जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के दिशानिर्देश अनुसार गणगौर महोत्सव पर शनिवार को विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना के साथ शहर में शाही गणगौर सवारी धूमधाम से निकलेगी जिसको लेकर के कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि इस दौरान गणगौर की शाही सवारी रावला मोती महल के प्रांगण से सुबह 11:15 बजे शाही लवाजमे जिसमें शाही बग्गी, हाथी, घोड़े, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया नृत्य, पंजाबी बैंड, ऊंट सवारी, चंग पार्टी, बाहुबली, बैंड पार्टी एवं आकर्षक आतिशबाजी के साथ रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए बिजली ग्रेड से पुराना दिल्ली रोड होते हुए गंगा मार्केट से सेड का वास होते हुए हनुमंत निवास बाग पहुंचेगी। इस दौरान शहर में करीब पंद्रह जगह स्वागत सत्कार एवं जलपान की व्यवस्था के तहत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के दिशानिर्देश अनुसार गणगौर महोत्सव पर शनिवार को विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना के साथ शहर में शाही गणगौर सवारी धूमधाम से निकलेगी जिसको लेकर के कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि इस दौरान गणगौर की शाही सवारी रावला मोती महल के प्रांगण से सुबह 11:15 बजे शाही लवाजमे जिसमें शाही बग्गी, हाथी, घोड़े, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया नृत्य, पंजाबी बैंड, ऊंट सवारी, चंग पार्टी, बाहुबली, बैंड पार्टी एवं आकर्षक आतिशबाजी के साथ रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए बिजली ग्रेड से पुराना दिल्ली रोड होते हुए गंगा मार्केट से सेड का वास होते हुए हनुमंत निवास बाग पहुंचेगी। इस दौरान शहर में करीब पंद्रह जगह स्वागत सत्कार एवं जलपान की व्यवस्था के तहत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- मातोर में दिनदहाड़े फायरिंग, पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली – CCTV में कैद वारदात, आरोपी फरार जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट – मुंडावर (खैरथल-तिजारा) खैरथल-तिजारा जिले के निकटवर्ती ग्राम मातोर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत गांव के पास मौजूद था, तभी कार में सवार होकर आए आरोपी प्रमोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खैरथल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घायल युवक गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए भागता हुआ नजर आ रहा है, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पूरे जिले में नाकाबंदी के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इलाके में बढ़ी पुलिस निगरानी के बीच लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद भी जताई जा रही है।4
- झालावाड़ 19 मार्च। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति झालावाड़ के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्याय शास्त्र प्रणेता अक्षपाद महर्षि गौतम का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना करने के पश्चात् भगवान महर्षि गौतम की शोभायात्रा गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ घोड़े की बग्गी में निकाली गई। शोभयात्रा झिर के महादेव मन्दिर, अग्रसेन सेवा सदन, तांगा अड्डे के पास से प्रारम्भ हुई जहां कलश की बोली लगाई एवं समाज की बालिकाएं द्वारा शोभायात्रा के आगे सर पर साफा बांधकर स्कूटी वाहन रैली निकाली एवं महिला सिर पर कलश लेकर चल रही थी तथा वहीं हाथों में ध्वज थामे घुड़सवार शोभायात्रा में आगे आगे चल रहे थे व समाज बन्धु जयकारे लगाते व नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग पुराना पोस्ट ऑफिस, घण्टाघर चौराहा, मंगलपुरा चौराहा, गर्ल्स स्कूल रोड़ होते हुए एस.बी.आई. बैंक से नक्कार खाना दरवाजा, सर्राफा बाजार, आजाद मार्ग, तबेला रोड़ होते हुए ब्रह्मघाट पहुंची जहां पर भगवान मदनमोहनजी का पंचामृत से पण्डित भरत शर्मा द्वारा यजमान सन्नी नेहा शर्मा द्वारा अभिषेक किया गया। गौतम जयन्ती कार्यक्रम प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि शोभयात्रा में समाज के गणमान्य महिलाएं पुरूष सहित सैकड़ो समाज बन्धु युवक-युवतियां उपस्थित रही। जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गौतम, ओम प्रकाश गौतम, राजेन्द्र जोशी, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति के अध्यक्ष विश्वास जोशी, महामंत्री सौरभ गौतम, कोषाध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, गोपीचन्द शर्मा, मोहनलाल आचार्य, गजराज शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, धनवन्तरी गौतम, शिव जोशी, देवकीनन्दन, शिवनारायण शर्मा, विजय जोशी, महिला मण्डल अध्यक्ष दीपिका शर्मा, जयमाला तिवारी, सुषाम गौतम, कमलेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा सहित समाज बन्धु शोभायात्रा में शामिल रहे।3
- Post by Janta Seva841
- चीमापुरा (दौसा): ग्राम चीमापुरा स्थित श्री महाकाली मन्दिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिवसीय 'शिव महापुराण कथा एवं भव्य कलश यात्रा' का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। भक्तिमय कलश यात्रा से हुई शुरुआत आयोजन की शानदार शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर गांव की परिक्रमा की, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। कथा का कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ ही 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का वाचन प्रारंभ हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 28 मार्च (शनिवार) को एक विशाल भण्डारे के साथ किया जाएगा। वृंदावन के विद्वान सुना रहे कथा इस आध्यात्मिक महोत्सव में श्री धाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित मायाराम जी शास्त्री अपने मुखारविंद से शिव महिमा का बखान कर रहे हैं। उनके मधुर भजनों और ज्ञानमयी वाणी के माध्यम से भक्तों को शिव तत्व की गहराई और धर्म के मार्ग को समझने का अवसर मिल रहा है।1
- खैरथल-तिजारा पुलिस का बड़ा धमाका; गेहूं के खेत में लहलहा रही थी अफीम, 393 किलो खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार खैरथल-तिजारा जिले की खैरथल थाना पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हरसौली गांव में घेराबंदी कर गेहूं की फसल के बीच अवैध रूप से उगाई गई अफीम की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 5050 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनका वजन 393 किलोग्राम बताया जा रहा है। गेहूं की आड़ में रची थी साजिश पुलिस अधीक्षक (SP) बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि तस्कर ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अफीम के पौधों को गेहूं की फसल के बीचों-बीच लगा रखा था, ताकि किसी को शक न हो। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी, तो वहां भारी मात्रा में अफीम की फसल लहलहाती मिली। आरोपी ओमी जाट गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने खेत के मालिक ओमी पुत्र जगदीश प्रसाद (जाति जाट), निवासी हरसौली को मौके से ही धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में अफीम की खेती करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस टीम को मिली कामयाबी आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी जया सिंह और सीओ लाल सिंह यादव के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। टीम का नेतृत्व खैरथल थानाधिकारी रामकिशन यादव ने किया। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह (न. 172) की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने आसूचना संकलन कर इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस की चेतावनी एडिशनल एसपी जया सिंह ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by Arvind1
- रामगंजमंडी के चेचट क्षेत्र में सालेड़ा रोड स्थित सेंचुरी के पास एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची है पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमलेश पुत्र भेरूलाल मीणा (उम्र 36 वर्ष) निवासी रायखेड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैलने के बाद मामले का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और सनसनी का माहौल बना हुआ है।2