नायक फिल्म की तर्ज पर विकास, पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने दिलाईं 40 सड़कों की स्वीकृति—लगभग 32 करोड़ से बनेंगी डामर युक्त सड़कें हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने एक दिन में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए 40 सड़कों की स्वीकृति दिला दी है। ये सड़कें लोक निर्माण विभाग की राज्य सड़क योजना, त्वरित विकास योजना एवं मंडी समिति के माध्यम से स्वीकृत कराई गई हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह लगातार क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में जुटे हैं। इस पहल के तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र में डामर युक्त चमचमाती सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में आवागमन आसान होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य नायक फिल्म की तर्ज पर केवल विकास केंद्रित सोच का परिणाम है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र के हर हिस्से को जोड़ा जा रहा है। सड़कों के बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस बड़ी सौगात से हरचंदपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं।
नायक फिल्म की तर्ज पर विकास, पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने दिलाईं 40 सड़कों की स्वीकृति—लगभग 32 करोड़ से बनेंगी डामर युक्त सड़कें हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने एक दिन में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए 40 सड़कों की स्वीकृति दिला दी है। ये सड़कें लोक निर्माण विभाग की राज्य सड़क योजना, त्वरित विकास योजना एवं मंडी समिति के माध्यम से स्वीकृत कराई गई हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह लगातार क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में जुटे हैं। इस पहल के तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र में डामर युक्त चमचमाती सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में आवागमन आसान होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य नायक फिल्म की तर्ज पर केवल विकास केंद्रित सोच का परिणाम है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र के हर हिस्से को जोड़ा जा रहा है। सड़कों के बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस बड़ी सौगात से हरचंदपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं।
- आरएसएस के तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय ने पत्नी पूजा मिश्रा को जमीन विवाद में किया आगे... जियो पेट्रोल पम्प के चल रहे है निर्माण कार्य में विघ्न डालते हुए जमीन को विवादित करके पेट्रोल पम्प के संचालक अभय प्रताप सिंह से धनादोहन करना चाहते हैं, तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता देख जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने कराये जा रहे निर्माण कार्य को रोका गया। तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय के पिता ने पहले ही ले रखा है, अभय प्रताप सिंह से लाखों रूपये। प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील के तरदहा गांव में जानबूझकर विवादित जमीन बनाकर पेट्रोल पंप के निर्माण को लेकर दो पक्षों में लगातार तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। वहीं तरदहा गांव निवासी आलोक पाण्डेय की पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि पट्टी-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित उनकी जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर स्थगन आदेश भी जारी है। उनका कहना है कि उक्त जमीन उन्हें परिवार की इशारा देवी द्वारा रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के माध्यम से दी गई है। जबकि पूजा मिश्रा ने अदालत का स्थगनादेश नहीं दे सकी। किसी भी जमीन को विवादित करने के लिए बहुत आसान तरीका होता है। कोर्ट में वाद दाखिल करके मामले को उलझा दो। फिर तारीख पर तारीख लेते रहो और मौके पर यदि निर्माण कार्य हो तो कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की प्रश्नोत्तरी देकर पुलिस से काम रोकवा देना ही जमीनी विवाद की असल हकीकत है। आरएसएस के तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा का आरोप है कि इशरा देवी ने उसी जमीन का दूसरा एग्रीमेंट अभय सिंह उर्फ पप्पू के नाम भी कर दिया, जिसके चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को उक्त जमीन पर निर्माण शुरू होने की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। बाद में नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की और अगली कार्रवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी।पूजा मिश्रा ने दूसरे पक्ष पर बाहरी लोगों को बुलाकर अवैध कब्जे का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। वहीं अभय प्रताप सिंह का कहना है कि आलोक पाण्डेय और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा सिर्फ हमसे धनादोहन के लिए लगातार प्रयासरत हैं।1
- प्रतापगढ़ क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्वयं तथा सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से लालगंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजनान्तर्गत सात करोड़ सैंतालिस लाख की लागत से नव निर्मित महिला एवं बाल चिकित्सालय की क्षेत्रवासियों को सौगात सौंपी। पचास शैय्याओं के महिला एवं बाल चिकित्सालय में विधायक मोना की मौजूदगी में ओपीडी सेवा का भी शुभारंभ हुआ।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- तारापुर बाजार में जमीन का बिवाद निपटाते अधिकारी तथा पुलिस.और गावों के सम्मानित लोग1
- Vishva Guru Bharat🫡1
- संग्रामपुर। असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनीं नेवादा कनू निवासी अनुराधा सिंह के गांव आगमन पर मंगलवार को खुशी का माहौल रहा। इस दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने के बाद अनुराधा सिंह अपने परिवारजनों के साथ प्रसिद्ध कालिकन धाम मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने मां कालिकन के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अनुराधा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और पति को देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए शादी के बाद भी सफलता प्राप्त करना संभव है। उन्होंने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प और परिवार का सहयोग हो, तो महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए सफलता प्राप्त कर सकती है। उनके साथ उनके पति आकाश सिंह, ससुर रिटायर्ड मेजर अमर बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, बसपा विधानसभा पूर्व प्रभारी तेज बहादुर सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने किया ठेंगहा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ अमेठी जनपद के ठेंगहा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। प्राथमिक विद्यालय ठेंगहा के पास स्थित खेल मैदान को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे शाम ढलते ही पूरा परिसर जगमगा उठा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सहजीपुर और लाजवाब क्रिकेट क्लब प्रतापगढ़ की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहजीपुर की टीम 8 ओवर में मात्र 39 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाजवाब क्रिकेट क्लब प्रतापगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति के सदस्य अनुपम मिश्र ने बताया कि इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 26 टीमों ने पंजीकरण कराया है। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी मैच रात में रोशनी के बीच खेले जाएंगे, जिससे खेल का रोमांच और बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरा मुकाबला शुकुलपुर और गौरीगंज की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक बेहतर मंच साबित होगा।4
- प्रतापगढ़ भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें जनगणना आंकड़ो का संग्रहण डिजिटल उपकरणों/माध्यमो से किया जायेगा।1