Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालू में कैद गोवंशों के संरक्षण की शुरुआत औरैया ब्लाक के गांव बड़ी गूंज में किसानों द्वारा यमुना नदी किनारे बालू में बंद किए गए गोवंशों के संरक्षण का कार्य पांचवें दिन शुरू हुआ। सरसों की फसल नष्ट होने से नाराज किसानों ने करीब 49 छुट्टा गोवंशों को घेराबंदी कर कैद कर दिया था, जो चार दिन तक केवल नदी का पानी पीकर जीवित रहे। समाचार प्रकाशित होने पर प्रशासन सक्रिय हुआ और चारा की व्यवस्था कर आठ गोवंशों को गोशाला भेजा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बंधक गोवंशों की जगह अन्य पशु पकड़े गए हैं। अधिकारियों ने शीघ्र सभी के संरक्षण का आश्वासन दिया।
कुमार सुनील
बालू में कैद गोवंशों के संरक्षण की शुरुआत औरैया ब्लाक के गांव बड़ी गूंज में किसानों द्वारा यमुना नदी किनारे बालू में बंद किए गए गोवंशों के संरक्षण का कार्य पांचवें दिन शुरू हुआ। सरसों की फसल नष्ट होने से नाराज किसानों ने करीब 49 छुट्टा गोवंशों को घेराबंदी कर कैद कर दिया था, जो चार दिन तक केवल नदी का पानी पीकर जीवित रहे। समाचार प्रकाशित होने पर प्रशासन सक्रिय हुआ और चारा की व्यवस्था कर आठ गोवंशों को गोशाला भेजा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बंधक गोवंशों की जगह अन्य पशु पकड़े गए हैं। अधिकारियों ने शीघ्र सभी के संरक्षण का आश्वासन दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kanhaiya lal1
- हनुमान जन्मोत्सव पर चालीसा व महाआरती का हुआ भव्य कार्यक्रम। औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के हनुमान मैदान सब्जी मंडी सराफा बाजार स्थित प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाया गया। आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में 11000 दीपों का प्रजनन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शक्ति अखाड़ा के संरक्षक मधुराम जी ने हिंदुओं को जगाने के लिए जहां कड़वे शब्दों का प्रयोग किया वहीं उन्हें चेताया भी है उन्होंने जहां एक तरफ संस्कारित शिक्षा की बात कही वहीं दूसरी तरफ अखंड रामायण देवी जागरण नवरात्रि महोत्सव और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के तरीके पर सीधे प्रहार किया। उन्होंने कहा की जो लोग अपने देवताओं पर भरोसा नहीं करते देवता भी उनकी कभी रक्षा नहीं करते हैं। हिंदू जगाने के दौरान किए गए संबोधन को मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जहां स्वागत किया वहीं उनके द्वारा बताई गई दिशा का अनुसरण करने का भी संकल्प लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं युवतियां बच्चे और पुरुष मौजूद रहे। इस मौके पर हवन पूजन, हनुमान चालीसा, एवं हनुमान आरती श्रद्धाभाव से की गई। साथ ही प्रसाद वितरण के उपरांत धार्मिक कार्यक्रम का विराम कर दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रेम जी, शिव महेश दुवे विश्व हिंदू परिषद, सतीश प्रजापति एडवोकेट, लाल सिंह सेंगर, आशीष वर्मा, बंटू सेंगर, गुड्डू श्रीवास्तव, छुन्नू तिवारी, अवधेश मिश्रा के अलावा आयोजक टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।1
- औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।1
- लखना/इटावा। शुक्रवार दोपहर लखना-ईकरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की जान चली गई। भूसा लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को तत्काल 50 शैया अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए सीपीआर (CPR) दिया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान शिवराम सिंह (पुत्र मोहन लाल), निवासी ग्राम नगला मरदान, थाना लवेदी क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवराम सिंह लखना बाजार खरीदारी के लिए गए थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।3
- Post by MV news (RNI-33081/78)1
