिनाख्त धौलपुर ज़िले के बाड़ी। विशनगिरी मंदिर परिसर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। परिजनों का कोई पता नहीं चलने पर बाड़ी सदर थाना पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना घर सेवा समिति बाड़ी के सहयोग से शव का तुलसीवन मोक्षधाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।इस दौरान अपना घर सेवा समिति के संरक्षक विष्णु महेरे और पूरी टीम ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। बिना किसी पहचान और स्वार्थ के एक अनजान व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाकर टीम ने इंसानियत का फर्ज निभाया।गौरतलब है कि अपना घर सेवा समिति बाड़ी लगातार लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग करती आ रही है। इसी वर्ष अप्रैल में एक लावारिस पुरुष और मई में एक महिला के शव का भी संस्था के संरक्षक विष्णु महेरे द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था। जिसे दुनिया में कोई अपना नहीं मिला, उसे इंसानियत ने दी आखिरी विदाई! 72 घंटे बाद भी नहीं हुई लावारिस शव की शिनाख्त धौलपुर ज़िले के बाड़ी। विशनगिरी मंदिर परिसर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। परिजनों का कोई पता नहीं चलने पर बाड़ी सदर थाना पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना घर सेवा समिति बाड़ी के सहयोग से शव का तुलसीवन मोक्षधाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।इस दौरान अपना घर सेवा समिति के संरक्षक विष्णु महेरे और पूरी टीम ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। बिना किसी पहचान और स्वार्थ के एक अनजान व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाकर टीम ने इंसानियत का फर्ज निभाया।गौरतलब है कि अपना घर सेवा समिति बाड़ी लगातार लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग करती आ रही है। इसी वर्ष अप्रैल में एक लावारिस पुरुष और मई में एक महिला के शव का भी संस्था के संरक्षक विष्णु महेरे द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था।1
- निहालगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले के मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार धौलपुर के निहालगंज थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहे थे। कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त अल्टो कार और एक अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। वीओ: निहालगंज थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी रजना पुत्र श्री रामजीलाal, उम्र 29 वर्ष, जाति गुर्जर, निवासी चपरौली थाना मनियां, और ऑफिसर पुत्र विजय सिंह, उम्र 25 वर्ष, जाति गुर्जर, निवासी चपरौली थाना मनियां, हाल निवासी संगम विहार कॉलोनी, अंडेला रोड, रीको धौलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को परिवादी देवेंद्र कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला किया। मामले में निहालगंज थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त अल्टो कार और अपाची मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी दीपक और देवेंद्र उर्फ देवा पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। निहालगंज थाना पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आगे की जांच और आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ जारी है।3
- बाड़ी कंचनपुर के कांसपुरा में बिजलीं करंट से युवक की मौत, बिजलीं पोल पर मरम्मत का काम करते समय हादसा, बाड़ी कंचनपुर के कांसपुरा में बिजलीं करंट से युवक की मौत, बिजलीं पोल पर मरम्मत का काम करते समय हादसा, ग्रामीणों का आरोप,शिट-डाउन के बावजूद दौड़ा करंट, करंट लगने के बाद बाड़ी अस्पताल पहुंचा युवक, चिकित्सकों ने किया युवक को मृत घोषित, मृतक 28 वर्षीय महेश पुत्र रामस्वरूप कुशवाहा, कंचनपुर थाना पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, परिजनों की तहरीर पर की जाएगी मामले की जांच और कार्यवाही, कंचनपुर थाना एएसआई फतेह सिंह कर रहे हैं मामले की जांच।2
- टूंडला के सुभाष चौराहे पर पुलिस चौकी के बगल में लगा गंदगी का भारी अंबार, नगर पालिका की लापरवाही से राहगीर बेहाल टूंडला प्रमुख बिंदु: चौकी के पास कचरे का ढेर। टूंडला टूंडला के सुभाष चौराहे पर पुलिस चौकी के बगल में लगा गंदगी का भारी अंबार, नगर पालिका की लापरवाही से राहगीर बेहाल टूंडला प्रमुख बिंदु: चौकी के पास कचरे का ढेर। टूंडला के व्यस्त सुभाष चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के ठीक बगल में लंबे समय से कचरा और गंदगी जमा है, जिसकी नियमित सफाई नहीं की जा रही है। सालों से पड़ा कबाड़: मौके पर सालों पुराने फटे-पुराने कपड़े, जूते और पुराने बर्तन सड़े-गले हालात में पड़े हुए हैं। भीषण बदबू से राहगीर परेशान। जमा हुए सड़े-गले कपड़ों और कचरे से लगातार आ रही तीव्र दुर्गंध के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों का सांस लेना दूभर हो गया है। नगर पालिका की घोर लापरवाही: शहर के प्रमुख चौराहे पर इस तरह गंदगी फैला होना स्थानीय नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली और स्वच्छता के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कार्रवाई का इंतजार स्थानीय लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है; अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर कब संज्ञान लेकर तुरंत सफाई करवाता है या राहगीरों को यूं ही बदबू झेलनी पड़ेगी।1
- नगर पालिका बसेड़ी में भाजपा पदाधिकारियों ने किया ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण बसेड़ी। नगर पालिका बसेड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण का भाजपा बसेड़ी मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, नगर पालिका बसेड़ी के चेयरमैन राघवेन्द्र सिंह जाटव, पूर्व विधायक सुखराम कोली सहित भाजपा पदाधिकारी एवं नगर पालिका पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न विषयों एवं विचारों पर उपस्थित लोगों ने चर्चा की तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल जाटव, भानुप्रताप सिंह, ब्रजराज सिंह, महामंत्री कवेन्द्र सिंह परमार, सुरेश शर्मा, निरंजन सिंह, अश्वनी परमार, जगदीश गिरी, लोकेश सोनी, बलवीर सेन, लोकेंद्र सिंह, नितिन कुशवाह, श्योदान गुर्जर, मुकेश कौशिक, प्रदीप महेरे, हेमंत चौधरी, रितेश सोनी, आकाश सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।4