सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन|* *आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषक व्यंजनों का प्रदर्शन|* *गर्भवती महिलाओं और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित|* सुल्तानपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम के दूसरे दिन बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार बिभाग के 2,511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पोषाहार से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता के बीच आयोजित इन कार्यक्रमों में पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़ी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सम्मानित करने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। विशेष रूप से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पौष्टिक आहार, गर्भावस्था के दौरान देखभाल और बच्चों के समुचित विकास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में बाल विकास परियोजना अखंडनगर में विधायक राजेश गौतम की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं, लंभुआ एवं पीपी कमैचा बाल विकास परियोजनाओं में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गोद भराई सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना कूरेभार में ब्लॉक प्रमुख नवनीत सिंह सोनू की अध्यक्षता में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की सहभागिता के माध्यम से पोषण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया तथा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। जनपद की सभी 14 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत 85 सेक्टरों एवं 2,511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं, तीन से छह वर्ष तक के बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।

- महमूदपुर गांव में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी लम्भुआ/सुलतानपुर। थाना लम्भुआ क्षेत्र के महमूदपुर गांव में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर ने बताया कि महमूदपुर गांव में महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। शव की पहचान एवं घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।1
- कुम्हीडड़िया में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी* सुल्तानपुर जिले के थाना कादीपुर क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडड़िया में 29 सितंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके की स्थिति और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से दी गई बाइट में मामले की जांच और अब तक की कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। *रोहित जायसवाल पत्रकार*1
- सुल्तानपुर गल्ला मंडी विवाद: अध्यक्ष बोले- बाहरी तत्वों ने व्यापारियों को भ्रमित किया: कहा- राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए प्रदर्शन हुआ, दुकानें नहीं हटेंगी सुल्तानपुर गल्ला मंडी में व्यापारियों के आरोपों के बाद भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बाहरी तत्वों ने राजनीतिक फायदे के लिए व्यापारियों को भ्रमित किया है। अग्रवाल ने बताया कि अमेठी वाड़ा की जमीन पर 1956/63 से विवाद चल रहा है। सिविल कोर्ट में मुकदमा खारिज होने के बाद नगर पालिका ने दुकानदारों से किराया लेना शुरू किया। नगर पालिका की 1983 में दायर अपील जनवरी 2020 में और दिसंबर 2020 की रेस्टोरेशन एप्लीकेशन जुलाई 2025 में खारिज हुई। अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी दुकानें खाली कराने का नगर पालिका को कोई अधिकार नहीं है और न ही कोई नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सोची-समझी रणनीति के तहत बाहरी तत्वों द्वारा कराया गया। अग्रवाल ने मीडिया के माध्यम से सभी व्यापारी भाइयों को आश्वस्त किया कि जब तक वह अध्यक्ष हैं, उनकी दुकानें हटाने जैसा कोई काम नहीं होगा।1
- *सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गाँधी मामले में 1 अक्टूबर को होंगी सुनवाई* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। दरअसल आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते आज कोर्ट में कंडोलेंस होने के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।लिहाजा कोर्ट ने 1 अक्टूबर को बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।4
- कादीपुर में सनसनी खेज वारदात प्रधानाध्यापक दंपति की हत्या स्कूल परिसर में मिले शव सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डड़िया गांव में सोमवार देर रात प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनिता सिंह (43) की हत्या से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके निजी विद्यालय परिसर में खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि सुबह करीब सात बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे चालक ने परिसर में शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि पहले विनिता सिंह की हत्या विद्यालय के कमरे में की गई। इसके बाद जान बचाकर करीब 150 मीटर दूर भागे मुकेश सिंह को भी हमलावरों ने घेर लिया और उनकी हत्या कर दी। मुकेश सिंह कंपोजिट विद्यालय खुनहट में प्रधानाध्यापक के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतीगरपुर के अध्यक्ष भी बताए जाते हैं। वह शिक्षक संघ के चुनाव में भी सक्रिय थे। हालांकि पुलिस ने फिलहाल हत्या को चुनाव से जोड़कर किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच तेज कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और इसमें शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। दंपती की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस के सामने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करना बड़ी चुनौती बन गया है।1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन|* *आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषक व्यंजनों का प्रदर्शन|* *गर्भवती महिलाओं और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित|* सुल्तानपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम के दूसरे दिन बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार बिभाग के 2,511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पोषाहार से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता के बीच आयोजित इन कार्यक्रमों में पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़ी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सम्मानित करने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। विशेष रूप से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पौष्टिक आहार, गर्भावस्था के दौरान देखभाल और बच्चों के समुचित विकास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में बाल विकास परियोजना अखंडनगर में विधायक राजेश गौतम की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं, लंभुआ एवं पीपी कमैचा बाल विकास परियोजनाओं में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गोद भराई सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना कूरेभार में ब्लॉक प्रमुख नवनीत सिंह सोनू की अध्यक्षता में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की सहभागिता के माध्यम से पोषण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया तथा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। जनपद की सभी 14 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत 85 सेक्टरों एवं 2,511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं, तीन से छह वर्ष तक के बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।1
- सुल्तानपुर व्यूरो रिपोर्ट सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल की पत्नी की हत्या कर दी गई1
- मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुप्रीम कोर्ट बोला- कैंसर दवाओं की ऊंची कीमत नरसंहार जैसा; जज का रेप पीड़ित को स्पेशल मैसेज; जवान ने 4 साथियों को मारा मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुप्रीम कोर्ट बोला- कैंसर दवाओं की ऊंची कीमत नरसंहार जैसा; जज का रेप पीड़ित को स्पेशल मैसेज; जवान ने 4 साथियों को मारा1