logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 लाख की रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, बेतिया शिक्षा विभाग में फिर फूटा भ्रष्टाचार का बम! बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला शिक्षा कार्यालय एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिर गया है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने आज अचानक छापेमारी कर शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार को पांच लाख रुपये नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि 57 लाख रुपये के रिपेयरिंग टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, और उसी सौदे के तहत यह रकम ली जा रही थी, तभी निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा। निगरानी विभाग के अधिकारी सुधीर कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि विशेष निगरानी इकाई को पहले से शिकायत मिली थी, जिसके बाद जाल बिछाया गया और सहायक अभियंता रौशन कुमार को पांच लाख रुपये नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिला शिक्षा कार्यालय में हड़कंप मच गया है और कई अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि यह वही जिला शिक्षा कार्यालय है, जहां लगभग एक साल पहले पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों पर निगरानी विभाग ने छापेमारी कर करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद की थी। उस समय भी भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ था, लेकिन लगता है कि उस कार्रवाई के बावजूद विभाग के भीतर बना भ्रष्टाचार का नेटवर्क पूरी तरह खत्म नहीं हो सका। आज की गिरफ्तारी ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर विभाग में किसके संरक्षण में यह खेल जारी है। सूत्रों की मानें तो रिपेयरिंग कार्यों में कमीशनखोरी का सिलसिला लंबे समय से चल रहा था और ठेकेदारों से खुल्लम-खुल्ला प्रतिशत तय कर रकम वसूली जाती थी। 57 लाख के टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग अपने आप में बड़े स्तर की अनियमितता की ओर इशारा करती है। अब निगरानी की कार्रवाई के बाद यह भी संभावना जताई जा रही है कि जांच का दायरा और बढ़ेगा और अन्य अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा विभाग पश्चिम चंपारण की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। एक के बाद एक हो रही निगरानी छापेमारी से यह साफ हो रहा है कि विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही की सख्त जरूरत है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शिक्षा विभाग और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है, और क्या इस बार भ्रष्टाचार की इस कथित जड़ पर सच में प्रहार होगा या फिर कार्रवाई सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित रह जाएगी। फिलहाल, विशेष निगरानी इकाई की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, लेकिन यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की सच्चाई उजागर करने वाला साबित हो सकता है।

7 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 3मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 12अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 157.44लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 3मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 12अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 157.44लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    9 hrs ago
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 min ago
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 24 मामलों की शिकायतें बेतिया। तरनजोत सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए फरियादियों की 24 शिकायतों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल और राशन कार्ड समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
    1
    जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 24 मामलों की शिकायतें
बेतिया। तरनजोत सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए फरियादियों की 24 शिकायतों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल और राशन कार्ड समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • राहुल सर के कोचिंग तक कैसे पहुँचे | विज्ञान शिक्षण संस्थान, मिश्रबतरहाँ By Rahul sir #fbviralpost2025シ #holioffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #fbviral #trendingpost
    1
    राहुल सर के कोचिंग तक कैसे पहुँचे |
विज्ञान शिक्षण संस्थान, मिश्रबतरहाँ By Rahul sir #fbviralpost2025シ #holioffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #fbviral #trendingpost
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher Phulwaria, Gopalganj•
    4 hrs ago
  • राहुल सर के कोचिंग तक कैसे पहुँचे | विज्ञान शिक्षण संस्थान, मिश्रबतरहाँ By Rahul sir #fbviralpost2025シ #holioffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #fbviral #trendingpost
    1
    राहुल सर के कोचिंग तक कैसे पहुँचे |
विज्ञान शिक्षण संस्थान, मिश्रबतरहाँ By Rahul sir #fbviralpost2025シ #holioffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #fbviral #trendingpost
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher Phulwaria, Gopalganj•
    4 hrs ago
  • आज 3मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 94हजाररूपए जुर्माना वसूले गए।
    1
    आज 3मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 94हजाररूपए जुर्माना वसूले गए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.