- रामपुरा, जालौन :- नगर पंचायत रामपुरा में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और युवाओं को बेहतर शैक्षिक माहौल देने की दिशा में विनीत सिंह राजावत द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की शुरूआत की गई है।जिसको लेकर वार्ड संख्या 8 की सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने नगर के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत में एक सुसज्जित सार्वजनिक पुस्तकालय (Library) के निर्माण की पुरज़ोर माँग की है। *संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभा* नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने क्षेत्र की एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि रामपुरा और इसके निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन विडंबना यह है कि उचित संसाधनों और पाठ्य सामग्री के अभाव में यहाँ के युवा पिछड़ रहे हैं। उन्होंने पत्र में भावुकता के साथ उल्लेख किया, "हमारे नगर के विद्यार्थियों में अपार क्षमता है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए न तो उनके पास शांत माहौल है और न ही आवश्यक पुस्तकें। उचित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री न होने के कारण कई मेधावी छात्र अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।" *नगरवासियों की सामूहिक माँग* यह माँग केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है। सभासद ने स्पष्ट किया कि वह समस्त नगरवासियों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों और युवाओं का कहना है कि डिजिटल युग में जहाँ शहरों में हर जगह ई-लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर खुल रहे हैं, वहीं रामपुरा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र में एक अदद पुस्तकालय का न होना दुखद है। *पत्र के मुख्य बिंदु और माँगें:* * *शीघ्र निर्माण* : नगर पंचायत प्रशासन जल्द से जल्द पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर निर्माण प्रक्रिया शुरू करे। * *प्रशासनिक कार्यवाही* : पुस्तकालय के लिए बजट आवंटन और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। * *उचित पाठ्य सामग्री* : पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग) के साथ-साथ साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह सुनिश्चित किया जाए। *छात्रों में जगी उम्मीद की किरण* इस पहल की जानकारी मिलते ही नगर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि पुस्तकालय बनने से उन्हें मंहगी किताबें खरीदने की मजबूरी से राहत मिलेगी और पढ़ाई के लिए एक अनुशासित वातावरण प्राप्त होगा। *नगर पंचायत अध्यक्ष का सकारात्मक आश्वासन* इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह एक जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में शीघ्र ही पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उक्त मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओम प्रकाश वर्मा,अमित पुरबार,अंजनी कुमार सोनी,कमल सिंह राजावत, अजय सिंह राजावत प्रतिनिधि प्रतिनिधि, सतेंद्र सिंह राजावत,अभिषेक सिंह राजावत, बउआ बुढेरा, सुबोध सिंह राजावत,मनीष कुमार मोनस, संदीप कुमार द्विवेदी सहित एक।दर्जन से अधिक नगर वासी मौजूद रहे।4
- रुरुगंज। क्षेत्र के कुदरकोट स्थित डॉ. लाखन सिंह इंटर कॉलेज में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस), 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना रहा। रैली और जागरूकता कार्यक्रम से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह,अनिवेश, प्रेमवीर, आदि5
- Post by Kanhaiya lal1
- विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत विधिपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईकरी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। गांव की अधिकांश नालियां कूड़े-कचरे से पट चुकी हैं, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई गई है। नालियों के ऊपर करीब एक-एक फुट लंबी घास उग आई है, जो प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल रही है। जगह-जगह जमा गंदगी और पानी से गांव में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। गांव के निवासी अजय अवस्थी, रिन्टू अवस्थी, अजय कठेरिया, राजकुमार कठेरिया, अनिल कठेरिया और ताहर सिंह समेत कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी केवल औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं। जमीनी स्तर पर सफाई कार्य पूरी तरह नदारद है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि गांव को गंदगी से निजात मिल सके और संभावित बीमारियों के खतरे को रोका जा सके। वहीं, इस संबंध में ग्राम सचिव संदीव सविता का कहना है कि 2 अप्रैल 2026 को सफाई के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया था। यदि गांव में सफाई नहीं हुई है, तो मामले की जांच कर दोबारा सफाई कर्मचारियों को भेजकर शीघ्र ही सफाई कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा।2